logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पर फाग उत्सव मनाया गया छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद कस्बे में पंचायत समिति परिसर में स्थित श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पर फाग उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे हरि नाम कीर्तन से हुई, जबकि सायं 5 बजे फाग उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई तथा राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों एवं फाग गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

16 hrs ago
user_User10561
User10561
छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
16 hrs ago
54c345ef-88ff-43ad-95b6-adaa3706bbab

श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पर फाग उत्सव मनाया गया छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद कस्बे में पंचायत समिति परिसर में स्थित श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पर फाग उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे हरि नाम कीर्तन से हुई, जबकि सायं 5 बजे फाग उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई तथा राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों एवं फाग गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • छीपाबड़ौद में बच्चों ने हर्ष उल्लास के साथ मनाई होली
    2
    छीपाबड़ौद में बच्चों ने हर्ष उल्लास के साथ मनाई होली
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर योग के साथ रामायण सत्संग प्रारंभ।
    1
    ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर योग के साथ रामायण सत्संग प्रारंभ।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    4 hrs ago
  • सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
    1
    सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • झालावाड़ शहर के नजदीक झालरापाटन शहर में होली धूलंडी का पर्व उत्सव पूर्वक मनाया गया यहां 3 मार्च को धूलंडी का पर्व मनाया इसमें खास कर कपड़ा फाड़ होली विशेष पहचान रखती है
    1
    झालावाड़ शहर के नजदीक झालरापाटन शहर में होली धूलंडी का पर्व उत्सव पूर्वक मनाया गया यहां 3 मार्च को धूलंडी का पर्व मनाया इसमें खास कर कपड़ा फाड़ होली विशेष पहचान रखती है
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड पर आज हंगामा हो गया,,, भीड़ में जेब काटते हुए एक बदमाश को यात्रियों ने पकड़ा तो बदमाश ने एक यात्री पर हमला कर दिया और पर्स व सोने की चेन लेकर मौके से भागने में कामयाब हो गया,,, इस दौरान यात्रियों ने पीछा करके बदमाश को पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन बदमाश मौके से भागने में सफल हो गया,,, यात्री पर हमला कर लूट की इस वारदात के बाद भी बस स्टैंड पुलिस चौकी पर एक भी जवान नजर नहीं आया,,,जिसके बाद यात्रियों में आक्रोश व्याप्त हो गया,,, हालांकि हंगामा की सूचना के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे,, फिलहाल नयापुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,,, Bite महावीर,पीड़ित Bite नानू गुर्जर, पीड़ित के रिश्तेदार
    1
    नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड पर आज हंगामा हो गया,,,
भीड़ में जेब काटते हुए एक बदमाश को यात्रियों ने पकड़ा तो बदमाश ने एक यात्री पर हमला कर दिया और पर्स व सोने की चेन लेकर मौके से भागने में कामयाब हो गया,,,
इस दौरान यात्रियों ने पीछा करके बदमाश को पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन बदमाश मौके से भागने में सफल हो गया,,,
यात्री पर हमला कर लूट की इस वारदात के बाद भी बस स्टैंड पुलिस चौकी पर एक भी जवान नजर नहीं आया,,,जिसके बाद यात्रियों में आक्रोश व्याप्त हो गया,,,
हालांकि हंगामा की सूचना के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे,,
फिलहाल नयापुरा थाना पुलिस पूरे मामले  की जांच कर रही है,,,
Bite महावीर,पीड़ित 
Bite नानू गुर्जर, पीड़ित के रिश्तेदार
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के कछियाथाना गांव में खेत में बने कुएं में एक व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम प्रजापत पुत्र लालाराम प्रजापत की कुए में गिर जाने से मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर कस्बाथाना थाना पुलिस मय जाप्ते के मौके पर पहुंची तथा मोके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया तथा शाहाबाद चिकित्सालय ले जाकर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है वहीं युवक की मौत से परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
    2
    शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के कछियाथाना गांव में खेत में बने कुएं में एक व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम प्रजापत पुत्र लालाराम प्रजापत की कुए में गिर जाने से मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर कस्बाथाना थाना पुलिस मय जाप्ते के मौके पर पहुंची तथा मोके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया तथा शाहाबाद चिकित्सालय ले जाकर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने  मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है वहीं युवक की मौत से परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    8 hrs ago
  • झालावाड़ में गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल की अपील: होली पर गौवंश को केमिकल रंगों से बचाएं झालावाड़। होली पर्व को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसी बीच गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल ने आमजन से संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि होली खेलते समय गौवंश एवं अन्य बेजुबान जीवों पर केमिकल युक्त रंग न डाले जाएं।विनीत पोरवाल ने बताया कि बाजार में मिलने वाले अधिकांश रंगों में हानिकारक रसायन होते हैं, जिनसे गौवंश की त्वचा में संक्रमण, आंखों में जलन और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कई मामलों में संक्रमण बढ़ने पर पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है।उन्होंने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, लेकिन हमारी छोटी सी लापरवाही बेजुबान जीवों के लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए सभी नागरिक प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का उपयोग करें और किसी भी पशु पर जबरन रंग न डालें।गोपुत्र सेना ने प्रशासन से भी अपील की है कि बाजार में बिक रहे केमिकल युक्त रंगों पर निगरानी रखी जाए और जागरूकता अभियान चलाया जाए।अंत में विनीत पोरवाल ने कहा कि सच्ची होली वही है, जिसमें इंसानियत, करुणा और जिम्मेदारी का रंग शामिल हो।
    1
    झालावाड़ में गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल की अपील: होली पर गौवंश को केमिकल रंगों से बचाएं
झालावाड़। होली पर्व को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसी बीच गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल ने आमजन से संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि होली खेलते समय गौवंश एवं अन्य बेजुबान जीवों पर केमिकल युक्त रंग न डाले जाएं।विनीत पोरवाल ने बताया कि बाजार में मिलने वाले अधिकांश रंगों में हानिकारक रसायन होते हैं, जिनसे गौवंश की त्वचा में संक्रमण, आंखों में जलन और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कई मामलों में संक्रमण बढ़ने पर पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है।उन्होंने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, लेकिन हमारी छोटी सी लापरवाही बेजुबान जीवों के लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए सभी नागरिक प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का उपयोग करें और किसी भी पशु पर जबरन रंग न डालें।गोपुत्र सेना ने प्रशासन से भी अपील की है कि बाजार में बिक रहे केमिकल युक्त रंगों पर निगरानी रखी जाए और जागरूकता अभियान चलाया जाए।अंत में विनीत पोरवाल ने कहा कि सच्ची होली वही है, जिसमें इंसानियत, करुणा और जिम्मेदारी का रंग शामिल हो।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • शिक्षा जागृति तथा कुरीतियों के उन्मूलन से बदलेगी समाज की दशा और दिशा- *केसरी, मेघवाल समाज का पांचवां राष्ट्रीय अधिवेशन जीरापूर राजगढ़ में सम्पन्न छीपाबड़ौद - शिक्षा जागृति के माध्यम से तथा सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करके ही हम मेघवाल समाज की दशा और दिशा को बदल सकते हैं! संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर के सपनो को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर के सामुहिक प्रयास करने की सख्त जरूर हैं! उक्त विचार राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के संस्थापक नंदलाल केसरी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुये जीरापूर जिला राजगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के पांचवे राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यक्त किये! अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनसिंह जादम ने कहा कि सामाजिक क्रांति के बिना राजनीतिक क्रांति अधुरी हैं! हमे सामाजिक एकता जागृति के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करने की जरूरत हैं! मुख्य अतिथि खिलचीपूर विधायक हजारीलाल डांगी ने मेघवाल समाज के सामुदायिक भवन हेतु दस लाख रुपये देने की घोषणा की गई! मेघवाल परिषद द्वारा किये जा रहे निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलनो की जोरदार सराहना की गई!समाज को हर प्रकार से सहयोग का विश्वास दिलाया! अधिवेशन के संयोजक अनारसिंह वर्मा तथा राजस्थान से प्रभारी मुकेश नारायण ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर तथा बाबा रामदेव की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया! विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के राष्ट्रीय महामन्त्री बद्रीलाल मेघवाल,महिला प्रदेशाध्यक्ष संतोष मेघवाल,बारां उपजिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, रामगंजमंडी प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश फौजी,जीरापूर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसिंह तोमर,अखिल मेघवाल हाड़ौती युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष कालूलाल चंद्रसेन, शंकरलाल मेघवाल, पूर्व महामन्त्री राजेंद्र मेघवाल, सुनील आकाश एडवोकेट, विधायक प्रत्याशी श्यामलाल जोगचंद, जांगडा समाज जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा,बसपा नेता प्रतापचंद वर्मा,भाजपा जिला महामन्त्री रामचन्द्र जलालिया सहित ने भाग लिया! *ये रहीं अधिवेशन की विशेषताएं* शहीद कंचन बाई मेघवाल जिला नीमच के पुत्र रवि को 84 हजार की नगद सहायता की गई!अधिवेशन शुभारंभ से पूर्व पदमश्री अवार्ड प्राप्त कालूराम बामनिया द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत किए! इस अवसर पर परिषद द्वारा पिछले 25 वर्षो में किए कार्यो की उपलब्धियों को बताने वालीं "*मेघवाल दिग्दर्शन-2026*" के नाम से स्मारिका का प्रकाशन किया गया। अधिवेशन मे समाजसेवा,शिक्षा, चिकित्सा,राजनीति, साहित्य,खेल तथा नव नियुक्त कर्मचारियों सहित प्रतिभावो को- "डॉ अम्बेडकर गौरव सम्मान-2026" देकर के भव्य सम्मान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय जादूगर जय कुमार द्वारा मनमोहक जादू दिखाकर गए! *अधिवेशन में विजन-2050 पम्पलेट किया जारी* सामाजिक जागृति एकता के लिये अधिवेशन में पांच संकल्प को लेकर विजन-2050 का पम्पलेट जारी किया गया! विजन-2050 के पम्पलेट अंतर्गत--" सभी जिला मुख्यालय पर छात्रावास निर्माण करने,मृत्युभोज बंद करने,नशा मुक्त समाज बनाने,सामुहिक विवाह अपनाने,पहरावणी के स्थान पर लिफाफा देने"- को व्यवहारिकता में लागू करने का संकल्प लिया गया। सन 2050 तक जाग्रति अभियान चलाया जायेगा! अधिवेशन को लेकर मेघवाल समाज भारी उत्साह देखने को मिला! अधिवेशन में विशेष सहयोग प्रदेशाध्यक्ष अनारसिंह वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोड़मल वर्मा, राजगढ़ जिलाध्यक्ष के लाश वर्मा,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभुलाल, सह कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष देनेचंद वर्मा,प्रदेश सचिव रमेश जादम,महामन्त्री डॉ बालूसिंह वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष लखन पटवारी,भगवानसिंह,बृज वर्मा,विशाल वर्मा कवरलाल वर्मा,मोहन, विशाल,बद्रीलाल वर्मा,रामकर्ण वर्मा, राजेश वर्मा, घासीलाल वर्मा, राजेंद्र मेघवाल, कनिराम मेघवाल सहित का विशेष सहयोग रहा!
    4
    शिक्षा जागृति तथा कुरीतियों के उन्मूलन से बदलेगी समाज की दशा और दिशा- *केसरी, मेघवाल समाज का पांचवां राष्ट्रीय अधिवेशन जीरापूर राजगढ़ में सम्पन्न                                  
छीपाबड़ौद - 
शिक्षा जागृति के माध्यम से तथा सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करके ही हम मेघवाल समाज की दशा और दिशा को बदल सकते हैं!  संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर के सपनो को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर के सामुहिक प्रयास करने की सख्त जरूर हैं! उक्त विचार राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के संस्थापक नंदलाल केसरी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुये जीरापूर जिला राजगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के पांचवे राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यक्त किये! अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनसिंह जादम ने कहा कि सामाजिक क्रांति के बिना राजनीतिक क्रांति अधुरी हैं! हमे सामाजिक एकता जागृति के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करने की जरूरत हैं! मुख्य अतिथि खिलचीपूर विधायक हजारीलाल डांगी ने मेघवाल समाज के सामुदायिक भवन हेतु दस लाख रुपये देने की घोषणा की गई! मेघवाल परिषद द्वारा किये जा रहे निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलनो की जोरदार सराहना की गई!समाज को हर प्रकार से सहयोग का विश्वास दिलाया! अधिवेशन के संयोजक अनारसिंह वर्मा तथा राजस्थान से प्रभारी मुकेश नारायण ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर तथा बाबा रामदेव की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया!     विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के राष्ट्रीय महामन्त्री बद्रीलाल मेघवाल,महिला प्रदेशाध्यक्ष संतोष मेघवाल,बारां उपजिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, रामगंजमंडी प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश फौजी,जीरापूर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसिंह तोमर,अखिल मेघवाल हाड़ौती युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष कालूलाल चंद्रसेन, शंकरलाल मेघवाल, पूर्व महामन्त्री राजेंद्र मेघवाल, सुनील आकाश एडवोकेट, विधायक प्रत्याशी श्यामलाल जोगचंद, जांगडा समाज जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा,बसपा नेता प्रतापचंद वर्मा,भाजपा जिला महामन्त्री रामचन्द्र जलालिया सहित ने भाग लिया!                         *ये रहीं अधिवेशन की विशेषताएं*       शहीद कंचन बाई मेघवाल जिला नीमच के पुत्र रवि को 84 हजार की नगद सहायता की गई!अधिवेशन शुभारंभ से पूर्व पदमश्री अवार्ड प्राप्त कालूराम बामनिया द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत किए! इस अवसर पर परिषद द्वारा पिछले 25 वर्षो में किए कार्यो की उपलब्धियों को बताने वालीं "*मेघवाल  दिग्दर्शन-2026*" के नाम से स्मारिका का प्रकाशन किया गया।                अधिवेशन मे समाजसेवा,शिक्षा, चिकित्सा,राजनीति, साहित्य,खेल तथा नव नियुक्त कर्मचारियों सहित प्रतिभावो  को- "डॉ अम्बेडकर गौरव सम्मान-2026" देकर के भव्य सम्मान किया गया।   अंतर्राष्ट्रीय जादूगर जय कुमार द्वारा मनमोहक जादू दिखाकर गए!    *अधिवेशन में विजन-2050 पम्पलेट किया जारी*      सामाजिक जागृति एकता के लिये अधिवेशन में पांच संकल्प को लेकर विजन-2050 का पम्पलेट जारी किया गया!      विजन-2050 के पम्पलेट अंतर्गत--" सभी जिला मुख्यालय पर छात्रावास निर्माण करने,मृत्युभोज बंद करने,नशा मुक्त समाज बनाने,सामुहिक विवाह अपनाने,पहरावणी के स्थान पर लिफाफा देने"- को व्यवहारिकता में लागू करने का संकल्प लिया गया। सन 2050 तक जाग्रति अभियान चलाया जायेगा!            अधिवेशन को लेकर मेघवाल समाज भारी उत्साह देखने को मिला!  अधिवेशन में विशेष सहयोग प्रदेशाध्यक्ष अनारसिंह वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोड़मल वर्मा, राजगढ़ जिलाध्यक्ष के लाश वर्मा,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभुलाल, सह कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष देनेचंद वर्मा,प्रदेश सचिव रमेश जादम,महामन्त्री डॉ बालूसिंह वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष लखन पटवारी,भगवानसिंह,बृज वर्मा,विशाल वर्मा कवरलाल वर्मा,मोहन, विशाल,बद्रीलाल वर्मा,रामकर्ण वर्मा, राजेश वर्मा, घासीलाल वर्मा, राजेंद्र मेघवाल, कनिराम मेघवाल सहित का विशेष सहयोग रहा!
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.