logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पावटा कस्बे में राजमार्ग स्थित एक निजी होटल में शनिवार को पावटा अभिभाषक संघ की ओर से सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. अजय विश्नोई के पदोन्नति उपरांत विदाई समारोह आयोजित किया गया। डॉ. विश्नोई का जिला विधिक सेवा अधिकरण, फलौदी के सचिव पद पर स्थानांतरण हुआ है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास यादव के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने डॉ. विश्नोई के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडवोकेट रामनिवास यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अजय विश्नोई ने अपने कार्यकाल के दौरान न्यायिक कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ संपादित कर न्यायपालिका के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया। उन्होंने विशेष रूप से चोरी के एक प्रकरण में दिए गए ऐतिहासिक फैसले के लिए डॉ. विश्नोई की सराहना की, जिसमें पावटा न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत होने के उसी दिन संपूर्ण ट्रायल पूर्ण करते हुए आरोपियों को 3-3 वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इस फैसले को राजस्थान का पहला ऐसा मामला माना गया, जिसमें एक ही दिन में विचारण पूरा कर दोषियों को सजा सुनाई गई। वक्ताओं ने जोर दिया कि इस निर्णय से न केवल जिले में अपराधियों में भय का माहौल बना, बल्कि आमजन का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ। वक्ताओं ने इस फैसले को त्वरित न्याय की दिशा में एक मजबूत संदेश बताया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि पुलिस, अभियोजन और न्यायालय के समन्वय से न्याय में अनावश्यक विलंब को रोका जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. अजय विश्नोई ने सभी अधिवक्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पावटा में मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था में निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को प्रत्येक न्यायिक अधिकारी का दायित्व बताया। समारोह में एडवोकेट दिलीप सिंह शेखावत, एडवोकेट उपवन सैनी, एडवोकेट निर्मल मौर्य, एडवोकेट हजारी लाल यादव, एडवोकेट नरेश यादव, एडवोकेट बीएल आर्य, एडवोकेट देवांश सिंह, मुकेश यादव, पंकज यादव, अशोक गुर्जर, राजेश कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह शेखावत, दीपक गोयल, राहुल बंसल, सुरेंद्र चारण, ओमप्रकाश सैनी, दिनेश अग्रवाल, हीरालाल रावत, कमलजीत सिंह शेखावत, ज्योति शर्मा, संजू यादव, राजकुमारी पारीक, रामकिशन बलाई और भगीरथ मल वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Social Media Rajasthan-1
Social Media Rajasthan-1
Pavta, Jaipur•
2 hrs ago

पावटा कस्बे में राजमार्ग स्थित एक निजी होटल में शनिवार को पावटा अभिभाषक संघ की ओर से सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. अजय विश्नोई के पदोन्नति उपरांत विदाई समारोह आयोजित किया गया। डॉ. विश्नोई का जिला विधिक सेवा अधिकरण, फलौदी के सचिव पद पर स्थानांतरण हुआ है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास यादव के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने डॉ. विश्नोई के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडवोकेट रामनिवास यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अजय विश्नोई ने अपने कार्यकाल के दौरान न्यायिक कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ संपादित कर न्यायपालिका के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया। उन्होंने विशेष रूप से चोरी के एक प्रकरण में दिए गए ऐतिहासिक फैसले के लिए डॉ. विश्नोई की सराहना की, जिसमें पावटा न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत होने के उसी दिन संपूर्ण ट्रायल पूर्ण करते हुए आरोपियों को 3-3 वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इस फैसले को राजस्थान का पहला ऐसा मामला माना गया, जिसमें एक ही दिन में विचारण पूरा कर दोषियों को सजा सुनाई गई। वक्ताओं ने जोर दिया कि इस निर्णय से न केवल जिले में अपराधियों में भय का माहौल बना, बल्कि आमजन का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ। वक्ताओं ने इस फैसले को त्वरित न्याय की दिशा में एक मजबूत संदेश बताया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि पुलिस, अभियोजन और न्यायालय के समन्वय से न्याय में अनावश्यक विलंब को रोका जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. अजय विश्नोई ने सभी अधिवक्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पावटा में मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था में निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को प्रत्येक न्यायिक अधिकारी का दायित्व बताया। समारोह में एडवोकेट दिलीप सिंह शेखावत, एडवोकेट उपवन सैनी, एडवोकेट निर्मल मौर्य, एडवोकेट हजारी लाल यादव, एडवोकेट नरेश यादव, एडवोकेट बीएल आर्य, एडवोकेट देवांश सिंह, मुकेश यादव, पंकज यादव, अशोक गुर्जर, राजेश कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह शेखावत, दीपक गोयल, राहुल बंसल, सुरेंद्र चारण, ओमप्रकाश सैनी, दिनेश अग्रवाल, हीरालाल रावत, कमलजीत सिंह शेखावत, ज्योति शर्मा, संजू यादव, राजकुमारी पारीक, रामकिशन बलाई और भगीरथ मल वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आईपीएल क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर अहम जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं।
    1
    आईपीएल क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर अहम जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं।
    user_Dinesh  jagruk student
    Dinesh jagruk student
    Tour operator नीम-का-थाना, सीकर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अलवर जिले की मुण्डावर विधानसभा के पदमाड़ा खुर्द गाँव में समस्त देवी-देवताओं को भोग अर्पित कर कन्या पूजन के साथ एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा धोंकलनाथ आश्रम के महंत श्री शुभनाथ जी महाराज ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में एएलपी प्रा. लिमिटेड कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से सुखविन्द्र सिंह एवं प्रिस को माला, साफा और बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में रामगिरी महाराज, राजनाथ सिंह और बाबा खेतानाथ गौशाला मुण्डनवाड़ा खुर्द से थानेदार रामनिवास यादव उपस्थित रहे, जबकि मंच का संचालन कृष्ण यादव ने किया। इस दौरान ग्रामीण रघुवीर सूबेदार, राजाराम, नंदलाल, ओमप्रकाश, सतीश, दयानंद, सूबेसिंह मिस्त्री, जगदीश, मनोज, पप्पू जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के विख्यात लोक गायक कलाकार नरदेव बेनीवाल ने गौ, गंगा, गीता एवं हिन्दू सनातन संस्कृति के महत्व पर बात की। उन्होंने अपनी धार्मिक एवं ऐतिहासिक रागिनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह आयोजन समस्त देवी-देवताओं के भण्डारे और रागिनी कम्पीटिशन के रूप में सफल रहा।
    4
    अलवर जिले की मुण्डावर विधानसभा के पदमाड़ा खुर्द गाँव में समस्त देवी-देवताओं को भोग अर्पित कर कन्या पूजन के साथ एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा धोंकलनाथ आश्रम के महंत श्री शुभनाथ जी महाराज ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में एएलपी प्रा. लिमिटेड कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से सुखविन्द्र सिंह एवं प्रिस को माला, साफा और बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में रामगिरी महाराज, राजनाथ सिंह और बाबा खेतानाथ गौशाला मुण्डनवाड़ा खुर्द से थानेदार रामनिवास यादव उपस्थित रहे, जबकि मंच का संचालन कृष्ण यादव ने किया। इस दौरान ग्रामीण रघुवीर सूबेदार, राजाराम, नंदलाल, ओमप्रकाश, सतीश, दयानंद, सूबेसिंह मिस्त्री, जगदीश, मनोज, पप्पू जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के विख्यात लोक गायक कलाकार नरदेव बेनीवाल ने गौ, गंगा, गीता एवं हिन्दू सनातन संस्कृति के महत्व पर बात की। उन्होंने अपनी धार्मिक एवं ऐतिहासिक रागिनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह आयोजन समस्त देवी-देवताओं के भण्डारे और रागिनी कम्पीटिशन के रूप में सफल रहा।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    9 hrs ago
  • राजस्थान के खाटूश्यामजी में स्थित होटल राधे की हवेली में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिसके चलते समूची श्याम नगरी में हलचल मच गई। आग की तेज लपटों और घने धुएं से पूरी होटल घिर गई, जिससे आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल फैल गया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कल शुक्ल पक्ष एकादशी का मेला है और आज से ही खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। आग पर काबू पाने के लिए मंदिर कमेटी और पालिका की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने तंग गलियों के बावजूद कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। यह भी उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही 'पत्रिका' ने प्रशासन और सरकार को ऐसी किसी संभावित स्थिति के प्रति आगाह किया था। फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    राजस्थान के खाटूश्यामजी में स्थित होटल राधे की हवेली में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिसके चलते समूची श्याम नगरी में हलचल मच गई। आग की तेज लपटों और घने धुएं से पूरी होटल घिर गई, जिससे आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल फैल गया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कल शुक्ल पक्ष एकादशी का मेला है और आज से ही खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।

आग पर काबू पाने के लिए मंदिर कमेटी और पालिका की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने तंग गलियों के बावजूद कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। यह भी उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही 'पत्रिका' ने प्रशासन और सरकार को ऐसी किसी संभावित स्थिति के प्रति आगाह किया था। फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Arvind kumar sarsar
    Arvind kumar sarsar
    Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की रोडवेज बस यात्रा को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिसे कई लोग 'नौटंकी' की चरम सीमा बता रहे हैं। वे अजमेर से कोटा तक एक रोडवेज बस में सफर कर रहे थे, लेकिन इस दौरान हुई एक घटना ने उनकी यात्रा के उद्देश्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, मंत्री जी फोटो खिंचवाने के बाद जैसे ही अपनी सीट से उठने लगे, उन्हें पीछे से स्पष्ट निर्देश मिला कि 'साहब, बस में ही बिराजिए… कैमरामैन अभी आ रहा है!' इस घटना ने यह उजागर किया कि मंत्री को थोड़ी भी गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी, बावजूद इसके उन्हें 'फोटो-वीडियो' खिंचवाने के लिए बस में ही रुकना पड़ा।
    1
    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की रोडवेज बस यात्रा को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिसे कई लोग 'नौटंकी' की चरम सीमा बता रहे हैं। वे अजमेर से कोटा तक एक रोडवेज बस में सफर कर रहे थे, लेकिन इस दौरान हुई एक घटना ने उनकी यात्रा के उद्देश्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, मंत्री जी फोटो खिंचवाने के बाद जैसे ही अपनी सीट से उठने लगे, उन्हें पीछे से स्पष्ट निर्देश मिला कि 'साहब, बस में ही बिराजिए… कैमरामैन अभी आ रहा है!' इस घटना ने यह उजागर किया कि मंत्री को थोड़ी भी गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी, बावजूद इसके उन्हें 'फोटो-वीडियो' खिंचवाने के लिए बस में ही रुकना पड़ा।
    user_महेंद्र सिंह
    महेंद्र सिंह
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पोस्ट में नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की गई है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने सिद्धि रेल यात्रा के लिए सही काम और तरीके अपनाए हैं। इसके साथ ही, पाठकों से इस विषय पर अपनी राय और स्वीकृति कमेंट सेक्शन में साझा करने का आग्रह किया गया है।
    1
    पोस्ट में नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की गई है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने सिद्धि रेल यात्रा के लिए सही काम और तरीके अपनाए हैं। इसके साथ ही, पाठकों से इस विषय पर अपनी राय और स्वीकृति कमेंट सेक्शन में साझा करने का आग्रह किया गया है।
    user_Angad Singh
    Angad Singh
    Accounting firm नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजस्थान के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में 26 मई 2026 को मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। दिनभर की तेज गर्मी और धूप से परेशान रहने के बाद शाम को चली तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। अचानक बदले इस मौसम के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों में हलचल मच गई। तेज हवाओं से कई स्थानों पर धूल उड़ती दिखाई दी, वहीं बारिश शुरू होते ही बच्चों और युवाओं ने इस सुहावने मौसम का आनंद लिया। किसानों के अनुसार, यह बारिश गर्मी से राहत देने वाली साबित हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई थी, और यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देखने को मिल रहा है।
    1
    राजस्थान के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में 26 मई 2026 को मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। दिनभर की तेज गर्मी और धूप से परेशान रहने के बाद शाम को चली तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

अचानक बदले इस मौसम के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों में हलचल मच गई। तेज हवाओं से कई स्थानों पर धूल उड़ती दिखाई दी, वहीं बारिश शुरू होते ही बच्चों और युवाओं ने इस सुहावने मौसम का आनंद लिया। किसानों के अनुसार, यह बारिश गर्मी से राहत देने वाली साबित हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई थी, और यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देखने को मिल रहा है।
    user_Neharu jedia
    Neharu jedia
    Local News Reporter उदयपुरवाटी, झुंझुनू, राजस्थान•
    37 min ago
  • उत्तर प्रदेश के देवबंद में पुजारी के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज ने श्री हनुमान मंदिर सहित सिद्ध पीठ त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के कपाट बंद कर दिए हैं। इस विरोध स्वरूप सहारनपुर जिले के सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया है, जिसके बाहर श्रद्धालु मौजूद देखे गए। यह पहली बार बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में किसी घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज द्वारा मंदिरों के कपाट बंद किए गए हों। मंदिर के पुजारी ने मंदिर के बाहर एक नोटिस बोर्ड भी लगाया है। ब्राह्मण समाज का कहना है कि उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही ब्राह्मण उत्पीड़न की घटनाएं अब 'आर-पार की जंग' का रूप ले रही हैं। पुजारी पर हुए इस हमले के विरोध में ब्राह्मण समाज ने सहारनपुर स्थित एसएसपी कार्यालय का घेराव करने की भी घोषणा की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के देवबंद में पुजारी के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज ने श्री हनुमान मंदिर सहित सिद्ध पीठ त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के कपाट बंद कर दिए हैं। इस विरोध स्वरूप सहारनपुर जिले के सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया है, जिसके बाहर श्रद्धालु मौजूद देखे गए। यह पहली बार बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में किसी घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज द्वारा मंदिरों के कपाट बंद किए गए हों।

मंदिर के पुजारी ने मंदिर के बाहर एक नोटिस बोर्ड भी लगाया है। ब्राह्मण समाज का कहना है कि उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही ब्राह्मण उत्पीड़न की घटनाएं अब 'आर-पार की जंग' का रूप ले रही हैं। पुजारी पर हुए इस हमले के विरोध में ब्राह्मण समाज ने सहारनपुर स्थित एसएसपी कार्यालय का घेराव करने की भी घोषणा की है।
    user_महेंद्र सिंह
    महेंद्र सिंह
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नारनौल में 'छोटे बड़े' नाम के तालाब पर बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का विशेष इंतज़ाम किया गया है। भीषण गर्मी के बीच, जानवरों और पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से, पानी के छाबों को मजबूत रस्सियों से बांधकर उनमें पानी भरा जा रहा है।
    1
    नारनौल में 'छोटे बड़े' नाम के तालाब पर बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का विशेष इंतज़ाम किया गया है। भीषण गर्मी के बीच, जानवरों और पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से, पानी के छाबों को मजबूत रस्सियों से बांधकर उनमें पानी भरा जा रहा है।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के अलवर जिले के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी को कला (भपंग वादन) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय मानी गई है। श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी ने अपना संपूर्ण जीवन भपंग वादन और अपनी दुर्लभ मौखिक कथन परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित किया है। उनके इस अनमोल योगदान और समर्पण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक सराहना मिली है।
    1
    राजस्थान के अलवर जिले के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी को कला (भपंग वादन) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय मानी गई है।

श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी ने अपना संपूर्ण जीवन भपंग वादन और अपनी दुर्लभ मौखिक कथन परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित किया है। उनके इस अनमोल योगदान और समर्पण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक सराहना मिली है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.