पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिलेभर में सघन कॉम्बिंग अभियान अपराध नियंत्रण की बड़ी कार्रवाई — 61 हिस्ट्रीशीटर, 98 निगरानी बदमाश और 12 जेल रिहा अपराधियों की सघन जांच न्यायिक प्रक्रिया को मिली गति — 15 गिरफ्तारी वारंट, 7 स्थायी वारंट, 180 जमानती वारंट और 232 समंस तामील अवैध गतिविधियों पर पुलिस का सख्त प्रहार — 41 आबकारी प्रकरण सहित 42 प्रकरण दर्ज 48 घंटे का व्यापक सुरक्षा अभियान —14 थाना क्षेत्र, 09 चौकियाँ और 371 पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी टीकमगढ़ 9 मार्च आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में दिनांक 07 मार्च 2026 से 08 मार्च 2026 तक जिलेभर में दो दिवसीय विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, न्यायालयीन प्रक्रियाओं को गति देना तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। 🔶 जिलेभर में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों एवं 09 पुलिस चौकियों में व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई। इस अभियान में 371 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर सघन जांच एवं गश्त की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान की सतत मॉनिटरिंग की गई, जिससे अभियान प्रभावी एवं परिणामोन्मुख रहा। 🔶 वारंट एवं समंस की प्रभावी तामीली से न्यायिक प्रक्रिया को मिली गति अभियान के दौरान न्यायालयीन कार्यवाही से बच रहे आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए— ▪️ 15 गिरफ्तारी वारंट ▪️ 07 स्थायी वारंट ▪️ 180 जमानती वारंट ▪️ 232 समंस तामील किए गए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया। 🔶 हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों की सघन समीक्षा अभियान के दौरान अपराध प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए— ▪️ 61 हिस्ट्रीशीटर ▪️ 98 निगरानी/गुंडा बदमाश ▪️ 12 जेल से रिहा अपराधियों की गतिविधियों की विस्तृत जांच एवं समीक्षा की गई, ताकि संभावित अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। 🔶 अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अवैध शराब के विरुद्ध विशेष कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 41 प्रकरण तथा 01 अन्य प्रकरण दर्ज किए गए। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई। 🔶 यातायात अनुशासन के लिए जागरूकता एवं चालानी कार्रवाई अभियान के दौरान 355 वाहनों की जांच की गई, जिसमें— ▪️ 97 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही ▪️ ₹46,306/- समन शुल्क वसूला गया इस कार्यवाही का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना तथा नागरिकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। 🔶 त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस सतर्क पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए नियमित गश्त, सघन जांच एवं विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे। टीकमगढ़ पुलिस आमजन के सहयोग से जिले में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

- शराब की दुकान के कारण से सभी मुहल्ले वासी काफी परेशान है। टीकमगढ़ जिले के दिगोड़ा में दलित मुहल्ले में खुली शराब दुकान को हटाने के संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- सत साहेब जी कबीर ज्ञान सो ज्ञयांडी कबीर ज्ञान सो ज्ञयान । जैसे गोला तोप का करता चलें मैंदान ।। जय बंदी छोड़ सतगुरु संत रामपाल जी भगवान की जय हो ।।1
- *भीषण गर्मी से पहले नगर परिषद घुवारा अलर्ट, फायर ब्रिगेड वाहन किया अपडेट — आगजनी से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार अमला* *आग लगते ही पहुंचेगी मदद, घुवारा में फायर ब्रिगेड वाहन हुआ पूरी तरह तैयार* भगवां// भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर खेतों और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं सामने आती हैं। इसी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद घुवारा ने समय रहते बड़ा कदम उठाया है। परिषद द्वारा फायर ब्रिगेड वाहन को पूरी तरह अपडेट और सर्विस कराकर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर दिया गया है। बता दे कि नगर परिषद अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह के नेतृत्व में हाल ही में फायर ब्रिगेड वाहन की विशेष सर्विसिंग कराई गई, जिससे किसी भी आगजनी की घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में खेतों में खड़ी फसल और नगर के आसपास के इलाकों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए नगर परिषद ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सके। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड वाहन को जल्द ही चौकी परिसर में तैनात किया जाएगा। इस विशेष आपदा से निपटने के लिए 6 कर्मचारियों की टीम तैयार रखी गई है, जो 24 घंटे आम जनता की सेवा के लिए मुस्तैद रहेगी। नगर परिषद ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरा अमला पूरी तरह सतर्क और तैयार है।1
- मामला झाँसी चिरगांव थाना क्षेत्र के मुडेई गांव का है। चिरगांव के मुडेई गांव निवासी गीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ममता कुशवाहा की शादी वर्ष 2025 में एक बिचौलिए के जरिए चिरगांव के ही पालर गांव निवासी आर्मी जवान रविकांत उर्फ गोलू पुत्र लक्ष्म प्रसाद से तय की थी। रविकांत के पिता ने शादी के लिए 14 लाख रुपए दहेज की मांग की थी, जिसे उन्होंने मान लिया था। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 को ममता और रविकांत की सगाई कर दी गई। ममता की मां का कहना है कि सगाई में उन्होंने दहेज के रूप में 10 लाख रुपए नकद, सोने की चेन और अंगूठी दी थी। सगाई समारोह में लड़के पक्ष के करीब ढाई सौ लोग आए थे, जिन्हें पांव पखराई के रूप में 200-200 रुपए भी दिए गए। इसी दौरान दोनों की शादी की तारीख 11 मार्च 2026 तय हुई थी। लेकिन अब लड़का और उसके परिजन शादी से मुकर गए हैं। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #upnews #Chirgav @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- Post by Pradeep Jain1
- पलेरा पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, घायल युवक को पहुंचाया समय पर अस्पताल, पलेरा (टीकमगढ़)। पलेरा थाना क्षेत्र में पुलिस का मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब थाना तिराहा के पास एक युवक अचानक गिरकर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना तिराहा के पास विनोद आदिवासी को अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके चलते वह सड़क पर ही गिर पड़े। उसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर उन पर पड़ी। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को बुलाया और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों द्वारा विनोद आदिवासी का उपचार किया गया।1