Shuru
Apke Nagar Ki App…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने एक दूसरे खत्म करने की खाई का Kasam
India News
अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने एक दूसरे खत्म करने की खाई का Kasam
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शराब सेल्समैन पर हुए जानलेवा हमले और लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के 16 हजार रुपये, पीड़ित का बैग और हमले में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद हुए हैं। पूरी घटना 10 मार्च की है, जब ग्राम करनखाल में स्थित देसी शराब के ठेके को बंद कर सेल्समैन भरत कुमार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुलिया के पास उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गए थे। हमले में गंभीर रूप से घायल भरत को इलाज के लिए मेरठ रेफर करना पड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह की टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को मोहल्ला कायस्थान के अल्फेज, राहिल और शहबाज को दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश कर दिया है।2
- Post by Faizan Pasha1
- Post by India News1
- Post by Jpn7 News1
- ललितपुर के जग्गनाथ साहू ने आवासीय भूमि को कामर्शियल में बदलवाने के लिए अर्जी दी। अर्जी पर सही रिपोर्ट लगाने की एवज में लेखपाल दीपेश और उनके सहायक सत्यम साहू ने जगन्नाथ से 5 हज़ार की रिश्वत मांगी। किसान ने यूपी एन्टी करप्शन विंग से रिश्वतखोर लेखपाल की शिकायत की। एन्टी करप्शन टीम ने आज रिश्वतखोर लेखपाल और उसके सहयोगी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। एन्टी करप्शन की टीम ने लेखपाल की उन उंगलियों को पानी में डलवाया, जिन उंगलियों से लेखपाल ने केमिकल पाउडर लगे नोटों को गिना था। पानी में उंगलियां डूबते ही पानी का रंग गुलाबी हो गया।1
- Gali me bhut gandkai rhti hai1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- अमरोहा के गजरौला में स्थित अनिल भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिला। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे दो दिन से लाइन में लगे थे, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर सिलेंडर डिलीवरी कन्फर्म होने का मैसेज आ गया। इसके बाद एजेंसी कर्मियों ने सिलेंडर देने से मना कर दिया, जिससे उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एजेंसी पर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाराज उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। उपभोक्ताओं ने पुलिस और प्रशासन को बताया कि उन्होंने गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। आरोप है कि एजेंसी की ओर से पहले उन्हें टालमटोल किया गया और बाद में फोन पर डिलीवरी कन्फर्म का मैसेज भेजे जाने के बावजूद सिलेंडर देने से इनकार कर दिया गया। उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान एजेंसी की लापरवाही सामने आने पर एसडीएम ने एजेंसी संचालक को नोटिस जारी करने की बात कही। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि गैस जैसी जरूरी सेवा में इस तरह की लापरवाही आमजन को परेशान करने वाली है। फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाइट:- योगेंद्र सिंह बाइट:- सुरेंद्र सिंह बाइट:- अनिल यादव, एजेंसी संचालक5