Shuru
Apke Nagar Ki App…
सफीदों शहर की सुन्दरता की तस्वीरें शहीद भगत सिंह पार्क के सामने की सुन्दर तस्वीरें
Radhe Shyam
सफीदों शहर की सुन्दरता की तस्वीरें शहीद भगत सिंह पार्क के सामने की सुन्दर तस्वीरें
More news from हरियाणा and nearby areas
- शहीद भगत सिंह पार्क के सामने की सुन्दर तस्वीरें2
- जींद में आज बीजेपी की मुख्यमंत्री रैली हो रही है, लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद इसकी कहीं चर्चा नहीं है। लोग अब भी धर्म और राजनीति के नाम पर वोट दे रहे हैं, बीजेपी के पास कोई ठोस नीति नहीं है। "काट की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती"।जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जन-विरोधी नीतियां अपनाई हुई हैं। बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, लाडो लक्ष्मी योजना प्रभावित हो रही है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। सद्भाव यात्रा की कोई जरूरत नहीं है, जब तक कोई बड़ा दंगा या घटना न हो।उन्होंने आगे कहा कि 13 मार्च को हांसी में 'सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है, जो युवा जोड़ो अभियान की समाप्ति पर होगा। इस मौके पर जजपा अपनी ताकत दिखाएगी और प्रदेश में बीजेपी सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगी। बीजेपी विभाजन वाली पार्टी है, जो तोड़ने में विश्वास रखती है, जबकि जजपा जोड़ने वाली पार्टी है।दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह चौधरी देवीलाल की नीतियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है, ताकि जनता उनके योगदान को भूल जाए। लेकिन लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में देवीलाल आज भी जिंदा हैं। यदि बीजेपी ने उनकी नीतियों के खिलाफ उंगली उठाई, तो जजपा सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने महिलाओं के खातों में FD कराने वाली बीजेपी की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार गलत हाथों में चली गई, तो ऐसी नीतियां लागू रहेंगी या नहीं, यह संदेहास्पद है। बीजेपी विभाजन की राजनीति कर रही है और जनता के बीच आग बो रही है, जिसके काटे आने वाले दिनों में उसे ही भुगतने पड़ेंगे।2024 के चुनावों के बाद जजपा एक्टिव मोड में है। पार्टी ने कार्यकारिणी का काम पूरा कर लिया है और अब फील्ड में जाकर काम कर रही है। बीजेपी सरकार जनता को अपने एजेंडे से भटका रही है और बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। चौधरी देवीलाल रोटी, कपड़ा और मकान के अधिकार की बात करते थे, लेकिन बीजेपी उस दिशा में काम नहीं कर रही।1
- जुलाना: कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में लगे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर उनके मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है। बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फोटो केप्शन: 18 जुलाना 01: आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण।1
- रोहतक में सपनों की सबसे बड़ी परीक्षा… UDAAN 2.0 | NDA, NEET और JEE Aspirants के लिए सुनहरा मौका, जीतें 1 करोड़ तक की स्कॉलरशिप . #rohtak #haryana #news #scholarship #nda #neet #jee #explore #db1
- उचाना विधायक देवेंद अत्री ने कहा कि उचाना की धरती पर उमडा जनसैलाब यह साबित कर रहा है कि अब उचाना ठहराव नही विकास चाहता है। उचाना में बड़े बड़े राजनीतिक घरानों को चुना। ऐसा पहली बार हुआ कि भाजपा ने मुझे प्रत्याशी के रूप में उतारा और गरीब किसान के बेटे को विधानसभा में भेजा। पहले चुने हुए लोग जीत कर दिल्ली और चंडीगढ़ से राजनीति करते थे। उन्हें उचाना से लेना देना नही था। पहले उनसे मिलने के लिए पांच से दस हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे। उचाना की सुध किसी ने नही ली। मुझे से लोगों का सीधा संवाद है। उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री बुधवार को अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि पहले लोग लाइनों में लगते थे और शाम तक बैठे रहते थे। आज मैं प्रतिदिन जनता की सेवा में रहता हूं। हर गांव में समसयाएं सुनते हैं। भाजपा सरकार में विकास की रफ्तार बढ़ रही है। उचाना को विकास की जरूरत है। आप उचाना की आशा को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि ढाकल हैड और बरसोला माइनर का मुद्दा है। यह उनकी विशेष मांगे हैं। उचाना के छह गांव आईएमटी में शामिल करने पर धन्यवाद किया और इससे उचाना में जमीनों के भाव बढ़ेंगे। उनके निदेवन पर उचाना बस अड्डा को शुरू करने पर धन्यवाद किया। वो जनता को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। विकास रैली संदेश है कि उचाना विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 2047 के विकसित भारत में उचाना का भी अहम योगदान होगा।1
- kuchh dabang logon Ne Garib aadami ka Makan giraya Gaya bagair Kanoon ke hisab se2
- सत जीन्दा कल्याणा (एस.जे.के.) कॉलेज में आज एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार उद्यमिता विकास क्लब और रोजगार प्लेसमेंट एवं सूचना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एसएमईसी ट्रस्ट तथा भारत केयर्स के सहयोग से हुआ। इसका मुख्य विषय 'कौशल का निर्माण, उज्ज्वल भविष्य का निर्माण' था। सेमिनार की रूपरेखा डॉ. पूनम अधलखा ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना था। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छात्रों की रोजगार क्षमता और उद्यमिता कौशल का विकास हो सके। सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री राहुल राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। श्री राजपूत ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. पूनम अधलखा और डॉ. मानसा रॉय के निर्देशन में हुआ। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इनमें डॉ. रीतूलाल और डॉ. शालिनी शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. हरीश चंद्र का विशेष सहयोग रहा।2
- उचाना (जींद), 18 फरवरी 2026: उचाना विधानसभा क्षेत्र में विकास और जन-समर्थन की लहर साफ नजर आई। विधायक देवेंद्र अत्री ने अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में आयोजित धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उचाना की धरती पर उमड़ा यह जनसैलाब साबित कर रहा है कि अब क्षेत्र ठहराव नहीं, बल्कि तेज विकास चाहता है।विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा, "यह पहली बार हुआ है जब भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाकर गरीब किसान के बेटे को विधानसभा तक पहुंचाया। पहले बड़े-बड़े राजनीतिक घराने जीतकर दिल्ली और चंडीगढ़ में राजनीति करते थे, उचाना से उनका कोई वास्ता नहीं था। लोगों को उनसे मिलने के लिए 5-10 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन उचाना की सुध किसी ने नहीं ली। आज मेरे और जनता के बीच सीधा संवाद है। मैं रोजाना क्षेत्र में घूमकर समस्याएं सुनता हूं और उनका समाधान करता हूं।"रैली में विधायक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब विकास की रफ्तार बढ़ रही है। उन्होंने विशेष रूप से ढाकल हैड और बरसोला माइनर के मुद्दे पर जोर दिया, जो क्षेत्र की प्रमुख मांगें हैं। साथ ही उचाना के छह गांवों को IMT में शामिल करने पर आभार जताया, जिससे जमीनों के भाव बढ़ेंगे और आर्थिक विकास को बल मिलेगा। बस अड्डे की शुरुआत होने पर भी धन्यवाद दिया।अत्री ने कहा, "पहले लोग लाइनों में लगकर शाम तक इंतजार करते थे, लेकिन आज मैं जनता की सेवा में हर पल उपलब्ध हूं। यह रैली विकास का संदेश है कि उचाना लगातार आगे बढ़ रहा है। 2047 के विकसित भारत में उचाना का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।"रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसमें किसान, युवा और महिलाएं प्रमुख थे। विधायक ने जनता से अपील की कि वे उचाना की आशाओं को पूरा करने में साथ दें। यह आयोजन क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ और विकास-केंद्रित राजनीति का प्रतीक माना जा रहा है।1