‘शहाकार’ हाउसिंग सोसायटी पर ग्राहकों से धोखाधड़ी का आरोप ‘शहाकार’ हाउसिंग सोसायटी पर ग्राहकों से धोखाधड़ी का आरोप वानाडोंगरी में अवैध लेआउट और प्लॉट बिक्री का मामला; भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग को शिकायत हिंगणा : नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में पंजीकृत शहाकार गृह निर्माण सहकारी सोसायटी के कथित अवैध जमीन लेनदेन को लेकर वानाडोंगरी क्षेत्र में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता गजानन ढाकुलकर ने इस मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग (एसीबी) नागपुर को औपचारिक शिकायत सौंपकर जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार, यह सोसायटी नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र के लिए पंजीकृत होने के बावजूद वानाडोंगरी और वागधरा (इसासनी) के ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीन के सौदे कर कथित रूप से अवैध लेआउट तैयार कर रही है। आरोप है कि संबंधित जमीन सोसायटी के नाम पर विधिवत फेरफार किए बिना ही प्लॉट काटकर ग्राहकों को बेचे गए, जो राजस्व और नगर नियोजन नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा सोसायटी के बायलॉज के विरुद्ध जाकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नागपुर मनपा क्षेत्र का निवासी दर्शाकर नियमों के खिलाफ सदस्यता देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई लोगों से लाखों रुपये का लेनदेन होने के बावजूद अभी तक संबंधित खरीदारों को विधिवत विक्रय पत्र (सेल डीड) नहीं दिया गया है, जबकि यह लेनदेन लेखापरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज बताया गया है। इसी बीच एमआईडीसी पुलिस स्टेशन नागपुर में श्रीमती सिंधू रामकृष्ण नरुले की शिकायत पर स्व. सेवकराम दिनबाजी शहाकार और सतीश भाऊराव शहाकार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा ४२० और ११४ के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। इतने गंभीर आरोपों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर शिकायतकर्ता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस पूरे मामले में स्पेशल ऑडिट, उच्चस्तरीय जांच तथा वानाडोंगरी क्षेत्र में बनाए गए कथित अवैध लेआउट को रद्द करने की मांग की है। साथ ही राजस्व और नगर नियोजन विभाग द्वारा सभी जमीन लेनदेन की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। इस शिकायत की प्रतियां सहकार मंत्री, नगर विकास मंत्री, विभागीय आयुक्त नागपुर, जिलाधिकारी नागपुर, पुलिस आयुक्त नागपुर और भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग को भी भेजी गई हैं। ऐसे में इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होने की संभावना जताई जा रही है।

- गडचिरोली जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांच्या समस्या विधिमंडळात;शेतजमीन अधिग्रहणास स्थानिक शेतकऱ्यांचा तीव्र विरोध विशेष प्रतिनिधी मुंबई गडचिरोली: (दि ११) चामोर्शी तालुक्यातील भेंडाळा परिसरातील सुपीक शेतजमीन एमआयडीसीकरिता अधिग्रहित करू नये यासाठी स्थानिक शेतकऱ्यांचा तीव्र विरोध आहे. या संदर्भात गडचिरोली जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांच्या समस्या विधिमंडळात मांडाव्यात, अशी मागणी गडचिरोली जिल्हा काँग्रेस कमिटी अध्यक्ष महेंद्र ब्राह्मणवाडे यांनी पत्राद्वारे विधान परिषदेचे आमदार अभिजित दादा वंजारी यांच्याकडे केली होती. या मागणीची दखल घेत आमदार अभिजित दादा वंजारी यांनी विधान परिषदेत चामोर्शी तालुक्यातील भेंडाळा परिसरातील सुपीक शेतजमीन अधिग्रहित करू नये तसेच जमीन अधिग्रहण करताना स्थानिक शेतकऱ्यांना विश्वासात घेऊन निर्णय घ्यावा, अशी मागणी जोरदारपणे मांडून शेतकऱ्यांच्या प्रश्नाला वाचा फोडली.1
- Post by आनंद चौधरी ठाकुर शिवसेना कट्टर हिन्दू नेता युवा सेना उप राष्ट्रीय प्रमुख1
- Post by Ammar haider (ezaan)1
- वोट मोदी-चिराग को, पर प्यास का क्या? महादलित टोला में नल तो है, पर जल कहाँ?" #trending #viral #BiharNews #Muzaffarpur #news #bihar #AkashPriyadarshi1
- Post by Dr.Mirza Md.Meher Abbas1
- लखनऊ । रमजान ड्यूटी पर लखनऊ के ऐशबाग मिलरोड के रैनबसेरा में कैंप कर रही पुलिस कंपनी का ये सिपाही करेहटा चौराहे पर चाट बताशे खाने के बाद पैसा देने के समय दुकानदार पर पुलिसिया रौब गांठने लगा और गाली गलौच करने लग गया । जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सभी करेहटा सेल्टर होम पहुंचे जहाँ ये पुलिसकर्मी नशे में धुत मिला । ऐसे पुलिसकर्मी ही गरीबों को सता रहे हैं और योगी सरकार की फजीहत करा रहे हैं, ऐसे पुलिस वालों पर कार्यवाही जरूरी है।1
- sourav plumber Roy 83486438921
- पवनी शिवारात रोवणी पूर्ण; दुस-या हंगामाची धान पेरणी जोमात पवनी/भंडारा शहर प्रतिनिधी पवनी:(दि ११) भंडारा जिल्हात सर्वदूर दुस-या हंगामातील धान पेरणी पूर्ण झाली असून रोवणा काही ठिकाणी सुरु आहे. पवनी तालुक्यातील धानोरी, सावरला, भोजापूर शिवारात रोवणा करणे सुरू असून अनेक शेतक-यांची धान पेरणीची कामे पूर्ण झाली आहे.1