logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्नी सहित तीन लोगों की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत *उत्तर प्रदेश:* आजमगढ़ में पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घर से बाहर आने की अपील की गई, लेकिन उसने पुलिस की बात नहीं मानी और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी की गोली से उसका एक बेटा भी घायल हुआ था। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान अरविंद और उसके बेटे की मौत हो गई। मौके से दो अन्य बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामले की जानकारी एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने दी। मौके पर ADG वाराणसी नवीन अरोड़ा ,DIG सुनिल सिंह,SSP डॉ अनिल कुमार मौजूद।

6 hrs ago
user_PARUL SIROHI BC MEERUT
PARUL SIROHI BC MEERUT
सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

पत्नी सहित तीन लोगों की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत *उत्तर प्रदेश:* आजमगढ़ में पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घर से बाहर आने की अपील की गई, लेकिन उसने पुलिस की बात नहीं मानी और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी की गोली से उसका एक बेटा भी घायल हुआ था। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान अरविंद और उसके बेटे की मौत हो गई। मौके से दो अन्य बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामले की जानकारी एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने दी। मौके पर ADG वाराणसी नवीन अरोड़ा ,DIG सुनिल सिंह,SSP डॉ अनिल कुमार मौजूद।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरठ में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, भारी विस्फोटक बरामद—एक गिरफ्तार! मेरठ में पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार! लिसाड़ी गेट में एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने 40 वर्षीय कय्यूम अली को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ, अवैध फ्यूज, पटाखों के खोखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। मुकदमा दर्ज है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    मेरठ में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, भारी विस्फोटक बरामद—एक गिरफ्तार!
मेरठ में पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार!
लिसाड़ी गेट में एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने 40 वर्षीय कय्यूम अली को गिरफ्तार किया है।
मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ, अवैध फ्यूज, पटाखों के खोखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक, यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था।
मुकदमा दर्ज है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Javed choudhary
    Javed choudhary
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नशा मुक्ति केंद्र में सेना के हवलदार की मौत का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में सेना के हवलदार की मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 18 सितंबर 2026 की है। मामले में मृतक की परिजन की तहरीर पर टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, अहमदपुर चौरोली, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र ललित, जो सेना में हवलदार थे, की नशा मुक्ति केंद्र में आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर में मु0अ0सं0 504/2026, धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में टीपीनगर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 25 सितंबर 2026 को चार आरोपियों को नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर कुमार, सागर, दशरथ और करनवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चारों का वर्तमान पता आशी फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, वेदव्यासपुरी, थाना टीपीनगर, मेरठ है। पूछताछ में क्या बताया? पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों की निगरानी करते थे। ललित नया मरीज था और रात में काफी बेचैन होकर बार-बार बाहर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद आरोपियों ने गुस्से में उसके साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, इसी मारपीट के बाद ललित की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कथन के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी सुधीर कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह, निवासी ग्राम सिक्का, थाना आदर्श मंडी, शामली। सागर पुत्र बिजेंद्र सिंह, निवासी ईशापुर डाडो, थाना कांधला, शामली। दशरथ पुत्र अशर्फी लाल, निवासी गंगा नगर कॉलोनी, थाना सुभाष नगर, बरेली। करनवीर पुत्र नसीब सिंह, निवासी ग्राम राजापुर, थाना लाडोवा, लुधियाना, पंजाब। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध चमन प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक वरुण उपाध्याय, उपनिरीक्षक नुसरत अली और कांस्टेबल कपिल वर्मा शामिल रहे। नोट: आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ में बताए गए तथ्यों की जांच और साक्ष्य संकलन जारी है; अंतिम दोषसिद्धि अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगी।
    1
    नशा मुक्ति केंद्र में सेना के हवलदार की मौत का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में सेना के हवलदार की मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 18 सितंबर 2026 की है। मामले में मृतक की परिजन की तहरीर पर टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, अहमदपुर चौरोली, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र ललित, जो सेना में हवलदार थे, की नशा मुक्ति केंद्र में आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर में मु0अ0सं0 504/2026, धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में टीपीनगर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 25 सितंबर 2026 को चार आरोपियों को नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर कुमार, सागर, दशरथ और करनवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चारों का वर्तमान पता आशी फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, वेदव्यासपुरी, थाना टीपीनगर, मेरठ है।
पूछताछ में क्या बताया?
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों की निगरानी करते थे। ललित नया मरीज था और रात में काफी बेचैन होकर बार-बार बाहर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद आरोपियों ने गुस्से में उसके साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, इसी मारपीट के बाद ललित की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कथन के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
सुधीर कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह, निवासी ग्राम सिक्का, थाना आदर्श मंडी, शामली।
सागर पुत्र बिजेंद्र सिंह, निवासी ईशापुर डाडो, थाना कांधला, शामली।
दशरथ पुत्र अशर्फी लाल, निवासी गंगा नगर कॉलोनी, थाना सुभाष नगर, बरेली।
करनवीर पुत्र नसीब सिंह, निवासी ग्राम राजापुर, थाना लाडोवा, लुधियाना, पंजाब।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध चमन प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक वरुण उपाध्याय, उपनिरीक्षक नुसरत अली और कांस्टेबल कपिल वर्मा शामिल रहे।
नोट: आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ में बताए गए तथ्यों की जांच और साक्ष्य संकलन जारी है; अंतिम दोषसिद्धि अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगी।
    user_Salmani Live Tv
    Salmani Live Tv
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र में सेना के हवलदार की मारपीट से मृत्यु के अभियोग में 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी श्री राम प्रकाश की बाईट।
    1
    थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र में सेना के हवलदार की मारपीट से मृत्यु के अभियोग में 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी श्री राम प्रकाश की बाईट।
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मेरठ के उल्देपुर में बुलडोजर का खौफ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, धरना शुरू! सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के बाद मेरठ के उल्देपुर में तनाव का माहौल है। गाढ़ी कमाई से घर खरीदने वाले आम लोगों को अब अपने आशियानों पर बुलडोजर चलने का डर सता रहा है, जिसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। ​न्यायिक आयोग के गठन और ग्राउंड स्थिति की पूरी अपडेट जानिए। ​वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं! ​📌 Follow @Nawedkkhan & Channel N TV for live news updates. ​#Meerut #Uldepur #NewsUpdate #SupremeCourtOrder #DemolitionNotice ChannelNTV ReelsHindi TrendingNews
    1
    मेरठ के उल्देपुर में बुलडोजर का खौफ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, धरना शुरू!
सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के बाद मेरठ के उल्देपुर में तनाव का माहौल है। गाढ़ी कमाई से घर खरीदने वाले आम लोगों को अब अपने आशियानों पर बुलडोजर चलने का डर सता रहा है, जिसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है।
​न्यायिक आयोग के गठन और ग्राउंड स्थिति की पूरी अपडेट जानिए।
​वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं!
​📌 Follow @Nawedkkhan & Channel N TV for live news updates.
​#Meerut #Uldepur #NewsUpdate #SupremeCourtOrder #DemolitionNotice ChannelNTV ReelsHindi TrendingNews
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • स्टांप विक्रेता को जान से मारने की धमकी का आरोप, SP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार मेरठ के निशान गेट थाना क्षेत्र के एक स्टांप विक्रेता ने पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से परेशान होकर वह SP कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र देकर मामले की जांच व आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Meerut #MeerutNews #StampVendor #Threat #PoliceComplaint #SPOffice #CrimeNews #MeerutPolice #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
    1
    स्टांप विक्रेता को जान से मारने की धमकी का आरोप, SP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार
मेरठ के निशान गेट थाना क्षेत्र के एक स्टांप विक्रेता ने पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से परेशान होकर वह SP कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र देकर मामले की जांच व आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Meerut #MeerutNews #StampVendor #Threat #PoliceComplaint #SPOffice #CrimeNews #MeerutPolice #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • डीजे की तेज आवाज से महिला की मौत -परिजनों का आरोप, थाना सरधना का मामला मेरठ के सरधना में शुक्रवार रात एक महिला की डीजे की तेज आवाज से महिला मौत हो गई। मृतका के परिवार का आरोप है कि पास में बज रहे गणेश चतुर्थी के अवसर पर डीजे की तेज ध्वनि उसकी मौत की वजह बनी। महिला ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। सरधना क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी असलम की पत्नी यासमीन का शुक्रवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। बच्चा सुरक्षित है। परिवार के मुताबिक डीजे की तेज आवाज से यासमीन का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ा और तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि तेज ध्वनि का असर उसके दिमाग पर पड़ा, जिससे उसकी हालत लगातार खराब होती गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने महिला की मौत और तेज ध्वनि के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं की है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों में डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित नियमों के भीतर रखी जाए। उन्होंने मानक से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की अपील की है। बाइट--अरशद,परिजन
    1
    डीजे की तेज आवाज से महिला की मौत -परिजनों का आरोप, थाना सरधना का मामला 
मेरठ के सरधना में शुक्रवार रात एक महिला की डीजे की तेज आवाज से महिला मौत हो गई। मृतका के परिवार का आरोप है कि पास में बज रहे गणेश चतुर्थी के अवसर पर डीजे की तेज ध्वनि उसकी मौत की वजह बनी। महिला ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था।
सरधना क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी असलम की पत्नी यासमीन का शुक्रवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। बच्चा सुरक्षित है। परिवार के मुताबिक डीजे की तेज आवाज से यासमीन का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ा और तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों का आरोप है कि तेज ध्वनि का असर उसके दिमाग पर पड़ा, जिससे उसकी हालत लगातार खराब होती गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने महिला की मौत और तेज ध्वनि के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं की है।
परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों में डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित नियमों के भीतर रखी जाए। उन्होंने मानक से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की अपील की है।
बाइट--अरशद,परिजन
    user_Javed choudhary
    Javed choudhary
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक चंदौली में बना कौतूहल, 180 टन के विशाल वेसल को लेकर निकला ट्रांसपोर्टर 🚨 ब्रेकिंग | चंदौली चंदौली। हाइवे पर 308 पहियों वाला विशाल ट्रांसपोर्टर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर यह महाकाय ट्रक ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। ट्रक को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट रही है, जबकि इसके वीडियो और रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि विशाल वेसल बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए ओडिशा पहुंचा था। इसके बाद इसे सड़क मार्ग से झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक लाया गया है। मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरने के बाद महाकाय ट्रांसपोर्टर यूपी-बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा। इतने बड़े आकार के ट्रांसपोर्टर के सुरक्षित आवागमन को लेकर एनएचएआई भी अलर्ट है। मार्ग में आने वाले अवरोधों, गैंट्री बोर्ड और अन्य बाधाओं को हटाने की कवायद की जा रही है, ताकि भारी-भरकम वेसल को सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। जानकारी के मुताबिक यह विशाल वेसल बलरामपुर में प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा है। यहां इससे बायो-प्लास्टिक के उत्पादन से जुड़ी औद्योगिक प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जाएगा। महाकाय ट्रक के सड़क पर उतरने के बाद चंदौली से लेकर आसपास के इलाकों में यह लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।
    2
    308 पहियों वाला महाकाय ट्रक चंदौली में बना कौतूहल, 180 टन के विशाल वेसल को लेकर निकला ट्रांसपोर्टर

🚨 ब्रेकिंग | चंदौली
चंदौली। हाइवे पर 308 पहियों वाला विशाल ट्रांसपोर्टर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर यह महाकाय ट्रक ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। ट्रक को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट रही है, जबकि इसके वीडियो और रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विशाल वेसल बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए ओडिशा पहुंचा था। इसके बाद इसे सड़क मार्ग से झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक लाया गया है। मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरने के बाद महाकाय ट्रांसपोर्टर यूपी-बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा।
इतने बड़े आकार के ट्रांसपोर्टर के सुरक्षित आवागमन को लेकर एनएचएआई भी अलर्ट है। मार्ग में आने वाले अवरोधों, गैंट्री बोर्ड और अन्य बाधाओं को हटाने की कवायद की जा रही है, ताकि भारी-भरकम वेसल को सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
जानकारी के मुताबिक यह विशाल वेसल बलरामपुर में प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा है। यहां इससे बायो-प्लास्टिक के उत्पादन से जुड़ी औद्योगिक प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जाएगा। महाकाय ट्रक के सड़क पर उतरने के बाद चंदौली से लेकर आसपास के इलाकों में यह लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला वन निगम के डीएलएम का शव रेणुकूट (सोनभद्र)। वन निगम के डीएलएम सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को उनका शव रेणुकूट स्थित हिंडालको गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। करीब 40 वर्षीय सत्य पाल प्रसाद पुत्र जय राम प्रसाद मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थे। वह मिर्जापुर और सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि वह निजी कार्य से रेणुकूट आए थे और हिंडालको गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसी दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ समेत वन विभाग और वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस के बाहर भी वन विभाग और वन निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी रही। डीएलएम की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में भी चर्चा बनी हुई है।
    4
    गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला वन निगम के डीएलएम का शव
रेणुकूट (सोनभद्र)। वन निगम के डीएलएम सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को उनका शव रेणुकूट स्थित हिंडालको गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
करीब 40 वर्षीय सत्य पाल प्रसाद पुत्र जय राम प्रसाद मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थे। वह मिर्जापुर और सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि वह निजी कार्य से रेणुकूट आए थे और हिंडालको गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसी दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ समेत वन विभाग और वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस के बाहर भी वन विभाग और वन निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
डीएलएम की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में भी चर्चा बनी हुई है।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दरिंदगी का जवाब दरिंदों को दरिंदगी के साथ सूद सहित लौटाएं तो बने बात दिल्ली मे नाबालिग से गैंगरेप करने वाले दरिंदो की धुनाई का वीडियो वायरल #delhi #DelhiNews #GangRape #newsnnc24 #southdelhi
    1
    दरिंदगी का जवाब दरिंदों को दरिंदगी के साथ सूद सहित लौटाएं तो बने बात
दिल्ली मे नाबालिग से गैंगरेप करने वाले दरिंदो की धुनाई का वीडियो वायरल 
#delhi #DelhiNews #GangRape #newsnnc24 #southdelhi
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.