logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागलपुर जिसे बसाने में वर्षो लगे आज उसे अपनी आँखों के सामने उजड़ते देख रहे हैं

16 hrs ago
user_Umesh Kumar
Umesh Kumar
नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

भागलपुर जिसे बसाने में वर्षो लगे आज उसे अपनी आँखों के सामने उजड़ते देख रहे हैं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेलानखुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में हुई सोशल आडिट की बैठक वित्तीय वर्ष 2025 -26 में हुए कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर जनपद के बेलहरकला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। बुधवार को बेलहरकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेलान खुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा योजना से हुए विकास कार्यों का सत्यापन खुली बैठक द्वारा किया गया। टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहरकला ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कला में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान की उपस्थिती में ग्रामीण छांगुर, उर्मिला, राम उजागिर, किशोर, गुजराती, सोनमती, मिश्रीलाल आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजमती के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर गुप्ता, पंच0सहायक निशा आदि लोग उपस्थित रहे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मेलान खुर्द की बैठक में आये जवाहिर लाल, उमेश, अनूप कुमार, सुरेंद्र, संगीता देवी, लक्ष्मी, गुड़िया, अंजलि आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यो से सहमति जताई। इसी तरह से ग्राम पंचायत बेलवा ठकुराई एवं भगौसा में भी सोशल आडिट की बैठक ग्राम के पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। जहां पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यो से सहमति जताई।
    3
    मेलानखुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में हुई सोशल आडिट की बैठक
वित्तीय वर्ष 2025 -26 में हुए कार्यों का हुआ सत्यापन 
मेंहदावल, संतकबीरनगर
जनपद के बेलहरकला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। बुधवार को बेलहरकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेलान खुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा योजना से हुए विकास कार्यों का सत्यापन खुली बैठक द्वारा किया गया। टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया।
आपको बताते चलें कि  बेलहरकला ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। 
ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कला में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान की उपस्थिती में ग्रामीण छांगुर, उर्मिला, राम उजागिर, किशोर, गुजराती, सोनमती, मिश्रीलाल आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजमती के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर गुप्ता, पंच0सहायक निशा आदि लोग उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मेलान खुर्द की बैठक में आये जवाहिर लाल, उमेश, अनूप कुमार, सुरेंद्र, संगीता देवी, लक्ष्मी, गुड़िया, अंजलि आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यो से सहमति जताई। इसी तरह से ग्राम पंचायत बेलवा ठकुराई एवं भगौसा में भी सोशल आडिट की बैठक ग्राम के पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। जहां पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यो से सहमति जताई।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आकाशवाणी🙏, 02/09/2026 ई0 ‼️सोसल आडिट ग्राम सभा की बैठक ‼️ "ग्राम पंचायत भगवानपुर, दिनांक 2-9-2026 ई०,, ( ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर ,उत्तर प्रदेश )! आज दिनांक 2 9 2026 ई० को ग्राम पंचायत भगवानपुर के ग्राम पंचायत भवन (सचिवालय) में "सोशल आडिट " ग्राम पंचायत भवन में बैठक किया गया । !इस बैठक में आई हुई आडिट टीम ने मनरेगा से जुड़े कार्यों की समीक्षा किया । ग्राम पंचायत भगवानपुर के सभी अधिकारी ,पदाधिकारी, कर्मचारी ,इस मीटिंग में मौजूद रहे। गांव की जनता में अपने-अपने विचार रखें। समस्याओं को रखा तथा विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त किया । ग्राम पंचायत भगवानपुर की जनता ,ग्राम विकास के कार्यों से खुश है । ऐसा टीम को आभास हुआ,। ऐसा टीम ने संज्ञान में लिया। यह बैठक दोपहर 2:00 बजे जलपान के साथ समाप्त हुआ।
    1
    आकाशवाणी🙏, 
02/09/2026  ई0 
‼️सोसल आडिट   ग्राम सभा की बैठक ‼️
"ग्राम पंचायत भगवानपुर, दिनांक 2-9-2026  ई०,, 
( ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर ,उत्तर प्रदेश )! 

आज दिनांक 2  9  2026 ई०  को ग्राम पंचायत भगवानपुर के ग्राम पंचायत भवन (सचिवालय) में  "सोशल  आडिट " ग्राम  पंचायत भवन में बैठक किया गया । !इस बैठक में आई हुई आडिट  टीम ने मनरेगा से जुड़े कार्यों की समीक्षा किया । ग्राम पंचायत भगवानपुर के सभी अधिकारी ,पदाधिकारी, कर्मचारी ,इस मीटिंग में मौजूद रहे। गांव की जनता में अपने-अपने विचार रखें। समस्याओं को रखा तथा विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त किया । ग्राम पंचायत भगवानपुर की जनता ,ग्राम विकास के  कार्यों से खुश है । ऐसा टीम को आभास  हुआ,। ऐसा टीम ने संज्ञान में लिया। यह बैठक दोपहर 2:00 बजे जलपान के साथ समाप्त हुआ।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    10 hrs ago
  • पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण, जवानों को अनुशासन का पाठ महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया। सीओ ने उनकी शारीरिक दक्षता और अनुशासन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बेहद जरूरी है। सीओ ने जवानों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखना रहा।
    1
    पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण, जवानों को अनुशासन का पाठ

महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया। सीओ ने उनकी शारीरिक दक्षता और अनुशासन का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बेहद जरूरी है।
सीओ ने जवानों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखना रहा।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महराजगंज में आस्था और परंपरा का दिखा अनूठा संगम, महिलाओं ने कुश की पूजा कर पुत्रों के दीर्घायु की मांगी कामना महराजगंज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में आज धार्मिक आस्था और लोक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही गांवों के बाहर और विभिन्न मार्गों पर महिलाओं के जत्थे हाथों में पूजा की सजी हुई थालियां लेकर मंदिरों और पूजा स्थलों की ओर जाते दिखाई दिए। महिलाओं की पूजा थालियों में महुआ का पत्ता, तिन्नी का चावल, दही, गुड़, हल्दी, चंदन, रोली, अगरबत्ती, कपूर सहित कई प्रकार की पूजन सामग्रियां रखी हुई थीं। पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर पहुंचकर कुश की पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धार्मिक मान्यताओं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं से जुड़े इस विशेष पूजन को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। पिपरा रसूलपुर के साथ ही आसपास के अन्य गांवों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस धार्मिक परंपरा में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया और मंदिरों की ओर जाती महिलाओं के समूह ग्रामीण संस्कृति और भारतीय परंपराओं की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे। क्षेत्र में आज का यह दृश्य एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि आधुनिक दौर में भी गांवों की धार्मिक परंपराएं और लोक आस्थाएं पूरी श्रद्धा के साथ जीवंत हैं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर अपने परिवार और विशेष रूप से पुत्रों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
    1
    महराजगंज में आस्था और परंपरा का दिखा अनूठा संगम, महिलाओं ने कुश की पूजा कर पुत्रों के दीर्घायु की मांगी कामना
महराजगंज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में आज धार्मिक आस्था और लोक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही गांवों के बाहर और विभिन्न मार्गों पर महिलाओं के जत्थे हाथों में पूजा की सजी हुई थालियां लेकर मंदिरों और पूजा स्थलों की ओर जाते दिखाई दिए।
महिलाओं की पूजा थालियों में महुआ का पत्ता, तिन्नी का चावल, दही, गुड़, हल्दी, चंदन, रोली, अगरबत्ती, कपूर सहित कई प्रकार की पूजन सामग्रियां रखी हुई थीं। पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर पहुंचकर कुश की पूजा-अर्चना की।
पूजन के दौरान महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धार्मिक मान्यताओं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं से जुड़े इस विशेष पूजन को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला।
पिपरा रसूलपुर के साथ ही आसपास के अन्य गांवों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस धार्मिक परंपरा में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया और मंदिरों की ओर जाती महिलाओं के समूह ग्रामीण संस्कृति और भारतीय परंपराओं की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे।
क्षेत्र में आज का यह दृश्य एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि आधुनिक दौर में भी गांवों की धार्मिक परंपराएं और लोक आस्थाएं पूरी श्रद्धा के साथ जीवंत हैं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर अपने परिवार और विशेष रूप से पुत्रों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महराजगंज: निचलौल में अतिक्रमण पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे दुकानें हटाईं | Breaking News महराजगंज: निचलौल में अतिक्रमण पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे दुकानें हटाईं | Breaking News
    1
    महराजगंज: निचलौल में अतिक्रमण पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे दुकानें हटाईं | Breaking News
महराजगंज: निचलौल में अतिक्रमण पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे दुकानें हटाईं | Breaking News
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महराजगंज CHC सदर में डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे, डेढ़ घंटे इंतजार करते रहे मरीज महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में बुधवार सुबह डॉक्टरों के समय पर नहीं पहुंचने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9:25 बजे तक मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से समय पर डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित करने और मामले की जांच की मांग की है।
    1
    महराजगंज CHC सदर में डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे, डेढ़ घंटे इंतजार करते रहे मरीज
महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में बुधवार सुबह डॉक्टरों के समय पर नहीं पहुंचने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
सुबह 9:25 बजे तक मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से समय पर डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित करने और मामले की जांच की मांग की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संतकबीरनगर- जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौप ज्ञापन दीपावली से पहले ड्राइवरों की 3 मांगें नहीं मानी तो 12 नवंबर से देशभर में स्टीयरिंग छोड़ अभियान"अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ। लखनऊ/आजमगढ़,अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ ने सरकार को दो टूक अल्टीमेटम दिया है। संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने शासन को भेजे पत्र में कहा है कि दीपावली से पूर्व ड्राइवर समुदाय की तीन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए। संघ का दावा है कि यदि निर्धारित समयावधि में मांगों पर कोई ठोस व संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी फेडरेशन के आह्वान पर 12 नवंबर 2026 से अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ "स्टीयरिंग छोड़ अभियान" में शामिल होने को बाध्य होगा। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था या सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि ड्राइवर समुदाय के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सामाजिक सुरक्षा वाला भविष्य सुनिश्चित करना है। संगठन ने लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाई हैं। संघ ने मांग की है कि इस ज्ञापन को माननीय राज्य सरकार एवं संबंधित केंद्रीय मंत्रालय तक अग्रेषित कर तीनों मांगों पर सकारात्मक पहल की जाए। इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, श्रम मंत्रालय, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी भेजी गई है।
    1
    संतकबीरनगर- जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौप ज्ञापन दीपावली से पहले ड्राइवरों की 3 मांगें नहीं मानी तो 12 नवंबर से देशभर में स्टीयरिंग छोड़ अभियान"अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ।
लखनऊ/आजमगढ़,अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ ने सरकार को दो टूक अल्टीमेटम दिया है। संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने शासन को भेजे पत्र में कहा है कि दीपावली से पूर्व ड्राइवर समुदाय की तीन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए।
संघ का दावा है कि यदि निर्धारित समयावधि में मांगों पर कोई ठोस व संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी फेडरेशन के आह्वान पर 12 नवंबर 2026 से अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ "स्टीयरिंग छोड़ अभियान" में शामिल होने को बाध्य होगा।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था या सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि ड्राइवर समुदाय के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सामाजिक सुरक्षा वाला भविष्य सुनिश्चित करना है। संगठन ने लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाई हैं।
संघ ने मांग की है कि इस ज्ञापन को माननीय राज्य सरकार एवं संबंधित केंद्रीय मंत्रालय तक अग्रेषित कर तीनों मांगों पर सकारात्मक पहल की जाए। इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, श्रम मंत्रालय, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी भेजी गई है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पनियरा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पनियरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 69, 351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामसेवक पुत्र चौथी निषाद (21 वर्ष) निवासी जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया, लाली टोला, थाना पनियरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार, कांस्टेबल राजेश गौड़ और कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।
    1
    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पनियरा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पनियरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 69, 351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामसेवक पुत्र चौथी निषाद (21 वर्ष) निवासी जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया, लाली टोला, थाना पनियरा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार, कांस्टेबल राजेश गौड़ और कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संत कबीर नगर-नाबालिक महिला से दुष्कर्म के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा दी गई बाइट।
    1
    संत कबीर नगर-नाबालिक महिला से दुष्कर्म के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा दी गई बाइट।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.