Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र बैढ़न डकैती मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ डेहरी ऑनसोन के सहयोग से एक आरोपी कमलेश कुमार उर्फ गोरेलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, वहीं लूटे गए माल की बरामदगी हेतु पूछताछ जारी है। आरोपी कमलेश कुमार 08 दिवस के पुलिस रिमांड पर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र बैढ़न डकैती मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ डेहरी ऑनसोन के सहयोग से एक आरोपी कमलेश कुमार उर्फ गोरेलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, वहीं लूटे गए माल की बरामदगी हेतु पूछताछ जारी है। आरोपी कमलेश कुमार 08 दिवस के पुलिस रिमांड पर
Journalist imran
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र बैढ़न डकैती मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ डेहरी ऑनसोन के सहयोग से एक आरोपी कमलेश कुमार उर्फ गोरेलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, वहीं लूटे गए माल की बरामदगी हेतु पूछताछ जारी है। आरोपी कमलेश कुमार 08 दिवस के पुलिस रिमांड पर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र बैढ़न डकैती मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ डेहरी ऑनसोन के सहयोग से एक आरोपी कमलेश कुमार उर्फ गोरेलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, वहीं लूटे गए माल की बरामदगी हेतु पूछताछ जारी है। आरोपी कमलेश कुमार 08 दिवस के पुलिस रिमांड पर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- NDTV की खबर का असर: DEO समेत कई अधिकारी पर FIR, सिंगरौली शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले पर लोकायुक्त सख्त #singraulinews #MPNews #CrimeNews #school1
- सिंगरौली जिले के बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में लूट के वारदात के बारे में पुलिस अधीक्षक का बयान,1
- सिंगरौली परिवहन विभाग चेक प्वाइंट द्वारा , 10 बिंदुओं पर सख्त कार्यवाही करने की योजना होगा लागू सिंगरौली। परिवहन आयुक्त के निर्देशों के पालन में जिले में “आदर्श परिवहन मॉडल” लागू करने की दिशा में ठोस पहल की गई है। इस कार्ययोजना के तहत 10 प्रमुख बिंदुओं पर सख्ती से अमल किया जाएगा, जिनमें (1) 15 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ी में नियंत्रण, (2) वाहन प्रदुषण नियंत्रण NGT के अनुसार (3) फिटनेस परमिट बीमा (4) ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता (5) नशा मुक्त ड्राइविंग (6) स्पीड लिमिट नियंत्रण (7) पेनिक बटन व आपात कालीन खिड़की (8) और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित स्टॉप रूट चार्ट शामिल है।(9) जीरो टालरेन्स नीति में प्रमुख है ओवरलोड बिना तिरपाल ठाके मालवाहन (10) पिकअप छोटे मालवाहक जो सरिया काबड़ मेंटल खुले में खतरनाक हालत में परिवहन करते है ।1
- Post by Rajendra rajak1
- सिंगरौली/चितरंगी। विंध्य क्षेत्र की एक साहसी बेटी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है। बघेली भाषा में अपनी बात रखते हुए इस महिला ने सीधे तौर पर उन लोगों को चुनौती दी है जो उसकी आवाज को दबाना चाहते हैं। वीडियो में महिला ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी यह जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक गांव के आखिरी घर तक सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं पहुंच जाता। "साजिशों से नहीं डरती बघेलखंड की शेरनी" महिला ने वीडियो में आरोप लगाया है कि जब से उसने जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठानी शुरू की है, तब से उसके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। उसने कहा, "जब जनता की आवाज उठती है, तो किसी न किसी को मिर्ची जरूर लगती है।" महिला ने स्पष्ट किया कि वह कोई डॉक्टर या इंजीनियर नहीं है, बल्कि एक साधारण ग्रामीण महिला है जो अपने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और विकास की कमी को देख रही है। डॉ. मोहन यादव की सरकार और जमीनी हकीकत महिला ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ऊपर से तो सुविधाएं भेज रही है, लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से वह आम जनता तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उसने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में वह सोशल मीडिया का उपयोग कर सच्चाई को सबके सामने लाएगी। संविधान की धारा 19 का दिया हवाला अपने तेवरों से विरोधियों को पस्त करते हुए महिला ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 का जिक्र किया। उसने कहा कि संविधान ने उसे बोलने, लड़ने और संघर्ष करने की आजादी दी है। बघेली अंदाज में उसने चेतावनी दी, "अपना पचे चाहे जितना साजिश कर लेई, लेकिन हमार मुंह बंद न होई।" विंध्य बलराम न्यूज ऐसी जांबाज आवाजों का समर्थन करता है जो समाज में बदलाव और विकास के लिए खड़ी होती हैं।1
- Post by Bablu Namdev1
- मऊगंज में NH 135 पर सड़क हादसे का खौफनाक ‘लाइव वीडियो’ : मौत की रेस का वो आखिरी मंजर, जिसे देख कांप उठेगा हर दिल, स्टंटबाजी और चीखों के बीच ट्रेलर से टकराकर एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, कैमरे में कैद हुआ जिंदगी का आखिरी पल! रिपोर्ट — दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज मो.89650741301
- सिंगरौली बैंक डकैती में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार से एक लुटेरा गिरफ्तार 70 लाख का सोना और 14 लाख नकद बरामद, कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर रोड स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र शाखा में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को जिला न्यायालय बैढ़न में पेश किया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 70 लाख रुपये मूल्य का सोना और 14 लाख रुपये नकद बरामद किया है। इस सफलता के बाद पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में लगातार छापेमारी जारी है। बिहार में धराया मुख्य आरोपी जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास जिले में मुख्य आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह डकैती के बाद अपने हिस्से की नकदी और सोना लेकर फरार हो रहा था। रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से भारी मात्रा में नकदी और सोने के आभूषण बरामद हुए। सूत्रों के अनुसार गिरोह का एक अन्य सदस्य झारखंड में छिपा हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। हालांकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 20 टीमें चार राज्यों में सक्रिय इस हाईप्रोफाइल डकैती के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस की लगभग 20 विशेष टीमें बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार दबिश दे रही हैं। सीमावर्ती जिलों में नाकाबंदी कराई गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और संभावित ठिकानों पर सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 15 मिनट में अंजाम दी थी करोड़ों की वारदात गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पांच हथियारबंद बदमाश बैंक शाखा में घुसे थे। आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया था। विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। इसके बाद बदमाशों ने गोल्ड लोन लॉकर से करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और कैश काउंटर से नकदी लूट ली। पुलिस के अनुसार वारदात में लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तथा 20 लाख रुपये से अधिक नकदी लूटी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी वारदात 15 से 20 मिनट के भीतर अंजाम देकर आरोपी दो मोटरसाइकिलों से फरार हो गए थे। बैंक प्रबंधक को धमकाकर खुलवाए लॉकर घटना के दौरान एक बदमाश सीधे बैंक प्रबंधक के कक्ष में पहुंचा और हथियार दिखाकर लॉकर की चाबी मांगी। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। भयभीत कर्मचारियों ने बदमाशों के दबाव में गोल्ड लोन लॉकर खुलवाए, जिसके बाद आरोपी जेवरात समेटकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज बने अहम सुराग पुलिस को घटनास्थल से कई अहम सुराग मिले हैं। बैंक परिसर से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, एक हथियार और अन्य तकनीकी साक्ष्य मिले हैं। फुटेज में कई आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल इतनी बड़ी वारदात ने जिले की बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े शहर के व्यस्त इलाके में स्थित बैंक में हथियारबंद बदमाशों का घुसना और करोड़ों की लूट कर फरार हो जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। घटना के बाद बैंक शाखा को जांच के लिए सील कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना स्वयं मामले की समीक्षा कर चुके हैं। वरिष्ठ अधिकारी सिंगरौली में डटे रीवा परिक्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सिंगरौली में कैंप कर पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने शीघ्र खुलासे और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद शनिवार को बैंक के बाहर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। विशेष रूप से गोल्ड लोन से जुड़े ग्राहक अपने जेवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। जल्द होगा पूरे गिरोह का खुलासा : पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अधिकांश आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल सिंगरौली बैंक डकैती प्रदेश की चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल हो चुकी है और पूरे मामले पर प्रदेश भर की नजर बनी हुई है।1