होली पर गौवंश को केमिकल रंगों से बचाएं गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल की समाज से मार्मिक अपील झालावाड़ में गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल की अपील: होली पर गौवंश को केमिकल रंगों से बचाएं झालावाड़। होली पर्व को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसी बीच गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल ने आमजन से संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि होली खेलते समय गौवंश एवं अन्य बेजुबान जीवों पर केमिकल युक्त रंग न डाले जाएं।विनीत पोरवाल ने बताया कि बाजार में मिलने वाले अधिकांश रंगों में हानिकारक रसायन होते हैं, जिनसे गौवंश की त्वचा में संक्रमण, आंखों में जलन और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कई मामलों में संक्रमण बढ़ने पर पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है।उन्होंने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, लेकिन हमारी छोटी सी लापरवाही बेजुबान जीवों के लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए सभी नागरिक प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का उपयोग करें और किसी भी पशु पर जबरन रंग न डालें।गोपुत्र सेना ने प्रशासन से भी अपील की है कि बाजार में बिक रहे केमिकल युक्त रंगों पर निगरानी रखी जाए और जागरूकता अभियान चलाया जाए।अंत में विनीत पोरवाल ने कहा कि सच्ची होली वही है, जिसमें इंसानियत, करुणा और जिम्मेदारी का रंग शामिल हो।
होली पर गौवंश को केमिकल रंगों से बचाएं गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल की समाज से मार्मिक अपील झालावाड़ में गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल की अपील: होली पर गौवंश को केमिकल रंगों से बचाएं झालावाड़। होली पर्व को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसी बीच गोपुत्र सेना के विनीत पोरवाल ने आमजन से संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि होली खेलते समय गौवंश एवं अन्य बेजुबान जीवों पर केमिकल युक्त रंग न डाले जाएं।विनीत पोरवाल ने बताया कि बाजार में मिलने वाले अधिकांश रंगों में हानिकारक रसायन होते हैं, जिनसे गौवंश की त्वचा में संक्रमण, आंखों में जलन और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कई मामलों में संक्रमण बढ़ने पर पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है।उन्होंने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, लेकिन हमारी छोटी सी लापरवाही बेजुबान जीवों के लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए सभी नागरिक प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का उपयोग करें और किसी भी पशु पर जबरन रंग न डालें।गोपुत्र सेना ने प्रशासन से भी अपील की है कि बाजार में बिक रहे केमिकल युक्त रंगों पर निगरानी रखी जाए और जागरूकता अभियान चलाया जाए।अंत में विनीत पोरवाल ने कहा कि सच्ची होली वही है, जिसमें इंसानियत, करुणा और जिम्मेदारी का रंग शामिल हो।
- बकानी :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान मे होली महोत्सव के उपलक्ष मे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया बकानी :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान मे होली महोत्सव के उपलक्ष मे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इस दौरान विराट कवि सम्मेलन मे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कवि उपस्थित रहेइस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत मे स्वागत की परम्परा के बाद बकानी की कवित्री अदिति शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना से शुरू की गई तथा इस दौरान समस्त कवियों द्वारा हास्य एवं धमाकेदार प्रस्तुतिया दी गई हास्य कविताओ से क्षेत्र की जनता लोटपोट हुई और कवि सम्मेलन देर रात तक जारी रहा और मंच संचालन राष्ट्रीय कवि राजेश लोटपोट ने किया4
- कृपया सभी इस वीडियो के माध्यम से देखिए इस बच्चे के साथ ऐसा हुआ बुरा हाल इसलिए सभी रंगों से बचकर रहे हैं1
- शिक्षा जागृति तथा कुरीतियों के उन्मूलन से बदलेगी समाज की दशा और दिशा- *केसरी, मेघवाल समाज का पांचवां राष्ट्रीय अधिवेशन जीरापूर राजगढ़ में सम्पन्न छीपाबड़ौद - शिक्षा जागृति के माध्यम से तथा सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करके ही हम मेघवाल समाज की दशा और दिशा को बदल सकते हैं! संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर के सपनो को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर के सामुहिक प्रयास करने की सख्त जरूर हैं! उक्त विचार राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के संस्थापक नंदलाल केसरी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुये जीरापूर जिला राजगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के पांचवे राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यक्त किये! अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनसिंह जादम ने कहा कि सामाजिक क्रांति के बिना राजनीतिक क्रांति अधुरी हैं! हमे सामाजिक एकता जागृति के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करने की जरूरत हैं! मुख्य अतिथि खिलचीपूर विधायक हजारीलाल डांगी ने मेघवाल समाज के सामुदायिक भवन हेतु दस लाख रुपये देने की घोषणा की गई! मेघवाल परिषद द्वारा किये जा रहे निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलनो की जोरदार सराहना की गई!समाज को हर प्रकार से सहयोग का विश्वास दिलाया! अधिवेशन के संयोजक अनारसिंह वर्मा तथा राजस्थान से प्रभारी मुकेश नारायण ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर तथा बाबा रामदेव की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया! विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के राष्ट्रीय महामन्त्री बद्रीलाल मेघवाल,महिला प्रदेशाध्यक्ष संतोष मेघवाल,बारां उपजिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, रामगंजमंडी प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश फौजी,जीरापूर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसिंह तोमर,अखिल मेघवाल हाड़ौती युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष कालूलाल चंद्रसेन, शंकरलाल मेघवाल, पूर्व महामन्त्री राजेंद्र मेघवाल, सुनील आकाश एडवोकेट, विधायक प्रत्याशी श्यामलाल जोगचंद, जांगडा समाज जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा,बसपा नेता प्रतापचंद वर्मा,भाजपा जिला महामन्त्री रामचन्द्र जलालिया सहित ने भाग लिया! *ये रहीं अधिवेशन की विशेषताएं* शहीद कंचन बाई मेघवाल जिला नीमच के पुत्र रवि को 84 हजार की नगद सहायता की गई!अधिवेशन शुभारंभ से पूर्व पदमश्री अवार्ड प्राप्त कालूराम बामनिया द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत किए! इस अवसर पर परिषद द्वारा पिछले 25 वर्षो में किए कार्यो की उपलब्धियों को बताने वालीं "*मेघवाल दिग्दर्शन-2026*" के नाम से स्मारिका का प्रकाशन किया गया। अधिवेशन मे समाजसेवा,शिक्षा, चिकित्सा,राजनीति, साहित्य,खेल तथा नव नियुक्त कर्मचारियों सहित प्रतिभावो को- "डॉ अम्बेडकर गौरव सम्मान-2026" देकर के भव्य सम्मान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय जादूगर जय कुमार द्वारा मनमोहक जादू दिखाकर गए! *अधिवेशन में विजन-2050 पम्पलेट किया जारी* सामाजिक जागृति एकता के लिये अधिवेशन में पांच संकल्प को लेकर विजन-2050 का पम्पलेट जारी किया गया! विजन-2050 के पम्पलेट अंतर्गत--" सभी जिला मुख्यालय पर छात्रावास निर्माण करने,मृत्युभोज बंद करने,नशा मुक्त समाज बनाने,सामुहिक विवाह अपनाने,पहरावणी के स्थान पर लिफाफा देने"- को व्यवहारिकता में लागू करने का संकल्प लिया गया। सन 2050 तक जाग्रति अभियान चलाया जायेगा! अधिवेशन को लेकर मेघवाल समाज भारी उत्साह देखने को मिला! अधिवेशन में विशेष सहयोग प्रदेशाध्यक्ष अनारसिंह वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोड़मल वर्मा, राजगढ़ जिलाध्यक्ष के लाश वर्मा,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभुलाल, सह कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष देनेचंद वर्मा,प्रदेश सचिव रमेश जादम,महामन्त्री डॉ बालूसिंह वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष लखन पटवारी,भगवानसिंह,बृज वर्मा,विशाल वर्मा कवरलाल वर्मा,मोहन, विशाल,बद्रीलाल वर्मा,रामकर्ण वर्मा, राजेश वर्मा, घासीलाल वर्मा, राजेंद्र मेघवाल, कनिराम मेघवाल सहित का विशेष सहयोग रहा!4
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर योग के साथ रामायण सत्संग प्रारंभ।1
- सुसनेर नगर में फूल माली समाज के द्वारा पारंपरिक तरीके से निकल गई1
- श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पर फाग उत्सव मनाया गया छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद कस्बे में पंचायत समिति परिसर में स्थित श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पर फाग उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे हरि नाम कीर्तन से हुई, जबकि सायं 5 बजे फाग उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई तथा राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों एवं फाग गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया।3
- *ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर धुलेंडी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।* छबड़ा:कस्बे के निकट ग्राम भुवाखेड़ी में नहर किनारे सादली की डूंगरी की तलहटी में,खाटूश्याम गोशाला के पास स्थित ओशो आशीष ध्यान ओर (अमीरपुर खेड़ी) योग केंद्र पर होली का धुलेंडी उत्सव आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया।मंगलवार को बालकों और युवाओं ने होली गीतों के साथ रंग, गुलाल और फूलों की वर्षा कर वातावरण को आनंदमय बना दिया। उत्सव में उल्लास के साथ-साथ साधना का सुंदर समन्वय भी देखने को मिला। पूर्णिमा तिथि पर चन्द्रग्रहण का विशेष संयोग होने से कार्यक्रम का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ गया।योग केंद्र संचालक स्वामी ध्यान गगन के सानिध्य में ग्रहण काल के दौरान मौन ध्यान का विशेष अभ्यास किया गया।कई साधकों ने अपने गुरुमंत्र का जप कर आंतरिक शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।रात्रि में ओशो के कुंडलिनी ध्यान का अभ्यास भी आयोजित किया गया।ग्रहण काल समाप्त होने के पश्चात उपस्थित साधकों ने सामूहिक रूप से भोजन तैयार कर प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर स्वामी ध्यान गगन ने होली का आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं,बल्कि ईमानदारी,पवित्रता और सत्यता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि जैसे भक्त प्रह्लाद ने सत्य और श्रद्धा के बल पर विपरीत परिस्थितियों में भी परमात्मा की कृपा प्राप्त की,वैसे ही जो व्यक्ति प्रेम,सद्भाव और सत्य को अपनाता है,उसके जीवन में परमात्मा का वास होता है।होली हमें बैर-भाव त्यागकर प्रेमपूर्वक एक-दूसरे को गले लगाने और आत्मिक बसंत का स्वागत करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में ग्राम भुवाखेड़ी ओर छबड़ा कस्बे के उपस्थित साधकों ने संकल्प लिया कि वे जीवन में सकारात्मक संगति अपनाकर आत्मिक उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।उत्सव आध्यात्मिक ऊर्जा,प्रेम और सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ।4
- गरोठ में शांति समिति की बैठक में होली और रमजान पर डीजे को प्रतिबंधित किया गया शांति समिति की बैठक गरोठ थाना परिसर में आयोजित की गई1