ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश का किया गया विसर्जन ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश का किया गया विसर्जन भाण्डेर नगर में शुक्रवार दोपहर लहार रोड पानी की टंकी एवं खाई के बाजार से होते हुए भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ पहुंज नदी शक्ति घाट पर पहुंचकर किया गया। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बच्चे एवं नगर के भक्तजन "गणपति बप्पा मोरिया" के जयकारों के साथ नगर की गलियों व सड़कों से होते हुए ठकुरास मोहल्ला होते हुए पहुंज नदी के शक्ति घाट पर पहुंचे, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान माहौल बेहद भक्तिमय बना रहा। गलियों और सड़कों पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चे , बहने माताएं नाचते-झूमते, गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी पैदल ही विसर्जन यात्रा में शामिल हुईं। पहुंज नदी शक्ति घाट पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन किया गया, सभी भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रसाद भी वितरित किया गया। इसके बाद नम आंखों और अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ भगवान श्री गणेश को विदा किया गया।।
ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश का किया गया विसर्जन ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश का किया गया विसर्जन भाण्डेर नगर में शुक्रवार दोपहर लहार रोड पानी की टंकी एवं खाई के बाजार से होते हुए भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ पहुंज नदी शक्ति घाट पर पहुंचकर किया गया। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बच्चे एवं नगर के भक्तजन "गणपति बप्पा मोरिया" के जयकारों के साथ नगर की गलियों व सड़कों से होते हुए ठकुरास मोहल्ला होते हुए पहुंज नदी के शक्ति घाट पर पहुंचे, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान माहौल बेहद भक्तिमय बना रहा। गलियों और सड़कों पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चे , बहने माताएं नाचते-झूमते, गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी पैदल ही विसर्जन यात्रा में शामिल हुईं। पहुंज नदी शक्ति घाट पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन किया गया, सभी भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रसाद भी वितरित किया गया। इसके बाद नम आंखों और अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ भगवान श्री गणेश को विदा किया गया।।
- संतान की चाहत में ढाई साल की बच्ची का अपहरण, CCTV से खुला राज रीवा में संतान की चाहत में एक दंपति द्वारा पड़ोस में रहने वाली महज ढाई साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्ची अपने चार साल के भाई के साथ घर पर थी परिजन नौकरी पर चले जाते थे, तभी आरोपी पड़ोसी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और CCTV फुटेज की मदद से कुछ ही घंटों में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया है, मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है, जहां एक परिवार की ढाई साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की बच्ची पर काफी समय से नजर थी। देर शाम आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया पुलिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला सहित चार लोगों की भूमिका सामने आई है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची के अपहरण की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें किसकी क्या भूमिका थी।।1
- नाचते-गाते बप्पा की विदाई, पहूज नदी में विधि-विधान से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी विदाई भांडेर नगर में 12 दिवसीय गणेश उत्सव का शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं को शुक्रवार शाम करीब 07 बजे तक विसर्जन के लिए पहूज नदी में।विसर्जन किया गया। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को पालकी में विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ पहूज नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर में लगातार तीसरे दिन विसर्जन कार्यक्रम चलता रहा। अनंत चतुर्दशी पर विभिन्न गणेश पंडालों से प्रतिमाओं की शोभायात्राएं निकाली गईं। जानकारी के अनुसार गणेश उत्सव के दौरान नगर में 02 दर्जन से अधिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान की गई थीं। विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।1
- अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, श्री पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना। अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, श्री पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना। दतिया। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा शुक्रवार को अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के श्रीचरणों में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके सती मंदिर में परिसर में विराजे महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जाकर उन्होंने भगवान शिव का जल अभिषेक किया और देश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए माई से प्रार्थना की। उनके साथ पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे।1
- डबरा। सिटी थाना पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को पकड़ा है।1
- इंदरगढ़ में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ "नमामि भारतम् - वन्दे मातरम्" सामूहिक गायन कार्यक्रम इंदरगढ़ में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ "नमामि भारतम् - वन्दे मातरम्" सामूहिक गायन कार्यक्रम इंदरगढ़, दतिया (मप्र): विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में इंदरगढ़ के सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में "नमामि भारतम् वन्दे मातरम् सामूहिक गायन" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठा को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ एक समय, एक लय और एक स्वर में गाए गए वन्दे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। गरिमामयी उपस्थिति एवं अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राजेश दाँतरे द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार दीपक यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदरगढ़ सीएमओ विजय बहादुर जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख वक्ता का प्रेरक उद्बोधन कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चंद्रप्रकाश पटसारिया रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को देश के प्रति समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इनकी रही विशेष सहभागिता कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त आचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे तथा क्षेत्र के गणमान्य पत्रकार मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक गायन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत माता के जयकारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।1
- पंडोखर में जनकल्याण शिविर: कलेक्टर की जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदन, रोहित गोली को 1.90 लाख ऋण स्वीकृत1
- #Datia: नवागत जिला पंचायत CEO शैलेन्द्र सिंह से सीधी बात! गांव, विकास और योजनाओं पर बेबाक बातचीत.... देखें पूरा वीडियो.. #Datia: नवागत जिला पंचायत CEO शैलेन्द्र सिंह से सीधी बात! गांव, विकास और योजनाओं पर बेबाक बातचीत.... देखें पूरा वीडियो.. #Datia #DatiaNews #दतिया #दतियान्यूज़ #ShailendraSingh #जिलापंचायतCEO #CEOShailendraSingh #DistrictPanchayat #DatiaExclusive #ExclusiveInterview #DatiaInterview #MadhyaPradesh #MPNews #MPNewsToday #Bundelkhand #BundelkhandNews #दतियाखबर #दतियासमाचार #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #HindiNews #सच्चीऔरसटीकखबरें1
- ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश का किया गया विसर्जन ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश का किया गया विसर्जन भाण्डेर नगर में शुक्रवार दोपहर लहार रोड पानी की टंकी एवं खाई के बाजार से होते हुए भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ पहुंज नदी शक्ति घाट पर पहुंचकर किया गया। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बच्चे एवं नगर के भक्तजन "गणपति बप्पा मोरिया" के जयकारों के साथ नगर की गलियों व सड़कों से होते हुए ठकुरास मोहल्ला होते हुए पहुंज नदी के शक्ति घाट पर पहुंचे, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान माहौल बेहद भक्तिमय बना रहा। गलियों और सड़कों पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चे , बहने माताएं नाचते-झूमते, गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी पैदल ही विसर्जन यात्रा में शामिल हुईं। पहुंज नदी शक्ति घाट पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन किया गया, सभी भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रसाद भी वितरित किया गया। इसके बाद नम आंखों और अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ भगवान श्री गणेश को विदा किया गया।।1