logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Fatehpur News: प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने फतेहपुर जिले में प्रेम संबंध का भयावह मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है. पति से अलग रह रही और एक बच्ची की मां ललिता उर्फ राखी देवी की उसके प्रेमी रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास ने शक के चलते हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. Uttar Pradesh Love Murder: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी प्रेम कहानी का अंत हुआ, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. पति से अलग होकर नई जिंदगी की तलाश में अपने प्रेमी के साथ रह रही एक महिला को उसी शख्स ने मौत के घाट उतार दिया, जिसके साथ उसने भविष्य के सपने देखे थे. वजह बना शक. हत्या के बाद आरोपी का खुद थाने पहुंचकर यह कहना कि "मैंने ललिता को मार डाला", पुलिस के लिए भी हैरान करने वाला था. 6 साल पहले हुई थी शादी, एक बेटी के जन्म के बाद बिगड़े रिश्ते असोथर थाना क्षेत्र के कैथनपुरवा गांव निवासी रामकरन रैदास चेन्नई में निजी कंपनी में काम करते हैं. उनकी 27 वर्षीय पुत्री ललिता उर्फ राखी देवी की शादी करीब 6 साल पहले थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी. शादी के बाद ललिता ने एक बेटी को जन्म दिया. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे. जानकारी के मुताबिक साल 2023 में मनमुटाव इतना गहरा गया कि ललिता अपनी बेटी को लेकर मायके लौट आई. और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी. मायके में रहने के दौरान दूर के रिश्तेदार से बढ़ीं नजदीकियां मायके में रहने के दौरान ललिता की नजदीकियां दूर के रिश्तेदार रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास से बढ़ीं. रजपाल मूल रूप से गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का निवासी है और बहुआ के गांधीनगर में उसका परिवार पिछले 10 सालों से रह रहा है. बताया जा रहा है कि साल 2025 में विजय और ललिता के रिश्ते इतने बढ़ गए कि वह ललिता को अपने साथ भगा ले गया, जिसके बाद असोथर थाने में अपहरण और छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. हालांकि बाद में दोनों परिवारों की सहमति से मामला शांत हो गया. इसके बाद ललिता ने रजपाल के साथ बहादुरपुर गांव में रहना शुरू कर दिया. दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे. शादी में ले जाने का बहाना, फिर कर दी हत्या मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका के चाचा श्रवण कुमार रैदास के अनुसार, 4 मई को रजपाल मायके पहुंचा और ललिता से कहा कि एक अधिवक्ता के यहां शादी समारोह है, इसलिए उसे साथ चलना होगा. परिवार ने ललिता को उसके साथ भेज दिया. बताया जा रहा है कि होली के बाद ललिता कुछ समय से मायके में रह रही थी. दो दिन पहले ही रजपाल उसे बहादुरपुर गांव लेकर आया था. शुक्रवार सुबह दोनों के बीच किसी अन्य युवक से संबंध होने के शक को लेकर विवाद हुआ. गुस्से में रजपाल ने ललिता की हत्या कर दी. "मैंने ललिता को मार डाला", आरोपी पहुंचा थाने हत्या के बाद रजपाल सीधे ललौली थाने पहुंचा और पुलिस से कहा, "मैंने ललिता उर्फ राखी की हत्या कर दी है." यह सुनते ही पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए. तत्काल गाजीपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस आरोपी को साथ लेकर बहादुरपुर गांव पहुंची, जहां घर के भीतर ललिता का शव पड़ा मिला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी को हिरासत में लेकर गाजीपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, बच्ची से छिन गई मां की ममता घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानप्रकाश राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतका की मां सुशीला देवी की तहरीर पर रजपाल उर्फ विजय कुमार रैदास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसके कारण विवाद हुआ और उसने हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

23 hrs ago
user_Yugantar Pravah
Yugantar Pravah
Media company Fatehpur, Uttar Pradesh•
23 hrs ago
f7dd730d-cb2a-4405-ab88-77cb4d13e29b

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय राजनीति में 'चाणक्य' की उपाधि किसे दी जाती है, यह सवाल हमेशा से कौतूहल का विषय रहा है. कूटनीति और रणनीति के धुरंधर इस नाम की पहचान फतेहपुर समेत पूरे देश में है. जानें किन नेताओं को यह उपाधि दी जाती है और क्यों.
    1
    भारतीय राजनीति में 'चाणक्य' की उपाधि किसे दी जाती है, यह सवाल हमेशा से कौतूहल का विषय रहा है. कूटनीति और रणनीति के धुरंधर इस नाम की पहचान फतेहपुर समेत पूरे देश में है. जानें किन नेताओं को यह उपाधि दी जाती है और क्यों.
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फतेहपुर के किशनपुर से बारात से लापता 50 वर्षीय जागेश्वर पासवान 48 घंटे बाद सकुशल घर लौटे हैं। पुलिस के दबाव से डरकर अपहरणकर्ताओं ने उन्हें नरैनी में छोड़ दिया, पर दहशत में वह अभी भी कुछ बोल नहीं पा रहे।
    1
    फतेहपुर के किशनपुर से बारात से लापता 50 वर्षीय जागेश्वर पासवान 48 घंटे बाद सकुशल घर लौटे हैं। पुलिस के दबाव से डरकर अपहरणकर्ताओं ने उन्हें नरैनी में छोड़ दिया, पर दहशत में वह अभी भी कुछ बोल नहीं पा रहे।
    user_रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    Local News Reporter खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रायबरेली जिले के धमधमा गांव में विधायक मनोज पांडेय द्वारा लोकार्पित सड़क का शिलापट्ट अज्ञात लोगों ने खाई में फेंक दिया। इस घटना से विधायक समर्थकों में आक्रोश है और राजनीतिक ईर्ष्या का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    रायबरेली जिले के धमधमा गांव में विधायक मनोज पांडेय द्वारा लोकार्पित सड़क का शिलापट्ट अज्ञात लोगों ने खाई में फेंक दिया। इस घटना से विधायक समर्थकों में आक्रोश है और राजनीतिक ईर्ष्या का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Abhishek Tripathi
    Abhishek Tripathi
    Dalmau, Rae Bareli•
    17 hrs ago
  • वीरा मार्शल आर्मी संगठन राजकुमार पासी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पहुंचे पीड़ित के घर सरेनी रायबरेली का अखिलेश नाम का लड़का जो कि मुंबई नागपुर में रहता था उसकी हत्या कर दी गई है
    2
    वीरा मार्शल आर्मी संगठन राजकुमार पासी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पहुंचे पीड़ित के घर
सरेनी रायबरेली का अखिलेश नाम का लड़का जो कि मुंबई नागपुर में रहता था उसकी हत्या कर दी गई है
    user_Suneet kumar
    Suneet kumar
    Social services organisation बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामा ने अपने भांजे का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस टीम ने हरियाणा के रोहतक से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामा ने अपने भांजे का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस टीम ने हरियाणा के रोहतक से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आस्था का 1000 वर्ष पूरा हुआ जिसको लेकर प्रधानमंत्री सोमनाथ ज्योतिलिंग में दर्शन सोमनाथ स्वाभिमान अटूट आस्था की गौरव गाथा भारत की अटूट आस्था के 1000 वर्ष का उत्सव सोमनाथ ज्योतिलिंग में माननीय प्रधानमंत्री का लाइव रायबरेली के सामुदायिक भवन में प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया
    1
    आस्था का 1000 वर्ष पूरा हुआ जिसको लेकर प्रधानमंत्री सोमनाथ ज्योतिलिंग में दर्शन 
सोमनाथ स्वाभिमान अटूट आस्था की गौरव गाथा भारत की अटूट आस्था के 1000 वर्ष का उत्सव सोमनाथ ज्योतिलिंग में माननीय प्रधानमंत्री का लाइव रायबरेली के सामुदायिक भवन में प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • रायबरेली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई पीड़ितों से लाखों रुपये ऐंठे थे। पुलिस अब इस पूरे गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
    1
    रायबरेली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई पीड़ितों से लाखों रुपये ऐंठे थे। पुलिस अब इस पूरे गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
    user_Abhishek Tripathi
    Abhishek Tripathi
    Dalmau, Rae Bareli•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बबेरू में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी मां और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बबेरू में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी मां और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दो दिवसीय कथा भगवान चित्रगुप्त की समाप्त हुई रायबरेली का रिफॉर्म क्लब रिफॉर्म क्लब में भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की कथा समाप्त हुई
    1
    दो दिवसीय कथा भगवान चित्रगुप्त की समाप्त हुई रायबरेली का रिफॉर्म क्लब
रिफॉर्म क्लब में भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की कथा समाप्त हुई
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.