हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को बेहोश कर उसके सोने के कुंडल नोचने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव निवासी माया देवी ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया था कि 26 जून को दो युवक झाड़-फूंक करने के बहाने उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने उसे एक धागा सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद, आरोपियों ने उसके कानों से सोने के कुंडल नोच लिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर फतेहपुर अंडरपास के पास से अरविंद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। अरविंद ने पूछताछ में अपना नाम अरविंद पुत्र स्वर्गीय लाल बहादुर निवासी नई बस्ती, थाना शाहाबाद बताया। पुलिस के अनुसार, बरामद सोने के कुंडलों की पहचान पीड़िता ने अपने कुंडलों के रूप में की है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को बेहोश कर उसके सोने के कुंडल नोचने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव निवासी माया देवी ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया था कि 26 जून को दो युवक झाड़-फूंक करने के बहाने उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने उसे एक धागा सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद, आरोपियों ने उसके कानों से सोने के कुंडल नोच लिए और मौके से
फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर फतेहपुर अंडरपास के पास से अरविंद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। अरविंद ने पूछताछ में अपना नाम अरविंद पुत्र स्वर्गीय लाल बहादुर निवासी नई बस्ती, थाना शाहाबाद बताया। पुलिस के अनुसार, बरामद सोने के कुंडलों की पहचान पीड़िता ने अपने कुंडलों के रूप में की है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।
- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 'ध्रुव' नामक व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध को छुड़ा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस पूरी घटना से संबंधित एक वीडियो की जांच की मांग कर रहे हैं।1
- हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को बेहोश कर उसके सोने के कुंडल नोचने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव निवासी माया देवी ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया था कि 26 जून को दो युवक झाड़-फूंक करने के बहाने उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने उसे एक धागा सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद, आरोपियों ने उसके कानों से सोने के कुंडल नोच लिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर फतेहपुर अंडरपास के पास से अरविंद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। अरविंद ने पूछताछ में अपना नाम अरविंद पुत्र स्वर्गीय लाल बहादुर निवासी नई बस्ती, थाना शाहाबाद बताया। पुलिस के अनुसार, बरामद सोने के कुंडलों की पहचान पीड़िता ने अपने कुंडलों के रूप में की है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।2
- हरियाणा के आईएमटी मानेसर स्थित सेक्टर 8 में सुबह 6 बजे से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर भारी जलभराव की स्थिति बन गई है। इस जलभराव के चलते क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।1
- हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव में खेत में खीरे की गुड़ाई कर रहे आधा दर्जन से अधिक लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल पीएचसी पाली लाया गया। वहाँ से उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।4
- पचदेवरा थाना पुलिस ने 26 जून को क्षेत्र में हुई ठगी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता के सोने के दो कुंडल बरामद किए हैं, जबकि मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 26 जून को थाना क्षेत्र के ग्राम मैकपुर निवासी माया देवी नामक महिला से दो अज्ञात युवकों ने सोने के कुंडल ठग लिए थे। अभियुक्तों ने महिला के सिर पर धागा जैसा कुछ फिराकर और 100 रुपये की रसीद काटकर उसे बेहोश कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना पचदेवरा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी और घटना के खुलासे के लिए एक पुलिस टीम गठित कर लगातार सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके अरविंद (50 वर्ष, निवासी नई बस्ती, थाना शाहाबाद) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सोने के दो कुंडल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि मैकपुर गांव में एक महिला पंडिताइन से उसके पुत्र करन और साथी पवन ने धागा सुंघाकर बेहोश कर ठगी की थी, और दोनों लोगों ने उसे दोनों कुंडल फर्रुखाबाद स्थित घटियाघाट नदी के किनारे दिए थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल कुलदीप मीणा, हेड कांस्टेबल मुनेन्द्र, हेड कांस्टेबल विवेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक अविनाश पाठक और टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। थाना प्रभारी राकेश यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है।1
- ₹25-25 हजार के दो इनामी लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए आभूषण, अवैध तमंचे और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं।1
- हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब गांव के खेत में खीरे की गुड़ाई का कार्य चल रहा था। मौसम खराब होने के बीच अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और खेत में मौजूद सात लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद ग्रामीण तुरंत बचाव के लिए दौड़े और घायलों को संभाला। सभी घायल हुए लोगों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पाली पहुंचाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जानकारी जुटाई। इस हादसे के बाद से पूरे दरियापुर गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।1