चलती रोडवेज बस में चालक की बिगड़ी तबीयत, 7 फीट गहरे खेत में उतरी बस डीग गोवर्धन से जयपुर जा रही वैशाली नगर डिपो की बस नारायणा कट्टा के पास हादसे का शिकार, करीब 30 यात्री थे सवार; ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर सभी को सुरक्षित निकाला डीग। गोवर्धन से जयपुर जा रही वैशाली नगर डिपो की रोडवेज बस रविवार शाम करीब 4:20 बजे नारायणा कटता के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब सात फीट गहरे खेत में उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस के सड़क से नीचे उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार बस चालक विश्वेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह (38), निवासी करौली, तहसील कुम्हेर, की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद चालक सीट पर ही बेहोश हो गया, जिससे बस उसके नियंत्रण से बाहर हो गई और नारायणा कट्टा से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खेत में उतर गई। बस में परिचालक तुलसी निवासी जयपुर भी मौजूद था। ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं चालक विश्वेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए डीग जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सालय में चालक का उपचार जारी है। थानाधिकारी पहुंचे मौके पर घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों से घटना की जानकारी ली और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। चालक बोला- अचानक बिगड़ी तबीयत और बेहोश हो गया चालक विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि बस चलाते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद वह सीट पर ही बेहोश हो गया। उसे पता नहीं चला कि बस कब सड़क से नीचे उतर गई। चालक के अनुसार बस में करीब 30 यात्री सवार थे और बस गोवर्धन से जयपुर जा रही थी। यह बस वैशाली नगर डिपो की है।
चलती रोडवेज बस में चालक की बिगड़ी तबीयत, 7 फीट गहरे खेत में उतरी बस डीग गोवर्धन से जयपुर जा रही वैशाली नगर डिपो की बस नारायणा कट्टा के पास हादसे का शिकार, करीब 30 यात्री थे सवार; ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर सभी को सुरक्षित निकाला डीग। गोवर्धन से जयपुर जा रही वैशाली नगर डिपो की रोडवेज बस रविवार शाम करीब 4:20 बजे नारायणा कटता के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब सात फीट गहरे खेत में उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार
थे। बस के सड़क से नीचे उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार बस चालक विश्वेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह (38), निवासी करौली, तहसील कुम्हेर, की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद चालक सीट पर ही बेहोश हो गया, जिससे बस उसके नियंत्रण से बाहर हो गई और नारायणा कट्टा से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खेत में उतर गई। बस में परिचालक तुलसी निवासी जयपुर भी मौजूद था। ग्रामीणों
ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं चालक विश्वेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए डीग जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सालय में चालक का उपचार जारी है। थानाधिकारी पहुंचे मौके पर घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस
ने बस में सवार यात्रियों से घटना की जानकारी ली और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। चालक बोला- अचानक बिगड़ी तबीयत और बेहोश हो गया चालक विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि बस चलाते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद वह सीट पर ही बेहोश हो गया। उसे पता नहीं चला कि बस कब सड़क से नीचे उतर गई। चालक के अनुसार बस में करीब 30 यात्री सवार थे और बस गोवर्धन से जयपुर जा रही थी। यह बस वैशाली नगर डिपो की है।
- रिपोर्टर राजेश चौधरी। एडवोकेट स्वेता यादव द्वारा ग्राम खोहरी में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज्य चुनावों की तैयारियों पर मंथन जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस एडवोकेट स्वेता यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का संदेश आज ग्राम खोहरी में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने की। इस दौरान महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बबली सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। एडवोकेट स्वेता यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों, महिलाओं की भागीदारी और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बबली ने भी संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी चुनाव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रकाश सिंह, बच्चू सिंह, राधा, मोहनी,विमला, सुमन, नीतू, सुनीता, रामा, शकुन, भावना,रचना,महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सहित अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे रिपोर्टर राजेश चौधरी। एडवोकेट स्वेता यादव द्वारा ग्राम खोहरी में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज्य चुनावों की तैयारियों पर मंथन जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस एडवोकेट स्वेता यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का संदेश आज ग्राम खोहरी में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने की। इस दौरान महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बबली सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। एडवोकेट स्वेता यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों, महिलाओं की भागीदारी और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बबली ने भी संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी चुनाव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रकाश सिंह, बच्चू सिंह, राधा, मोहनी,विमला, सुमन, नीतू, सुनीता, रामा, शकुन, भावना,रचना,महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सहित अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे1
- योगी बाबा सीएम ने कांवड़ियों के ऊपर की पुष्पवृष्टि 👏👏 🥀 उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ ने शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्पवृष्टि की। बहुत ही अनोखे दृश्य।1
- मेला मैदान की स्टेज बनी डाकघर के लिए मुसीबत, उपडाकपाल ने नगर पालिका को लिखा पत्र* बृजनगर(डीग) रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 बृजनगर। कस्बे के मेला मैदान स्थित उपडाकघर परिसर में बारिश के पानी के कारण सरकारी संपत्ति पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। मेला मैदान की स्टेज की छत से निकलने वाला बारिश का पानी सीधे डाकघर परिसर में घुस रहा है, जिससे विभाग का लाइट कंट्रोल सिस्टम और अर्थिंग सिस्टम कभी भी ठप हो सकता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपडाकपाल ने नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेजा है। नगर उपडाकपाल यतेंद्र मीणा द्वारा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरिओम गुर्जर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हर बारिश में स्टेज की छत का पानी डाकघर परिसर की ओर बहता है। यह पानी सीधे विद्युत उपकरणों के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे या शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी हुई है। डाक विभाग का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी नगर पालिका कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से मिलकर अधिकारियों को अवगत कराया गया था। उस समय अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबे समय बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पत्र में साफ चेतावनी दी गई है कि लगातार हो रही बारिश के कारण यदि डाकघर का लाइट कंट्रोल सिस्टम या अर्थिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त होता है, अथवा कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों की होगी। डाक विभाग ने मांग की है कि स्टेज की छत के पानी का निकास तत्काल डाकघर परिसर से हटाया जाए और इसका स्थायी समाधान किया जाए।1
- कान्हा की नगरी में भोले के कांवरियों की धूम कावर यात्रा जोडरो पर कान्हा की नगरी में भोले के कांवरियों की धूम का1
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोमा से निकाली हर घर तिरंगा यात्रा मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा रैली लगे देशभक्ति नारे1
- मलेशिया टूर HDFC Life insurance se फुल टाइम मस्ती कार्तिकी स्वामी1
- मथुरा जिला अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने के लिए रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन मथुरा महर्षि दयानंद जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक में जारी रक्त की कमी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है चिकित्सालय प्रशासन के विशेष आग्रह पर श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति एवं मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरज अग्रवाल मेडिकल ऑफिसर डॉ गीता शर्मा समिति के संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज मंडल अध्यक्ष डॉ अंशुमान गोयल तथा पंडित शशांक पाठक ने मां श्रीयमुना महारानी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके संयुक्त रूप से किया अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि आपके द्वारा दान की गई रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकती है जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं शिविर के दौरान युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया और समाचार लिखे जाने तक रक्तदान का कार्य सुचारू रूप से जारी था इस अवसर पर विवेक सूतिया सुमित वर्मा कन्हैया रिलेक्सो कुशाग्र अग्रवाल आनंद शर्मा प्रवीन मित्तल क्षमा सिंह पवन मित्तल अनुज राजपूत महादेव गिरधारी लाल अग्रवाल राकेश गौड़ बिहारीलाल गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे शिविर को सफल बनाने और व्यवस्थाएं संभालने में ब्लड बैंक काउंसलर सुशीला शर्मा नर्सिंग ऑफिसर अंजू शर्मा तथा लैब टेक्नीशियन पप्पू सिंह का विशेष योगदान रहा4
- यमुना का जलस्तर बढ़ा वृन्दावन मे एकादशी पर भारी भीड़ श्रद्धालु जलभराव के बीच ही परिक्रमा कर रहे हैं। इस बीच स्थानीय नाविकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। Locetion मथुरा,यूपी मथुरा-वृंदावन में यमुना का बढ़ता जलस्तर अब चिंता का कारण बनता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का पानी तेजी से बढ़ा है। वृंदावन के प्रसिद्ध केशी घाट पर परिक्रमा मार्ग तक पानी पहुंच गया है। एकादशी पर भारी संख्या में श्रद्धालु जलभराव के बीच ही परिक्रमा कर रहे हैं। इस बीच स्थानीय नाविकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वृंदावन के केशी घाट पर यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। परिक्रमा मार्ग के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया है, जबकि आरती घाट की कई सीढ़ियां भी यमुना में डूब चुकी हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है और लोग पानी के बीच से होकर परिक्रमा कर रहे हैं। स्थानीय नाविकों का आरोप है कि जलस्तर बढ़ने के बावजूद संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। नाविकों ने प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मथुरा में आज सुबह यमुना का जलस्तर 164.90 दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते घाटों और परिक्रमा मार्ग पर खतरा बढ़ता जा रहा है। बढ़ती भीड़ और जलभराव को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है। आस्था के इस महापर्व पर हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं, लेकिन बढ़ता यमुना जलस्तर लगातार खतरे की चेतावनी दे रहा है। स्थानीय नाविक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए और क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी होती है तो निचले इलाकों और घाटों पर अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।4