Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबा साहेब की जयंती || वझर मे हुई ग्राम सभा
निमाड़ का दबंग न्यूज
निवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबा साहेब की जयंती || वझर मे हुई ग्राम सभा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा आक्रोशित महिलाओं ने घेरा ठेका* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान *विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं हटी दुकान महिलाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी थी*। इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर स्थित शुद्ध मिल क्षेत्र में शराब की दुकान को हटाने की मांग अब एक जन आंदोलन के रूप ले चुकी लंबे समय से शांतिपूर्व विरोध कर रही क्षेत्र की महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया उसके बाद उन्होंने शराब दुकान के सामने विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। *वादा खिलाफी से बड़ा आक्रोस*। क्षेत्रीय महिलाओं का आरोप है कि शासन और जनप्रतिनिधि उनकी सुरक्षा और सामाजिक माहौल को लेकर गंभीर नहीं है प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि कुछ समय पूर्व क्षेत्र विधायक ने स्वयं उनसे मुलाकात की थी इस उसे दौरान विधायक ने महिलाओं की जायज मांगों को लेकर स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से आश्वासन दिया था कि 8 दिनों के भीतर इस शराब दुकान को यहां से हटकर अन्य स्थानांतरित कर दिया जाएगा हमें केवल कोरे आश्वासन दिए गए। *प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल*। यह विरोध प्रदर्शन अचानक नहीं हुआ प्रदर्शनकारियों के कथन अनुसार शासन और प्रशासन को इस संबंध में पूर्व में भी कई बार लिखित में आवेदन दे चुके स्थानीय निवासियों का कहना है कि सूत्र मिल जैसे घनी आबादी वाले और मुख्य मार्ग वाले क्षेत्र में शराब दुकान होने से आए दिन शराबी हुड़दंग करते हैं जिससे महिलाओं और स्कूल बच्चों का निकलना दुर्लभ हो गया है लगातार सूचना और शिकायतों के बावजूद आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की छुट से महिलाओं को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया2
- बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रदर्शन पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने हर्ष व्यक्त कर विद्यार्थियों को दी बधाई1
- धार में देवकृष्ण हत्याकांड के बाद न्याय की गुहारः मुख्य आरोपी फरार, परिजनों की फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड के बाद परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। गुरुवार को देवकृष्ण की मां लक्ष्मीबाई और बहन भाजपा जिला कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने जिला अध्यक्ष निलेश भारती से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने परिजनों को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक की मां लक्ष्मीबाई ने बताया कि देवकृष्ण परिवार का एकमात्र सहारा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू का संबंध उसके जीजा कमलेश से था, और इसी अवैध संबंध के कारण सुनियोजित तरीके से उनके बेटे की हत्या की गई। लक्ष्मीबाई के अनुसार, देवकृष्ण जब डेढ़ वर्ष का था, तभी उसके पिता का निधन हो गया था। परिवार ने उसे कठिन परिस्थितियों में पाला था। परिजनों ने प्रशासन से हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की भी अपील की। मृतक की बहन ज्योति की शादी 20 अप्रैल को तय थी, लेकिन भाई की हत्या के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और परिवार की बेटी ज्योति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।1
- Post by Surendra prasad Dubey1
- मध्य प्रदेश के Mhow के महू डोंगर गांव स्थित कृषि उपज मंडी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब गेहूं खरीदी को लेकर किसानों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि खरीदी प्रक्रिया को लेकर कुछ किसानों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। माहौल इतना गरमा गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।1
- सिर मुंडाया, कपड़े फाड़े और पति को कंधे पर उठवाया... 'बेवफाई' पर मिली खौफनाक सजा मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल जिला झाबुआ एक बार फिर 'तालिबानी इंसाफ' को लेकर सुर्खियों में है. यहां एक 32 वर्षीय महिला को अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की ऐसी सजा दी गई, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. महिला के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि सार्वजनिक रूप से उसकी गरिमा को तार-तार कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की शादी 12 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. आरोप है कि उसका ससुर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. मारपीट से तंग आकर महिला ने अपना घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई. लेकिन समाज के 'कथित ठेकेदारों' को यह रास नहीं आया. समुदाय की बैठक बुलाई गई. महिला को जबरन अपने पति के पास लौटने का फरमान सुनाया गया. वो जब वापस लौटी, तो उसके साथ खौफनाक खेल खेला गया. भीड़ के बीच महिला के कपड़े फाड़ दिए गए और उसके बाल मुंडा दिए गए. जुल्म यहीं नहीं रुका, सजा के तौर पर महिला को मजबूर किया गया कि वह अपने पति को अपने कंधों पर उठाए. पूरे गांव के सामने पैदल चले.1
- पानसेमल। भारत रत्न बाबा साहब जयंती पर पुलिस थाने से बाबा साहब उद्यान तक भव्य चल समारोह निकाला,मंचीय कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों ने रखे अपने विचार।1
- *तहसीलदार के आदेश के बावजूद परेशान किसान* *जमीन के रास्ते विवाद में दबंगो ने गेहूं से भरा खेत जलाया* *ना थाने कार्यवाही कर रहा है ना विभाग -क्या बिना नेता नगरी के नहीं मिल सकता न्याय?* धार जिले के ग्राम एकलदुना दिग्ठान में खेत की जमीन के रास्ते को लेकर विवाद में हंजाबाई पति कालूराम जाती कुलमी के द्वारा डेहरी सराय पीथमपुर में मनीष पिता पवन जाति कुलमी पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना दिग्ठान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई जिसमें बता गया कि प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक हंजाबाई पति कालुराम जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलुदना दिग्ठान तहसील पीथमपुर जिला धार द्वारा अनावेदक मनीष पिता पवन, पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना दिग्ठान तहसील पीथमपुर जिला धार के विरूद्ध मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 131 के अंतर्गत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया कि आवेदक की स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि जिसका भूमि सर्वे नंबर 352, 353, 354, 380, 355 कुल रकबा 0.272 हैक्ट की भूमि ग्राम एकलदुना दिग्ठान में स्थित है जिसमें आवेदक द्वारा अपनी भूमि सर्वे नंबर 352, 353, 354, 380, 355 पर कृषि कार्य हेतु औजार, हल, बैल, टेक्ट्रर, ट्राली एवं अन्य कृषि संसाधन से लाने ले जाने के लिये ग्राम एकलदुना दिग्ठान से बछडावदा वाले मार्ग से होकर सर्वे कमांक 348 की भूमि में से होकर आगे उत्तर की ओर बढकर सर्वे क्रमांक 382/1 जो कि अनावेदकगण मनीष पिता पवन की भूमि सर्वे नम्बर से होकर पश्चिम से पूर्व दिशा कि ओर स्थित रास्ते का उपयोग करते है। उक्त रास्ते के आवगमन में अनावेदकगण द्वारा अपनी भूमि सर्वे नं. 382/1 के पूर्वी सेडे पर तार फेसिंग कर अवरूद्ध कर दिया हैं। आवेदक द्वारा अवरूद्ध रास्ते को खुलवाये जाने हेतु निवेदन कई बार जिला कलेक्टर धार को जनसुनवाई में आवेदन दिए वही sdm पीथमपुर तहसील दार सागौर में कई बार आवेदन कर चुके हैं वही दबंग मनीष पिता पवन, पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना जमीन के रास्ते विवाद के बाद हंजाबाई के खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी गई वही मनीष पिता पवन, पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना के खिलाफ हंजाबाई के बेटे संजय के द्वारा डेहरी सराय चौकी पर इन व्यक्तियों के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करवाई गई उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई पीडित परिवार के द्वारा cm हेल्पलाइन जिला कलेक्टर sdm पीथमपुर तहसीलदार सागौर पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई उसके बाद इन दबंगों कर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई बताया जा रहा है कि विपक्षी पक्ष् की राजनीतिक पकड होने से राजस्व न्यायालय से पीडीता के खेत का रास्ता नहीं खोलने दिया जा रहा है वतर्मान में पीडीता के खेत की फसल भी जला दी गई है जिससे पीडीता का समय पर रास्ता न खुलने की दशा में पीडीता आत्मदाह कर लेगी जिसके जवाबदार विपक्षी पक्ष एवं प्रशासन होगा4
- धार 15 अप्रैल, 2026। धार पीथमपुर स्थित नेट्रेक्स (NATRAX) ऑटो टेस्टिंग ट्रैक परिसर में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वन मंडल अधिकारी, धार श्री विजयानंथम टी. आर. के कुशल मार्गदर्शन में 'अफ्रीकन बोमा पद्धति' का उपयोग कर नीलगायों को सुरक्षित रेस्क्यू करने का अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। ऑपरेशन की मुख्य विशेषताएँ: रणनीति और तकनीक: रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत कार्ययोजना दिनांक 13 अप्रैल को तैयार की गई थी। इसके अंतर्गत नीलगायों को बिना किसी शारीरिक हानि पहुँचाए पकड़ने के लिए विश्व प्रसिद्ध 'बोमा तकनीक' (Enclosure Technique) का चयन किया गया। उद्देश्य: वन विभाग की यह पहल न केवल मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) को कम करने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि नेट्रेक्स जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। सफलतापूर्ण स्थानांतरण: अभियान के पहले दिन (14 अप्रैल) को 10 नीलगाय और दूसरे दिन (15 अप्रैल) को 15 नीलगाय, इस प्रकार कुल 25 नीलगायों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया है। संयुक्त टीम वर्क: इस जटिल ऑपरेशन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, रातापानी टाइगर रिजर्व और वन मंडल राजगढ़ के विशेषज्ञों सहित रालामंडल अभयारण्य के रेस्क्यू दल ने सहभागिता की। सराहनीय योगदान: इस अभियान की सफलता में उप वन मंडल अधिकारी श्री सुनील सुलिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी (मांडव) श्री सचिन सयदे, सुश्री संगीता रावत (धामनोद), श्री अजय चौहान, श्री आशीष सिंह सिकरवार एवं धार वन मंडल के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।2