Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान ड्रामा, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त टकराव, पुलिस का लाठीचार्ज
Ksr bihar news
मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान ड्रामा, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त टकराव, पुलिस का लाठीचार्ज
More news from बिहार and nearby areas
- **योगापट्टी के चौमुखा में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की; 7 नामजद, 4 गिरफ्तार** **बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट** **बेतिया:** योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों की धक्का-मुक्की और हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम किसी मामले की जांच के लिए चौमुखा पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी...1
- बेतिया से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो ठगों ने एक व्यक्ति से सोने की चेन और अंगूठी की ठगी कर ली। यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित की पहचान अजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार गुप्ता सुबह करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी को RLSY कॉलेज छोड़कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दुर्गाबाग मंदिर के मुख्य द्वार के पास पहुंचे, तभी दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और बड़ी चालाकी से बातचीत शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इलाके में हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से आप अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारकर सुरक्षित रख लीजिए। ठगों की बातों में आकर अजय कुमार गुप्ता ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतार दी। इसके बाद आरोप है कि दोनों युवकों ने गहनों को कागज में लपेटकर एक पॉलिथीन में रखा और वह पॉलिथीन पीड़ित के ही पॉकेट में रखवा दी। लेकिन असली धोखा तो तब सामने आया जब अजय कुमार गुप्ता घर पहुंचे। घर पहुंचकर जब उन्होंने पॉकेट से पॉलिथीन निकाली और खोली तो उनके होश उड़ गए। उसमें सोने की चेन और अंगूठी की जगह केवल दो छोटे पत्थर रखे हुए थे। यह देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गए और तुरंत समझ गए कि उनके साथ बड़ी ठगी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए नगर थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित का कहना है कि दोनों अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिस बताकर भरोसा जीत लिया और इसी का फायदा उठाकर गहनों की ठगी कर ली। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर दुर्गाबाग जैसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े पुलिस बनकर ठगी की यह वारदात कैसे हो गई। यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई है और इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- पहाड़पुर थाना में सख्त कार्रवाई: पूर्व कांडों में जब्त 1149.2 लीटर देशी चुलाई व 276.39 लीटर विदेशी शराब, कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विधिवत विनष्ट1
- मुख्यमंत्री बाल आश्रय विकास योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक वृहद आश्रय गृह कुमार बाग का शुभारंभ आज जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने किया। 24.04.2026.1
- Post by RAJA KUMAR1
- --उसके बाद आक्सीजन मैन केशव कृष्णा नंगें पांव केदारनाथ बाबा के डोली के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण।) मोतिहारी 24 अप्रैल 2026- मोतिहारी:-हर हर महादेव-मोतिहारी से केदारनाथ यात्रा पर गए भारतीय प्रर्यावरण परिषद के अध्यक्ष आक्सीजन मैन के नाम प्रसिद्ध केशव कृष्णा केदारनाथ धाम में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत अपने तीन दिवसीय यात्रा पर गए केशव पहले दिन गुप्तकाशी मंदिर में चम्परण के चम्पा पौधे के साथ आम देशी नीम के साथ 51 बेलपत्र का पौधा वितरण किया उसके बाद आक्सीजन मैन केशव कृष्णा नंगें पांव केदारनाथ बाबा के डोली के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे उसके बाद हजारों शिव भक्त श्रद्धालुओ को पर्यावरण पाठशाला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया की कैसे महादेव के रचे सुंदर सृष्टि को हम इंसान अपने आधुनिक दिखावे के सुख के लिए नुकसान पहुंचा रहे हैं जल्द इसकी भरपाई नहीं की गई तो चारों तरफ प्रलय आयेगा तो आयें हम सब इस प्रर्यावरण के टूटे चैन को बहाने ढूंढ कर दुरुस्त करें कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करें नदी तालाब को स्वच्छ रखें अपने जन्मदिन अपने विवाह वर्ष गांठ अपनों के याद में वृक्षारोपण कार्य करें सभी भक्तों ने केशव कृष्णा के साथ केदारनाथ मंदिर में खुद से वादा किया आक्सीजन मैन केशव कृष्णा यह प्रर्यावरण पाठशाला कार्यशाला तीन जगहों पर आयोजित किया गुप्तकाशी, केदारनाथ व भैरव नाथ मंदिर में उसके बाद बर्फानी बाबा ललित जी के आश्रम में संतों के संगत में वेद मंत्रों के साथ पौधा रोपण किया गया जल्द ही आक्सीजन मैन केशव कृष्णा अपने शिव भक्त प्रर्यावरण प्रेमी मित्रों के साथ केदारनाथ धाम के ललित बाबा के आश्रम में वाटिका लगायेंगे इसके लिए उन्हें अनुमति प्राप्त हो गई आक्सीजन मैन केशकुव कृष्णा बड़ी खुशी के साथ कहां अब हम इस ठंडे वातावरण में लगने वाले पौधे की व्यवस्था में जल्द लग जायेंगे कुछ पौधे की व्यवस्था भी हो गई अगले धार्मिक दौरे पर आते हीं यह पुनीत कार्य सम्पन्न होगा महादेव की कृपा से2
- शनिवार को दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो सगे भाई को पूर्व में शराब कारोबार के मामले में तथा एक चाकूबाजी के मामले में किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 381/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रामशंकर यादव ,शिवशंकर यादव दोनों पिता सेमुआपुर वार्ड नंबर 01 ।इन दोनों भाई सगे भाई को शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया।वही मझौलिया थाना कांड संख्या 200/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ।शिवपूजन कुमार पिता स्व.सत्यनारायण चौधरी साकिन माधोपुर मलाही टोला वार्ड नंबर 06 ।इनको चाकूबाजी के मामले में किया गया गिरफ्तार।इन तीनों अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।2
- **नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: जाली नोट व हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार** **बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट** **बेतिया:** नेपाल सीमा से जुड़े इलाके में जाली नोट और अवैध हथियार की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। कंगली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणी-घोड़ासहन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाकर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से कुछ संदिग्ध लोग जाली नोट बनाने की सामग्री और अवैध हथियार लेकर इस रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र निवासी ज्वाला सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी दिलीप कुमार बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली नोट बनाने में प्रयुक्त संदिग्ध सफेद कागज, एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह नेपाल सीमा से जाली नोट और हथियार की तस्करी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और बरामद सामग्री की वैज्ञानिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। इस संबंध में नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के साथ पूरे नेटवर्क का भी खुलासा किया जाएगा।1
- पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आज मातृशक्ति जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च नजर बाग पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां और कार्यकर्ता शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और आक्रोश के साथ अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कुछ नेताओं द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर विरोधात्मक रुख अपनाया गया, जिससे इस ऐतिहासिक कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। नेत्रियों ने कहा कि यह सवाल उठता है कि क्या राजनीतिक अधिकार केवल कुछ विशेष परिवारों की महिलाओं तक सीमित रहेंगे, और क्या गरीब व सामान्य घरों की महिलाओं को राजनीति में समान अवसर नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। महिला आरक्षण बिल को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया, जिसका उद्देश्य संसद और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है। भाजपा महिला मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस प्रकार के कानून पूरी तरह लागू नहीं होते, तब तक संगठन सड़क से लेकर हर मंच पर अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा। इस बीच, कार्यक्रम में पप्पू यादव पर भी निशाना साधा गया। महिला मोर्चा की नेत्रियों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिसकी वे कड़ी निंदा करती हैं। उन्होंने मांग की कि पप्पू यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाएं। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, लेकिन नेताओं के बयानों में विपक्ष के खिलाफ तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया साफ तौर पर देखने को मिली।1