Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्टांप विक्रेता को जान से मारने की धमकी का आरोप, SP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार मेरठ के निशान गेट थाना क्षेत्र के एक स्टांप विक्रेता ने पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से परेशान होकर वह SP कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र देकर मामले की जांच व आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Meerut #MeerutNews #StampVendor #Threat #PoliceComplaint #SPOffice #CrimeNews #MeerutPolice #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
E RADIO INDIA
स्टांप विक्रेता को जान से मारने की धमकी का आरोप, SP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार मेरठ के निशान गेट थाना क्षेत्र के एक स्टांप विक्रेता ने पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से परेशान होकर वह SP कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र देकर मामले की जांच व आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Meerut #MeerutNews #StampVendor #Threat #PoliceComplaint #SPOffice #CrimeNews #MeerutPolice #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कंकरखेड़ा में आरक्षी पर युवती के गंभीर आरोप, पुलिस जांच से मचा हड़कंप! मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जहां एक युवती ने एक आरक्षी पर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर कंकरखेड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संबंधित पक्षों से पूछताछ के साथ उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी दौराला श्री शिव ठाकुर ने जानकारी दी है। आइए सुनते हैं, उन्होंने पूरे प्रकरण पर क्या कहा।1
- लालकुर्ती क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला, दो युवक गिरफ्तार मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना लालकुर्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। युवती की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी मेरठ ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- थाना लालकुर्ती क्षेत्र अंतर्गत दो युवकों द्वारा युवती के साथ छेडछाड करने के प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने व दोनों युवकों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ की बाईट1
- MP:हत्या के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*1
- ब्रेकिंग/चंदौली.... - हाइवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक... - करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर चल रहा है ट्रांसपोर्टर... - महाकाय ट्रक को देखने सड़क किनारे उमड़ रही लोगों की भीड़... - सोशल मीडिया पर वीडियो/ रील जमकर वायरल... - बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल... - ओडिशा से झारखंड-बिहार होते हुए यूपी की सीमा तक पहुंचा महाकाय ट्रक... - मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरते हुए यूपी - बिहार बार्डर पहुंचा महाकाय ट्रांसपोर्टर... - विशाल ट्रक के सुरक्षित आवागमन को लेकर एनएचएआई भी अलर्ट... - रास्ते के अवरोध और गैंट्री बोर्ड हटाने की कवायद जारी.... - बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा विशाल वेसल, होगा बायो प्लास्टिक का उत्पादन....4
- मेरठ में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, भारी विस्फोटक बरामद—एक गिरफ्तार! मेरठ में पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार! लिसाड़ी गेट में एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने 40 वर्षीय कय्यूम अली को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ, अवैध फ्यूज, पटाखों के खोखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। मुकदमा दर्ज है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- मेरठ डकैतों से पुलिस की मुठभेड़ एक के पैर में लगी गोली कुल तीन बदमाश गिरफ्तार देखिए पूरी खबर का वीडियो LATEST ENCOUNTER NEWS: डकैतों पर मेरठ पुलिस का प्रचंड प्रहार:मेरठ डकैतों से लोहियानगर पुलिस टीम की मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली:कुल 3 बदमाश गिरफ्तार: देखिए खबर आधिकारिक पुष्टि के साथ CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS मेरठ मित्र से नवेद खान की रिपोर्ट #meerutpolice1
- गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला वन निगम के डीएलएम का शव रेणुकूट (सोनभद्र)। वन निगम के डीएलएम सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को उनका शव रेणुकूट स्थित हिंडालको गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। करीब 40 वर्षीय सत्य पाल प्रसाद पुत्र जय राम प्रसाद मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थे। वह मिर्जापुर और सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि वह निजी कार्य से रेणुकूट आए थे और हिंडालको गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसी दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ समेत वन विभाग और वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस के बाहर भी वन विभाग और वन निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी रही। डीएलएम की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में भी चर्चा बनी हुई है।4