मैत्री क्रिकेट मैच में उदवंतनगर पुलिस इलेवन ने जनप्रतिनिधि इलेवन को रौंदा उदवंंतनगर, संवाद सूत्र। पियनिया खेल मैदान में रविवार को आयोजित पुलिस बनाम जनप्रतिनिधि मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस इलेवन ने जनप्रतिनिधि इलेवन को 68 रनों से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। एसडीपीओ राज कुमार साह ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान किया ।साथ ही दोनों टीमों को बधाई दी। पुलिस इलेवन का नेतृत्व उदवंतनगर थाना प्रभारी जयंत प्रकाश तथा जनप्रतिनिधि इलेवन का नेतृत्व कुसम्हा मुखिया अभय कुमार सिंह ने किया। टास जीतकर पुलिस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तथा निर्धारित 16 ओवर की मैच में दस विकेट गंवा कर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जनप्रतिनिधि इलेवन ने मात्र 119 रन पर सिमट गई। पुलिस इलेवन की ओर से गुंजन ने 18 बाल में सर्वाधिक 55 रन जोड़े। वहीं पुलिस टीम के कप्तान जयंत प्रकाश ने चार ओवर में जनप्रतिनिधि टीम के चार विकेट चटका कर मैच का रुख पलट दिया। उन्हें मैन आफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं जनप्रतिनिधि टीम के प्रमोद कुमार ने 26 बॉल में 55 रन बनाए तथा चार विकेट लिए। प्रमोद को मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया। एसडीपीओ राज कुमार साह ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। एसडीपीओ ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पुलिस जनप्रतिनिधि क्रिकेट मैच से समाज के साथ जुड़ाव बढ़ेगा।लोग पुलिस से सकारात्मक रूप से जुड़ेंगे। पुलिस के साथ लोग सहज होंगे। जनता सहज भाव से पुलिस के साथ जुड़ सकेगी।क्राइम कंट्रोल में सुधार होगा। मौके पर अंचल निरक्षक मुकेश कुमार राम बचन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, उपप्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सरपंच श्रीराम सिंह, अमन सिंह मुखिया राजेश कुमार सिंह उर्फ पेड़ा सिंह, पप्पू सिंह,विनय सिंह, समिति रामाशंकर राय, इंस्पेक्टर गौतम कुमार, गजराजगंज प्रभारी चंचल महतो, सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

- 🏥 पूजा इमरजेंसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने होली के पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 🌈 “आप सभी का जीवन खुशियों के रंगों से सदा महकता रहे, यही हमारी शुभेच्छा है।” —संजय कुमार राय डायरेक्टर पूजा इमरजेंसी हॉस्पिटल1
- Post by Chintu Tiwari Kavi jee1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। आरा शहर में होलिका दहन की रही धूम, रात के 12:00 के बाद जली होलीका एंकर। आरा शहर के गोपाली चौक पकड़ी चौक टाउन थाना मोड सहित कई इलाकों में 12:00 बजे के बाद होलिका दहन किया गया। शहर के गोपाली चौक पर मारवाड़ी समाज के द्वारा होलिका और पहलाद की मूर्ति बनाई गई थी। मंत्रोचार के साथ होलिका दहन किया गया। मौके पर काफी संख्या में शहर वासी भी मौजूद रहे। होलिका दहन के दौरान पुलिस की मुस्तैद व्यवस्था देखी गई।3
- Post by एनामुल हक1
- Post by Raushan Akela1
- पटना जिला के पालीगंज अनुमंडल के विक्रम क्षेत्र मे मध् निषेध पुलिस द्वारा छापेमारी दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत1
- छपरा के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीबीपी कैंप के सामने बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी परिजनों को आज सुबह तब मिली, जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गांव निवासी विकास सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अमित प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमित प्रकाश सिंह प्राइवेट नौकरी कर अपने घर परिवार का भरण पोषण करते थे अपने व्यवहार तथा सामाजिक योगदान के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आईटीबीपी कैंप के जवानों को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को हटाया गया। स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां कानूनी प्रक्रिया जारी है। परिजनों का आरोप है कि यदि आईटीबीपी कैंप के बाहर ड्यूटी पर तैनात जवान घायल अमित प्रकाश सिंह को रात में ही तत्काल अस्पताल पहुंचा देते, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया है और पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। | Road Accident | Road Seafty | Local News Bihar | Chapra News | Chapra jila | ITBP | #RoadAccident #RoadSeafty #LocalNewsBihar #BreakingNews #Chapranews #Chaprajila #Sarannews1
- Bhojpur ARA.पुतुल सिंह समाज सेवी के तरफ़ से होली का यह त्योहार हर घर में खुशियों की मिठास और नई उमंग लेकर आए। #bhojpur #public #arab Janta Ki Awaaz Ara1