Shuru
Apke Nagar Ki App…
बबेरू में विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
JSB NEWS UP
बबेरू में विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *गौवंश संरक्षण की समीक्षा-अधिकारियों को सख्त आदेश* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा।अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने गौशालाओं में गौवंशों हेतु समुचित पानी, भूसा एवं हरे चारे की व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम को एक सप्ताह में चालू कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गौवंश संरक्षण समिति में दो प्रगतिशील पशुपालकों को अवश्य रखे जाने के निर्देश दिये। कृषि विभाग के द्वारा किसानों को गौशालाओं से जोडने के लिए निर्देशित किया। प्राकृतिक खेती हेतु किसानों को प्रशिक्षण दिलाया जाए तथा गौशाला से मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत गायों की सुपुर्दगी भी की जाए। उन्होंने हरे चारे के प्रबन्धन के लिए नेरियर घासध्मुरंगा का उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने भूसा भण्डारण पर्याप्त मात्रा में किये जाने हेतु पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि नेपियर घास की बुआई करायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत प्रति हे0 लगभग 22 हजार की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत किसानों को एक गाय की सुपुर्दगी किये जाने पर 1500-रूपये तथा चार गाय की सुपुर्दगी किये जाने पर 6000- रूपये दिये जाने का प्रचार-प्रसार प्रत्येक गौशाला में कराया जाए। हरे चारे की अनउपलब्धता होने पर एक किलो पशु आहार एक गौवंश को दिया जाए। उन्होंने भूसा दान के अन्तर्गत पर्याप्त भूसे का भण्डारण किये जाने के निर्देश दिये। गौशालाओं में एकत्र गोबर से कम्पोस्ट एवं जैविक खाद तैयार की जाए तथा गोबर के लठ्ठे भी बनाये जायें। गाय के गोबर एवं गौमूत्र का भी उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत 7662 गौवंशों की सुपुर्दगी की गयी है तथा 63444 गौवंश संरक्षित किये गये हैं। जनपद में कुल 289 स्थायी एवं अस्थायी गौशालायें संचालित हैं। इसके साथ ही 11 स्थायी पशु आश्रय स्थलों में 4186 गौवंश संरक्षित किये गये हैं। बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि गोवंशों के संरक्षण हेतु गौशालाओं में छाया, टीनसेड, पेयजल, भूसा आदि की व्यवस्था की गयी है और गौशालाओं को और बेहतरढंग से संचालित किया जायेगा। बैठक में उपाध्यक्ष गौशाला आयोग रमाकान्त उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय सहित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।2
- Post by Majnu king up1
- सर्राफा कारोबारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, गिरवी विवादों में स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग फतेहपुर सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुलदीप उर्फ पप्पन रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आभूषण व्यवसाय में गिरवी (प्लेज) से जुड़े विवादों में विधिक स्पष्टता और पुलिस कार्रवाई के लिए ठोस दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते वर्षों पुराने और निष्क्रिय पड़े गिरवी लेनदेन अब दोबारा विवादित किए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों को अनावश्यक कानूनी, आर्थिक और प्रतिष्ठागत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में 10 से 30 साल पुराने लेनदेन बिना पर्याप्त साक्ष्यों के उठाए जा रहे हैं, जो प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होते हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस बिना प्रारंभिक जांच और अभिलेखों का परीक्षण किए सीधे एफआईआर दर्ज कर लेती है या दबावपूर्ण कार्रवाई करती है। इतना ही नहीं, बिना पूर्व सूचना के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर असभ्य व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे व्यापारिक माहौल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि गिरवी, ऋण, ब्याज और हिसाब-किताब से जुड़े अधिकांश मामले स्वभावतः दीवानी (सिविल) होते हैं, जिनमें पुलिस हस्तक्षेप सीमित होना चाहिए। केवल उन्हीं मामलों में कार्रवाई हो, जहां स्पष्ट रूप से आपराधिक तत्व मौजूद हों। सर्राफा एसोसिएशन ने मांग की कि ऐसे मामलों में किसी भी कार्रवाई से पहले अनिवार्य रूप से प्रारंभिक सत्यापन किया जाए, दोनों पक्षों को सुनने का अवसर दिया जाए और दस्तावेजों की जांच के बाद ही कोई कदम उठाया जाए। साथ ही बिना नोटिस के दबावपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाने और पुलिस व्यवहार को सभ्य व विधिसम्मत बनाए रखने की भी अपील की गई। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश सोनी, महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोनू रस्तोगी सहित आनंद रस्तोगी, रंजन गुप्ता, सोनू गुप्ता, अमित रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, अर्पित रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, योगेश चंद्र रस्तोगी, संजय कुमार, अमित कुमार और अभिषेक रस्तोगी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।1
- Post by Abhay TV News2
- चित्रकूट बहिलपुरवा के माराचंद्रा गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती घायलों ने प्रधान पर मारपीट कराने का लगाया आरोप मामला चित्रकूट जनपद के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माराचंद्रा गांव का बीते मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे का है जहां दबंगों ने दो व्यक्तियों के साथ मारपीट की है जिससे दो लोग घायल हो गए घायल लालसिंह पुत्र उदय सिंह आज बुधवार की सुबह 9 बजे घटना की जानकारी दी है और बताया कि वह अपने पड़ोसी सुभाष सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी गदा खान के साथ गांव से कुछ दूर स्थित भैरव बाबा आश्रम से भंडारे का प्रसाद खा कर घर लौट रहे थे तभी माराचंद्रा गांव के पास ग्राम प्रधान जग मोहन के इशारे पर दुर्गेश,श्रवण ,कल्लू और एक महिला सहित 5 लोग गाली गलौज कर रहे थे जिसका विरोध करने पर उक्त दबंगों ने सुभाष और उसके साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की जिससे दोनों घायल हो गए जिनको परिजन मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ितो ने बताया कि मामले की तहरीर बहिलपुरवा थाने में दी गई है2
- चित्रकूट झांसी मिर्जापुर मुख्य मार्ग में रैपुरा के मैकी मोड़ के पास ट्रक की टक्कर बाइक सवार दो युवकों की मौत पुलिस ने कराया शवों का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद झांसी मिर्जापुर मुख्य मार्ग में रैपुरा के देऊंधा मैकी मोड़ में स्थित पेट्रोल पंप के पास का बीते मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे का है जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई मृतक ननकू पुत्र मौजीलाल के निवासी बसिंघा थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट के परिजनों ने बताया कि ननकू अपने पड़ोसी शिवपूजन पुत्र गोरेलाल के साथ में पेट्रोल डलवाने मैकी मोड़ स्थित देऊंधा पेट्रोल पंप जा रहे थे तभी मैकी मोड़ के पास सामने आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों मौके पर ही गिर जिसमें शिवपूजन की घटना स्थल पर मौत हो गई और ननकू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनों द्वारा रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां इलाज के दौरान शिवपूजन की भी मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दोनों शवों का आज बुधवार की दोपहर 12: 30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटना क्रम1
- *मोटरसाइकिल चोर 08 घण्टे में गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 08 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले देवानंद द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 28 अप्रैल शाम को कालूकुआं एस0एस मान्टेसरी गली से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 08 घण्टे के भीतर अभियुक्त को छोटा बाईपास पल्हरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त अरुण पुत्र संतोष निवासी निवादा थाना गिरवां जनपद बाँदा का निवासी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।1
- बांदा,थाना कोतवाली नगर में कुछ दिन पूर्व एक सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पूर्व परिचित व्यक्ति द्वारा दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया । सूचना पर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति सामान्य है। आक्रामक व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में प्राप्त तहरीर पर समीचीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। बाइट अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक।1
- फतेहपुर जिले में गिरवी आभूषण विवाद में पुलिस की कार्रवाई पर सर्राफा कारोबारियों ने उठाए सवाल - डीजीपी से जारी किए जाएं दिशा-निर्देश, दीवानी मामलों में एफआईआर पर रोक की मांग 50ज्वेलर्स व्यापारियों ने आज फतेहपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बताई समस्या जिसमें फतेहपुर पुलिस अधीक्षक ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बाद पुराने गिरवी लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ गए हैं। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि 10 से 30 साल पुराने निष्क्रिय मामलों में अब बिना दस्तावेज के दावे किए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों को कानूनी और आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस बिना जांच और बिना पक्ष सुने सीधे एफआईआर दर्ज कर रही है। कई बार बिना नोटिस के दुकानों पर पहुंचकर दबाव बनाया जाता है। इससे व्यापारियों की साख खराब हो रही है और कारोबारी माहौल में डर का माहौल है। कारोबारियों ने बताया कि कई मामलों में गिरवी रखने वालों ने खुद सामान वापस लेने से इनकार किया था, क्योंकि उस समय सोने का दाम मूलधन और ब्याज से कम था। अब दाम बढ़ने पर वही लोग पुराने मामले उठा रहे हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि गिरवी विवाद मूल रूप से दीवानी मामला है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई से पहले प्रारंभिक सत्यापन अनिवार्य किया जाए। बिना दस्तावेज जांचे और दोनों पक्षों को सुने बिना एफआईआर न हो। सर्राफा कारोबारियों ने डीजीपी से मांग की है कि पुलिस के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। 1. दीवानी मामलों में बिना जांच कोई कार्रवाई न हो। 2. व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बिना नोटिस न जाएं। 3. पुलिस का व्यवहार सभ्य और विधिसम्मत हो। 4. दबावपूर्ण और अपमानजनक व्यवहार पर रोक लगे। कारोबारियों का कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वैध व्यापार बाधित हो रहा है। उन्होंने दीवानी मामलों में पुलिस हस्तक्षेप सीमित रखने की मांग की है।1