logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश — कोलायत में हुआ आंगन मिलन समारोह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश — कोलायत में हुआ आंगन मिलन समारोह कोलायत क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। विकसित भारत जन संकल्प अभियान के तहत शनिवार को गजनेर, चांडासर और कोटड़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के नाम संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शक्तिसिंह कच्छावा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका विभागीय योजनाओं को पात्र परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। वहीं महिला पर्यवेक्षकों ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में पौधे भेंट कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कोलायत से हर खबर पर नजर... आवाज़ — जुड़े रहो सच्चाई से।

21 hrs ago
user_आवाज़
आवाज़
Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
21 hrs ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश — कोलायत में हुआ आंगन मिलन समारोह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश — कोलायत में हुआ आंगन मिलन समारोह कोलायत क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। विकसित भारत जन संकल्प अभियान के तहत शनिवार को गजनेर, चांडासर और कोटड़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के नाम संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शक्तिसिंह कच्छावा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका विभागीय योजनाओं को पात्र परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। वहीं महिला पर्यवेक्षकों ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में पौधे भेंट कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कोलायत से हर खबर पर नजर... आवाज़ — जुड़े रहो सच्चाई से।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ews sarlikaran 💪🏻 students ke liye paryash karte hua ravindra singh bhati EWS sarlikaran 💪🏻 students ke liye Sanchore ravindra singh bhati kafila
    1
    ews sarlikaran 💪🏻 students ke liye paryash karte hua ravindra singh bhati 
EWS sarlikaran 💪🏻 students ke liye Sanchore ravindra singh bhati kafila
    user_Yugal singh
    Yugal singh
    Digital Marketing Specialist बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से विद्यार्थियों को कराया परिचित, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रेरक सत्र में भाग बीकानेर, 26 सितंबर 2026। सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर के तत्वावधान और राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, बीकानेर के सहयोग से गंगाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर विद्यार्थियों के साथ विशेष सत्र आयोजित किया गया। सनातन पाठशाला समिति उदयपुर एक सामाजिक संस्था है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा, श्रीमद्भगवद्गीता, योग, ध्यान, चरित्र निर्माण एवं जीवन मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम में संस्था के मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंघल ने 200 से अधिक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन के माध्यम से आगे बढ़ने के साथ विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से भी जुड़ा रहना चाहिए। उन्होंने वेद, उपनिषद, गीता और भारतीय महाकाव्यों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। सत्र के बाद विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने कहा कि विद्यार्थियों को इन बातों को सुनने, समझने और आगे प्रसारित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में भारतीयता की भावना मौजूद होनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य परतुराम ने कहा कि इस सत्र से विद्यार्थी काफी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने आयोजन के लिए सनातन पाठशाला समिति और आशीष सिंघल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की ओर से जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंघल और प्रधानाचार्य परतुराम का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता रामचंद्र ने किया।
    1
    भारतीय ज्ञान परंपरा से विद्यार्थियों को कराया परिचित, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रेरक सत्र में भाग
बीकानेर, 26 सितंबर 2026। सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर के तत्वावधान और राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, बीकानेर के सहयोग से गंगाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर विद्यार्थियों के साथ विशेष सत्र आयोजित किया गया।
सनातन पाठशाला समिति उदयपुर एक सामाजिक संस्था है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा, श्रीमद्भगवद्गीता, योग, ध्यान, चरित्र निर्माण एवं जीवन मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित करती है।
कार्यक्रम में संस्था के मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंघल ने 200 से अधिक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन के माध्यम से आगे बढ़ने के साथ विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से भी जुड़ा रहना चाहिए। उन्होंने वेद, उपनिषद, गीता और भारतीय महाकाव्यों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। सत्र के बाद विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए।
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने कहा कि विद्यार्थियों को इन बातों को सुनने, समझने और आगे प्रसारित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में भारतीयता की भावना मौजूद होनी चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य परतुराम ने कहा कि इस सत्र से विद्यार्थी काफी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने आयोजन के लिए सनातन पाठशाला समिति और आशीष सिंघल का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की ओर से जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंघल और प्रधानाचार्य परतुराम का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता रामचंद्र ने किया।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • रियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार:चुनाव के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचे उपाध्यक्ष समेत 10 पार्षद; जनसंपर्क किया रियांबड़ी,(नागौर)रियांबड़ी नगरपालिका में चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पहली बार पदभार संभाला। नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश माली समेत 10 पार्षद कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों नागरिक, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों के पहली बार कार्यालय पहुंचने पर नागरिकों में काफी उत्साह दिखा।पदभार संभालने के बाद पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने नागरिकों से मिलकर इलाके की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। लोगों ने सड़क, नाली, सफाई, पीने का पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतें पार्षदों को बताईं। पार्षदों ने इन समस्याओं को नगर पालिका स्तर पर उठाकर हल कराने का भरोसा दिया।नवगठित नगर पालिका के पहले बोर्ड के गठन के बाद अब कस्बे में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका बनने के बाद सफाई व्यवस्था, सड़कों, नालियों, रोशनी और पीने के पानी जैसी सुविधाओं पर खास ध्यान देने की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों ने भी वार्डों में लगातार जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से नगर पालिका तक पहुंचाने की बात कही। पदभार ग्रहण के साथ रिया बड़ी नगर पालिका के नए दौर की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    रियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार:चुनाव के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचे उपाध्यक्ष समेत 10 पार्षद; जनसंपर्क किया
रियांबड़ी,(नागौर)रियांबड़ी नगरपालिका में चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पहली बार पदभार संभाला। नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश माली समेत 10 पार्षद कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों नागरिक, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों के पहली बार कार्यालय पहुंचने पर नागरिकों में काफी उत्साह दिखा।पदभार संभालने के बाद पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने नागरिकों से मिलकर इलाके की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। लोगों ने सड़क, नाली, सफाई, पीने का पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतें पार्षदों को बताईं। पार्षदों ने इन समस्याओं को नगर पालिका स्तर पर उठाकर हल कराने का भरोसा दिया।नवगठित नगर पालिका के पहले बोर्ड के गठन के बाद अब कस्बे में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका बनने के बाद सफाई व्यवस्था, सड़कों, नालियों, रोशनी और पीने के पानी जैसी सुविधाओं पर खास ध्यान देने की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों ने भी वार्डों में लगातार जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से नगर पालिका तक पहुंचाने की बात कही। पदभार ग्रहण के साथ रिया बड़ी नगर पालिका के नए दौर की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • विजयश्री मिली तो नहीं भूले जबर बाबा को! प्रसन्नचंद मेहता ने चढ़ाया मिर्ची बड़े का भोग चुनाव से पहले मांगा था आशीर्वाद, जीत के बाद गुरु की शरण में पहुंचे महापौर प्रसन्नचंद मेहता | Jodhpur
    1
    विजयश्री मिली तो नहीं भूले जबर बाबा को! प्रसन्नचंद मेहता ने चढ़ाया मिर्ची बड़े का भोग
चुनाव से पहले मांगा था आशीर्वाद, जीत के बाद गुरु की शरण में पहुंचे महापौर प्रसन्नचंद मेहता | Jodhpur
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 🙏 राम-राम सा 🙏 🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸 आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐 सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏
    1
    🙏 राम-राम सा 🙏

🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸
आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐

सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏
    user_Gulabi Bhati
    Gulabi Bhati
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नागौर जिले में शाम को बड़का मौसम का मिज़ाज - तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे बादल, आपको बता दे कि यह चक्रवात बंगाल खाड़ी से उठा हे।
    1
    नागौर जिले में शाम को बड़का मौसम का मिज़ाज - तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे बादल, आपको बता दे कि यह चक्रवात बंगाल खाड़ी से उठा हे।
    user_झलको मेड़ता
    झलको मेड़ता
    Reporter You Tube, Facebook, Shuru App. मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • गोटन में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक, प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर नागौर,,गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की अध्यक्षता में शनिवार को ग्राम रामनगर, गोटन स्थित नवीन सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। *कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा* माननीय मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के साथ आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव और अधिक मजबूत करने के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर दिया। *आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता* माननीय मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई ।
    2
    गोटन में  मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक, प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर
नागौर,,गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की अध्यक्षता में शनिवार को ग्राम रामनगर, गोटन स्थित नवीन सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।
*कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा*
माननीय मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के साथ आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव और अधिक मजबूत करने के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर दिया।
*आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता*
माननीय मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई ।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • 🙏 राम-राम सा 🙏 🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸 आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐 सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏
    1
    🙏 राम-राम सा 🙏

🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸
आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐

सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏
    user_Gulabi Bhati
    Gulabi Bhati
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान 70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन 70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन समारोह आयोजक विद्यालय सरस्वती विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचियारडा के सानिध्य में हुआ। पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर जिले की कुल 25 विद्यालय की टीमों ने भाग लिया जिसमें 53 छात्र व 34 छात्राएं प्रतिभागी आर्चर रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग करने में एकलव्य आर्चरी एकेडमिक पारसराम का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। निर्णायक मंडल में अशोक कुमार ,चेतन प्रकाश, अनिल बिश्नोई उपस्थित रहे।
    2
    70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन 
रिपोर्टर 
सुरेश कुमार शर्वा
जोधपुर राजस्थान
70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन 
70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन समारोह  आयोजक विद्यालय सरस्वती विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचियारडा के सानिध्य में हुआ। पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर जिले की कुल 25 विद्यालय की टीमों  ने भाग लिया जिसमें 53 छात्र व 34 छात्राएं प्रतिभागी आर्चर रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग करने में एकलव्य आर्चरी एकेडमिक पारसराम का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। निर्णायक मंडल में अशोक कुमार ,चेतन प्रकाश, अनिल बिश्नोई उपस्थित रहे।
    user_Suresh Kumar Sharwa
    Suresh Kumar Sharwa
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.