logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग हत्या करने वाले को फांसी दिया जाये

5 hrs ago
user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
82284096-8d3a-4406-82db-76223f751ad3

व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग हत्या करने वाले को फांसी दिया जाये

  • user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश
    आप लोगों को सही लगे तो आगे बढ़ायें
    4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *लाखो रु0 के चोरी के जेवरात के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे द्वारा 25अप्रैल 26 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए है। सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। घटना के सफल अनावरण के क्रम में भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए रात्रि को मुखबिर की सूचना पर गवाईन नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण व नकद रुपए के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है।अभियुक्त थाना मटौंध क्षेत्र का एक शातिर गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है जिस पर चोरी मारपीट आदि सहित पूर्व में कुल 08 मुकदमें दर्ज है।अभियुक्त जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा का निवासी हैं।
    1
    *लाखो रु0 के चोरी के जेवरात के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे द्वारा 25अप्रैल 26 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए है। सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। घटना के सफल अनावरण के क्रम में भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए रात्रि को मुखबिर की सूचना पर गवाईन नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण व नकद रुपए के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है।अभियुक्त थाना मटौंध क्षेत्र का एक शातिर गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है जिस पर चोरी मारपीट आदि सहित पूर्व में कुल 08 मुकदमें दर्ज है।अभियुक्त जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा का निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर रुपए व आभूषण चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर गैंगस्टर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण, नकद रुपए सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 26/27.04.2026 की रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे द्वारा दिनांक 25.04.2026 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए है । सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । घटना के सफल अनावरण के क्रम में भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए दिनांक 26/27.04.2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना गवाईन नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण व नकद रुपए के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है । बता दें कि अभियुक्त थाना मटौंध क्षेत्र का एक शातिर गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है जिस पर चोरी मारपीट आदि सहित पूर्व में कुल 08 मुकदमें दर्ज है । *बरामदगी-* ▪️01 मंगलसूत्र पीली धातु वजन 16.5 ग्राम ▪️01 मंचली पीली धातु वजन 9.2 ग्राम ▪️01 जोड़ी झुमकी पीली धातु वजन 6.4 ग्राम ▪️01 कमरबंद सफेद धातु वजन 278 ग्राम ▪️01 हाफ पेटी सफेद धातु वजन 179 ग्राम ▪️02 जोड़ी बिछिया सफेद धातु वजन 11 ग्राम ▪️01 अंगूठी सफेद घातु वजन 1.5 ग्राम ▪️01 नाक का फूल पीली धातु वजन 0.6 ग्राम ▪️10 हजार रुपए नकद (चोरी के) ▪️01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 78/26 धारा 331(4)/305(a)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा । *आपराधिक इतिहास गजोधर उपर्युक्त-* 1. मु0अ0सं0- 98/21 धारा 325/392/506/411 भा0द0वि0थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 2. मु0अ0सं0- 657/21 धारा 457/380/411 भा0द0वि0थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 3. मु0अ0सं0- 158/21 धारा 380/457/411/413 भा0द0वि थाना मटौंध जनपद बांदा । 4. मु0अ0सं0- 161/21 धारा 307 भा0द0वि थाना मटौंध जनपद बांदा । 5. मु0अ0सं0- 163/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा । 6. मु0अ0सं0- 74/20 धारा 60 आब0अधि0 थाना मटौंध जनपद बांदा । 7. मु0अ0सं0- 164/21 धारा 411/41 भा0द0वि थाना मटौंध जनपद बांदा । 8. मु0अ0सं0- 77/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा ।
    3
    थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर रुपए व आभूषण चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर गैंगस्टर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण, नकद रुपए सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 26/27.04.2026 की रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब हो कि थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे द्वारा दिनांक 25.04.2026 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए है । सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । घटना के सफल अनावरण के क्रम में भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए दिनांक 26/27.04.2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना गवाईन नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण व नकद रुपए के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है । बता दें कि अभियुक्त थाना मटौंध क्षेत्र का एक शातिर गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है जिस पर चोरी मारपीट आदि सहित पूर्व में कुल 08 मुकदमें दर्ज है ।
*बरामदगी-*
▪️01 मंगलसूत्र पीली धातु वजन 16.5 ग्राम
▪️01 मंचली पीली धातु वजन 9.2 ग्राम
▪️01 जोड़ी झुमकी पीली धातु वजन 6.4 ग्राम
▪️01 कमरबंद सफेद धातु वजन 278 ग्राम
▪️01 हाफ पेटी सफेद धातु वजन 179 ग्राम
▪️02 जोड़ी बिछिया सफेद धातु वजन 11 ग्राम
▪️01 अंगूठी सफेद घातु वजन 1.5 ग्राम
▪️01 नाक का फूल पीली धातु वजन 0.6 ग्राम
▪️10 हजार रुपए नकद (चोरी के)
▪️01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.	जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 78/26 धारा 331(4)/305(a)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा ।
*आपराधिक इतिहास गजोधर उपर्युक्त-*
1.	मु0अ0सं0- 98/21 धारा 325/392/506/411 भा0द0वि0थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2.	मु0अ0सं0- 657/21 धारा 457/380/411 भा0द0वि0थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
3.	मु0अ0सं0- 158/21 धारा 380/457/411/413 भा0द0वि थाना मटौंध जनपद बांदा ।
4.	मु0अ0सं0- 161/21 धारा 307 भा0द0वि थाना मटौंध जनपद बांदा ।
5.	मु0अ0सं0- 163/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा ।
6.	मु0अ0सं0- 74/20 धारा 60 आब0अधि0 थाना मटौंध जनपद बांदा ।
7.	मु0अ0सं0- 164/21 धारा 411/41 भा0द0वि थाना मटौंध जनपद बांदा ।
8.	मु0अ0सं0- 77/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फतेहपुर में फोटो कॉपी दुकान में आगजनी, ढाई लाख का नुकसान फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के खम्मापुर निवासी मोहम्मद सिराजुल हुसैन की फोटो कॉपी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने कुछ लोगों पर पूर्व में धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सिराजुल हुसैन अपने साथी कमलापति विश्वकर्मा के साथ फतेहपुर पुलिस लाइन के सामने फोटो कॉपी की दुकान चलाते थे। पीड़ित का आरोप है कि पास में दुकान करने वाले राकेश पासवान और आदित्य पाण्डेय द्वारा लगातार दुकान को लेकर विरोध किया जाता था और धमकियां दी जाती थीं। बताया गया कि 13 अप्रैल को आदित्य पाण्डेय ने कमलापति विश्वकर्मा की बहन को फोन कर दुकान न चलाने की धमकी दी थी। इसके बाद 21 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगा दी, जिससे दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, लेमिनेशन मशीन, इनवर्टर, बैटरी और सोलर पैनल सहित करीब ₹2.50 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार, दुकान में विद्युत कनेक्शन नहीं था, जिससे आग लगने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    फतेहपुर में फोटो कॉपी दुकान में आगजनी, ढाई लाख का नुकसान
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के खम्मापुर निवासी मोहम्मद सिराजुल हुसैन की फोटो कॉपी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने कुछ लोगों पर पूर्व में धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सिराजुल हुसैन अपने साथी कमलापति विश्वकर्मा के साथ फतेहपुर पुलिस लाइन के सामने फोटो कॉपी की दुकान चलाते थे। पीड़ित का आरोप है कि पास में दुकान करने वाले राकेश पासवान और आदित्य पाण्डेय द्वारा लगातार दुकान को लेकर विरोध किया जाता था और धमकियां दी जाती थीं।
बताया गया कि 13 अप्रैल को आदित्य पाण्डेय ने कमलापति विश्वकर्मा की बहन को फोन कर दुकान न चलाने की धमकी दी थी। इसके बाद 21 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगा दी, जिससे दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, लेमिनेशन मशीन, इनवर्टर, बैटरी और सोलर पैनल सहित करीब ₹2.50 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया।
पीड़ित के अनुसार, दुकान में विद्युत कनेक्शन नहीं था, जिससे आग लगने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    2
    Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    user_संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    Academy करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Abhay TV News
    2
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    19 hrs ago
  • Ham light se pareshan Hain subah mein hamare Gaon mein light nahin Hai
    1
    Ham light se pareshan Hain subah mein hamare Gaon mein light nahin Hai
    user_Rammilan
    Rammilan
    Voice of people फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फतेहपुर जनपद वाशियो शहर वासियों को मिली 'आरिका रिसॉर्ट' की सौगात भव्य समारोह में समाजसेवी अशोक तपस्वी ने किया उद्घाटन तपस्वी नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रिसॉर्ट का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाई शोभा फतेहपुर जनपद के विकास और आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। शहर के तपस्वी नगर स्थित अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित 'आरिका रिसॉर्ट' का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक तपस्वी और उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रिसॉर्ट का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के दौरान शहर की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने विशेष रूप से शिरकत कर रिसॉर्ट की भव्यता की सराहना की और संचालक मंडल को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आधुनिक रिसॉर्ट की स्थापना से जनपद में पर्यटन और मांगलिक आयोजनों के स्तर में सुधार होगा। मीडिया से मुखातिब होते हुए समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया कि आरिका रिसॉर्ट को शहरवासियों की आधुनिक जरूरतों और आरामदायक प्रवास को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि रिसॉर्ट में वर्तमान में 16 पूर्णतः वातानुकूलित (AC) कमरे उपलब्ध हैं। इसके अलावा, एक विशाल और भव्य हॉल का निर्माण किया गया है, जो कॉर्पोरेट मीटिंग्स, गोद भराई, बरीक्षा, रिंग सेरेमनी और अन्य पारिवारिक उत्सवों के लिए एक बेहतरीन गंतव्य साबित होगा। विशेष सुविधाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए रिसॉर्ट प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप से 'पिक-अप और ड्रॉप' की नि:शुल्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, युवाओं और बच्चों के आकर्षण के लिए यहाँ एक शानदार स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है, जो जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध होगा। इस गरिमामय समारोह में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, रिंकू लोहारी, शिवाकांत तिवारी, विजय शंकर शुक्ला, विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, सीमा बाजपेई, कविता रस्तोगी और कोटेश्वर शुक्ला सहित जनपद के तमाम गणमान्य नागरिक और व्यवसायी उपस्थित रहे। अंत में अशोक तपस्वी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनका लक्ष्य लोगों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और उच्च स्तरीय वातावरण प्रदान करना है।
    1
    फतेहपुर जनपद वाशियो शहर वासियों को मिली 'आरिका रिसॉर्ट' की सौगात
भव्य समारोह में समाजसेवी अशोक तपस्वी ने किया उद्घाटन
तपस्वी नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रिसॉर्ट का शुभारंभ
जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाई शोभा
फतेहपुर जनपद के विकास और आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। शहर के तपस्वी नगर स्थित अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित 'आरिका रिसॉर्ट' का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक तपस्वी और उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रिसॉर्ट का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान शहर की राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने विशेष रूप से शिरकत कर रिसॉर्ट की भव्यता की सराहना की और संचालक मंडल को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आधुनिक रिसॉर्ट की स्थापना से जनपद में पर्यटन और मांगलिक आयोजनों के स्तर में सुधार होगा।
मीडिया से मुखातिब होते हुए समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया कि आरिका रिसॉर्ट को शहरवासियों की आधुनिक जरूरतों और आरामदायक प्रवास को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि रिसॉर्ट में वर्तमान में 16 पूर्णतः वातानुकूलित (AC) कमरे उपलब्ध हैं। इसके अलावा, एक विशाल और भव्य हॉल का निर्माण किया गया है, जो कॉर्पोरेट मीटिंग्स, गोद भराई, बरीक्षा, रिंग सेरेमनी और अन्य पारिवारिक उत्सवों के लिए एक बेहतरीन गंतव्य साबित होगा।
विशेष सुविधाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए रिसॉर्ट प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप से 'पिक-अप और ड्रॉप' की नि:शुल्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, युवाओं और बच्चों के आकर्षण के लिए यहाँ एक शानदार स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है, जो जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध होगा।
इस गरिमामय समारोह में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, रिंकू लोहारी, शिवाकांत तिवारी, विजय शंकर शुक्ला, विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, सीमा बाजपेई, कविता रस्तोगी और कोटेश्वर शुक्ला सहित जनपद के तमाम गणमान्य नागरिक और व्यवसायी उपस्थित रहे। अंत में अशोक तपस्वी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनका लक्ष्य लोगों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और उच्च स्तरीय वातावरण प्रदान करना है।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Abhay TV News
    2
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.