logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क पर लेटे परिजनों के बीच पहुंचीं विधायक रागिनी सोनकर, बांटा दुख सड़क पर लेटे परिजनों के बीच पहुंचीं विधायक रागिनी सोनकर, बांटा दुख जौनपुर में गौरी शंकर की मौत के बाद जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सड़क पर लेटे परिजनों के बीच मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका दुख साझा किया और उन्हें समझाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। परिजन घटना की जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। #Jaunpur #जौनपुर #RaginiSonkar #मछलीशहर #JaunpurNews #BreakingNews #UPNews #LineBazar #ViralNews

5 hrs ago
user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

सड़क पर लेटे परिजनों के बीच पहुंचीं विधायक रागिनी सोनकर, बांटा दुख सड़क पर लेटे परिजनों के बीच पहुंचीं विधायक रागिनी सोनकर, बांटा दुख जौनपुर में गौरी शंकर की मौत के बाद जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सड़क पर लेटे परिजनों के बीच मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका दुख साझा किया और उन्हें समझाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। परिजन घटना की जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। #Jaunpur #जौनपुर #RaginiSonkar #मछलीशहर #JaunpurNews #BreakingNews #UPNews #LineBazar #ViralNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संस्कार भारती के 15वें कान्हा महोत्सव में दिखी कृष्णभक्ति और कला की अद्भुत छटा शाहगंज जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित 15वें कान्हा महोत्सव का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, कला एवं संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद आनंद प्रेमी एवं सुशील सेठ ‘बागी’ द्वारा किया गया। इसके पश्चात भुवनेश्वर मोदनवाल के नेतृत्व में ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के अध्यक्ष रचित चौरसिया द्वारा कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई। कान्हा महोत्सव में प्रतिभागियों ने चार वर्गों—लल्ला वर्ग, कृष्ण वर्ग, राधा वर्ग एवं युगल वर्ग—में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए गए तथा विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दृश्य कला प्रमुख राजकुमार कसेरा एवं उनके सहयोगी आनंद प्रेमी और संजीव जायसवाल द्वारा तैयार की गई आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वीरेन्द्र सिंह ‘बंटी’, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, हनुमान प्रसाद अग्रहरि एवं दिलीप अग्रहरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संस्कार भारती के महामंत्री वीरेन्द्र यादव ‘वीरू’ द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं धर्म, सत्य तथा कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक रामजी यादव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता संस्कार भारती के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संस्कार मित्रों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवप्रकाश ‘सिम्पू’, आनंद मोदनवाल, नीरज मिश्रा, नीतू मिश्रा, पत्रकार पंकज जयसवाल, पत्रकार चंदन जायसवाल , श्री अग्रहरि, गौरव गुप्ता, अश्वनी अग्रहरि, पवन तनय अग्रहरि सहित संस्कार भारती के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं संस्कार मित्रों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।
    1
    संस्कार भारती के 15वें कान्हा महोत्सव में दिखी कृष्णभक्ति और कला की अद्भुत छटा
शाहगंज जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित 15वें कान्हा महोत्सव का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, कला एवं संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद आनंद प्रेमी एवं सुशील सेठ ‘बागी’ द्वारा किया गया। इसके पश्चात भुवनेश्वर मोदनवाल के नेतृत्व में ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के अध्यक्ष रचित चौरसिया द्वारा कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई।
कान्हा महोत्सव में प्रतिभागियों ने चार वर्गों—लल्ला वर्ग, कृष्ण वर्ग, राधा वर्ग एवं युगल वर्ग—में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए गए तथा विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दृश्य कला प्रमुख राजकुमार कसेरा एवं उनके सहयोगी आनंद प्रेमी और संजीव जायसवाल द्वारा तैयार की गई आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वीरेन्द्र सिंह ‘बंटी’, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, हनुमान प्रसाद अग्रहरि एवं दिलीप अग्रहरि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संस्कार भारती के महामंत्री वीरेन्द्र यादव ‘वीरू’ द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं धर्म, सत्य तथा कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
अंत में कार्यक्रम संयोजक रामजी यादव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता संस्कार भारती के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संस्कार मित्रों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवप्रकाश ‘सिम्पू’, आनंद मोदनवाल, नीरज मिश्रा, नीतू मिश्रा, पत्रकार पंकज जयसवाल, पत्रकार चंदन जायसवाल , श्री अग्रहरि, गौरव गुप्ता, अश्वनी अग्रहरि, पवन तनय अग्रहरि सहित संस्कार भारती के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं संस्कार मित्रों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।
    user_Rajkumar Ashq
    Rajkumar Ashq
    Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टर ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील राय ने की। डॉक्टरों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत आयुष डॉक्टरों के मानदेय में अंतर खत्म करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 4 हजार आयुष डॉक्टर मेनस्ट्रीम और आरबीएसके के तहत वर्ष 2009-10 से सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने में लगातार योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके मानदेय में काफी अंतर बना हुआ है। 20 सितंबर तक फैसला नहीं हुआ तो लखनऊ में प्रदर्शन डॉक्टरों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मांग पत्र सौंपते हुए 20 सितंबर तक मानदेय के अंतर को खत्म करने के लिए जरूरी निर्णय लेने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 21 सितंबर की सुबह 8 बजे प्रदेश के आयुष डॉक्टर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
    1
    आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टर ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन 
आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील राय ने की। डॉक्टरों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत आयुष डॉक्टरों के मानदेय में अंतर खत्म करने की मांग उठाई।
एसोसिएशन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 4 हजार आयुष डॉक्टर मेनस्ट्रीम और आरबीएसके के तहत वर्ष 2009-10 से सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने में लगातार योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके मानदेय में काफी अंतर बना हुआ है। 20 सितंबर तक फैसला नहीं हुआ तो लखनऊ में प्रदर्शन
डॉक्टरों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मांग पत्र सौंपते हुए 20 सितंबर तक मानदेय के अंतर को खत्म करने के लिए जरूरी निर्णय लेने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 21 सितंबर की सुबह 8 बजे प्रदेश के आयुष डॉक्टर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
    user_बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक और AI short Film उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक और AI short Film
    1
    समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक और AI short Film उत्तर प्रदेश में 
समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक और AI short Film
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • तहसील भदोही सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
    1
    तहसील भदोही सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
    user_Chandan modanwal
    Chandan modanwal
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सतीश पाल का नवरात्री#song#देवी#गीत#2026#नवमी#बरत#पर्व#भक्तिस्टेटस#दुॅगा#पुजा#स्पेशल#song#जय#मातादी
    1
    सतीश पाल  का नवरात्री#song#देवी#गीत#2026#नवमी#बरत#पर्व#भक्तिस्टेटस#दुॅगा#पुजा#स्पेशल#song#जय#मातादी
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वाराणसी में नया सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र, रात में जगमगाया 'I ❤️ न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। काशी की खूबसूरती में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। शहर के गोलगड्डा नंदी तिराहा स्थित रेलवे अंडरपास के पास "I ❤️ VARANASI" का नया सेल्फी पॉइंट बनाया गया है, जो अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रात के समय सफेद और लाल रोशनी से जगमगाता यह इंस्टॉलेशन दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। प्रशासन द्वारा यहां सेल्फी पॉइंट के साथ एक छोटा वॉकवे, गार्डन और आकर्षक पोल लाइटिंग लगाई गई है, जिससे इसकी सुंदरता और भी बढ़ गई है। नया इंस्टॉलेशन लगने के बाद यहां से गुजरने वाले लोग रुककर फोटो और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। खासकर शाम और रात के समय यह जगह फोटोशूट के लिए परफेक्ट लोकेशन बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सेल्फी पॉइंट काशी के प्रति प्रेम और जुड़ाव को दर्शाता है। आने वाले दिनों में यह वाराणसी का नया इंस्टाग्राम हॉटस्पॉट बन सकता है।
    1
    वाराणसी में नया सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र, रात में जगमगाया 'I ❤️ 
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी। काशी की खूबसूरती में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। शहर के गोलगड्डा नंदी तिराहा स्थित रेलवे अंडरपास के पास "I ❤️ VARANASI" का नया सेल्फी पॉइंट बनाया गया है, जो अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
रात के समय सफेद और लाल रोशनी से जगमगाता यह इंस्टॉलेशन दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। प्रशासन द्वारा यहां सेल्फी पॉइंट के साथ एक छोटा वॉकवे, गार्डन और आकर्षक पोल लाइटिंग लगाई गई है, जिससे इसकी सुंदरता और भी बढ़ गई है।
नया इंस्टॉलेशन लगने के बाद यहां से गुजरने वाले लोग रुककर फोटो और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। खासकर शाम और रात के समय यह जगह फोटोशूट के लिए परफेक्ट लोकेशन बन गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सेल्फी पॉइंट काशी के प्रति प्रेम और जुड़ाव को दर्शाता है। आने वाले दिनों में यह वाराणसी का नया इंस्टाग्राम हॉटस्पॉट बन सकता है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • सुजानगंज में श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से कांग्रेस पार्टी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से पत्रकारों का हुआ सम्मान निर्भीक व निडर पत्रकारिता के नाम से ख्याति प्राप्त थे श्रीकांत वर्मा - डा. प्रमोद पाण्डे सुजानगंज (जौनपुर) कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं देश के जाने माने पत्रकार स्व श्रीकांत वर्मा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रणवम् एम्पायर, सुजानगंज में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में क्षेत्र के तीस वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकार सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद पाण्डेय ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्व श्रीकांत वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं “२श्रीकान्त वर्मा अवार्ड” देकर सम्मानित किया , सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रीकांत वर्मा का पूरा जीवन बेबाक और स्पष्ट आवाज के रुप में पूरे देश में स्थापित हुए,वे पत्रकारिता, साहित्य और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ विलक्षण प्रतिभा को स्वयं में समेटे हुए थे, डा. प्रमोद पाण्डेय ने श्रीकांत वर्मा को निडर और निर्भीक बताते हुए कहा कि सत्ता से बिना डरे बेबाक सवाल करने के लिए पूरे देश में वे प्रसिद्ध थे। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य लेखन ,काव्य रचनाओं से श्रीकांत वर्मा ने पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या तिवारी ने किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रवीन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सभासद शहनवाज मंजूर, कांग्रेस के सचिव इरशाद खान राजू, शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पंकज सिंह, पंकज मणी तिवारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष आरिफ सलमानी, विजय शंकर, प्रतिभा यादव, सुनीता सोनी, अर्चना सिंह, शीतल मिश्रा, रेनू तिवारी, संजना पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    सुजानगंज में श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से कांग्रेस पार्टी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित 
श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से पत्रकारों का हुआ सम्मान 
निर्भीक व निडर पत्रकारिता के नाम से ख्याति प्राप्त थे श्रीकांत वर्मा - डा. प्रमोद पाण्डे
सुजानगंज (जौनपुर) कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं देश के जाने माने पत्रकार स्व श्रीकांत वर्मा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रणवम् एम्पायर, सुजानगंज में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में क्षेत्र के तीस वरिष्ठ पत्रकारों को  सम्मानित किया गया। पत्रकार सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद पाण्डेय ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्व श्रीकांत वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं “२श्रीकान्त वर्मा अवार्ड” देकर सम्मानित किया , सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रीकांत वर्मा का पूरा जीवन बेबाक और स्पष्ट आवाज के रुप में पूरे देश में स्थापित हुए,वे पत्रकारिता, साहित्य और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ विलक्षण प्रतिभा को स्वयं में समेटे हुए थे, डा. प्रमोद पाण्डेय ने श्रीकांत वर्मा को निडर और निर्भीक बताते हुए कहा कि सत्ता से बिना डरे बेबाक सवाल करने के लिए पूरे देश में वे प्रसिद्ध थे। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य लेखन ,काव्य रचनाओं से श्रीकांत वर्मा ने पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या तिवारी ने किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रवीन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सभासद शहनवाज मंजूर,  कांग्रेस के सचिव इरशाद खान राजू, शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पंकज सिंह, पंकज मणी तिवारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष आरिफ सलमानी, विजय शंकर, प्रतिभा यादव, सुनीता सोनी, अर्चना सिंह, शीतल मिश्रा, रेनू तिवारी, संजना पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना की सूचना पर शव बरामदगी कप्तान मेरठ धोती के साथ वायरल *थाना भुता, बरेली पुलिस द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना की सूचना पर शव बरामदगी, एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPsouth बरेली की बाइट।* उत्तर प्रदेश- *PM मोदी के जन्मदिन पर दिया मामले में DM बरेली आवास समेत और कप्तान मेरठ धोती के साथ वायरल हैं !!*
    2
    प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना की सूचना पर शव बरामदगी
कप्तान मेरठ धोती के साथ वायरल
*थाना भुता, बरेली पुलिस द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना की सूचना पर शव बरामदगी, एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPsouth बरेली की बाइट।*
उत्तर प्रदेश-
*PM मोदी के जन्मदिन पर दिया मामले में DM बरेली आवास समेत और कप्तान मेरठ धोती के साथ वायरल हैं !!*
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
  • युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी। घटना को लेकर एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने क्या बताया? सुनिए, उनकी जुबानी… 📍 जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी। घटना को लेकर एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने क्या बताया? सुनिए, उनकी जुबानी… #Jaunpur #जौनपुर #JaunpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #DoubleMurder #नेवढ़िया #JaunpurCrime #NewsUpdate #PoliceNews
    1
    युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी।
घटना को लेकर एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने क्या बताया?
सुनिए, उनकी जुबानी… 

📍 जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी।
घटना को लेकर एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने क्या बताया?
सुनिए, उनकी जुबानी… 
#Jaunpur #जौनपुर #JaunpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #DoubleMurder #नेवढ़िया #JaunpurCrime #NewsUpdate #PoliceNews
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.