logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर: संत रविदास का दर्शन ही सुशासन का आधार: डीएम! समस्तीपुर: सामाजिक समरसता और समानता के प्रणेता संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मोरदिवा पंचायत भवन परिसर में विशेष ‘संत रविदास शिविर’ का आयोजन किया गया। SC /ST कल्याण विभाग तथा बिहार महादलित विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा। ​कार्यक्रम का शुभारंभ DM,SP एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के तैल चित्र पर विधिवत दीप प्रज्वलन,माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। ​संत रविदास का दर्शन ही सुशासन का आधार: डीएम! समारोह के मुख्य अतिथि DM ने कहा: ​"संत रविदास जी का का सपना एक ऐसे आदर्श समाज की कल्पना करता है जहां किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार मिले। हमारी सरकार और जिला प्रशासन इसी समतामूलक सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। इस शिविर का आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाने की ठोस पहल है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। प्राप्त सभी आवेदनों की समयबद्ध समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।" ​विभागीय सहायता पटलों पर उमड़ी भीड़,मौके पर मिले आवेदन शिविर स्थल पर शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि, पंचायती राज,समाज कल्याण,राजस्व एवं आपूर्ति विभाग सहित जिला प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता पटल स्थापित किए गए थे।सभी पटलों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों ने ग्रामीणों से पेंशन,राशन पत्रिका,आवास योजना, छात्रवृत्ति,भूमि विवाद,स्वास्थ्य परीक्षण और कृषि सामग्री से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किए और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान भी किया।​प्रशासनिक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रही सशक्त उपस्थिति इस अवसर पर SP, जिला कल्याण पदाधिकारी,BDO,BEO, BPRO,LEO,PHC प्रभारी तथा BAO उपस्थित रहे।​मंच का सफल और प्रभावी संचालन शिक्षक मंगलेश कुमार द्वारा किया गया। वहीं BDO ने शिविर को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों,कर्मियों, जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापन किया।

1 hr ago
user_Pankaj Baba
Pankaj Baba
सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
1 hr ago
bca9bbf0-8998-4ad0-97fc-1421ee736541

समस्तीपुर: संत रविदास का दर्शन ही सुशासन का आधार: डीएम! समस्तीपुर: सामाजिक समरसता और समानता के प्रणेता संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मोरदिवा पंचायत भवन परिसर में विशेष ‘संत रविदास शिविर’ का आयोजन किया गया। SC /ST कल्याण विभाग तथा बिहार महादलित विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा। ​कार्यक्रम का शुभारंभ DM,SP एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के तैल चित्र पर विधिवत दीप प्रज्वलन,माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। ​संत रविदास का दर्शन ही सुशासन का आधार: डीएम! समारोह के मुख्य

0fff4ed1-7984-4164-83c1-54542cbc5946

अतिथि DM ने कहा: ​"संत रविदास जी का का सपना एक ऐसे आदर्श समाज की कल्पना करता है जहां किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार मिले। हमारी सरकार और जिला प्रशासन इसी समतामूलक सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। इस शिविर का आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाने की ठोस पहल है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। प्राप्त सभी आवेदनों की समयबद्ध समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।" ​विभागीय सहायता पटलों

d90bd300-7f05-4007-87e2-93c85f18d6a7

पर उमड़ी भीड़,मौके पर मिले आवेदन शिविर स्थल पर शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि, पंचायती राज,समाज कल्याण,राजस्व एवं आपूर्ति विभाग सहित जिला प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता पटल स्थापित किए गए थे।सभी पटलों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों ने ग्रामीणों से पेंशन,राशन पत्रिका,आवास योजना, छात्रवृत्ति,भूमि विवाद,स्वास्थ्य परीक्षण और कृषि सामग्री से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किए और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान भी किया।​प्रशासनिक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रही सशक्त उपस्थिति इस अवसर पर SP, जिला कल्याण पदाधिकारी,BDO,BEO, BPRO,LEO,PHC प्रभारी तथा BAO उपस्थित रहे।​मंच का सफल और प्रभावी संचालन शिक्षक मंगलेश कुमार द्वारा किया गया। वहीं BDO ने शिविर को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों,कर्मियों, जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापन किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • सिंघिया के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के खिलाफ विधायकों से शिकायत करते स्थानीय लोग! समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के विरुद्ध समाजसेवी गोपाल सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अवैध रूप से वसूली करने के बाद काम किया जाता हैं, किसी भी काम में मोटी रकम रिश्वत की मांग किया जाता हैं, स्थानीय रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार एवं हसनपुर विधानसभा के विधायक राज कुमार राय से शिकायत किए,
    1
    सिंघिया के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के खिलाफ विधायकों से शिकायत करते स्थानीय लोग!
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के विरुद्ध समाजसेवी गोपाल सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अवैध रूप से वसूली करने के बाद काम किया जाता हैं, किसी भी काम में मोटी रकम रिश्वत की मांग किया जाता हैं, स्थानीय रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार एवं हसनपुर विधानसभा के विधायक राज कुमार राय से शिकायत किए,
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय म विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया सबका सम्मान जीवन आसान के तहत समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंधिया प्रखंड के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र जागरूकता अभियान चलाया गया इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मनोज कुमार झा तथा सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे
    1
    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय म विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
सबका सम्मान जीवन आसान के तहत समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंधिया प्रखंड के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र जागरूकता अभियान चलाया गया इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मनोज कुमार झा तथा सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे
    user_Janta Star News
    Janta Star News
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • रामपुर मटिहानी शिवलाटोल में ज़हरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौ#त, परिवार में पसरा मातम....
    1
    रामपुर मटिहानी शिवलाटोल में ज़हरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौ#त, परिवार में पसरा मातम....
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    40 min ago
  • Post by Rajkumar Paswan
    2
    Post by Rajkumar Paswan
    user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Local News Reporter समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    40 min ago
  • श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो। टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था। रिसाव की मरम्मत को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच बुधवार को अचानक टावर पर लगी पानी की टंकी फट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया को कई बार फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं, वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्याम कुमार झा ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बातचीत हुई है और समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया है।
    1
    श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान।
बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो।
टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था। रिसाव की मरम्मत को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच बुधवार को अचानक टावर पर लगी पानी की टंकी फट गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया को कई बार फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
वहीं, वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्याम कुमार झा ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बातचीत हुई है और समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    47 min ago
  • रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    1
    रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला

समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    53 min ago
  • #नेपाल का जल प्रलय जल्द #भारत के दरवाजों पर दे सकता है दस्तक।# बिहार और के लिए जारी हो चुका है# हाई अलर्ट। क्योंकि गंडक और कोसी नदियों के तेवर कभी भी खतरनाक रूप ले सकते हैं। ,,,,,,
    1
    #नेपाल का जल प्रलय जल्द #भारत के दरवाजों पर दे सकता है दस्तक।# बिहार और  के लिए जारी हो चुका है# हाई अलर्ट। क्योंकि गंडक और कोसी नदियों के तेवर कभी भी खतरनाक रूप ले सकते हैं। ,,,,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • राघोपुर में गंगा की तेज धार में नाव पलटी, 21 मजदूर सवार थे; 19 सुरक्षित, दो लापता नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत में बुधवार, 26 अगस्त की दोपहर गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया।
    1
    राघोपुर में गंगा की तेज धार में नाव पलटी, 21 मजदूर सवार थे; 19 सुरक्षित, दो लापता नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत में बुधवार, 26 अगस्त की दोपहर गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया।
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter Cheria Bariarpur, Begusarai•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.