मिर्जाचौकी–रक्सी स्थान रोड जर्जर, श्रद्धालुओं व यात्रियों को परेशानी साहिबगंज। मिर्जाचौकी से रक्सी स्थान जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को इस जर्जर सड़क से आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे, और जलजमाव के कारण आए दिन वाहन चालकों को दुर्घटना का डर सताता रहता है । मंगलवार और शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर प्रसिद्ध रक्सी स्थान मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें घंटों जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मरीजों और स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। इसी समस्या को लेकर गुरुवार को टोटो चालकों ने सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा कर रास्ता जाम कर दिया और प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की। चालकों का कहना था कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना उनके वाहन खराब हो रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। स्थानीय लोगों और टोटो चालकों ने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को राहत मिल सके।

- Post by BHOLA KUMAR1
- जनसंवाद में उठाई शिकायत पड़ी भारी, मुखिया से मारपीट का वीडियो आया सामने कटिहार रोशना थाना क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मुखिया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दो दिन पूर्व रोशना थाने में एसपी शिखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा। इसी दौरान स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन और सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत के अगले दिन गांव में सड़क निर्माण की जांच के लिए विभागीय टीम पहुंची। इसी दौरान शिकायत से नाराज लोगों ने मुखिया प्रमोद कुमार सिंह पर हमला कर दिया। आरोप है कि मुकेश यादव, अजीत यादव, अनिल यादव, लड्डू यादव और अशोक यादव ने मिलकर मुखिया की जमकर पिटाई कर दी। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुखिया प्रमोद सिंह का कहना है कि जनसंवाद के दौरान उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया था, इसके बावजूद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने उन्हें निशाना बनाया। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है। घटना की सूचना मुखिया ने फोन पर एसपी को दी। इसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जबकि कटिहार एसपी शिखर चौधरी मामले की जांच कर करी कार्रवाई की बात कर रहे हैं2
- ओवैसी की पार्टी धर्म की ही राजनीति करती है चुनाव तक धर्म था अब चुनाव खत्म हो गया अब धर्म पर ही उंगली उठा रहे हैं1
- Post by Mukesh Kumar1
- Post by Nibraj alam1
- जेवाहरत सोना चांदी सफाई करने के बहाने रंगे हाथों पकड़ा दो चोर,मामला सन्हौला प्रखंड के सनोखर बजार का ।1
- ग्रामीणों ने कहा हम लोगों के घरों को छोड़ कर दूसरा नक्शा तैयार कीजिए यही आश में 13 साल से इंतजार कर रहे हैं1
- Post by Nibraj alam1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981