Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिंदगी का क्या भरोसा जैसे पानी की धार पल में कल कल बहती है पल में सागर पार...
BaरKaट्ठा Ki आwaज
जिंदगी का क्या भरोसा जैसे पानी की धार पल में कल कल बहती है पल में सागर पार...
More news from झारखंड and nearby areas
- गोरहर में दर्दनाक सड़क हादसा, टमाटर लदा पिकअप पलटा, चालक की मौत हज़ारीबाग जीले के गोरहर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टमाटर लदा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक वाहन संख्या WB41K3341 चला रहा था। हादसा इतना भीषण था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गए और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1
- भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग में लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग में लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित1
- झारखंड के चतरा स्थित एक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा की बेरहमी से पिटाई का आरोप सामने आया है। इस घटना से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और सजा के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार को स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे मूलभूत मुद्दों पर विफल बताया। उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति पर तीखा राजनीतिक कटाक्ष करते हुए विकास के आधारभूत स्तंभों की अनदेखी का आरोप लगाया।1
- हजारीबाग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके शौर्य, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। सांसद, विधायक और मेयर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।1
- कोडरमा में जयनगर कांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा है। इस मामले में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिनकी सच्चाई सामने लाने के लिए यह कदम उठाया गया है।1
- जिंदगी का क्या भरोसा जैसे पानी की धार पल में कल कल बहती है पल में सागर पार...1
- *बगोदर के 9 इंटर टॉपर सम्मानित, सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर सीओ ने किया सम्मानित, रोहित ने राज्य में टॉप-10 में बनाई जगह जैक द्वारा घोषित इंटर विज्ञान, कला और वाणिज्य की परीक्षा में जिला टॉपर एवं टॉप टेन में जगह बनाने वाले बगोदर के घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के छात्र- छात्राओं के हौसला अफजाई के लिए शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीओ प्रवीण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। सम्मान समारोह में इंटर विज्ञान, कला और वाणिज्य में टॉपर रहे तीन-तीन छात्रों को मेडल, डायरी, पेन और मोमेंटो देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान सीओ प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को सच्चे लग्न और मेहनत से आगे की पढ़ाई करने की सलाह दी तथा उपस्थित अभिभावकों से पढ़ाई के लिए अपेक्षित सहयोग करने की अपील की। उन्होंने यूपीएससी, सीए और एनडीए समेत अन्य की तैयारी और सफलता के लिए अपने अनुभवों से उन्हें समृद्ध किया। छात्रों ने भी अपनी तैयारी और दिक्कतों को सीओ से शेयर किया। घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के इंटर विज्ञान के छात्र रोहित कुमार ने 94.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप में प्रथम स्थान एवं राज्य में टॉप टेन में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटर वाणिज्य में कुंदन यादव, करण कुमार और निखिल कुमार गुप्ता ने जिले में क्रमशः तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया है। इन लोगों के अलावा इंटर कला के निशु कुमारी, सुनैना कुमारी, सुलेखा कुमारी तथा इंटर विज्ञान के धीरज कुमार, कृष्णा कुमार शामिल है आदि को सम्मानित किया गया।1
- हजारीबाग शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर अब नई पाबंदी लगाई गई है। नया नो-एंट्री नियम लागू होने से शहर के यातायात में बड़ा बदलाव आएगा।1