logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी का बड़ा हमला, जनता दल यूनाइटेड को बताया “भ्रष्टाचार की पार्टी” बिहार की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील कुमार ने जनता दल यूनाइटेड पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे “बिहार की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी” करार दिया है। खबर विस्तार से : आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार ने जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू ने कथित तौर पर शराब कंपनियों और अन्य व्यापारिक संस्थानों से करोड़ों रुपये का चंदा लिया है। उन्होंने दावा किया कि एक कंपनी जिसका टर्नओवर महज़ 27 करोड़ रुपये है, उसने 24 करोड़ रुपये चंदा दिया। वहीं फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों से भी करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया। सुनील कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना में भी भारी धांधली हुई है और उनके पास इससे जुड़े आंकड़े मौजूद हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेडीयू को पिछले वर्षों में 99 लाख रुपये लगातार एक ही टीम से मिले और पार्टी फंड में 146 करोड़ रुपये जमा किए गए। शराब कंपनियों से चंदा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी पर आरोप लगता है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वे मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होते तो अपने आसपास बैठे मंत्रियों की कथित कमाई को जोड़ते, जो एक छोटे राज्य के बजट के बराबर हो सकती है। वहीं जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया और सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। अब इन आरोपों पर जेडीयू की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट : आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार

2 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Samastipur, Bihar•
2 hrs ago

राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी का बड़ा हमला, जनता दल यूनाइटेड को बताया “भ्रष्टाचार की पार्टी” बिहार की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील कुमार ने जनता दल यूनाइटेड पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे “बिहार की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी” करार दिया है। खबर विस्तार से : आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार ने जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू ने कथित तौर पर शराब कंपनियों और अन्य व्यापारिक संस्थानों से करोड़ों रुपये का चंदा लिया है। उन्होंने दावा किया कि एक कंपनी जिसका टर्नओवर महज़ 27 करोड़ रुपये है, उसने 24 करोड़ रुपये चंदा दिया। वहीं फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों से भी करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया। सुनील कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना में भी भारी धांधली हुई है और उनके पास इससे जुड़े आंकड़े मौजूद हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेडीयू को पिछले वर्षों में 99 लाख रुपये लगातार एक ही टीम से मिले और पार्टी फंड में 146 करोड़ रुपये जमा किए गए। शराब कंपनियों से चंदा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी पर आरोप लगता है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वे मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होते तो अपने आसपास बैठे मंत्रियों की कथित कमाई को जोड़ते, जो एक छोटे राज्य के बजट के बराबर हो सकती है। वहीं जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया और सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। अब इन आरोपों पर जेडीयू की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट : आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार

More news from बिहार and nearby areas
  • 🔴#samastipur समस्तीपुर में जुटेंगे देशभर के दिग्गज डाक्टर, आधुनिक चिकित्सा पर होगा मंथन #DIMACON2026 #IMASamastipur #IMABihar #MedicalConference2026 #MedicalUpdates
    1
    🔴#samastipur समस्तीपुर में जुटेंगे देशभर के दिग्गज डाक्टर, आधुनिक चिकित्सा पर होगा मंथन #DIMACON2026 #IMASamastipur #IMABihar
#MedicalConference2026 #MedicalUpdates
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • दरभंगा जिला बहेड़ी प्रखंड के बिठौली गांव में बुधवार रात करीब 10:00–10:30 बजे नल-जल मेंटेनेंस कार्य से लौट रहे वंदना ट्रेडर्स के कर्मी शंकर राय के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड संख्या–1 की वार्ड सदस्य सुनीता देवी के पुत्र गौतम राय ने बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल रोककर हमला किया, जिसमें शंकर राय का हाथ टूट गया और सिर में भी चोट आई। प्राथमिक उपचार बहेड़ी में कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल शंकर राय ने मीडिया को बताया कि वे वंदना ट्रेडर्स में सुपरवाइजर जितेंद्र झा के अधीन कार्यरत हैं। विभागीय शिकायत के आधार पर वे बिठौली वार्ड–1 में सुरेश राय और सतीश राय के यहां नल लगाने पहुंचे थे। कथित रूप से आपसी विवाद के कारण वहां नल नहीं लग पाया था । काम पूरा होने के बाद टीम चकवा भरवारी में एक इमरजेंसी कनेक्शन देने गई। वापस लौटते समय बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी बाइक रोककर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । फिलहाल शंकर राय को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई वंदना ट्रेडर्स के सुपरवाइजर जितेंद्र झा ने कहा कि घटना के बाद मजदूरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। कंपनी को हायाघाट, बहेड़ी, अलीनगर, बेनीपुर, घनश्यामपुर और समस्तीपुर के कई प्रखंडों में मेंटेनेंस कार्य पूरा करना है। गर्मी के महीनों में पानी की किल्लत की आशंका के बीच नल-जल सेवा ही ग्रामीणों का सहारा होती है। ऐसे में काम ठप रहने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। घटना को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की बात कही गई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्टता सामने आएगी
    1
    दरभंगा जिला बहेड़ी प्रखंड के बिठौली गांव में बुधवार रात करीब 10:00–10:30 बजे नल-जल मेंटेनेंस कार्य से लौट रहे वंदना ट्रेडर्स के कर्मी शंकर राय के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड संख्या–1 की वार्ड सदस्य सुनीता देवी के पुत्र गौतम राय ने बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल रोककर हमला किया, जिसमें शंकर राय का हाथ टूट गया और सिर में भी चोट आई। प्राथमिक उपचार बहेड़ी में कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है।
घायल शंकर राय ने मीडिया को बताया कि वे वंदना ट्रेडर्स में सुपरवाइजर जितेंद्र झा के अधीन कार्यरत हैं। विभागीय शिकायत के आधार पर वे बिठौली वार्ड–1 में सुरेश राय और सतीश राय के यहां नल लगाने पहुंचे थे। कथित रूप से आपसी विवाद के कारण वहां नल नहीं लग पाया था । काम पूरा होने के  बाद टीम चकवा भरवारी में एक इमरजेंसी कनेक्शन देने गई। वापस लौटते समय बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी बाइक रोककर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । फिलहाल शंकर राय को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार  लगाई 
वंदना ट्रेडर्स के सुपरवाइजर जितेंद्र झा ने कहा कि घटना के बाद मजदूरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। कंपनी को हायाघाट, बहेड़ी, अलीनगर, बेनीपुर, घनश्यामपुर और समस्तीपुर के कई प्रखंडों में मेंटेनेंस कार्य पूरा करना है। गर्मी के महीनों में पानी की किल्लत की आशंका के बीच नल-जल सेवा ही ग्रामीणों का सहारा होती है। ऐसे में काम ठप रहने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
घटना को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की बात कही गई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्टता सामने आएगी
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    पत्रकार Hayaghat, Darbhanga•
    4 hrs ago
  • Post by BANTI KING 🦅💫
    1
    Post by BANTI KING 🦅💫
    user_BANTI KING 🦅💫
    BANTI KING 🦅💫
    Video Creator मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Md.ayan.khan
    1
    Post by Md.ayan.khan
    user_Md.ayan.khan
    Md.ayan.khan
    Farmer रोसड़ा, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Nala ka kam bahut din se chhuta hua hai bacche gir jaate Hain
    4
    Nala ka kam bahut din se chhuta hua hai bacche gir jaate Hain
    user_Ek mahine Se jyada kam ruka hua Hai
    Ek mahine Se jyada kam ruka hua Hai
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • बिहार,समस्तीपुर मोहनपुर थाना परिसर में न्यायलय के आदेश पर सैंकड़ों लीटर देशी व विदेशी शराब को पुलिस ने की विनिष्ट । साथ ही एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में।
    1
    बिहार,समस्तीपुर 
मोहनपुर थाना परिसर में न्यायलय के आदेश पर सैंकड़ों लीटर देशी व विदेशी शराब को पुलिस ने की विनिष्ट । साथ ही एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    54 min ago
  • 🔴#समस्तीपुर में स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने मुसरीघरारी थानाक्षेत्र के गंगापुर और अकलू चौक के समीप एनएच 28 पर एक ट्रक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के वाहन चालक को गिरफ्तार किया. पकडे गए वाहन चालक की पहचान औरंगाबाद जिला के मदनपुर थानाक्षेत्र के शिवनगर निवासी रामाशीष प्रसाद के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद पुलिस ने शराब लदे वाहन को जब्त कर लिया है. वहीं वाहन चालक को जेल भेज दिया.
    1
    🔴#समस्तीपुर में स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने मुसरीघरारी थानाक्षेत्र के गंगापुर और अकलू चौक के समीप एनएच 28 पर एक ट्रक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के वाहन चालक को गिरफ्तार किया. पकडे गए वाहन चालक की पहचान औरंगाबाद जिला के मदनपुर थानाक्षेत्र के शिवनगर निवासी रामाशीष प्रसाद के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद पुलिस ने शराब लदे वाहन को जब्त कर लिया है. वहीं वाहन चालक को जेल भेज दिया.
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • *आवास योजना के सत्यापन में गरीबों का नाम छूटने पर कार्रवाई की भरोसा के साथ ही भाकपा-माले का भूख-हड़ताल तीसरे दिन देर शाम समाप्त।* *दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में घुस मांगने वालों और पीएचईडी विभाग के जेई पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के भरोसा के साथ ही भाकपा-माले का भूख-हड़ताल समाप्त।* समस्तीपुर उजियारपुर, 26 फरवरी 2026 । भाकपा-माले के द्वारा पिछले तीन दिनों से अंचलाधिकारी उजियारपुर के समक्ष प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान और मालती के उपसरपंच सुधांशू प्रियदर्शी के द्वारा जारी भूख-हड़ताल देर शाम अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से सोलह सूत्री मांगों में से सात मांगों पर लिखित आश्वासन और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के पश्चात समाप्त कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों का नाम नही छूटेगा ऐसा भरोसा दिलाया गया है यदि किसी गरीब परिवार का नाम जीरो टैग के समय छूट गया है तो प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना में नाम शामिल कर लाभ दिलवाने का भरोसा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिया है। जल्दी ही प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उजियारपुर पीएचईडी विभाग के जेई धनंजय कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखे जाने का भरोसा दिलाया गया है। दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में लोगों से घुस मांगने वाले विचौलिया और कर्मचारियों को चिह्नित लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया है। मौके पर जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह, प्रखंड कमेटी सदस्य शमीम मंसूरी,मो० उस्मान, पप्पू यादव, विजय कुमार राम, सुशील कुमार सिंह,नवीन प्रसाद सिंह, रामनारायण सिंह,फूलन देवी गुलशन आरा, जंग बहादुर पॉल,मो० शकूर, भीम सहनी, छात्र नेता रोहित कुमार पासवान, मधुकर कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
    1
    *आवास योजना के सत्यापन में गरीबों का नाम छूटने पर कार्रवाई की भरोसा के साथ ही भाकपा-माले का भूख-हड़ताल तीसरे दिन देर शाम समाप्त।*
*दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में घुस मांगने वालों और पीएचईडी विभाग के जेई पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के भरोसा के साथ ही भाकपा-माले का भूख-हड़ताल समाप्त।*
समस्तीपुर उजियारपुर, 26 फरवरी 2026 । भाकपा-माले के द्वारा पिछले तीन दिनों से अंचलाधिकारी उजियारपुर के समक्ष प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान और मालती के उपसरपंच सुधांशू प्रियदर्शी के द्वारा जारी भूख-हड़ताल देर शाम अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से सोलह सूत्री मांगों में से सात मांगों पर लिखित आश्वासन और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के पश्चात समाप्त कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों का नाम नही छूटेगा ऐसा भरोसा दिलाया गया है यदि किसी गरीब परिवार का नाम जीरो टैग के समय छूट गया है तो प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना में नाम शामिल कर लाभ दिलवाने का भरोसा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिया है। जल्दी ही प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उजियारपुर पीएचईडी विभाग के जेई धनंजय कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखे जाने का भरोसा दिलाया गया है।
दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में लोगों से घुस मांगने वाले विचौलिया और कर्मचारियों को चिह्नित लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया है। मौके पर जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह, प्रखंड कमेटी सदस्य शमीम मंसूरी,मो० उस्मान, पप्पू यादव, विजय कुमार राम, सुशील कुमार सिंह,नवीन प्रसाद सिंह, रामनारायण सिंह,फूलन देवी गुलशन आरा, जंग बहादुर पॉल,मो० शकूर, भीम सहनी, छात्र नेता रोहित कुमार पासवान, मधुकर कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    22 hrs ago
  • Post by Md.ayan.khan
    1
    Post by Md.ayan.khan
    user_Md.ayan.khan
    Md.ayan.khan
    Farmer रोसड़ा, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.