चैती छठ से पहले पुनपुन नदी में प्रदूषण: फतुहा त्रिवेणी संगम पर सफेद झाग की मोटी परत, बदबू से लोग हो रहे परेशान पटना। आस्था और परंपराओं के केंद्र फतुहा स्थित त्रिवेणी संगम पर इन दिनों प्रकृति और श्रद्धा के बीच प्रदूषण की एक काली छाया मंडरा रही है। गंगा, नारायणी (गंडक) और पुनपुन नदी के इस पावन मिलन स्थल पर वर्तमान में पानी के ऊपर सफेद झाग की मोटी परत देखी जा रही है। उत्तरवाहिनी गंगा होने के कारण जिस स्थान का धार्मिक महत्व अद्वितीय माना जाता है, वहां बन रहे इस रहस्यमयी झाग और दुर्गंध ने स्थानीय लोगों सहित श्रद्धालुओं को भी गहरी चिंता में डाल दिया है। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ अब बेहद करीब है। ऐसे में त्रिवेणी संगम पर उमड़ने वाली हजारों की भीड़ के लिए यह प्रदूषित पानी एक बड़ी चुनौती बन गया है। चैती छठ के दौरान श्रद्धालु गंगा स्नान और अर्घ्य के लिए इसी संगम तट पर पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस पवित्र जल में उतरकर पूजा की जाती है, उसका इस कदर दूषित होना न केवल आस्था को ठेस पहुँचा रहा है, बल्कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि संगम के पानी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा गंदे पानी की जांच करने वाली मशीन भी लगाई गई है। यह मशीन पानी के स्तर और प्रदूषण की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए स्थापित की गई है। इसके बावजूद, नदी में झाग और गंदगी का अंबार यह सवाल खड़ा करता है कि क्या केवल जांच ही काफी है? स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब मशीन प्रदूषण के संकेत दे रही है, तो अधिकारियों द्वारा इसे रोकने के लिए धरातल पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। स्थानीय निवासियों का स्पष्ट आरोप है कि पुनपुन नदी में मिल रहा पटना शहर का गंदा पानी इस प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है। ग्रामीणों के अनुसार, पटना से होकर आने वाली पुनपुन नदी में कई फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी और शहर के बड़े नालों का कचरा सीधे गिराया जा रहा है। यही प्रदूषित पानी जब फतुहा पहुंचता है, तो इसमें भारी मात्रा में झाग उत्पन्न होता है। यह झाग इतना सघन है कि सम्मसपुर और गोविंदपुर को जोड़ने वाले पीपा पुल के ऊपर तक जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी दुर्गंध और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता पर समसपुर निवासी अनिल राज ने बताया कि पूरे पटना का गंदा पानी पुनपुन के माध्यम से फतुहा पहुंचकर गंगा को दूषित कर रहा है। उन्होंने 'नमामि गंगे' योजना की सार्थकता पर भी सवाल उठाए। वहीं, स्थानीय निवासी राजू कुमार ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित अधिकारियों ने इस पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो चैती छठ जैसे पवित्र पर्व पर श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

- #पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित पैजावा के पास एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लॉटरी और कूपन छापने के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को एक बिल्डिंग पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और कूपन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए है ۔ इस कार्रवाई में पुलिस टीम जैसे ही बिल्डिंग के अंदर पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 18 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, कागज़ के बंडल, रंगीन स्याही और बड़ी मात्रा में पहले से तैयार अवैध लॉटरी टिकट व कूपन मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित कर रहा था। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क का दायरा काफी बड़ा हो सकता है और इसमें अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी शामिल हो सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद पूरे गैंग के सरगना तक पहुंचने की उम्मीद है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग बाहर से सामान्य दिखती थी, लेकिन अंदर बड़े स्तर पर गैरकानूनी गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। #ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Craime #VairlNews1
- हत्याकांड का 36 घंटे के अंदर BIHARPOLICE ने किया खुलासा ! 04 पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 रिवॉल्वर बरामद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार.... सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में मीरा टॉकीज के पास 13 मार्च 2026 को बाइक सवार अपराधियों ने सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा को गोली मार दी थी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में दर्ज कांड के बाद गठित SIT ने कार्रवाई करते हुए दो शूटर रोहित कुमार उर्फ मिठू और नवनीत कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना का कारण पुरानी रंजिश प्रतीत होता है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामदगी :- पिस्टल-04, देशी कट्टा-01, रिवॉल्वर-01, मैगजीन-02, जिंदा कारतूस-08 (7.65 एमएम), जिंदा कारतूस-04 (9 एमएम) एवं चाकू-01 गिरफ्तारी :- 01. रोहित कुमार उर्फ मिठ्ठू सा०-हटियागाछी वार्ड नं०-20 थाना-सदर जिला-सहरसा 02 नवनीत उर्फ उदय सा०- रसलपुर वार्ड नं०-06 थाना-बनमा ईटहरी, जिला-सहरसा 03. अभिनव कुमार सा०-विद्यापति नगर वार्ड नं०-19/31 थाना-सदर, जिला-सहरसा 04 राजा कुमार तिवारी सा० तिवारी टोला वार्ड नं०-26 थाना सदर, जिला-सहरसा एवं 05. सौरव कुमार मिश्रा सा०-मिश्रा टोला तिवारी टोला वार्ड-26 थाना-सदर, जिला-सहरसा bihar Hain TaiyarHum Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Saharsa Police1
- आज दिनांक 14.03.2026 को मालसलामी थाना क्षेत्र में लगभग 80 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति को किसी के द्वारा ईंट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने तथा जख्मी अवस्था में अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का सत्यापन किया गया। साथ ही FSLTeam एवं DogSquads को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना के निर्देशन में थानाध्यक्ष, मालसलामी के नेतृत्व में कांड के उद्भेदन एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया। मानवीय सूचना संकलन एवं DogSquads की सहायता से गठित टीम द्वारा महज 06 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का पुत्र है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से संबंधित पाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में डॉ. गौरव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, पटना सिटी द्वारा दी गई बाइट... Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar District Administration Patna BiharNewsLive1
- SMART GARAGE खुल गया राजीव नगर में केसरी नगर में रोड घर बैठे बाइक बनवाए लाइव वीडियो के साथ काम मेरा विश्वास आपका1
- पटना: बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बड़ी जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने कहा कि बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत हुई है, जो गठबंधन की एकजुटता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि Bharatiya Janata Party की ओर से Nitin Nabin, Upendra Kushwaha और Shivesh Ram विजयी रहे। वहीं Janata Dal (United) की तरफ से Nitish Kumar और Ramnath Thakur ने जीत दर्ज की। विजय शर्मा ने एनडीए के सभी सहयोगी दलों और विजयी उम्मीदवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं।1
- पटना के बाढ़ के एएनएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी।1
- #पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित पैजावा के पास एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लॉटरी और कूपन छापने के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को एक बिल्डिंग पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और कूपन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए है ۔ इस कार्रवाई में पुलिस टीम जैसे ही बिल्डिंग के अंदर पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 18 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, कागज़ के बंडल, रंगीन स्याही और बड़ी मात्रा में पहले से तैयार अवैध लॉटरी टिकट व कूपन मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित कर रहा था। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क का दायरा काफी बड़ा हो सकता है और इसमें अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी शामिल हो सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद पूरे गैंग के सरगना तक पहुंचने की उम्मीद है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग बाहर से सामान्य दिखती थी, लेकिन अंदर बड़े स्तर पर गैरकानूनी गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। #ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Craime #VairlNews1
- दिनांक 13.03.2026 को समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भुसारी वार्ड संख्या 17 स्थित उदय पासवान के खेत से मृतक सुधाशु कुमार उर्फ शर्मा जी साकिन-भुसारी वार्ड 10-18, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर का सर कटा सर बरामद हुआ। जिस संबंध में मृतक के पत्नी सोनम कुमारी के आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना काड स० 126/26 दिनाक 13.03.2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकेश कुमार उर्फ मलिंगा को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा की हत्या की थी। विकेश ने बताया कि 02 साल पहले दोनों दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। विकेश को लगता था कि सुधांशु उसके साथ कुछ गलत कर सकता है, इसलिए उसने उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने विकेश के घर से हत्या में इस्तेमाल तलवार, सुधांशु का मोबाइल, और विकेश का मोबाइल बरामद किया है। साथ ही, सुधांशु का सिर और साइकिल भी बरामद कर लिया गया है। विकेश ने बताया कि उसने और उसके साथियों ने सुधांशु की हत्या धारदार हथियार से की और शव को जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने FSL की टीम की मदद से घटनास्थल से खून का नमूना भी बरामद किया है। गिरफ्तारी :- 1- विकेश पासवान उर्फ मलिंगा पिता-अजबलाल पासवान उर्फ अजबी पासवान 2- राजेश कुमार रंजन उर्फ राजन 3-अर्जुन पासवान सा०-भुसारी वार्ड स०-08, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर 4 दीपक पासवान एवं 5-नितीश कुमार पिता-लैला पासवान सभी सा०-भुसारी वार्ड स०-08, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर बरामदगी:- जमीन के अंदर से बरामद मृतक का सिर, मृतक के साईकिल, हत्या में प्रयुक्त तलवार (घटना में प्रयुक्त), मृतक का मोबाइल, अभियुक्त विकेश कुमार उर्फ मलिगा का मोबाइल एवं घटनास्थल से जप्त खून का प्रदर्श (एफ०एस०एल० टीम द्वारा जप्त)1
- मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 14.03.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर खगौल थाना क्षेत्र के ग्राम नैनचक मुस्तफापुर में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-1 के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 4.846 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन एवं ब्राउन शुगर) बरामद किया। साथ ही अभियुक्त के पास से 01 डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, ₹2400 नकद राशि, 01 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थ का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग ₹7.5 करोड़ आंका गया है। पटना_पुलिस की अपील :- मादक_पदार्थ से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मोबाइल नंबर 8102488655 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। पटना_पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त प्रकरण एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री कार्तिकेय के. शर्मा वरीय_पुलिस_अधीक्षक_पटना द्वारा दी गई बाइट..1