*कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शरमा मुर्दाबाद के नारे लगाए* *हेमंत बिस्व शरमा का चुनाव रद्द कर उन्हें भेजा जाए जेल- डा. प्रमोद कुमार सिंह* जौनपुर - असम में चल रहे चुनाव के दौरान वहां के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शरमा द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उनके परिवार और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को दी गयी गालियां एवं अमर्यादित भाषा बोले जाने के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शरमा का पुतला दहन कर नारेबाजी कर उनके चुनाव को रद्द करते हुए आजीवन चुनाव लडने पर प्रतिबंध लगाते जाने की मांग की। पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हेमंत बिस्व शरमा देश के सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री हैं, उनके कार्यकाल में असम में सरकारी संरक्षण में जमकर लूटपाट हुआ, भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ा कि स्वयं मुख्यमंत्री का पूरा परिवार राज्य का धन हडप कर विदेशों में निवेश कर लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हेमंत बिस्व शरमा के भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद उन्होंने अपनी मानसिक संतुलन खो दिया और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ गालियां और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। प्रमोद सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान असम की पुलिस का दुरपयोग एवं कांग्रेस नेताओं के नेताओं को गालियां देना आचार संहिता का उलंघन है, इसलिए चुनाव आयोग तत्काल हेमंत बिस्व शरमा का निर्वाचन रद्द करते हुए उन्हें आजीवन चुनाव लडने पर प्रतिबंध लगाये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चुनाव आयोग पर भी भाजपा के भ्रष्टाचार का समर्थन करने का भी आरोप लगाया।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खुल गयी है, सत्ता का दुरपयोग और विपक्षी नेताओं को गालियां देना भाजपा की नियति बन गयी है। आरिफ खान ने कहा कि हेमंत बिस्व शरमा और उनकी पत्नी के खिलाफ ईडी और सीबीआई की जांच बैठानी चाहिए और उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। आरिफ खान ने आगे कहा कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकु भुइयां शरमा के विदेशी सम्पत्तियो, पासपोर्टो एवं विदेशी गोल्डेन कार्ड की जांच हो एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पवन खेड़ा के खिलाफ कहीं गयी अमर्यादित टिप्पणी पर हेमंत को जेल भेजा जाए। इस मौके पर शेर बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष, निलेश सिंह जिला महासचिव, लाल प्रकाश पाल जिला उपाध्यक्ष, अरुण शुक्ला, बाड़ू राम, मनीष सिंह, तौफीक अहमद शहर उपाध्यक्ष, वैस खान, सैफ खान, राज कुमार गुप्ता, ताहिर, राजा, रिजवान अली, अशरफ अली, अरविन्द यादव, संतोष निषाद, इक़बाल, शशि यादव आदि मौजूद रहे!

- Post by Rahat time's1
- सुलतानपुर । जनपद में बढ़ते यातायात दबाव एवं जाम की समस्या से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर एकल मार्ग वन-वे व्यवस्था का पायलट प्रयास प्रारम्भ किया गया हैं यह पहल पुलिस द्वारा एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई हैं जिसका उद्देश्य यातायात को सुगम सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना हैं उक्त व्यवस्था के अंतर्गत चिन्हित मार्गों पर वाहनों के आवागमन को एक दिशा में नियंत्रित किया गया जिससे जाम की स्थिति में कमी लाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने का प्रयास किया गया इस दौरान यातायात पुलिस एवं कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया गया तथा आमजन को वैकल्पिक मार्गों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई प्रयोगात्मक संचालन के दौरान ड्रोन फुटेज एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का सतत अवलोकन किया गया प्राप्त वीडियो फुटेज के विश्लेषण से यह पाया गया कि एकल मार्ग व्यवस्था लागू होने से यातायात प्रवाह में सुधार हुआ हैं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया हैं कि प्राप्त फीडबैक ड्रोन फुटेज एवं आमजन के सुझावों का गहन अध्ययन कर इस व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाए अवलोकन के उपरांत आवश्यकतानुसार संशोधन करते हुए भविष्य में इस योजना को लागू करने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जाएगी जनपद पुलिस आमजन से अपील करती हैं कि यातायात नियमों का पालन करें निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं तथा पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें समस्त नागरिकों का सहयोग ही सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात की कुंजी हैं।1
- Post by Dharmendra Giri1
- राजधानी लखनऊ के बंगला बाजार स्थित VIP रोड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पतंग की डोर (मांझा) से एक व्यक्ति गंभीर रूप से कट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से जा रहे व्यक्ति के गले में अचानक पतंग की डोर फंस गई, जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Anupam tiwari1
- leduka bazar ka hal h bazar wale dukan Wale sb kachada fhakte h ham log ke dukan me bhi paani kagaj sb bhar jata h kai log ko bola bhi bhe 2,4 din nahi aayege uske baad wapas fekna chalu kr dete h dukan daar ka bhi wahi haal h agar kachra ki gadi aaye to koi nahi lfakega1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- Post by Rahat time's1