Shuru
Apke Nagar Ki App…
Deepak yadav
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Shambhu Rajbhar1
- भारत का पहला पत्र जिसने भूत का इंटरव्यू लिए है1
- बेतिया–कुमारबाग रेलखंड पर 17 फरवरी, मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसके साथ ही इस खंड पर परिचालन की नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया। सुबह 7:45 बजे डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा अधिकारियों की टीम के साथ बेतिया स्टेशन पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। करीब 9:15 बजे सीआरएस श्रीगुरू प्रकाश विशेष निरीक्षण वाहन से पहुंचे और सिग्नलिंग सिस्टम, पैनल, सुरक्षा उपकरण व अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण दल ने ट्राली से बेतिया से कुमारबाग तक ट्रैक, स्लीपर, बैलास्ट, पुल-पुलिया, समपार फाटक और सिग्नलिंग व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा होने से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, समयबद्ध संचालन संभव होगा और माल परिवहन को भी गति मिलेगी। साथ ही, बेतिया स्टेशन पर बने 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया गया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। सीआरएस निरीक्षण के सफल समापन के साथ बेतिया–कुमारबाग रेलखंड क्षेत्रीय विकास, यात्री सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गया है।1
- नौतन: प्रखंड क्षेत्र के खड्डा के मुसहीं गाँव में जाने वाले सड़क का पीसीसी ध्वस्त हो जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया है। ग्रामीण मोतीलाल साह, सोनेलाल साह, नीतीश कुमार, संजय सोनी, सूर्य सोनी, रोहित सोनी, रूपेश सोनी, शिवम् सोनी, आदित्य कुमार आदि ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का घोर अभाव है। इससे सड़क समय से पहले ध्वस्त हो गया है। टूटे सड़क निर्माण के दिशा में संवेदक उदासीन बना हुआ है। बताया कि सड़क ध्वस्त हो जाने से वाहनों को कौन कहें पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बच्चे बार बार गिर कर घायल हो जाते हैं। बावजूद शासन प्रशासन और संवेदक द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रहीं हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।इधर पूर्वी नौतन पंचायत के वैधनाथ नगर से मुशहरी टोली जाने वाली सड़क का पीच उजड़ जाने से लोगों में आक्रोश कायम है।1
- Post by PANKAJ KUMAR SHRIVASTAVA1
- गोपालगंज जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के देख रेख में शुरू हुआ 10 का परीक्षा,,,1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर ओवरब्रिज के पास एक सडक हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। इस दर्घटना में महिला का भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के केसरिया गांव निवासी राम साहेब पासवान की 50 वर्षीय पत्नी सोना देवी के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भार्ड जय राम पासवान के साथ बेटी की शादी के लिए लडका देखने सिधवलिया गई थीं। सिधवलिया से वापस लौटते समय महमदपूर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सडक पर गिर गए, जिसके बाद ट्रक सोना देवी को कुचलते हुए भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से ट्रक और उसके चालक को पकड लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा। ट्रक को जब्त कर और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है...1
- Post by Shambhu Rajbhar1