अधिकारी समाधान शिविर की शिकायतों का यथासंभव करें निपटारा: एसडीएम योगेश सैनी एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र उचित निपटारा करें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में एक ही छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। एसडीएम योगेश सैनी ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय कोर्ट रूम में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में लोगों की जनसमस्याओं की सुनवाई की। एसडीएम ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने समस्याओं को सुनते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त हो रही हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों के निपटारे की सरकार द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सप्ताह के हर शुक्रवार को इन शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जाती है। उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इन शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ---------
अधिकारी समाधान शिविर की शिकायतों का यथासंभव करें निपटारा: एसडीएम योगेश सैनी एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र उचित निपटारा करें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में एक ही छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। एसडीएम योगेश सैनी ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय कोर्ट रूम में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में लोगों की जनसमस्याओं की सुनवाई की। एसडीएम ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने समस्याओं को सुनते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के अधिकारी समाधान शिविर
में प्राप्त हो रही हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों के निपटारे की सरकार द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सप्ताह के हर शुक्रवार को इन शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जाती है। उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इन शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ---------