Shuru
Apke Nagar Ki App…
उज्जैन के वार्ड नंबर 19 निजातपुरा क्षेत्र में लोगों को मिल रहा है जल प्रदाय में सीवरेज का गंदा पानी उज्जैन। वार्ड 19 के निजातपुरा क्षेत्र में कई घरों के नलों से बदबूदार और काला पानी आने की शिकायत है। रहवासियों के अनुसार पेयजल लाइन में सीवर का पानी मिलने जैसी स्थिति बनी हुई है। समस्या कई महीनों से जारी है और पानी घरेलू उपयोग के योग्य नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत देने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हुआ। दूषित पानी से बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। रहवासियों ने पाइपलाइन की जांच, लीकेज सुधारने और साफ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
उज्जैन के वार्ड नंबर 19 निजातपुरा क्षेत्र में लोगों को मिल रहा है जल प्रदाय में सीवरेज का गंदा पानी उज्जैन। वार्ड 19 के निजातपुरा क्षेत्र में कई घरों के नलों से बदबूदार और काला पानी आने की शिकायत है। रहवासियों के अनुसार पेयजल लाइन में सीवर का पानी मिलने जैसी स्थिति बनी हुई है। समस्या कई महीनों से जारी है और पानी घरेलू उपयोग के योग्य नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत देने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हुआ। दूषित पानी से बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। रहवासियों ने पाइपलाइन की जांच, लीकेज सुधारने और साफ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई1
- मंडी गेट पर छात्र-छात्राओं ने जड़ा ताला सांदीपनि विद्यालय के छात्र छात्राएं जाम से परेशान शाजापुर में लगातार जाम से परेशान छात्र-छात्राओं ने मंडी गेट के ऊपर जड़ा ताला1
- दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है1
- राहुल डांगी होटल मामला: चाय पीने पहुंचे थे नेताजी, फिर होटल में पुलिस की रेड राहुल डांगी होटल मामला, होटल राज पैलेस गुना, Guna Hotel Raid और कांग्रेस नेता राहुल डांगी से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। बीनागंज के होटल राज पैलेस में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल डांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रिपोर्टों के अनुसार होटल राज पैलेस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में राहुल डांगी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की। � Desh Dhwani News +1 राहुल डांगी का कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल राज पैलेस में रुके थे। वहीं पुलिस कार्रवाई और होटल में मौजूद लोगों को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। इस वीडियो में देखिए राहुल डांगी होटल मामला क्या है, होटल राज पैलेस गुना में पुलिस रेड क्यों हुई, कांग्रेस नेता राहुल डांगी पर क्या कार्रवाई हुई, राहुल डांगी ने क्या सफाई दी, कांग्रेस ने राहुल डांगी को क्यों हटाया, Guna Hotel Raj Palace Case, Rahul Dangi Hotel Case और पूरे मामले की पूरी कहानी। Rahul Dangi Hotel Case | Guna Hotel Raid | Hotel Raj Palace Guna | Rahul Dangi Congress | Byawra Congress | Chachoda News | Binaganj News | Guna News | Madhya Pradesh News | Congress News | MP Congress | Hotel Raid News नोट: वीडियो में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। आरोपों और संबंधित पक्षों के दावों को अंतिम न्यायिक निष्कर्ष न माना जाए1
- रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।1
- मौत का सफर! जलमग्न पुलिया पर जान जोखिम में डालते ग्रामीण | मैना मार्ग की LIVE तस्वीरें | Susner News 🚨 मौत का सफर या मजबूरी? सुसनेर के मैना मार्ग पर कंठाल नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया बारिश के बाद जलमग्न हो गई। पुलिया पर घुटनों तक पानी भरने के बावजूद ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। वीडियो में देखिए मौके की तस्वीरें—कैसे ग्रामीण, महिलाएं और वाहन पानी के बीच से पुलिया पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया के नवनिर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखते आ रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ❓ क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? 🎥 देखिए पूरी खबर और मौके का वीडियो। ━━━━━━━━━━━━━━ 📰 हर खबर, आपके साथ ━━━━━━━━━━━━━━ आपके अपने चैनल हर खबर, आपके साथ को: 👍 Like करें 🔴 Subscribe करें 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें 💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं आपका एक Like, Share और Subscribe हमें निष्पक्ष एवं स्थानीय खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है। हर खबर, आपके साथ — आपके शहर और आपके आसपास की हर जरूरी खबर। #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MadhyaPradesh #Myna #KanthaalNadi #Bridge #Flood #Rain #Monsoon #BreakingNews #LocalNews #MPNews #HindiNews #ViralVideo #GroundReport #हरखबरआपकेसाथ1
- MP उप निर्वाचन-2026 की तैयारी शुरू: EMS 2.0 ट्रेनिंग और समीक्षा बैठक: 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में V.C. के माध्यम से होगी अहम चर्चा मध्य प्रदेश में आगामी उप निर्वाचन-2026 और चुनावी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय है। आयोग द्वारा EMS 2.0 (EVM Management System) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।" "राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा आगर जिला कलेक्टर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।" इस उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से इन तीन अहम बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी: 1. EVM की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC): FLC की डेटा प्रविष्टि (Data Entry) और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा। 2. प्रथम रैंडमाइजेशन (First Randomization): जिला स्तर पर EVM का प्रथम रैंडमाइजेशन और विधानसभावार आवंटन प्रक्रिया। 3. द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Randomization): मतदान केंद्रवार (Polling Booth-wise) EVM के आवंटन का चरण। आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी EVM नोडल अधिकारी, EVM मास्टर ट्रेनर्स अतः संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन (Updated) जानकारी के साथ, 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनिवार्य रूप से जुड़ें। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुमोदन से जारी की गई है।1
- *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा* *वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है। *किसानों के 2 बड़े आरोप -* *1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं। *2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। *किसान संघ की दो टूक चेतावनी -* बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। *प्रमुख मांगें :-* 1. फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं। 2. अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए। 3. फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। 4. किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1