logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेलानखुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में हुई सोशल आडिट की बैठक वित्तीय वर्ष 2025 -26 में हुए कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर जनपद के बेलहरकला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। बुधवार को बेलहरकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेलान खुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा योजना से हुए विकास कार्यों का सत्यापन खुली बैठक द्वारा किया गया। टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहरकला ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कला में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान की उपस्थिती में ग्रामीण छांगुर, उर्मिला, राम उजागिर, किशोर, गुजराती, सोनमती, मिश्रीलाल आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजमती के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर गुप्ता, पंच0सहायक निशा आदि लोग उपस्थित रहे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मेलान खुर्द की बैठक में आये जवाहिर लाल, उमेश, अनूप कुमार, सुरेंद्र, संगीता देवी, लक्ष्मी, गुड़िया, अंजलि आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यो से सहमति जताई। इसी तरह से ग्राम पंचायत बेलवा ठकुराई एवं भगौसा में भी सोशल आडिट की बैठक ग्राम के पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। जहां पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यो से सहमति जताई।

7 hrs ago
user_आलोक कुमार बर्नवाल
आलोक कुमार बर्नवाल
मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

मेलानखुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में हुई सोशल आडिट की बैठक वित्तीय वर्ष 2025 -26 में हुए कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर जनपद के बेलहरकला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। बुधवार को बेलहरकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेलान खुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा योजना से हुए विकास कार्यों

7912f29f-b01e-4059-a378-af5c6068fcce

का सत्यापन खुली बैठक द्वारा किया गया। टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहरकला ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कला में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान की उपस्थिती में ग्रामीण छांगुर, उर्मिला, राम उजागिर, किशोर, गुजराती, सोनमती, मिश्रीलाल आदि ग्रामीणों

ने ग्राम प्रधान राजमती के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर गुप्ता, पंच0सहायक निशा आदि लोग उपस्थित रहे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मेलान खुर्द की बैठक में आये जवाहिर लाल, उमेश, अनूप कुमार, सुरेंद्र, संगीता देवी, लक्ष्मी, गुड़िया, अंजलि आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यो से सहमति जताई। इसी तरह से ग्राम पंचायत बेलवा ठकुराई एवं भगौसा में भी सोशल आडिट की बैठक ग्राम के पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। जहां पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यो से सहमति जताई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सपा नेता ज़फर अमीन डक्कू को हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव की प्रतिक्रिया
    1
    सपा नेता ज़फर अमीन डक्कू को हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव की प्रतिक्रिया
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जमीन विवाद में जाफ़र अमीन डक्कू गिरफ्तार, जिला जेल भेजे गए; बोले- ‘मैं बिल्कुल बेकसूर हूं’* * गोरखपुर। जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के मामले में राजघाट पुलिस ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जफर अमीन उर्फ डक्कू को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस टीम उन्हें गोरखपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान जफर अमीन डक्कू ने खुद को पूरी तरह बेकसूर बताया। मेडिकल के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में गोरखपुर जिला जेल भेज दिया। जफर अमीन डाकू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश नहीं की गई और उनके खिलाफ एकतरफा खबरें चलाई गईं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी उनसे कोई सफाई नहीं मांगी गई। उनका आरोप है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। *पीड़ित महिला की तहरीर पर हुई कार्रवाई* इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। महिला ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वह करीब 70 वर्षों से विवादित जमीन पर काबिज है और अपने दो जवान बेटियों के साथ वहां रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि जफर अमीन डक्कू अपने करीब 50 से 60 समर्थकों के साथ उसके घर पहुंचे और मकान में तोड़फोड़ कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसकी गर्दन दबाने की भी कोशिश की गई। महिला के मुताबिक, घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर राजघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। *शब्बीर कुरैशी समेत अन्य पर भी मुकदमा* पुलिस के मुताबिक एफआईआर में जफर अमीन डक्कू और समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी को नामजद किया गया है, जबकि आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया था कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की थी। पीड़ित महिला की तहरीर मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था और मौके पर दूसरे पक्ष को डराने-धमकाने तथा मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। *जफर अमीन बोले- मेरा पक्ष नहीं सुना गया* जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए जफर अमीन डक्कू ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह बिल्कुल बेकसूर हैं। उनका कहना था कि मीडिया में उनके खिलाफ खबरें चलाने से पहले उनका पक्ष जानना चाहिए था। उन्होंने वायरल वीडियो के संबंध में भी कहा कि उनसे इस बारे में सफाई नहीं मांगी गई। *सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध* जफर अमीन डक्कू की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की निंदा की है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जफर अमीन डक्कू और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के खिलाफ की गई कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल जफर अमीन डक्कू को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है। वहीं शब्बीर कुरैशी समेत अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस की विवेचना जारी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। #सपा
    1
    जमीन विवाद में जाफ़र अमीन डक्कू गिरफ्तार, जिला जेल भेजे गए; बोले- ‘मैं बिल्कुल बेकसूर हूं’*
*
गोरखपुर। जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के मामले में राजघाट पुलिस ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जफर अमीन उर्फ डक्कू को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस टीम उन्हें गोरखपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान जफर अमीन डक्कू ने खुद को पूरी तरह बेकसूर बताया। मेडिकल के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में गोरखपुर जिला जेल भेज दिया।
जफर अमीन डाकू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश नहीं की गई और उनके खिलाफ एकतरफा खबरें चलाई गईं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी उनसे कोई सफाई नहीं मांगी गई। उनका आरोप है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
*पीड़ित महिला की तहरीर पर हुई कार्रवाई*
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। महिला ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वह करीब 70 वर्षों से विवादित जमीन पर काबिज है और अपने दो जवान बेटियों के साथ वहां रहती है।
महिला ने आरोप लगाया कि जफर अमीन डक्कू अपने करीब 50 से 60 समर्थकों के साथ उसके घर पहुंचे और मकान में तोड़फोड़ कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसकी गर्दन दबाने की भी कोशिश की गई।
महिला के मुताबिक, घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर राजघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
*शब्बीर कुरैशी समेत अन्य पर भी मुकदमा*
पुलिस के मुताबिक एफआईआर में जफर अमीन डक्कू और समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी को नामजद किया गया है, जबकि आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया था कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की थी। पीड़ित महिला की तहरीर मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था और मौके पर दूसरे पक्ष को डराने-धमकाने तथा मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी।
*जफर अमीन बोले- मेरा पक्ष नहीं सुना गया*
जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए जफर अमीन डक्कू ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह बिल्कुल बेकसूर हैं। उनका कहना था कि मीडिया में उनके खिलाफ खबरें चलाने से पहले उनका पक्ष जानना चाहिए था। उन्होंने वायरल वीडियो के संबंध में भी कहा कि उनसे इस बारे में सफाई नहीं मांगी गई।
*सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध*
जफर अमीन डक्कू की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की निंदा की है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जफर अमीन डक्कू और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के खिलाफ की गई कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल जफर अमीन डक्कू को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है। वहीं शब्बीर कुरैशी समेत अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस की विवेचना जारी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। #सपा
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • योगी सरकार का बड़ा तोहफा,60 साल पूरी कर चुकी महिलाएं, परिवहन निगम की बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा,इन दस्तावेजों की होगी जरूर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की वरिष्ठ महिला नागरिकों को बड़ी सौगात दी है।29 तारीख से शुरू हुई 'लोकमाता निशुल्क यात्रा योजना' के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को बस यात्रा में पूरी तरह से छूट दी जा रही है।इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाएं उत्तर प्रदेश में कहीं भी, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी सामान्य श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।परिवहन विभाग की ओर से सभी बस कंडक्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं और दैनिक आधार पर इसकी निगरानी की जा रही है।यात्रा के लिए महिलाओं को केवल अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक पहचान पत्र कंडक्टर को दिखाना अनिवार्य होगा। लोकमाता निशुल्क यात्रा योजना के शुरू होने से प्रदेश भर की बुजुर्ग महिलाओं में उत्साह है।उत्तर प्रदेश की नागरिकता रखने वाली 60 साल या उससे ऊपर की महिलाओं को यात्रा के दौरान सिर्फ अपना कोई एक मान्य दस्तावेज—जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड—साथ रखना होगा।कंडक्टर को यह पहचान पत्र दिखाते ही उन्हें मुफ्त सफर की सुविधा मिल जाएगी।परिवहन विभाग के अनुसार,आने वाले समय में इस व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए एक विशेष 'डिजिटल कार्ड' भी जारी करने की तैयारी चल रही है।जैसे ही शासन की ओर से निर्देश प्राप्त होंगे, इसे लागू कर दिया जाएगा।​अगर गोरखपुर क्षेत्र की बात करें, तो यहाँ भी योजना का लाभ उठाकर महिलाओं की यात्रा सुगम हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन आंकड़ों की निगरानी की जा रही है, जहाँ कल के आंकड़ों के अनुसार 505 महिला यात्रियों ने इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाया।प्रदेश के अन्य जिलों से भी ऐसे ही सकारात्मक आंकड़े सामने आ रहे हैं और अब तक योजना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। ​बाइट-लव कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम गोरखपुर।
    1
    योगी सरकार का बड़ा तोहफा,60 साल पूरी कर चुकी महिलाएं, परिवहन निगम की बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा,इन दस्तावेजों की होगी जरूर
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की वरिष्ठ महिला नागरिकों को बड़ी सौगात दी है।29 तारीख से शुरू हुई 'लोकमाता निशुल्क यात्रा योजना' के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को बस यात्रा में पूरी तरह से छूट दी जा रही है।इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाएं उत्तर प्रदेश में कहीं भी, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी सामान्य श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।परिवहन विभाग की ओर से सभी बस कंडक्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं और दैनिक आधार पर इसकी निगरानी की जा रही है।यात्रा के लिए महिलाओं को केवल अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक पहचान पत्र कंडक्टर को दिखाना अनिवार्य होगा।
लोकमाता निशुल्क यात्रा योजना के शुरू होने से प्रदेश भर की बुजुर्ग महिलाओं में उत्साह है।उत्तर प्रदेश की नागरिकता रखने वाली 60 साल या उससे ऊपर की महिलाओं को यात्रा के दौरान सिर्फ अपना कोई एक मान्य दस्तावेज—जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड—साथ रखना होगा।कंडक्टर को यह पहचान पत्र दिखाते ही उन्हें मुफ्त सफर की सुविधा मिल जाएगी।परिवहन विभाग के अनुसार,आने वाले समय में इस व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए एक विशेष 'डिजिटल कार्ड' भी जारी करने की तैयारी चल रही है।जैसे ही शासन की ओर से निर्देश प्राप्त होंगे, इसे लागू कर दिया जाएगा।​अगर गोरखपुर क्षेत्र की बात करें, तो यहाँ भी योजना का लाभ उठाकर महिलाओं की यात्रा सुगम हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन आंकड़ों की निगरानी की जा रही है, जहाँ कल के आंकड़ों के अनुसार 505 महिला यात्रियों ने इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाया।प्रदेश के अन्य जिलों से भी ऐसे ही सकारात्मक आंकड़े सामने आ रहे हैं और अब तक योजना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
​बाइट-लव कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम गोरखपुर।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर MR होम से भागे 3 युवक पकड़ाए, बताई भागने की वजह राजघाट स्थित राजकीय मानसिक मंदित आश्रय गृह से मंगलवार देर रात भागे चार संवासियों में से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया है। रवि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिला, जबकि बबलू और सोमारू आश्रय गृह के आसपास ही घूमते मिले। चौथे संवासी आजम उर्फ आलम की तलाश जारी है। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में कहा, हम स्वस्थ हैं, अब आश्रय गृह में नहीं रहना चाहते। अधिकारियों से कई बार कहा, लेकिन वापस नहीं भेजा गया, इसलिए भागना पड़ा। मंगलवार दी देर रात भागने से पहले युवकों ने एमआर होम में 16 सीसीटीवी और 8 फीट ऊंची दीवार के बावजूद चारों ने मेन गेट के कैमरे का तार काट दिया। ड्यूटी पर तैनात गार्ड यादव के सोने का फायदा उठाकर मेन गेट से फरार हो गए। एमआर होम में 48 संवासी रहते हैं, सुरक्षा में 3 गार्ड 8-8 घंटे की शिफ्ट में तैनात हैं। भागने वालों में रवि (22), आजम (19), बबलू (23) को 4 मई 2014 को लखनऊ बाल सुधार गृह से भेजा गया था, जबकि सोमारू (19) जून 2025 में आया था। बाहर दुकान चलाने वाले दुकानदार के मुताबिक रवि तेज-तर्रार है, उसी ने भागने की योजना बनाई होगी।
    1
    गोरखपुर MR होम से भागे 3 युवक पकड़ाए, बताई भागने की वजह


राजघाट स्थित राजकीय मानसिक मंदित आश्रय गृह से मंगलवार देर रात भागे चार संवासियों में से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया है। रवि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिला, जबकि बबलू और सोमारू आश्रय गृह के आसपास ही घूमते मिले। चौथे संवासी आजम उर्फ आलम की तलाश जारी है।
पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में कहा, हम स्वस्थ हैं, अब आश्रय गृह में नहीं रहना चाहते। अधिकारियों से कई बार कहा, लेकिन वापस नहीं भेजा गया, इसलिए भागना पड़ा। मंगलवार दी देर रात भागने से पहले युवकों ने एमआर होम में 16 सीसीटीवी और 8 फीट ऊंची दीवार के बावजूद चारों ने मेन गेट के कैमरे का तार काट दिया।
ड्यूटी पर तैनात गार्ड यादव के सोने का फायदा उठाकर मेन गेट से फरार हो गए। एमआर होम में 48 संवासी रहते हैं, सुरक्षा में 3 गार्ड 8-8 घंटे की शिफ्ट में तैनात हैं। भागने वालों में रवि (22), आजम (19), बबलू (23) को 4 मई 2014 को लखनऊ बाल सुधार गृह से भेजा गया था, जबकि सोमारू (19) जून 2025 में आया था। बाहर दुकान चलाने वाले दुकानदार के मुताबिक रवि तेज-तर्रार है, उसी ने भागने की योजना बनाई होगी।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • यूपी में सपा नेता पर जमीन कब्जा और मारपीट का महिला ने लगाया आरोप,वीडियो वायरल,मुकदमा दर्ज यूपी में सपा नेता पर जमीन कब्जा और मारपीट का महिला ने लगाया आरोप,वीडियो वायरल,मुकदमा दर्ज
    1
    यूपी में सपा नेता पर जमीन कब्जा और मारपीट का महिला ने लगाया आरोप,वीडियो वायरल,मुकदमा दर्ज
यूपी में सपा नेता पर जमीन कब्जा और मारपीट का महिला ने लगाया आरोप,वीडियो वायरल,मुकदमा दर्ज
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • किसानों की हितैषी बताने वाली भाजपा की असली सच्चाई खुद किसान नेता ने ही बता डाला। भले ही किसानों को सम्मान निधि से लेकर फसल बीमा योजना तक का लाभ भाजपा दे रही है लेकिन किसानों की पीड़ा कम नहीं हो रही है। कारण साफ है सरकार की नीति में खोट का होना। पेट्रोल में इथेनॉल मिलावट भी एक बड़ा घोटाला है जिसकी सीबीआई जांच की मांग रखी गई है।
    1
    किसानों की हितैषी बताने वाली भाजपा की असली सच्चाई खुद किसान नेता ने ही बता डाला।
भले ही किसानों को सम्मान निधि से लेकर फसल बीमा योजना तक का लाभ भाजपा दे रही है लेकिन किसानों की पीड़ा कम नहीं हो रही है। कारण साफ है सरकार की नीति में खोट का होना। पेट्रोल में इथेनॉल मिलावट भी एक बड़ा घोटाला है जिसकी सीबीआई जांच की मांग रखी गई है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • संतकबीरनगर- देश सेवा कर लौटे कैप्टन प्रेम कुमार यादव, ग्राम अनई में हुआ भव्य स्वागत। भारतीय सेना में वर्षों तक देश की सेवा कर सेवानिवृत्त होकर घर लौटे कैप्टन प्रेम कुमार यादव का ग्राम अनई में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लादकर कैप्टन का अभिनंदन किया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजुर्गों ने उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कैप्टन प्रेम कुमार यादव ने कहा कि सेना का अनुशासन और देशभक्ति ही जीवन की असली पूंजी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सेना में भर्ती होकर देश सेवा का आह्वान किया। ग्रामीणों ने कहा कि कैप्टन ने गांव का नाम रोशन किया है, उन पर पूरे गांव को गर्व है।
    1
    संतकबीरनगर- देश सेवा कर लौटे कैप्टन प्रेम कुमार यादव, ग्राम अनई में हुआ भव्य स्वागत।
भारतीय सेना में वर्षों तक देश की सेवा कर सेवानिवृत्त होकर घर लौटे कैप्टन प्रेम कुमार यादव का ग्राम अनई में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लादकर कैप्टन का अभिनंदन किया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजुर्गों ने उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कैप्टन प्रेम कुमार यादव ने कहा कि सेना का अनुशासन और देशभक्ति ही जीवन की असली पूंजी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सेना में भर्ती होकर देश सेवा का आह्वान किया। ग्रामीणों ने कहा कि कैप्टन ने गांव का नाम रोशन किया है, उन पर पूरे गांव को गर्व है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ज़फर अमीन डक्कू के हिरासत के बाद कि पहली प्रतिक्रिया
    1
    ज़फर अमीन डक्कू के हिरासत के बाद कि पहली प्रतिक्रिया
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोरखपुर* किशोर को बंधक बनाकर नदी में फेंकने की धमकी देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,ई-रिक्शा बरामद गोरखपुर।जनपद के थाना सिकरीगंज पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को जबरन अगवा कर बंधक बनाने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है।पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन बालिग और एक नाबालिग (बाल अपचारी) सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार व हिरासत में लिया है।घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम हरदतपुर निवासी श्रीमती गायत्री देवी ने थाना सिकरीगंज में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया कि पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते 31 अगस्त 2026 को उनके 15 वर्षीय बेटे किशन को मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने जबरन एक ई-रिक्शा में बैठा लिया।आरोपी उसे झौआ नदी के किनारे ले गए, जहां उसे रस्सी से बांधकर नदी में फेंकने की धमकी दी गई।हालांकि, पीड़ित किशोर किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ और पुलिस अधीक्षक (SP) दक्षिणी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने इस मामले पर कड़ा एक्शन लिया। 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।पुलिस ने तीन मुख्य अभियुक्तों समसुद्दीन (30 वर्ष), आस मोहम्मद (20 वर्ष),और जाबिर अली (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।वहीं,घटना में शामिल एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक (SI) बैजनाथ बिन्द, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार साहनी, कांस्टेबल दिनेश कुमार, संदीप प्रजापति, आकाश और रामकेश प्रजापति की मुख्य भूमिका रही। बाइट-दीपांशी राठौर सीओ खजनी
    1
    गोरखपुर* 

किशोर को बंधक बनाकर नदी में फेंकने की धमकी देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,ई-रिक्शा बरामद
गोरखपुर।जनपद के थाना सिकरीगंज पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को जबरन अगवा कर बंधक बनाने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है।पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन बालिग और एक नाबालिग (बाल अपचारी) सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार व हिरासत में लिया है।घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम हरदतपुर निवासी श्रीमती गायत्री देवी ने थाना सिकरीगंज में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया कि पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते 31 अगस्त 2026 को उनके 15 वर्षीय बेटे किशन को मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने जबरन एक ई-रिक्शा में बैठा लिया।आरोपी उसे झौआ नदी के किनारे ले गए, जहां उसे रस्सी से बांधकर नदी में फेंकने की धमकी दी गई।हालांकि, पीड़ित किशोर किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ और पुलिस अधीक्षक (SP) दक्षिणी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने इस मामले पर कड़ा एक्शन लिया। 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।पुलिस ने तीन मुख्य अभियुक्तों समसुद्दीन (30 वर्ष), आस मोहम्मद (20 वर्ष),और जाबिर अली (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।वहीं,घटना में शामिल एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक (SI) बैजनाथ बिन्द, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार साहनी, कांस्टेबल दिनेश कुमार, संदीप प्रजापति, आकाश और रामकेश प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।
बाइट-दीपांशी राठौर सीओ खजनी
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.