Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gajendra gupta
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज के फरेंदा में रिश्तेदारी से लौटे 20 वर्षीय युवक अमित पासवान का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमित की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- महाराजगंज के निचलौल क्षेत्र में भोथीयाही से गुरली जाने वाली सड़क बड़े गड्ढों के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग पर आए दिन बाइक और साइकिल सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं।1
- गोरखपुर में प्रेमी का एनकाउंटर, प्रेमिका की चाकू से मार कर किया था हत्या , पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार...1
- कल दोपहर में जो हादसा हुआ था 1:30 बजे उसका बाजार सिद्धार्थ नगर आज सुबह एक्सपायर हो गया समय करीब 7:00 बजे रेलवे स्टेशन रानीगंज रहरा बाजार के रहने वाला था पूजा त्रिपाठी रिपोर्टर उसका बाजार जिला सिद्धार्थ नगर2
- शादी समारोह में बवाल - पंडित से कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष - ग्रामीणों ने बरातियों को NEWS -- SCRIPT SLUG -- पंडित से कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष DATE -- 09-05-2026 - शादी समारोह में बवाल - पंडित से कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष - ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - दूल्हा समेत 6 लोग घायल - लाठी-डंडों से जमकर हुई मारपीट - कई घायल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर - बारात पक्ष ने नगदी और गहने गायब होने का लगाया आरोप - कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव की घटना1
- महिला आयोग की जनसुनवाई में 8 मामलों का मौके पर निपटारा कुशीनगर के पडरौना में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों के 31 मामले सामने आए। आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर पीड़ित महिलाओं को राहत दिलाई, जबकि शेष 23 मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। महिला आयोग की इस पहल से महिलाओं में न्याय और सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।1
- महराजगंज जिला अस्पताल में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मरीजों और उनके परिजनों से सुविधाओं का फीडबैक भी लिया गया।1
- सीमावर्ती इलाकों में तेंदुए का आतंक: बिहार से यूपी तक 8 लोगों पर हमला, गन्ने के खेत में छिपा वन विभाग अलर्ट कुशीनगर। बिहार के पिपरासी प्रखंड से शुरू हुआ तेंदुए का आतंक अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती गांवों तक पहुंच गया है। गुरुवार शाम तेंदुए ने पिपरासी क्षेत्र में महिला और पुरुष समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद रात करीब 8 बजे यूपी के माघी कोथिलवा धुमनगर में तेंदुए ने पत्रकार उमेश गिरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्रकार का इलाज गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शनिवार सुबह तेंदुआ पूर्नहा मिश्र के डुमरा गांव पहुंच गया, जहां उसने करीब चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उसे एक घर में घेरकर जाली लगा दी थी, लेकिन तेंदुआ जाली तोड़कर बाहर निकल गया और पास के गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर जटहां थाना पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है। #Tag: #LeopardAttack #Piprasi #UPBiharBorder #BreakingNews #Wildlife #ForestDepartment #JathaPolice #DumraVillage #UmeshGiri #BRDMedicalCollege #LeopardTerror #KushinagarNews #BiharNews #UPNews1
- गोरक्खपुर में सीएम योगी ने मछली वाले बयान पर ली सांसद की चुटकी, बोले- 'महेसरा में रवि किशन की पसंद की चीज मिलती थी' सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में महेसरा में मछली मंडी के बहाने सांसद रविकिशन के बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर चुटकी ली। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि महेसरा में पहले जाम लगता था क्योंकि रविकिशन की पसंद की चीज (मछली) यहां मिलती थी। इन्होंने कहा था कि बंगाल जीत के बाद खूब मछली खाओ इसी दौरान रविकिशन बोल पड़े-पंडित आदमी हूं, मैं मछली नहीं खाता। तब सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि इनके घर भीड़ लगी थी। मैं जाम में फंस गया तब मुझे लगा कि इनके यहां आज बना है। उन्होंने कहा कि नकहा से फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कॉलेज जाने के लिए ओवरब्रिज बन गया है। बरगदवां से नकहा होते हुए मोहद्दीपुर तक फोरलेन सड़क बन गई है। इन विकास कार्यों को पहले सोचा तक नहीं जाता था। उन्होंने कहा कि महेसरा में मुख्य मार्ग के फोरलेन बन जाने से अब यहां जाम नहीं लगता1