चलती कार बनी आग का गोला चालक गंभीर रूप से झुलसा पर्यटन स्थल 'झरना' के पास एक चलती चौपहिया गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई अलवर जिले में राजगढ़-माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'झरना' के पास एक चलती चौपहिया गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में चालक झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी - थी। जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को राजगढ़-माचाड़ी - सड़क मार्ग पर जलती कार को देखकर लोगों = में अफरा-तफरी मच गई और कार आग के गोले में - बदल गई। हादसा पर्यटन स्थल झरना के समीप हुआ। रैणी क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सत्यनारायण मीना अपनी चौपहिया गाड़ी लेकर - राजगढ़ की ओर आ रहे थे, तभी - यह हादसा हो गया। चालक सत्यनारायण मीना ने बताया कि - वह अपने गांव बहादुरपुर से राजगढ़ जा रहे थे। रास्ते में अचानक गाड़ी के डेशबोर्ड से धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, चंद सेकंडों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने के लिए सत्यनारायण ने जलती आग की लपटों के बीच ही खिड़की खोलकर बाहर छलांग लगा दी। गाड़ी से कूदने के प्रयास में सत्यनारायण मीना आग की लपटों की चपेट में आने से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जलती गाडी को देखकर अपने वाहनों को धीना किया और इस हादसे को देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार चालक सत्यनारायण मीना का राजगढ़ राजकीय चिकित्सालय उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद राजगढ़ से अग्निशमन वाहन (दमकल) तुरंत मौके पर पहुंचा। दमकलकर्मीयों ने मशक्कत के बाद गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया।

- Post by Devkaran Gurjar1
- बांदीकुई के आगरा फाटक पर बड़ी लापरवाही! बिजली का पोल हटाया… लेकिन जानलेवा तार छोड़ दिए गए खुले! राहगीर हो रहे थे चोटिल, हादसे का बना था खतरा… खबर चलते ही मचा हड़कंप — सिर्फ 1 घंटे में हरकत में आया बिजली विभाग! अब मौके पर शुरू हुआ सुधार कार्य… 👉 सवाल कायम — पहले क्यों नहीं जागा प्रशासन?2
- आज दिनांक 14,4,2026, को बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर दलित उत्थान संघर्ष सेवा समिति के द्वारा खैरथल में बाबा साहब जी की जयंती मनाई गई बाबा साहब दलितों के मशिया व दलितों के लिए जो संघर्ष किया उसको याद किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्य पर चलने के लिए चर्चा करी इस कार्य क्रम में समिति के चेयरमैन श्यामलाल जाजोरिया तथा खैरथल तिजारा जिले के जिलाध्यक्ष शिवली राम जी तथा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदस्य नेता यादराम जी लाला राम जी बिजेंद्र कुमार पांचाल जी फूल सिंह जी कमल सिंह जी बच्चूसिंह जी राधेश्याम जी महेश कुमार जी मुनाराम जी गुड्डू राम जी संदीप कुमार प्रशांत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे2
- आज 14/04/2026 के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) और हमें Follow 🎉 करें।1
- अटल सेवा केंद्र बझेडा से पुजारियों की ढाणी के मध्य करीब 1800 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का बनवाने के लिए विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने पंचायत समिति श्रीमहावीरजी विकास अधिकारी को लिखा पत्र बझेडा पंचायत मुख्यालय पर अटल सेवा केंद्र से पुजारियों की ढाणी के मध्य अधूरे पड़े करीब 1800 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की लोगों को आवागमन के दौरान भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है कई बार भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने और गांव पंचायत की सरपंच व ग्रामीणों ने ज्ञापन देने के वावजूद कार्य शुरू नहीं हो सका | बारिश के दिनों मे आपातकालीन वाहन घरों तक नहीं पहुंच पाते जिससे डिलीवरी महिलाओं व बीमार बुजुर्ग व बच्चों को चारपाहि के सहारे मुख्य रास्ते तक ले जाना पड़ता है| विधायक दर्शन सिंह गुर्जर से अटल सेवा केंद्र से पुजारियों की ढाणी के मध्य अधूरे रास्ते को शीघ्र पूरा करवाए जाने की लोकेश मीणा, जगदीश मीणा,कुंवर सिंह सिंघान, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट और भाजपा नेता मनोज तिवाड़ी ने रास्ता बनवाने के लिए विधायक दर्शन सिंह से कहा था विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने महावीर जी पंचायत समिति विकास अधिकारी को लेटर लिखा है जल्दी शुरू होगा रास्ते का काम लोगों को मिलेगी राहत3
- 🏨 Hotel Amarsar Palace – अमरसर 📍 लोकेशन: अमरसर–कालकी माता रोड, अमरसर (राजस्थान) यह होटल मुख्य सड़क पर स्थित एक जाना-पहचाना स्थान है, जहाँ 👉 रुकने की सुविधा 👉 छोटे पारिवारिक कार्यक्रम 👉 शादी/फंक्शन जैसी व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहती हैं। ⭐ वर्तमान में कम रिव्यू के बावजूद अच्छा अनुभव बताया जा रहा है। ⚠️ नोट: होटल के मालिक/मैनेजमेंट की जानकारी अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, इसलिए सही जानकारी के लिए सीधे संपर्क करना बेहतर रहेगा। 📌 अगर आप इस होटल के बारे में और जानकारी रखते हैं तो कमेंट में जरूर बताएं 👇 #Amarsar #HotelAmarsarPalace #Rajasthan #LocalBusiness #Nayan #Jaipur4
- Post by R Balvinder Singh3
- दौसा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअल रूप से जुड़ा रहा। सांसद मुरारी लाल मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता तथा छुआछूत को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने सभी को शिक्षित बनने, आगे बढ़ने और समाज में समानता का भाव स्थापित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के प्रेरणादायक उद्बोधन सुने। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पालनहार योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित की तथा बहरावंडा में राजकीय सावित्रीबाई फुले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया। *संविधान की शपथ दिलाई, जनप्रतिनिधियों ने साझा किए विचार* इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने उपस्थित जनों को संविधान की शपथ दिलाई, जबकि अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। महवा विधायक राजेन्द्र मीणा, दौसा विधायक दीन दयाल बैरवा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर एवं कमला केशरा ने भी डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। *उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित* समारोह के दौरान जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उत्थान तथा जरूरतमंदों के पुनर्वास में उत्कृष्ट योगदान के लिए अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से हीरालाल महावर एवं राजेन्द्र कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं महिला कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से प्रिया मेहरा एवं द्रौपदी देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा, नगर विकास न्यास सचिव मूलचंद लूनिया, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।4
- पत्रकार* रोहिताश कुमार जाटव स्थान बगड़ राजपूत हैडिंग *ग्राम बगड़ राजपूत में रैली निकालकर मनाई बाबा साहब की जयंती*। गौर तलब है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम बगड़ राजपूत के लोगों ने बाबा साहब के पुष्प अर्पित कर और रैली निकाल कर बाबा साहब की जयंती मनाई गई और सभी ने यह कसम खाई की बाबा साहब के बताए हुए पग चिह्न पर चलने की अपील की जिसमें उपस्थित रोहिताश कुमार जाटव लोकेश कुमार जाटव बने सिंह जाटव पिंटू कुमार जाटव मनोज कुमार राजेश कुमार राम सिंह अनिल तंवर सुभाष जाटव पूर्ण राम बाबूलाल गोपालीराम सुंदर राम बर्फिना पुष्पा मीरा बबीता आदि लोग मौजूद रहे3