पिपरिया,अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ट्रेन से उतरकर मंडी रोड स्थित अंडरब्रिज के पास मैदान में स्मैक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आदर्श (18) निवासी विनोबा वार्ड और रवि (19) निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया बताए। तलाशी लेने पर आदर्श के पास से पारदर्शी पन्नी में रखा स्मैक पाउडर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह मादक पदार्थ राजवीर उर्फ विक्की सिलावट को देने आए थे, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं में केस दर्ज: तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त सामग्री: 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर (कीमत करीब 80 हजार रुपए) 3 मोबाइल फोन (कीमत करीब 30 हजार रुपए) 1,000 रुपए नगद इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक आदित्य सेन, उप निरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक हरिओम, नंदकिशोर तथा आरक्षक चंद्रप्रकाश, अजय चौहान और रोहित ठाकुर की अहम भूमिका रही।

- अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ट्रेन से उतरकर मंडी रोड स्थित अंडरब्रिज के पास मैदान में स्मैक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आदर्श (18) निवासी विनोबा वार्ड और रवि (19) निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया बताए। तलाशी लेने पर आदर्श के पास से पारदर्शी पन्नी में रखा स्मैक पाउडर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह मादक पदार्थ राजवीर उर्फ विक्की सिलावट को देने आए थे, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं में केस दर्ज: तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त सामग्री: 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर (कीमत करीब 80 हजार रुपए) 3 मोबाइल फोन (कीमत करीब 30 हजार रुपए) 1,000 रुपए नगद इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक आदित्य सेन, उप निरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक हरिओम, नंदकिशोर तथा आरक्षक चंद्रप्रकाश, अजय चौहान और रोहित ठाकुर की अहम भूमिका रही।1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-अंबेडकर वार्ड निवासी जाने माने किन्नर गुरु मरहूम हाजी हनीफ सा.(घनश्याम मामू) की अवसान तिथि 29 तारीख को प्रतिमाह उनकी पुण्य स्मृति में आपके उत्तराधिकारी (वारसान) वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन द्वारा जरूरतमंद बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भोजन कराए जाते हैं। घनश्याम मामू की पुण्य स्मृति में आज भी जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। समिति वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन का हृदय से आभार व्यक्त करती है। ईश्वर स्वर्गीय घनश्याम मामू को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।1
- सोहागपुर SDM ने गैस बुकिंग ठगी से सावधान रहने की अपील। सोहागपुर sdm प्रियंका भल्लावी ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी को देखते हुए गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग एलपीजी उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। जारी सूचना में कहा गया है कि उपभोक्ता केवल अधिकृत एजेंसियों के नंबरों से ही बुकिंग और शिकायत करें। प्रशासन ने खनूजा एचपी, राधिका भारत गैस (सेमरीहरचंद) और आदर्श भारत गैस (शोभापुर) के आधिकारिक नंबर जारी करते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।1
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1
- **गाडरवारा:** मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान को लेकर कौरव समाज और कांग्रेस पार्टी में भारी नाराजगी है। गुरुवार को गाडरवारा में समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सार्वजनिक माफी की मांग की। **क्या है पूरा मामला?** मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को नरयावली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाभारत के द्रौपदी चीरहरण प्रसंग का उदाहरण देते हुए कौरवों की तुलना कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी से की थी। इस बयान के बाद से ही कौरव समाज में आक्रोश पनप रहा था, जो गुरुवार को गाडरवारा की सड़कों पर फूट पड़ा। **नारेबाजी और पुलिस का एक्शन** गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गाडरवारा के छीपा तिराहा (राठी तिराहा) पर बड़ी संख्या में कौरव समाज के लोग और कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने "बयान वापस लो" और "समाज का अपमान बंद करो" के जमकर नारे लगाए। पुतला दहन के दौरान जब स्थिति उग्र होने लगी, तो सुरक्षा में लगे पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। मौके पर गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान, एसडीओपी ललित सिंह डोगुर, तहसीलदार सहित पुलिस, राजस्व, नगरपालिका और फायर ब्रिगेड की भारी टीम तैनात रही। **सीएम मांगें माफी, नहीं तो होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन** नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुनीता पटेल ने इस मौके पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा, "मुख्यमंत्री का यह बयान हमारे समाज का अपमान है। वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।" कौरव समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में माफी नहीं मांगी गई, तो इस विरोध प्रदर्शन को पूरे प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। **इनकी रही प्रमुख उपस्थिति** इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से नरसिंहपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश सैनी, संगीता जायसवाल, मोना कौरव, चांदनी दीक्षित सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और कौरव समाज के लोग उपस्थित रहे।2
- शराब ठेकेदार की दबंगई से गांव गांव बेची जा रही अवैध शराब नियमों की उड़ाई धज्जियां रोड किनारे तीलेंडी चिकलोद पर खोली अवैध शराब दुकानों1
- जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा. तेज हवाओं के चलते नर्मदा बैकवाटर में हुआ हादसा. 6 लोगों की मौत, कई लापता. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं. जब क्रूज नर्मदा के गहरे बैकवाटर में था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं. पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया1
- ओडिशा में एक व्यक्ति ने अपनी मृत बहन की कब्र खोदकर उसका कंकाल बैंक में ले जाकर यह साबित करने की कोशिश की उसकी मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी बहन के खाते से 20,000 रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था. लेकिन बैंक अधिकारी बार-बार उसे खाताधारक को व्यक्तिगत रूप से लाने के लिए कह रहे थे। बार-बार यह बताने के बावजूद कि उसकी बहन का निधन हो चुका है, उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। हताशा में डूबे और कानूनी प्रक्रिया से अनभिज्ञ ने यह कदम उठाया।1