पद्मश्री अवार्डी अनुपम शाह सांभर झील के दौरे पर रहे, झील की खूबसूरती देख हुए गदगद सांभरलेक:- उत्तराखंड के पद्मश्री अवार्डी अनुपम शाह दो दिवसीय सांभर झील के दौरे पर रहे। अनुपम शाह ने सांभर झील में पहाड़ी पर स्थित मां शाकंभरी मंदिर और देवयानी तीर्थ सरोवर पर स्थित मंदिरों के दर्शन किए। शाह ने सांभर झील में मौजूद लाखों फ्लेमिंगो पक्षियों की फोटोग्राफी की और वेटलैंड के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सांभर में मौजूद पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने को लेकर अपने अनुभव साझा किए। वही सांभर झील की खूबसूरती और फ्लेमिंगो को देखकर अनुपम शाह गदगद हुए और अधिकारियों से इसकी खूबसूरती को लेकर अपने विचार रखें। इस दौरान उपखंड अधिकारी सांभरलेक ऋषि राज कपिल ने सांभर झील के इतिहास और वेटलैंड को लेकर शाह को जानकारी दी। इस दौरान सांभरलेक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, पटवारी संजय कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
पद्मश्री अवार्डी अनुपम शाह सांभर झील के दौरे पर रहे, झील की खूबसूरती देख हुए गदगद सांभरलेक:- उत्तराखंड के पद्मश्री अवार्डी अनुपम शाह दो दिवसीय सांभर झील के दौरे पर रहे। अनुपम शाह ने सांभर झील में पहाड़ी पर स्थित मां शाकंभरी मंदिर और देवयानी तीर्थ सरोवर पर स्थित मंदिरों के दर्शन किए। शाह ने सांभर झील में मौजूद लाखों फ्लेमिंगो पक्षियों की फोटोग्राफी की और वेटलैंड के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सांभर में मौजूद पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने को लेकर अपने अनुभव साझा किए। वही सांभर झील की खूबसूरती और फ्लेमिंगो को देखकर अनुपम शाह गदगद हुए और अधिकारियों से इसकी खूबसूरती को लेकर अपने विचार रखें। इस दौरान उपखंड अधिकारी सांभरलेक ऋषि राज कपिल ने सांभर झील के इतिहास और वेटलैंड को लेकर शाह को जानकारी दी। इस दौरान सांभरलेक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, पटवारी संजय कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
- यह कोई दो सामान्य व्यक्तियों के बीच सड़क पर हुआ झगड़ा नहीं है। एक पक्ष में जनता द्वारा चुने गए दौसा विधायक डी.सी. बैरवा हैं, जबकि दूसरी ओर सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन हेतु नियुक्त तहसीलदार हैं। इन दोनों में कौन सही है और कौन गलत यह एक अलग विमर्श का विषय हो सकता है। किंतु जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि से संवाद करने की एक मर्यादा और शिष्टाचार होता है। असभ्य भाषा और ऊँची आवाज़ में बात करना केवल एक जनप्रतिनिधि का ही नहीं, बल्कि उस पूरे क्षेत्र की जनता का अपमान है, जिनके मतों के कारण डी.सी. बैरवा आज सदन की शोभा बढ़ा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दौसा उपचुनाव में डी.सी. बैरवा ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को पराजित किया था।1
- जयपुर: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में तेल उद्योग डीलरों, वितरकों एवं सरकारी नेटवर्क सहित पूरे तेल क्षेत्र को जोड़ते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान “सक्षम-2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। सक्षम-2026 का उद्घाटन आज 02 फरवरी 2026 को तोटुका सभागार, जैन नासियाँ, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में श्री जनार्दन कुमार, उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक द्वारा किया गया। इस वर्ष सक्षम अभियान का नारा है— “तेल और गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ।” इस अवसर पर श्री मनोज कुमार गुप्ता, राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) एवं कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान ने अपने संबोधन में जनता, विशेषकर बच्चों से ऊर्जा के कुशल एवं विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम संरक्षण में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकता है। श्री गुप्ता ने वर्तमान परिदृश्य में तेल एवं गैस संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि इष्टतम उपयोग की बेहतर तकनीकों को अपनाया जाए तो देश में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में बड़ी मात्रा में बचत संभव है। मुख्य अतिथि ने स्कूली बच्चों एवं आमजन की उपस्थिति में तेल एवं गैस संरक्षण से जुड़े नारे व संदेश लिखे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा तथा संरक्षण संदेशों के साथ बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस प्रासंगिक संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में श्री संजय चौहान, मुख्य महाप्रबंधक, गेल राजस्थान ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर मुख्य भाषण दिया। उन्होंने तेल कंपनियों द्वारा तेल संरक्षण एवं पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए की जा रही विभिन्न पहलों की जानकारी दी और पेट्रोलियम उत्पादों के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री गौरव शर्मा, उप महाप्रबंधक, बीपीसीएल ने सक्षम-2026 के तहत उपस्थित अतिथियों एवं स्कूली बच्चों को तेल एवं गैस संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में श्री के. पी. सतीश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, एचपीसीएल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।1
- जयपुर के चित्रकूट थाना इलाके में पति के सामने पत्नी से छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। वह शादी की शॉपिंग कर पति के साथ घर लौट रही थी। रॉन्ग साइड आए बदमाशों ने कार के सामने आकर रुकने पर बदतमीजी की। विरोध करने पर दंपति से मारपीट करने की कोशिश कर धमकाया। चित्रकूट नगर थाने में पीड़ित विवाहिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि 200 फीट बाईपास अजमेर रोड निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिश्तेदार की शादी के चलते शॉपिंग की जा रही है। देर शाम वह अपने पति के साथ शॉपिंग करने वैशाली नगर गई थी। खरीदारी करके कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अक्षरधाम चौराहे के पास ओवर स्पीड कार सामने से आई। जिससे बचने के लिए ब्रेक लगाकर कार को रोका। आरोप है कि रॉन्ग साइड होने की कहने पर कार में सवार तीन-चार लड़के बाहर उतर आए। कहासुनी होने पर बदमाशों ने विवाहिता के साथ बदतमीजी की। पति के विरोध करने पर बदमाश दंपति से मारपीट करने पर उतारु हो गए।1
- Post by Kuldeep Nainawat1
- Post by Ronak Bhargav1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- जोबनेर:- जोबनेर थाना पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी सूरज कुलदीप को गिरफ्तार किया है जोबनेर थानाधिकारी हनुमान सहाय यादव ने बताया कि पुलिस थाने में 29 जनवरी 2025 को परिवादी मदनलाल सैन ने मामला दर्ज करवाया कि दिन में अज्ञात लोग उसके मकान के अंदर घुसकर सोने का मंगलसूत्र और 40 हजार नगद चुरा कर ले गए जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू की जहां पुलिस ने आसूचना और तकनीकी सहायता से मामले में सफलता हासिल की और चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर आरोपी सूरज कुलदीप निवासी ढ़ीढा को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र और 30 हजार बरामद कर लिए हैं फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है जहां कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी उम्मीद है।1
- जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया हैं। देर रात पावर बाइक पर तीन बदमाश थार जीप चोरी करने आए। बदमाशों ने मास्टर चाबी से थार चोरी करने के लिए लॉक तोड़ डाला। स्टार्ट नहीं कर पाने के चलते थार के अंदर रखे 42 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। वही बदमाशों की तस्वीर पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बजाज नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार चोरों की तलाश कर रही है।1
- Post by Ronak Bhargav1