मोहनगढ़ हैंडवर्क्स का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश* *ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर दिया जोर* * जैसलमेर,। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने मोहनगढ़ स्थित हैंडवर्क्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, उपलब्धता एवं वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने इस दौरान इंदिरा गांधी नहर एवं विभिन्न डिग्गियों में पेयजल की उपलब्धता की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने जैसलमेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। जिला कलक्टर जोरवाल ने निर्देश दिए कि आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल की निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल की कमी या वितरण में बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जल स्रोतों की नियमित मॉनिटरिंग, पाइपलाइन व्यवस्था की समय पर मरम्मत एवं वैकल्पिक व्यवस्थाओं को भी सक्रिय रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील एवं जल संकट संभावित क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जाए एवं आवश्यकतानुसार पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता पीएचईडी कैलाश चंद मीणा, अधिशाषी अभियंता नीमाराम, प्रेमाराम, इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिशाषी अभियंता रोहित मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

- जैसलमेर की जिला पुलिस अभी एक्शन मोड पर नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के नेतृत्व में पुलिस कई बड़ी घटनाओं का पर्दाफ़ाश कर अपना इकबाल कायम कर रही हैं। कल मोहनगढ़ कस्बे में हुए ब्लाइंड डबल मर्डर का महज 6 घण्टे में पर्दाफ़ाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि कल सुबह 8 बजे चंदाराम अपने मासा लाखाराम घर पहुंचा तो देखा कि लाखाराम पुत्र पहलादराम भील उम्र 80 वर्ष अपने घर के आगन मे सोये हुवे थे उसने आवाज दी लेकिन कोई नही बोला तो मैं घर के अंदर जाकर आवाज दी तो मेरी मासी रेशमा पत्नी लाखाराम उम्र 78 वे भी चारपाई पर सोई हुवी थी फिर लाखाराम के परिवार हरलालराम के घर जाकर सूचना देकर खमीशाराम व अन्य आस पास के लोगों ने देखा तो लाखाराम व उसकी पत्नी रेशमा जिवित नही थे। मृतक लाखाराम के गले में सोने का लोकेट था व रेशमा के गले में सोने की पतडी व दोनो पेरों में चांदी के कडे थे व कानों में बालीया थी जो सोने चांदी के गहने गायब हैं। चांदराम ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 17 अप्रेल की रात्रि में अज्ञात लोगों द्वारा मेरे मासा व मासी का मर्डर कर सोने चांदी के गहने साथ ले गये हैं मुझे कुछ लोगों पर शक हैं। वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस थाना मोहनगढ मे प्रकरण दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरु किया गया। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि प्रकरण की वारदात की गंभीरता को देखते हुए वो स्वयं तुरंत घटनास्थल पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लेकर प्रवीण कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण, गजेन्द्रसिंह चम्पावत वृताधिकारी वृत नाचना, बाबूराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना मोहनगढ़, प्रेमाराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पीटीएम व भीमराव सिंह प्रभारी डीएसटी को विशेष दिशा निर्देश दिये जाकर त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण का पर्दाफाश करने के निर्देश दिये गये। एफएसएल टीम, एमओबी टीम एवं डॉग स्कॉड टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निर्देशो की पालना में अलग अलग पुलिस टीमों का गठन कर टीमों को अलग अलग टास्क दिए जाकर मोनिटरिंग जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर स्वयं करते रहे। पुलिस टीमों द्वारा सूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आपस में बेहतर सामंजस्य स्थापित कर तकनीकी आधार कार्य करते हुवे प्रकरण की वारदात का मात्र 06 घण्टों में पर्दाफाश कर मुल्जिमान को नामजद कर सुरजाराम कोतवाल शहर से समन्वय स्थापित कर मुल्जिम सुरेश व योगेश को गिरफ्तार कर दिया गया है तथा अनुसंधान जारी है। बाइट-अभिषेक शिवहरे, एसपी जैसलमेर1
- जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में पौते ने किया रिश्तों का किया खून हुआ, बता दे कि चंद रुपयों और शराब के लिए पौते ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किया शिकार, मोहनगढ़ के दोहरे हत्याकांड से कांपा जैसलमेर।1
- पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से एक दिन पहले एक यूनिट में आग लग गई। इसके बाद प्रशासन व अधिकारियों में हडकंप मच गया। फायर बिग्रेड सिस्टम से आग बूझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये आग सीडीयू यूनिट में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही यहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। रिफाइनरी से धुंए के तेज गुब्बार उठाने लगे उसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है। दरअसल, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन करने से पहले ही सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा भी सोमवार शाम को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहुंचने वाले थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- छोटा साधू जी का ज्ञान1
- Post by Pukhraj soni1
- वारे संसार रोटी खाने को तरस रही है जनता.....सरकार है मौन प्रशासन आंख बंद करके बैठा है1
- Post by सुरेश कुमार1
- श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बड़ी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई शव के पास बैठा रहा। युवती के लिव-इन पार्टनर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना रावला थाना इलाके के गांव 8 डीओएल में रविवार शाम करीब 7 बजे की है। आरोपी ने बहन को फसल (गेहूं) का हिस्सा देने के बहाने घर बुलाया था। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- प्रारंभिक जांच में बहन-भाई के बीच जमीन विवाद ही हत्या का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।1