समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। समस्तीपुर, 27 अगस्त 2026। आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा ‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 5 लाख महिला लाभुकों के खातों में राशि का अंतरण तथा जीविका निधि के माध्यम से 10 हजार महिला लाभुकों को ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के माध्यम से उनके स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। हर समुदाय एवं हर वर्ग के परिवारों की महिलाएँ इसका लाभ ले सकती हैं। अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता के रूप में ₹10,000 की राशि दी जा रही है। इसके बाद आकलन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इच्छित रोजगार के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा रही है। यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है। योजना का लाभ दिलाने के लिए लाभुक महिलाओं को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। रोजगार के चयन एवं उसे शुरू करने में स्थानीय समूहों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण एवं उत्पादन में सहयोग के साथ-साथ महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किए जाएंगे। योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। समस्तीपुर जिले में अब तक कुल 7,45,376 महिलाओं को राशि का अंतरण किया जा चुका है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री द्वारा जिले के 30,562 परिवारों को कुल ₹30 करोड़ 56 लाख 20 हजार की राशि का अंतरण किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की द्वितीय किस्त के तहत 2,081 परिवारों को कुल ₹4 करोड़ 16 लाख 20 हजार की राशि का अंतरण किया गया। इसके अतिरिक्त, जीविका निधि के माध्यम से 476 लाभुकों को कुल ₹3 करोड़ 57 लाख की राशि का ऋण वितरण किया गया। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएँ रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगी। अपना आय का साधन होने से उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने में मदद मिलेगी। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण एवं लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर जिला सभागार, समस्तीपुर में 50 से अधिक जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं तथा उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, डीपीएम जीविका श्री बिक्रांत शंकर सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी एवं जीविका से जुड़ी लाभुक महिलाएँ उपस्थित रहीं।
समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। समस्तीपुर, 27 अगस्त 2026। आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा ‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 5 लाख महिला लाभुकों के खातों में राशि का अंतरण तथा जीविका निधि के माध्यम से 10 हजार महिला लाभुकों को ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के माध्यम से उनके स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरू करने
के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। हर समुदाय एवं हर वर्ग के परिवारों की महिलाएँ इसका लाभ ले सकती हैं। अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता के रूप में ₹10,000 की राशि दी जा रही है। इसके बाद आकलन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इच्छित रोजगार के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा रही है। यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है। योजना का लाभ दिलाने के लिए लाभुक महिलाओं को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। रोजगार के चयन एवं उसे शुरू करने में स्थानीय समूहों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण एवं उत्पादन में सहयोग के साथ-साथ महिलाओं
द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किए जाएंगे। योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। समस्तीपुर जिले में अब तक कुल 7,45,376 महिलाओं को राशि का अंतरण किया जा चुका है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री द्वारा जिले के 30,562 परिवारों को कुल ₹30 करोड़ 56 लाख 20 हजार की राशि का अंतरण किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की द्वितीय किस्त के तहत 2,081 परिवारों को कुल ₹4 करोड़ 16 लाख 20 हजार की राशि का अंतरण किया गया। इसके अतिरिक्त, जीविका निधि
के माध्यम से 476 लाभुकों को कुल ₹3 करोड़ 57 लाख की राशि का ऋण वितरण किया गया। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएँ रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगी। अपना आय का साधन होने से उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने में मदद मिलेगी। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण एवं लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर जिला सभागार, समस्तीपुर में 50 से अधिक जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं तथा उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, डीपीएम जीविका श्री बिक्रांत शंकर सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी एवं जीविका से जुड़ी लाभुक महिलाएँ उपस्थित रहीं।
- समस्तीपुर 2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार, आवास से करीब 13 लाख कैश बरामद,निगरानी विभाग की कारवाई समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं। कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुलझाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार किया। कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।1
- राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल" सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है।अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।"आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।1
- 🚨 ब्रेकिंग: रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित DCLR कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर गुरुवार सुबह निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास के अंदर जांच शुरू कर दी। फिलहाल कार्रवाई जारी है। छापेमारी के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग #दबिगमॉल #पटोरी #पटोरीबाजार #रक्षाबंधन #टीचर्सडे #शॉपिंग #बेस्टकलेक्शन #सस्ताशॉपिंग #फेस्टिवलशॉपिंग #पटोरीन्यूज़ #समस्तीपुर #समस्तीपुरन्यूज़ #बाजार #फैशन #त्योहारीखरीदारी #RakshaBandhan #TeachersDay #TheBigMall1
- Itna share Karen aur mobile ka Rajkumari Devi Lapata Hai Kisi Ki man hai ya man ko man Ko Chand Khila1
- सावन पूर्णिमा पर उत्तरायण गंगा उमानाथ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नवादा-शेखपुरा-नालंदा से पहुंचे श्रद्धालु; नंगे पांव जल लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुए कांवरिया1
- नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही.. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है1
- मोहनपुर थाना क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे एक युवक की बाइक हुई चोरी । खोजबीन जारी। जी हां घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत GMRD कॉलेज परिसर की बताई जा रही है। जहां आयोजित बुधवार की दिन होने वाला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में मोहनपुर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी किए जाने के साथ साथ अज्ञात चोरों के उपर कार्रवाई करने की मांग की है। बाईक पीड़ित का पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी के दाहा गांव निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अमित कुमार के रूप में कि गई है। इस संदर्भ में पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि मित्र अभिषेक कुमार कबड्डी खिलाड़ी है। उसे प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जीएमआरडी कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे थे। उसी क्रम में बाइक संख्या BR 33AZ 3954G की गाड़ी को चोर लेकर चंपत हो गया और हमें मालूम तक भी 4 नहीं हुआ। इसकी जानकारी हमें तब मिली जब प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद जब हम अपने घर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो देखा कि बाईक मैदान परिसर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का पता नहीं चल पाया तो, इसकी शिकायत स्थानीय थाना मोहनपुर में लिखित आवेदन के साथ कर दी है।1