संबल योजना: जिले के 575 हितग्राहियों को 12 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि का वितरण नर्मदा टाइम्स, नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 30 अप्रैल 2026 को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत प्रदेश के 27167 श्रमिक परिवारों 600करोड रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण मुख्यमंत्री जी के एंटी चेम्बर भोपाल से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले के 575 हितग्राहियों को 12 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि का वितरण डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किया गया। नर्मदापुरम में एनआईसी कक्ष से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोपहर 4.45 किया गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक सिवनीमालवा प्रेम शंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे विकास नारोलिया, डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर, श्रम पदाधिकारी श्रीमती वर्षा इरपाचे एवं हितग्राही उपस्थित थे।
संबल योजना: जिले के 575 हितग्राहियों को 12 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि का वितरण नर्मदा टाइम्स, नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 30 अप्रैल 2026 को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत प्रदेश के 27167 श्रमिक परिवारों 600करोड रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण मुख्यमंत्री जी के एंटी चेम्बर भोपाल से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले के 575 हितग्राहियों को 12 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि का वितरण डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किया गया। नर्मदापुरम में एनआईसी कक्ष से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोपहर 4.45 किया गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक सिवनीमालवा प्रेम शंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे विकास नारोलिया, डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर, श्रम पदाधिकारी श्रीमती वर्षा इरपाचे एवं हितग्राही उपस्थित थे।
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- ग्राम- टूराखापा निवासी श्री शुभम लांझेश, टेकू सिंह लांझेश एवं रोहन लांझेश द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राधेलाल जी लांझेश की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत यहां पर भी राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। ईश्वर आपके पिताजी की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।1
- वैशाख पूर्णिमा पर नर्मदा घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर चलता रहा स्नान-भंडारा सोहागपुर। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे और दोपहर 1 बजे तक तक आस्था की डुबकी का सिलसिला जारी रहा।अजेरा, माछा, भटगांव, सांकला, रेवा बनखेड़ी, रामनगर, पामली और ईशरपुर के नर्मदा घाट भक्तों से खचाखच भरे रहे।श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।घाटों पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहने की संभावना है।1
- अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ट्रेन से उतरकर मंडी रोड स्थित अंडरब्रिज के पास मैदान में स्मैक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आदर्श (18) निवासी विनोबा वार्ड और रवि (19) निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया बताए। तलाशी लेने पर आदर्श के पास से पारदर्शी पन्नी में रखा स्मैक पाउडर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह मादक पदार्थ राजवीर उर्फ विक्की सिलावट को देने आए थे, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं में केस दर्ज: तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त सामग्री: 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर (कीमत करीब 80 हजार रुपए) 3 मोबाइल फोन (कीमत करीब 30 हजार रुपए) 1,000 रुपए नगद इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक आदित्य सेन, उप निरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक हरिओम, नंदकिशोर तथा आरक्षक चंद्रप्रकाश, अजय चौहान और रोहित ठाकुर की अहम भूमिका रही।1
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1
- नर्मदापुरम। बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री खेड़ापति कीर्तन मण्डल द्वारा सेठानी घाट पर शीतल पेय (शर्बत) वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिली। मण्डल के सदस्य श्री सोमनाथ सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना मण्डल की परंपरा का हिस्सा है। कार्यक्रम में मण्डल के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें सुरेश अग्रवाल, रोहित दुबे, गोविंद सराठे, जीवन मीना, प्रमोद दुबे, एडवोकेट बलवंत सिंह यादव, प्रदीप तंवर, अतुल नायर, प्रेम सिंह, सक्षम पाठक, नितिन खण्डेलवाल, प्रवीण नवलानी, आदित्य दुबे, मनोज अग्रवाल, अधिराज सिंह, रानी सराठे, सुषमा सोनी, राधा यादव और जिया नवलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मण्डल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।1
- Post by Santram Chouhan10
- हादसे और बचाव का विवरण:घटना: 75 वर्षीय बेटी बाई (निवासी जिला नरसिंहपुर) गाड़ी संख्या 20103 के रवाना होते समय चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थीं, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया।RPF की भूमिका: महिला को गिरते देख पास ही ड्यूटी पर मौजूद RPF के एएसआई प्रकाश बिल्लोरे और महिला आरक्षक प्रज्ञा ने तुरंत दौड़कर ट्रेन रुकवाई और महिला को प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच के गैप से बाहर निकाला।परिणाम: महिला को हल्की चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इटारसी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।वायरल वीडियो: घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें RPF जवानों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की जमकर तारीफ हो रही है। यात्रियों के लिए सलाह:RPF ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-अंबेडकर वार्ड निवासी जाने माने किन्नर गुरु मरहूम हाजी हनीफ सा.(घनश्याम मामू) की अवसान तिथि 29 तारीख को प्रतिमाह उनकी पुण्य स्मृति में आपके उत्तराधिकारी (वारसान) वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन द्वारा जरूरतमंद बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भोजन कराए जाते हैं। घनश्याम मामू की पुण्य स्मृति में आज भी जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। समिति वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन का हृदय से आभार व्यक्त करती है। ईश्वर स्वर्गीय घनश्याम मामू को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।1