बिठौली में नल-जल कर्मी से मारपीट, हाथ टूटा — डीएमसीएच में भर्ती दरभंगा जिला बहेड़ी प्रखंड के बिठौली गांव में बुधवार रात करीब 10:00–10:30 बजे नल-जल मेंटेनेंस कार्य से लौट रहे वंदना ट्रेडर्स के कर्मी शंकर राय के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड संख्या–1 की वार्ड सदस्य सुनीता देवी के पुत्र गौतम राय ने बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल रोककर हमला किया, जिसमें शंकर राय का हाथ टूट गया और सिर में भी चोट आई। प्राथमिक उपचार बहेड़ी में कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल शंकर राय ने मीडिया को बताया कि वे वंदना ट्रेडर्स में सुपरवाइजर जितेंद्र झा के अधीन कार्यरत हैं। विभागीय शिकायत के आधार पर वे बिठौली वार्ड–1 में सुरेश राय और सतीश राय के यहां नल लगाने पहुंचे थे। कथित रूप से आपसी विवाद के कारण वहां नल नहीं लग पाया था । काम पूरा होने के बाद टीम चकवा भरवारी में एक इमरजेंसी कनेक्शन देने गई। वापस लौटते समय बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी बाइक रोककर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । फिलहाल शंकर राय को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई वंदना ट्रेडर्स के सुपरवाइजर जितेंद्र झा ने कहा कि घटना के बाद मजदूरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। कंपनी को हायाघाट, बहेड़ी, अलीनगर, बेनीपुर, घनश्यामपुर और समस्तीपुर के कई प्रखंडों में मेंटेनेंस कार्य पूरा करना है। गर्मी के महीनों में पानी की किल्लत की आशंका के बीच नल-जल सेवा ही ग्रामीणों का सहारा होती है। ऐसे में काम ठप रहने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। घटना को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की बात कही गई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्टता सामने आएगी

- दरभंगा जिला बहेड़ी प्रखंड के बिठौली गांव में बुधवार रात करीब 10:00–10:30 बजे नल-जल मेंटेनेंस कार्य से लौट रहे वंदना ट्रेडर्स के कर्मी शंकर राय के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड संख्या–1 की वार्ड सदस्य सुनीता देवी के पुत्र गौतम राय ने बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल रोककर हमला किया, जिसमें शंकर राय का हाथ टूट गया और सिर में भी चोट आई। प्राथमिक उपचार बहेड़ी में कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल शंकर राय ने मीडिया को बताया कि वे वंदना ट्रेडर्स में सुपरवाइजर जितेंद्र झा के अधीन कार्यरत हैं। विभागीय शिकायत के आधार पर वे बिठौली वार्ड–1 में सुरेश राय और सतीश राय के यहां नल लगाने पहुंचे थे। कथित रूप से आपसी विवाद के कारण वहां नल नहीं लग पाया था । काम पूरा होने के बाद टीम चकवा भरवारी में एक इमरजेंसी कनेक्शन देने गई। वापस लौटते समय बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी बाइक रोककर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । फिलहाल शंकर राय को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई वंदना ट्रेडर्स के सुपरवाइजर जितेंद्र झा ने कहा कि घटना के बाद मजदूरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। कंपनी को हायाघाट, बहेड़ी, अलीनगर, बेनीपुर, घनश्यामपुर और समस्तीपुर के कई प्रखंडों में मेंटेनेंस कार्य पूरा करना है। गर्मी के महीनों में पानी की किल्लत की आशंका के बीच नल-जल सेवा ही ग्रामीणों का सहारा होती है। ऐसे में काम ठप रहने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। घटना को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की बात कही गई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्टता सामने आएगी1
- मुजफ्फरपुर जिला के बेनीबाद में बागमती तटबंध को रोकने के लिए हो रहे अनशन का असर दिखा, ग्रामीम पिछले हफ्ते से अनसन पर है1
- दरभंगा के डीएमसीएच में मंत्री जमकर भर के डॉक्टर और अधीक्षक पर1
- राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी का बड़ा हमला, जनता दल यूनाइटेड को बताया “भ्रष्टाचार की पार्टी” बिहार की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील कुमार ने जनता दल यूनाइटेड पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे “बिहार की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी” करार दिया है। खबर विस्तार से : आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार ने जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू ने कथित तौर पर शराब कंपनियों और अन्य व्यापारिक संस्थानों से करोड़ों रुपये का चंदा लिया है। उन्होंने दावा किया कि एक कंपनी जिसका टर्नओवर महज़ 27 करोड़ रुपये है, उसने 24 करोड़ रुपये चंदा दिया। वहीं फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों से भी करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया। सुनील कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना में भी भारी धांधली हुई है और उनके पास इससे जुड़े आंकड़े मौजूद हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेडीयू को पिछले वर्षों में 99 लाख रुपये लगातार एक ही टीम से मिले और पार्टी फंड में 146 करोड़ रुपये जमा किए गए। शराब कंपनियों से चंदा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी पर आरोप लगता है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वे मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होते तो अपने आसपास बैठे मंत्रियों की कथित कमाई को जोड़ते, जो एक छोटे राज्य के बजट के बराबर हो सकती है। वहीं जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया और सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। अब इन आरोपों पर जेडीयू की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट : आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार1
- Post by Rahul Chaubey10
- 🔴समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित राम किशुन रामचंद्र राय प्राथमिक विद्यालय राम टोला में आज एक श्रद्धांलि सभा का आयोजन हुआ, जहां विद्यालय के भूमि दाता सह कांग्रेस नेता स्वर्गीय रामचंद्र राय की पुण्यतिथि पर उनके तैल्य चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री भी वितरित की गयी. कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र राय के पुत्र सुशील कुमार राय ने किया. मौके पर एससी. एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपनेश्वर राम, एखलाकुर रहमान सिद्दीकी, राम प्रीत राय, राजीव रंजन, सुमन कुमार, बालेश्वर राम, मनीष कुमार, पिंकू पासवान, गणेश ठाकुर, मो शमीम, रौशन कुमार, कृष्णदेव सिंह मो सोनू, एवं शिक्षकगण मौजूद रहे. |1
- मिथिला के ग्रामीण अंचल में स्थित संदीप विश्वविद्यालय, सिजौल में “किसान मेला 2.0” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन किसानों के आजीविका सशक्तिकरण, पोषण सुरक्षा तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार के उद्देश्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अरुण कुमार द्विवेदी ने की। किसान मेला के मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विकास, मधुबनी तथा अतिविशिष्ट अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय रहे। संदीप फाउंडेशन के निदेशक श्री आर्यन झा, बसैठ के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मंगलानन्द झा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि एवं अतिविशिष्ट अतिथि का स्वागत विश्वविद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष मिथिला रत्न डॉ. संदीप नित्यानंद झा द्वारा मिथिला की प्राचीन परंपरा के अनुसार पाग, दोपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। छात्राओं ने मधुर मैथिली गीतों के साथ अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में डॉ. संदीप नित्यानंद झा ने कहा कि कृषि विश्व का सबसे प्राचीन पेशा है और भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता पलायन चिंता का विषय है। विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के कारण किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीज, बेहतर उर्वरक तथा नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आगे कहा कि मिथिला की उपजाऊ मिट्टी, जल एवं अनुकूल जलवायु प्राकृतिक खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त है। विश्वविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ एवं छात्र समाज में जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती, पोषक अनाज उत्पादन तथा उन्नत कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण देंगे। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. अरुण कुमार द्विवेदी ने पर्यावरण-अनुकूल एवं जलवायु-सक्षम प्राकृतिक खेती की आवश्यकता पर बल देते हुए वर्मी कम्पोस्ट इकाई, मशरूम उत्पादन, जैविक खेती तथा प्राकृतिक कृषि उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मेले में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। किसान मेले में राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड, किसान नर्सरी, इफको, आधुनिक कृषि यंत्र निर्माताओं तथा सहकारिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थापित सुधा डेयरी सहित 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ विशेषज्ञों से सीधे संवाद का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया गया। मधुबनी जिले के विभिन्न पंचायतों से आए उत्कृष्ट कृषकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा छात्राओं द्वारा मिथिला की पारंपरिक झिझिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे हजारों किसान बंधुओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नौशेरवां रौनक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर श्रीराम पॉलिटेक्निक के प्राचार्य पश्री चंद्रप्रकाश,श्री महावीर ठाकुर स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के संकायाध्यक्ष डाँ. आर पी श्रीवास्तव के सभी विभागाध्यक्षों एवं भू-अर्जन समिति के आमंत्रित सदस्य भी उपस्थित रहे।1
- दरभंगा के कंट्रोल थाना क्षेत्र की पूरी वारदात1