ख़बर हिन्डौन सिटी से। स्लग- पुलिस कार्यवाही। ऑपरेशन शिकंजा अभियान के अन्तर्गत ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, पुलिस थाना सूरौठ के भुकरावली में हत्या करने वाले फरार एक आरोपी को भटिंडा पंजाब से किया गिरफ्तार, आरोपी हरिराम मीणा ऊर्फ हल्ली जो कि भटिंडा रेलवे में ट्रेडीशियन पद पर कार्यरत है, अन्य अपराधियों की तलाश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में 11 टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर भेजी गई है। हत्याकांड मामले में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज मीना पर भी आरोप। एक अन्य मामले में सदर थाना पुलिस हिन्डौन द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मार-पीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर हवाई फायर करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी वीरेन्द्र गुर्जर व महेन्द्र और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार पुलिस गिरफ्त में। एक अन्य मामले में भू-माफिया हिस्ट्रीशीटरों ने ज़मीनी विवाद को लेकर फायरिंग के मामले में नई मंडी थाना द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी धर्मराज ऊर्फ बबब्ल गुर्जर, कल्लू गुर्जर को बीएनएस की धाराओं के अन्तर्गत किया गिरफ्तार। नई मंडी थाना पुलिस द्वारा एक अन्य मामले में फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वाले 3 आरोपियों भूपेन्द्र गुर्जर, सुग्रीव गुर्जर व धनराज मेघवाल को किया गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा राधारानी रेस्टोरेंट में एक युवक पर की थी फायरिंग। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
ख़बर हिन्डौन सिटी से। स्लग- पुलिस कार्यवाही। ऑपरेशन शिकंजा अभियान के अन्तर्गत ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, पुलिस थाना सूरौठ के भुकरावली में हत्या करने वाले फरार एक आरोपी को भटिंडा पंजाब से किया गिरफ्तार, आरोपी हरिराम मीणा ऊर्फ हल्ली जो कि भटिंडा रेलवे में ट्रेडीशियन पद पर कार्यरत है, अन्य अपराधियों की तलाश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में 11 टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर भेजी गई है। हत्याकांड मामले में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज मीना पर भी आरोप। एक अन्य मामले में सदर थाना पुलिस हिन्डौन द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मार-पीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर
हवाई फायर करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी वीरेन्द्र गुर्जर व महेन्द्र और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार पुलिस गिरफ्त में। एक अन्य मामले में भू-माफिया हिस्ट्रीशीटरों ने ज़मीनी विवाद को लेकर फायरिंग के मामले में नई मंडी थाना द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी धर्मराज ऊर्फ बबब्ल गुर्जर, कल्लू गुर्जर को बीएनएस की धाराओं के अन्तर्गत किया गिरफ्तार। नई मंडी थाना पुलिस द्वारा एक अन्य मामले में फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वाले 3 आरोपियों भूपेन्द्र गुर्जर, सुग्रीव गुर्जर व धनराज मेघवाल को किया गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा राधारानी रेस्टोरेंट में एक युवक पर की थी फायरिंग। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- हिंडौन सिटी। होली के आसपास हिंडौन में हुई चार बडी आपराधिक वारदातों में लिप्त आठ अभियुक्तों को पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यहां रीको स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पुलिस कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल का कहना है कि करौली जिले में अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जाएगा, बल्कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंडौन के एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित, पुलिस निरीक्षक सोहन सिंह, पुरुषोत्तम, यातायात प्रभारी रामनिवास आदि मौजूद रहे। वारदात नंबर- 1- भुकरावली हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला रेल कर्मचारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने जिन चार बडी वारदातों में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है, उनमें एक मुख्य मामला सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव भुकरावली में 4 मार्च को युवक रामवीर जाटव की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या करने का है। इस प्रकरण में मृतक रामवीर के भाई लवकुश जाटव ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में 10 अभियुक्तों को नामजद किया गया था। इन सभी नामजद 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से उसी दिन 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। इसके साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन करने के साथ अलग-अलग 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण का मुख्य अभियुक्त भुकरावली निवासी हरिराम मीना उर्फ हल्ली पुत्र रामसहाय मीना था, जो रेलवे में ट्रेडिशियन पद पर पंजाब के भटिंडा में कार्यरत है। वारदात के बाद यह भटिंडा भाग गया था। पुलिस ने पीछा करते हुए इसे भटिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी सघनता से तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि उक्त भुकरावली हत्याकांड में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज मीना की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। शिवराज मीना भुकरावली गांव का ही निवासी हैं और हिंडौन पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुका है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि पीडित पक्ष की ओर से अपने वयानों में शिवराज मीना की भूमिका को भी नामजद किया है, जिसकी पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है। शिवराज मीना भी वारदात के बाद से फरार हैं। पकडे जाने पर पूछताछ की जाएगी और दोषी होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वारदात नंबर- 2- महिला पर होली का रंग डालने से रोका तो की मारपीट और हवाई फायरिंग पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दूसरी बडी वारदात हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के रतनपुरा, करसौली की है। प्रकरण में 5 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट में रतनपुरा निवासी गजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल जाटव ने उल्लेख किया था कि 4 मार्च के दिन करीब दो बजे नरसिंहपुरा का वीरू गुर्जर आदि स्कार्पियों से गांव रतनपुरा आए और हवाई फायरिंग की। इसके बाद शाम को वीरू आदि के साथ अन्य लोग भी आए और पुनः हवाई फायरिंग की। विवाद महिला को होली पर रंग लगाने से रोकने से पैदा हुआ था। उक्त लोगों को रेखसिंह व सतीश ने हवाई फायरिंग से रोका तो मारपीट कर दी। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरसिंहपुरा निवासी वीरेन्द्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर और करसौली निवासी महेन्द्र पुत्र सामंता को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों को जब्त कर लिया है। वारदात नंबर- 3- भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए की थी हवाई फायरिंग पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि होली से पहले 22 फरवरी को हिंडौन के मंडावरा रोड स्थित बाईपास चैराहे के पास भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए हवाई फायरिंग की गई थी और जेसीबी से चारदीवारी को तोड दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर की भूमिका अहम है और वारदात को संगठित अपराध के रूप में अंजाम दिया गया है। इस प्रकरण में दुब्बे पाडा हिंडौन के महेश चंद पुत्र गिर्राज प्रसाद शर्मा और उमेश पुत्र रामखिलाडी ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नई मडी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सलेमपुर के मूल निवासी और हाल निवासी पटेल नगर हिंडौन के धर्मराज उर्फ बब्बल गुर्जर पुत्र रामसिह तथा मंडावरा रोड निवासी कल्लू पुत्र दुर्गा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात नंबर-4- रेस्टोरेन्ट पर बैठे युवक को लाठियों से पीट किया घायल, हवाई फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, वारदात के लिए हनुमानगढ से बुलाए थे बदमाश पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने खुलासा किया कि चौथी बडी वारदात 5 मार्च 2026 को ओवरब्रिज के नीचे राधारानी रेस्टोरेन्ट पर हुई थी, जिसमें राजापुरा का मूल निवासी और पीली कोठी के पास का हाल निवासी ओमवीर पुत्र पीतम सिंह गुर्जर घायल हो गया था। उसे होटल संबंधी एक विवाद में कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग भी की। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। प्रकरण में नई मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहदगी का पुरा निवासी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र हरगिलास और सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर के साथ हनुमानगढ के डबली कला तलावडा निवासी धनराज पुत्र लाल चंद मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने होटल को लेकर चल रहे विवाद में वारदात को अंजाम देने के लिए हनुमानगढ से बदमाश बुलाए थे। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।1
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- Post by Bajrang singh Rajasthan patrika1
- सूरोठ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सूरोठ में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करने के एसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर एएसआई मुरारी लाल के नेतृत्व कां देशराज कानि राहुल की टीम गठित की गई जिनके द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी की बारदात का खुलासा कर आरोपी लौकेश गुर्जर पुत्र शेरसिंह गुर्जर निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा व सूरज कश्यप पुत्र राजेन्द्र कहार निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। वही एक बालक को को निरूद्ध किया गया। आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गये रूपयों को बरामद किया गया है एवं घटना में संलिप्त आरोपीयों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।उक्त चोरी की बारदात का खुलासा करने में कानि देशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- करौली 9 मार्च। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा ने सीएचसी कुडगांव और पीएचसी चैनपुर बर्रिया में पीएमएसएमए पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये । उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई। पीएमएसएमए के निरीक्षण दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजू4
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by मनोज तिवाड़ी2