बारिश को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित:- कलेक्टर ... गेहूं उपार्जन हेतु किसान कराए 23 मई तक स्लॉट बुक .. कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र सामतपुर का किया निरीक्षण, समित प्रबंधक को दिए सख्त निर्देश । ... शहडोल 9 मई 2026:- कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने गेहूं उपार्जन केंद्र सामतपुर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए की बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केंद्र में पर्याप्त मात्रा में बरसाती पन्नी एवं उपार्जन केंद्र में आने वाले गेहूं का बेहतर ढंग से रख रखाव सुनिश्चित किया जाए। गेहूं खराब होने की स्थिति में समिति प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने खरीदी केंद्र से ही गेहूं का परिवहन करने हेतु परिवहन कर्ता को गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए जाए, रात में भी गेहूं का उठाव कार्य कराया जाए एवं उपार्जन केंदों में किसानों से शासन द्वारा गुणवत्ता हेतु निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही गेहूं की खरीदी की जाए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था, छायादार बैठक व्यवस्था, तौलकांटा पर्याप्त मात्रा में बारदाने जैसे अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें एवं खरीदी पूर्ण पारदर्शिता व समय के साथ कराए। कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र में आए किसानों से चर्चा कर 23 मई तक स्लॉट बुक करने हेतु समझाइश दी। उन्होंने ने स्लॉट बुकिंग और उपार्जन की अन्य व्यवस्था और ओटीपी द्वारा भुगतान संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर को किसानों ने सलाद बुकिंग के संबंध में भी जानकारी दी जिस पर कलेक्टर ने कहा कि स्कॉट बुकिंग की समस्या के निदान हेतु सतत रूप से तकनीकी टीम से संपर्क रखें जा रहे, किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान सहायक आपूर्ति नियंत्रक श्री प्रदीप द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार शहडोल संभाग नेशनल लोक अदालत के तहत विभिन्न प्रकरणों में मिली छूट। उपभोक्ताओं के लिए रहा सुनहरा अवसर। नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को जिला न्यायालय शहडोल परिसर में किया गया मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीपीकेवीवीसीएल) शहडोल वृत्त अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 (शनिवार) में विशेष छूट योजना लागू की गई, साथ ही विभिन्न बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के द्वारा भी हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया। लोक अदालत में विद्युत चोरी/अनाधिकृत उपयोग से संबंधित प्रकरणों में उपभोक्ताओं को निर्धारित शर्तों के अंतर्गत आकलित सिविल दायित्व राशि पर छूट प्रदान की गई। यह छूट केवल प्रथम बार प्रकरण वाले उपभोक्ताओं को ही प्रदान की गई। उपभोक्ता लोकअदालत के इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण से भविष्य में किसी प्रकार की विधिक कार्यवाही से बच सकते है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने विशेष छूट का लाभ लिया तथा अपने प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती श्वेता परते तिवारी ने कहा कि यह पहल उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने एवं विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। कुल विजुअल - 05 बाइट - श्वेता परते तिवारी, सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल।1
- ओवरलोड रेत वाहनों से टूटी ग्रामीण सड़कें, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन शहडोल। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़कें ओवरलोड रेत हाईवा वाहनों से जर्जर हो गई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ से लगातार अवैध एवं ओवरलोड रेत परिवहन होने से सड़कें टूट चुकी हैं और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। समस्या को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा एवं ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ओवरलोड वाहनों पर रोक, अवैध रेत उत्खनन बंद कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।1
- Amazon company na hi petrol milta aur na hi E-PF bhi nahi milta h sir ham deliverey boys logo kabhi dikkato aur pareshaniyo ka samna karna padta h ham log vender ke according m jab karte h Amazon company m na hi petrol milta aur na hi E-PF bhi nahi milta h sir ham deliverey boys logo kabhi dikkato aur pareshaniyo ka samna karna padta h ham log vender ke according m jab karte h Amazon company m1
- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बुढ़ार थाना प्रभारी पर एक ग्रामीण का गला दबाने और पत्रकारों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। यह घटना एक सड़क दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद के दौरान हुई।1
- शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में यातायात थाने के पास घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर एक बस की अवैध कटाई का वीडियो वायरल हुआ है। घरेलू गैस की किल्लत के बावजूद इस व्यावसायिक कार्य में उसके उपयोग से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- शहडोल में आधी रात को कुछ जरूरी फाइलें चोरी हो गईं। घटना के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही यह पता चल पाया है कि वे कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।1
- sadak nirman nali nirman bad se badtar hai panchayat dhyan ni deti rasmohni ki nali sadak sab bekar h yaha moterbike ek sal me sad jati h or nali ka pani dinbhar bahta rahta h jisse logo ko awajahi me bhari paresani hoti h.nali o r sadak banane ke taraf koi dhyan ni deta or na hi panchayat wale dhyan dete sasan se nivedan h yaha vyawastha durast karaya jay nalia badbu mar rahi h1
- मध्यप्रदेश शहडोल जिले/की यह शराब दुकान इन दिनों नियमों की नहीं, बल्कि ठेकेदार की मर्जी से चल रही है। यहाँ एम आरपी से ऊपर बेचने का वीडियो सामने आया है, जिसका CM हेल्पलाइन 181 में शिकायत करने पर आबकारी अधिकारियो द्वारा बताया गया कि शराब एम आरपी रेत पर ही बिक रही है, मगर वीडियो में साफ साफ दिख रहा है,बोतल 170 की श शराब 200 में दी जा रही है/ और देर रात तक शराब बेचा जा रहा है/ पर लिखी कीमत यानी । जब जागरूक ग्राहकों ने इस लूट का वीडियो बनाया, तो दुकान के कर्मचारियों ने जो तर्क दिया वो हैरान करने वाला है। कर्मचारी साफ कह रहे हैं कि - "ठेका महंगा लिया है, इसलिए पैसा ज्यादा वसूलेंगे।" लूट का यह खेल यहीं नहीं रुकता। यदि आप विरोध करेंगे, तो यहाँ तैनात 'बाहरी बाहुबली' आपको धमकाना शुरू कर देंगे। बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये कर्मचारी हैं कौन? क्या इनका चरित्र सत्यापन यानी पुलिस वेरिफिकेशन गोहपारू थाने में जमा है? सूत्रों की मानें तो ठेकेदार ने बिना किसी कानूनी रिकॉर्ड के बाहरी जिलों के संदिग्ध लोगों को यहाँ तैनात कर रखा है, जो विरोध करने वालों के साथ गौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।4