logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर में साइबर ठगी करने वालों का पुलिस द्वारा किया गया भंडाफोड़.... कानपुर पुलिस की फजलगंज थाना टीम ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक देश-विदेश के हजारों लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस पूरे खेल की कमान दुबई में बैठा मुख्य सरगना सुल्तान मिर्जा संभाल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गरीबों के खातों से हवाला का खेल पुलिस की गिरफ्त में आए स्थानीय सरगना कपिल वर्मा और उसके साथियों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह गैंग आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी फर्में और म्यूल बैंक अकाउंट्स खुलवाए जाते थे। इन खातों की चेकबुक, एटीएम कार्ड और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड्स को कोरियर के जरिए दुबई भेजा जाता था। क्रिप्टो और हवाला से दुबई भेजी जाती थी, की रकम को सबसे पहले इन फर्जी खातों में मंगवाया जाता था। कुल रकम का 40 फीसदी हिस्सा भारत में स्थानीय नेटवर्क और कमीशन के लिए रखा जाता था, जबकि बाकी 60 फीसदी रकम को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा तक पहुंचाया जाता था। इस रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार में भी हो रहा था। 23 बैंक अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में इस पूरे मामले में बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल और कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच में 23 बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के पुख्ता सबूत मिले हैं। इन बैंककर्मियों ने बिना सही वेरिफिकेशन के धड़ल्ले से खाते और फर्में खोलने में मदद की। पुलिस अब इन सभी के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।अवैध उपकरणों का जखीरा बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में डिजिटल और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

21 hrs ago
user_Mohd. Haroon
Mohd. Haroon
Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

कानपुर में साइबर ठगी करने वालों का पुलिस द्वारा किया गया भंडाफोड़.... कानपुर पुलिस की फजलगंज थाना टीम ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक देश-विदेश के हजारों लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस पूरे खेल की कमान दुबई में बैठा मुख्य सरगना सुल्तान मिर्जा संभाल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गरीबों के खातों से हवाला का खेल पुलिस की गिरफ्त में आए स्थानीय सरगना कपिल वर्मा और उसके साथियों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह गैंग आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी फर्में और म्यूल बैंक अकाउंट्स खुलवाए जाते थे। इन खातों की चेकबुक, एटीएम कार्ड और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड्स को कोरियर के जरिए दुबई भेजा जाता था। क्रिप्टो और हवाला से दुबई भेजी जाती थी, की रकम को सबसे पहले इन फर्जी खातों में मंगवाया जाता था। कुल रकम का 40 फीसदी हिस्सा भारत में स्थानीय नेटवर्क और कमीशन के लिए रखा जाता था, जबकि बाकी 60 फीसदी रकम को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा तक पहुंचाया जाता था। इस रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार में भी हो रहा था। 23 बैंक अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में इस पूरे मामले में बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल और कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच में 23 बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के पुख्ता सबूत मिले हैं। इन बैंककर्मियों ने बिना सही वेरिफिकेशन के धड़ल्ले से खाते और फर्में खोलने में मदद की। पुलिस अब इन सभी के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।अवैध उपकरणों का जखीरा बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में डिजिटल और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डूडा कालोनी शंकरगढ़ की बुनियादी समस्याओ को लेकर डूडा निवासियों का धरना प्रदर्शन
    1
    डूडा कालोनी शंकरगढ़ की बुनियादी समस्याओ को लेकर डूडा निवासियों का धरना प्रदर्शन
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • उमेश पाल हत्याकांड में पत्नी जया पाल का कोर्ट में बयान, बोलीं—आज भी जान को खतरा उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर प्रयागराज से है. उमेश पाल की पत्नी जया पाल मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने मामले में अपना बयान दर्ज कराया। एमपी एमएलए कोर्ट में जया पाल ने 24 फरवरी 2023 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड और उससे पहले लगातार की जा रही रेकी से जुड़े घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से अदालत के सामने रखा। धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और अधिवक्ता उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उमेश पाल के साथ उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई थी। हत्याकांड के बाद जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद के परिवार, शूटरों और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस की ओर से आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। इस केस में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर, अधिवक्ता विजय मिश्रा, खान सौलत हनीफ, एखलाक अहमद, सदाकत खान, शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब तथा शूटर गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद अरमान और साबिर समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब, गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर अब भी फरार बताए जा रहे हैं। आज कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकलीं जया पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी जान का खतरा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने आरोप लागते हुए कहा कि आज भी उनकी रेकी की गई है और अतीक गैंग से जुड़े कुछ लोग अब भी सक्रिय हैं। जया पाल ने अपनी सुरक्षा और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और सीसीटीवी फुटेज दिया। जिसपर कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को तत्काल सुरक्षा बढ़ाये जाने का आदेश जारी किया। परिसर में इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता जया पाल के साथ मौजूद दिखाई दिए। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताती रही जया पाल का आज अदालत में दर्ज हुआ बयान मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में अहम माना जा रहा है। बाइट... जया पाल पत्नी स्वर्गीय उमेश पाल
    1
    उमेश पाल हत्याकांड में पत्नी जया पाल का कोर्ट में बयान, बोलीं—आज भी जान को खतरा
उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर प्रयागराज से है. उमेश पाल की पत्नी जया पाल मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने मामले में अपना बयान दर्ज कराया। एमपी एमएलए कोर्ट में जया पाल ने 24 फरवरी 2023 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड और उससे पहले लगातार की जा रही रेकी से जुड़े घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से अदालत के सामने रखा।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और अधिवक्ता उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उमेश पाल के साथ उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई थी। हत्याकांड के बाद जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद के परिवार, शूटरों और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस की ओर से आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। इस केस में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर, अधिवक्ता विजय मिश्रा, खान सौलत हनीफ, एखलाक अहमद, सदाकत खान, शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब तथा शूटर गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद अरमान और साबिर समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब, गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर अब भी फरार बताए जा रहे हैं। आज कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकलीं जया पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी जान का खतरा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने आरोप लागते हुए कहा कि आज भी उनकी रेकी की गई है और अतीक गैंग से जुड़े कुछ लोग अब भी सक्रिय हैं। जया पाल ने अपनी सुरक्षा और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और सीसीटीवी फुटेज दिया। जिसपर कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को तत्काल सुरक्षा बढ़ाये जाने का आदेश जारी किया। परिसर में इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता जया पाल के साथ मौजूद दिखाई दिए। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताती रही जया पाल का आज अदालत में दर्ज हुआ बयान मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में अहम माना जा रहा है।
बाइट... जया पाल पत्नी स्वर्गीय उमेश पाल
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    1 hr ago
  • सूरत जिला एलसीबी/पैरोल फरलो दस्ते ने बारडोली तालुका के मानेकपुर चेक पोस्ट से विदेशी शराब की एक मात्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और टाटा हैरियर चार पहिया वाहन के चालक को विदेशी शराब की एक मात्रा सहित कुल 13,09,624 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। सूरत ग्रामीण एल.सी.बी पुलिस सूरत जिला एलसीबी/पैरोल फरलो दस्ते ने बारडोली तालुका के मानेकपुर चेक पोस्ट से विदेशी शराब की एक मात्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और टाटा हैरियर चार पहिया वाहन के चालक को विदेशी शराब की एक मात्रा सहित कुल 13,09,624 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह साहब के नेतृत्व में सूरत डिवीजन, सूरत पुलिस और पुलिस अधीक्षक राजेश गधिया साहब के नेतृत्व में सूरत ग्रामीण जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई है और ऐसी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं। जिसके आधार पर सूरत ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एलसीबी पुलिस निरीक्षक श्री एन.जी. पंचानी ने अभियान के दौरान प्रभावी कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस अधिकारियों/लोगों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जिले में सूचीबद्ध जुआ और शराब तस्करों की गतिविधियों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर विदेशी शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी गई है, प्रभावी कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं और एक विशिष्ट दिशा में कार्य शुरू किया गया है। इसी के अनुरूप, एलसीबी शाखा के एच.सी. मसानी, पुलिस सब इंस्पेक्टर नाओ और पुलिस कर्मियों की विभिन्न टीमें सूरत जिले के क्षेत्र में गश्त पर तैनात थीं। इसी दौरान, एलसीबी/पैरोल फरलो स्क्वाड शाखा के एएसआई रोहितभाई बाबूभाई और एएसआई दीपकभाई आनंदराव नाओ को उनके निजी मुखबिर से सूचना मिली कि, "टाटा कंपनी की हैरियर चार पहिया वाहन (पंजीकरण संख्या GJ-05-RM-3026) का चालक आंतरिक सड़क (ने.हा. संख्या 53) से होते हुए मानेकपुर के रास्ते वडोदरा की ओर जा रहा है।" यह निश्चित है कि प्राप्त सूचना के आधार पर, एलसीबी/पैरोल फरलो के कर्मचारी मानेकपुर चेक पोस्ट से मानेकपुर गांव के बाहरी इलाके में, ने.हा. संख्या 53 पर, धुलिया से सूरत की ओर जा रही टाटा हैरियर चार पहिया वाहन की निगरानी कर रहे थे। इसी बीच, पुलिस नाकाबंदी देखकर हैरियर कार के चालक ने अपनी गाड़ी को पूरी रफ्तार से चलाया और बीच सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा दिया, जिससे गाड़ी रुक गई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। अतः टाटा हैरियर कार के चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और गाड़ी में विदेशी शराब भरवाने वाले तथा शराब मंगवाने वाले व्यक्ति को वांछित घोषित किया गया। जब्त की गई सभी वस्तुएं बारडोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई हैं। अभियुक्त का नाम पता 1. टाटा कंपनी की हैरियर चार पहिया कार का ड्राइवर, रजिस्ट्रेशन नंबर:- अजयभाई रोहितभाई धोडी, उम्र 32, व्यवसाय, ड्राइविंग और खेती, निवास: सरायगाम, बंधार पालियू, उमरगाम, जिला वलसाड। 2. वांछित:- टाटा हैरियर चार पहिया वाहन, पंजीकरण संख्या GJ-05-RM-3026, अच्छी स्थिति में, और जिसका चालक योगेशभाई वारली हो, निवासी सारिगम, मेन बाजार, एचडीएफसी बैंक के पीछे, तहसील उमर्गम, जी. वलसाड, जिसका पूरा नाम ज्ञात नहीं है। 3. वांछित:- वडोदरा निवासी एक अज्ञात व्यक्ति जिसने विदेशी शराब मंगवाई थी और जिसका नाम और पता ज्ञात नहीं है। उसकी पहचान करके जांच की जानी चाहिए। जब्त किये गये सामान का विवरण 1. भारतीय निर्मित विदेशी शराब, व्हिस्की और बीयर की बोतलें, टिन संख्या-1188, कुल मूल्य 2,96,904 रुपये/- 2. टाटा हैरियर फोर व्हीलर कार, पंजीकरण संख्या: GJ-05-RM-3026, मूल्य: 10,00,000/- रुपये 3. मोबाइल नंबर-02, 10,500 रुपये/- 4. आरोपी की तलाशी में बरामद नकदी 2,220 रुपये है।
    2
    सूरत जिला एलसीबी/पैरोल फरलो दस्ते ने बारडोली तालुका के मानेकपुर चेक पोस्ट से विदेशी शराब की एक मात्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और टाटा हैरियर चार पहिया वाहन के चालक को विदेशी शराब की एक मात्रा सहित कुल 13,09,624 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।

सूरत ग्रामीण एल.सी.बी पुलिस
सूरत जिला एलसीबी/पैरोल फरलो दस्ते ने बारडोली तालुका के मानेकपुर चेक पोस्ट से विदेशी शराब की एक मात्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और टाटा हैरियर चार पहिया वाहन के चालक को विदेशी शराब की एक मात्रा सहित कुल 13,09,624 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह साहब के नेतृत्व में सूरत डिवीजन, सूरत पुलिस और पुलिस अधीक्षक राजेश गधिया साहब के नेतृत्व में सूरत ग्रामीण जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई है और ऐसी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं।
जिसके आधार पर सूरत ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एलसीबी पुलिस निरीक्षक श्री एन.जी. पंचानी ने अभियान के दौरान प्रभावी कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस अधिकारियों/लोगों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जिले में सूचीबद्ध जुआ और शराब तस्करों की गतिविधियों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर विदेशी शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी गई है, प्रभावी कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिए गए हैं और एक विशिष्ट दिशा में कार्य शुरू किया गया है।
इसी के अनुरूप, एलसीबी शाखा के एच.सी. मसानी, पुलिस सब इंस्पेक्टर नाओ और पुलिस कर्मियों की विभिन्न टीमें सूरत जिले के क्षेत्र में गश्त पर तैनात थीं। इसी दौरान, एलसीबी/पैरोल फरलो स्क्वाड शाखा के एएसआई रोहितभाई बाबूभाई और एएसआई दीपकभाई आनंदराव नाओ को उनके निजी मुखबिर से सूचना मिली कि, "टाटा कंपनी की हैरियर चार पहिया वाहन (पंजीकरण संख्या GJ-05-RM-3026) का चालक आंतरिक सड़क (ने.हा. संख्या 53) से होते हुए मानेकपुर के रास्ते वडोदरा की ओर जा रहा है।" यह निश्चित है कि प्राप्त सूचना के आधार पर, एलसीबी/पैरोल फरलो के कर्मचारी मानेकपुर चेक पोस्ट से मानेकपुर गांव के बाहरी इलाके में, ने.हा. संख्या 53 पर, धुलिया से सूरत की ओर जा रही टाटा हैरियर चार पहिया वाहन की निगरानी कर रहे थे।
इसी बीच, पुलिस नाकाबंदी देखकर हैरियर कार के चालक ने अपनी गाड़ी को पूरी रफ्तार से चलाया और बीच सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा दिया, जिससे गाड़ी रुक गई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। अतः टाटा हैरियर कार के चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और गाड़ी में विदेशी शराब भरवाने वाले तथा शराब मंगवाने वाले व्यक्ति को वांछित घोषित किया गया। जब्त की गई सभी वस्तुएं बारडोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई हैं।
अभियुक्त का नाम पता
1. टाटा कंपनी की हैरियर चार पहिया कार का ड्राइवर, रजिस्ट्रेशन नंबर:- अजयभाई रोहितभाई धोडी, उम्र 32, व्यवसाय, ड्राइविंग और खेती, निवास: सरायगाम, बंधार पालियू, उमरगाम, जिला वलसाड।
2. वांछित:- टाटा हैरियर चार पहिया वाहन, पंजीकरण संख्या GJ-05-RM-3026, अच्छी स्थिति में, और जिसका चालक योगेशभाई वारली हो, निवासी सारिगम, मेन बाजार, एचडीएफसी बैंक के पीछे, तहसील उमर्गम, जी. वलसाड, जिसका पूरा नाम ज्ञात नहीं है।
3. वांछित:- वडोदरा निवासी एक अज्ञात व्यक्ति जिसने विदेशी शराब मंगवाई थी और जिसका नाम और पता ज्ञात नहीं है। उसकी पहचान करके जांच की जानी चाहिए।
जब्त किये गये सामान का विवरण
1. भारतीय निर्मित विदेशी शराब, व्हिस्की और बीयर की बोतलें, टिन संख्या-1188, कुल मूल्य 2,96,904 रुपये/-
2. टाटा हैरियर फोर व्हीलर कार, पंजीकरण संख्या: GJ-05-RM-3026, मूल्य: 10,00,000/- रुपये
3. मोबाइल नंबर-02, 10,500 रुपये/-
4. आरोपी की तलाशी में बरामद नकदी 2,220 रुपये है।
    user_SURAT PUBLIC ISSUE(ALL INDIA)
    SURAT PUBLIC ISSUE(ALL INDIA)
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गौहनिया-करछना राज मार्ग पर गिरा विशाल नीम का पेड़, घंटों थमा रहा यातायात, हथीगन गांव के पास लगा लंबा जाम *प्रयागराज।* घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया से करछना जाने वाले राज मार्ग पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक विशाल नीम का पेड़ सड़क पर भरभराकर गिर पड़ा। घटना करमा चौकी के समीप हथीगन गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगा विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर बीच सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते दोनों तरफ आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। बाइक, कार, ऑटो और बसें जाम में फंस गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डालियों को काटकर हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। कई घंटों तक यातायात बाधित रहने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
    4
    गौहनिया-करछना राज मार्ग पर गिरा विशाल नीम का पेड़, घंटों थमा रहा यातायात, हथीगन गांव के पास लगा लंबा जाम
*प्रयागराज।* घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया से करछना जाने वाले राज मार्ग पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक विशाल नीम का पेड़ सड़क पर भरभराकर गिर पड़ा। घटना करमा चौकी के समीप हथीगन गांव के पास की है।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगा विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर बीच सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते दोनों तरफ आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। बाइक, कार, ऑटो और बसें जाम में फंस गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डालियों को काटकर हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। कई घंटों तक यातायात बाधित रहने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
    user_Pradeep Kumar Vishwakarma
    Pradeep Kumar Vishwakarma
    Pharmacist इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लेटे बड़े हनुमान मंदिर परिसर में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे हनुमान जी का विग्रह जलमग्न हो गया है। त्रिवेणी बांध के नीचे की सड़कें और आसपास के पार्क भी पानी में डूब चुके हैं। छोटा बघाड़ा, सलोरी और अन्य कछारी बस्तियों के निचले हिस्सों में पानी का दायरा बढ़ने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों को सतर्क किया जाने लगा है। मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कैचमेंट एरिया में बारिश के साथ-साथ केन, बेतवा, टोंस और बेलन जैसी सहायक नदियों का पानी भी बढ़ने से मुख्य नदियों के प्रवाह पर असर पड़ रहा है। हालांकि नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और जल पुलिस की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया
    1
    प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। 
नदियों का जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लेटे बड़े हनुमान मंदिर परिसर में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे हनुमान जी का विग्रह जलमग्न हो गया है। त्रिवेणी बांध के नीचे की सड़कें और आसपास के पार्क भी पानी में डूब चुके हैं। 
छोटा बघाड़ा, सलोरी और अन्य कछारी बस्तियों के निचले हिस्सों में पानी का दायरा बढ़ने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों को सतर्क किया जाने लगा है।  
मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कैचमेंट एरिया में बारिश के साथ-साथ केन, बेतवा, टोंस और बेलन जैसी सहायक नदियों का पानी भी बढ़ने से मुख्य नदियों के प्रवाह पर असर पड़ रहा है।  
हालांकि नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और जल पुलिस की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया
    user_PAWAN KUMAR PAL
    PAWAN KUMAR PAL
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर में साइबर ठगी करने वालों का पुलिस द्वारा किया गया भंडाफोड़.... कानपुर पुलिस की फजलगंज थाना टीम ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक देश-विदेश के हजारों लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस पूरे खेल की कमान दुबई में बैठा मुख्य सरगना सुल्तान मिर्जा संभाल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गरीबों के खातों से हवाला का खेल पुलिस की गिरफ्त में आए स्थानीय सरगना कपिल वर्मा और उसके साथियों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह गैंग आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी फर्में और म्यूल बैंक अकाउंट्स खुलवाए जाते थे। इन खातों की चेकबुक, एटीएम कार्ड और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड्स को कोरियर के जरिए दुबई भेजा जाता था। क्रिप्टो और हवाला से दुबई भेजी जाती थी, की रकम को सबसे पहले इन फर्जी खातों में मंगवाया जाता था। कुल रकम का 40 फीसदी हिस्सा भारत में स्थानीय नेटवर्क और कमीशन के लिए रखा जाता था, जबकि बाकी 60 फीसदी रकम को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा तक पहुंचाया जाता था। इस रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार में भी हो रहा था। 23 बैंक अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में इस पूरे मामले में बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल और कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच में 23 बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के पुख्ता सबूत मिले हैं। इन बैंककर्मियों ने बिना सही वेरिफिकेशन के धड़ल्ले से खाते और फर्में खोलने में मदद की। पुलिस अब इन सभी के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।अवैध उपकरणों का जखीरा बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में डिजिटल और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
    1
    कानपुर में साइबर ठगी करने वालों का पुलिस द्वारा किया गया भंडाफोड़....
कानपुर पुलिस की फजलगंज थाना टीम ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक देश-विदेश के हजारों लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस पूरे खेल की कमान दुबई में बैठा मुख्य सरगना सुल्तान मिर्जा संभाल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गरीबों के खातों से हवाला का खेल पुलिस की गिरफ्त में आए स्थानीय सरगना कपिल वर्मा और उसके साथियों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह गैंग आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं व लोन दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी फर्में और म्यूल बैंक अकाउंट्स खुलवाए जाते थे। इन खातों की चेकबुक, एटीएम कार्ड और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड्स को कोरियर के जरिए दुबई भेजा जाता था। क्रिप्टो और हवाला से दुबई भेजी जाती थी, की रकम को सबसे पहले इन फर्जी खातों में मंगवाया जाता था। कुल रकम का 40 फीसदी हिस्सा भारत में स्थानीय नेटवर्क और कमीशन के लिए रखा जाता था, जबकि बाकी 60 फीसदी रकम को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी  में बदलकर दुबई में बैठे सुल्तान मिर्जा तक पहुंचाया जाता था। इस रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार में भी हो रहा था। 23 बैंक अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में इस पूरे मामले में बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल और कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच में 23 बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के पुख्ता सबूत मिले हैं। इन बैंककर्मियों ने बिना सही वेरिफिकेशन के धड़ल्ले से खाते और फर्में खोलने में मदद की। पुलिस अब इन सभी के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।अवैध उपकरणों का जखीरा बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में डिजिटल और बैंकिंग सामग्री बरामद की है।
फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
    user_Mohd. Haroon
    Mohd. Haroon
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सूरत जिला पैरोल और फरलो दस्ते ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो महुवा पुलिस स्टेशन के हत्या मामले में अंतरिम जमानत प्राप्त करने के बाद पिछले आठ (8) वर्षों से लाजपुर केंद्रीय जेल से फरार था। सूरत जिला पैरोल और फरलो दस्ते ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो महुवा पुलिस स्टेशन के हत्या मामले में अंतरिम जमानत प्राप्त करने के बाद पिछले आठ (8) वर्षों से लाजपुर केंद्रीय जेल से फरार था। सूरत पुलिस के सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह साहब और सूरत ग्रामीण पुलिस के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया साहब के नेतृत्व में सूरत ग्रामीण जिले में संपत्ति और शरीर से संबंधित अनसुलझे गंभीर अपराधों का पता लगाने और जिले में फरार आरोपियों, कैदियों और पैरोल/पराल अवकाश और अंतरिम अवकाश पर रह रहे आवारा लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया गया। तदनुसार, श्री एन.जी. पंचानी, पुलिस इंस्पेक्टर, एलसीबी सूरत ग्रामीण, नाओ के निर्देशों और मार्गदर्शन पर, श्री जे.के. राव, पुलिस सब इंस्पेक्टर, पैरोल फरलो नाओ ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय खुफिया जानकारी के माध्यम से जांच की, जबकि पैरोल फरलो स्क्वाड के एच.सी. योगेशभाई श्रवणभाई और एच.सी. राजेशभाई बलदेवभाई नाओ को संयुक्त रूप से उनके निजी मुखबिर से विशिष्ट सूचना मिली कि, "केतनभाई जीवनभाई मह्यावंशी, निवासी मुड्ड गांव, तहसील महुवा, जिला सूरत, महुवा पुलिस स्टेशन में हत्या के अपराध का आरोपी, आठ साल पहले लाजपुर केंद्रीय जेल से अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल में पेश नहीं हुआ है और फरार है। वह वर्तमान में कडोदरा चौराहे पर नीले रंग की छोटी बाजू की टी-शर्ट और गहरे भूरे रंग की जींस पैंट पहने खड़ा है।" ऐसी विशिष्ट सूचना के आधार पर, पैरोल फॉलो ब्रांच के जवानों ने सूचित स्थान पर जाकर जांच करने के बाद उपरोक्त अंतरिम अवकाश से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और उसे लाजपुर केंद्रीय जेल ले गए। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण ::- केतनभाई जीवनभाई मह्यावंशी पता: मुड गांव, ता. महुवा, जिला. सूरत गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ किए गए अपराध का विवरण महुवा पुलिस स्टेशन I गु.2.नं.72/2014 ईपीसीओ धारा 302, 201,120 (बी), 114 सफल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम श्री एन.जी. पंचानी, पुलिस इंस्पेक्टर, एल.सी.बी. श्री जे.के. राव, पुलिस सब इंस्पेक्टर, पैरोल फरलो एएसआई संजयभाई गंडाभाई एच.सी. राजेशभाई बलदेवभाई एच.सी. योगेशभाई श्रवणभाई एच.सी. अशोकभाई भावरावभाई एच.सी. महेशभाई चंदूभाई
    2
    सूरत जिला पैरोल और फरलो दस्ते ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो महुवा पुलिस स्टेशन के हत्या मामले में अंतरिम जमानत प्राप्त करने के बाद पिछले आठ (8) वर्षों से लाजपुर केंद्रीय जेल से फरार था।

सूरत जिला पैरोल और फरलो दस्ते ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो महुवा पुलिस स्टेशन के हत्या मामले में अंतरिम जमानत प्राप्त करने के बाद पिछले आठ (8) वर्षों से लाजपुर केंद्रीय जेल से फरार था।
सूरत पुलिस के सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह साहब और सूरत ग्रामीण पुलिस के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया साहब के नेतृत्व में सूरत ग्रामीण जिले में संपत्ति और शरीर से संबंधित अनसुलझे गंभीर अपराधों का पता लगाने और जिले में फरार आरोपियों, कैदियों और पैरोल/पराल अवकाश और अंतरिम अवकाश पर रह रहे आवारा लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया गया।
तदनुसार, श्री एन.जी. पंचानी, पुलिस इंस्पेक्टर, एलसीबी सूरत ग्रामीण, नाओ के निर्देशों और मार्गदर्शन पर, श्री जे.के. राव, पुलिस सब इंस्पेक्टर, पैरोल फरलो नाओ ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय खुफिया जानकारी के माध्यम से जांच की, जबकि पैरोल फरलो स्क्वाड के एच.सी. योगेशभाई श्रवणभाई और एच.सी. राजेशभाई बलदेवभाई नाओ को संयुक्त रूप से उनके निजी मुखबिर से विशिष्ट सूचना मिली कि, "केतनभाई जीवनभाई मह्यावंशी, निवासी मुड्ड गांव, तहसील महुवा, जिला सूरत, महुवा पुलिस स्टेशन में हत्या के अपराध का आरोपी, आठ साल पहले लाजपुर केंद्रीय जेल से अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल में पेश नहीं हुआ है और फरार है। वह वर्तमान में कडोदरा चौराहे पर नीले रंग की छोटी बाजू की टी-शर्ट और गहरे भूरे रंग की जींस पैंट पहने खड़ा है।" ऐसी विशिष्ट सूचना के आधार पर, पैरोल फॉलो ब्रांच के जवानों ने सूचित स्थान पर जाकर जांच करने के बाद उपरोक्त अंतरिम अवकाश से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और उसे लाजपुर केंद्रीय जेल ले गए।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण ::-
केतनभाई जीवनभाई मह्यावंशी पता: मुड गांव, ता. महुवा, जिला. सूरत
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ किए गए अपराध का विवरण
महुवा पुलिस स्टेशन I गु.2.नं.72/2014 ईपीसीओ धारा 302, 201,120 (बी), 114
सफल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम
श्री एन.जी. पंचानी, पुलिस इंस्पेक्टर, एल.सी.बी.
श्री जे.के. राव, पुलिस सब इंस्पेक्टर, पैरोल फरलो
एएसआई संजयभाई गंडाभाई
एच.सी. राजेशभाई बलदेवभाई
एच.सी. योगेशभाई श्रवणभाई
एच.सी. अशोकभाई भावरावभाई
एच.सी. महेशभाई चंदूभाई
    user_SURAT PUBLIC ISSUE(ALL INDIA)
    SURAT PUBLIC ISSUE(ALL INDIA)
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज-मोहम्मद मोमीन की मौत पर उठे सवाल परिजनों ने मारपीट के बाद पानी में फेंके जाने की जताई आशंका प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के जाहिराबाद निवासी मोहम्मद मोमीन पुत्र मुर्तुज़ा की मौत को लेकर परिजनों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिस की ओर से मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है, वहीं परिवार ने आशंका जताई है कि मोमीन के साथ पहले मारपीट की गई और इसके बाद उसे पानी में फेंका गया। परिजनों का कहना है कि शव से संबंधित तस्वीरों में गर्दन, कान और सिर के आसपास चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं निशानों को लेकर परिवार घटना की परिस्थितियों की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहा है। परिजनों का सवाल है कि यदि मौत केवल डूबने से हुई है तो शरीर पर दिखाई दे रहे चोट के निशान किन परिस्थितियों में आए, इसकी भी जांच होनी चाहिए। परिवार ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को आरोपी बनाना नहीं, बल्कि मोहम्मद मोमीन की मौत की वास्तविक वजह सामने लाना है। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल एवं फोरेंसिक साक्ष्यों के साथ घटनास्थल की जांच, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल फोन समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि जांच में हत्या की आशंका के पहलू को भी शामिल किया जाए। यदि जांच में मारपीट कर पानी में फेंके जाने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। परिजनों ने कहा कि उन्होंने अपना बेटा और भाई खोया है। उनकी मांग किसी से बदला लेने की नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के जरिए घटना की वास्तविक सच्चाई सामने लाने और न्याय दिलाने की है।
    1
    प्रयागराज-मोहम्मद मोमीन की मौत पर उठे सवाल परिजनों ने मारपीट के बाद पानी में फेंके जाने की जताई आशंका
प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के जाहिराबाद निवासी मोहम्मद मोमीन पुत्र मुर्तुज़ा की मौत को लेकर परिजनों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिस की ओर से मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है, वहीं परिवार ने आशंका जताई है कि मोमीन के साथ पहले मारपीट की गई और इसके बाद उसे पानी में फेंका गया।
परिजनों का कहना है कि शव से संबंधित तस्वीरों में गर्दन, कान और सिर के आसपास चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं निशानों को लेकर परिवार घटना की परिस्थितियों की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहा है। परिजनों का सवाल है कि यदि मौत केवल डूबने से हुई है तो शरीर पर दिखाई दे रहे चोट के निशान किन परिस्थितियों में आए, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
परिवार ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को आरोपी बनाना नहीं, बल्कि मोहम्मद मोमीन की मौत की वास्तविक वजह सामने लाना है। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल एवं फोरेंसिक साक्ष्यों के साथ घटनास्थल की जांच, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल फोन समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है।
परिजनों ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि जांच में हत्या की आशंका के पहलू को भी शामिल किया जाए। यदि जांच में मारपीट कर पानी में फेंके जाने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
परिजनों ने कहा कि उन्होंने अपना बेटा और भाई खोया है। उनकी मांग किसी से बदला लेने की नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के जरिए घटना की वास्तविक सच्चाई सामने लाने और न्याय दिलाने की है।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #कौशाम्बी : मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में धमके के बाद लोगों ने जताई नाराजगी, मलबे में दबकर 11 लोगों की मौत, अब भी मलबे में शवों की तलाश जारी... ऐसी खबरों के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    1
    #कौशाम्बी : मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में धमके के बाद लोगों ने जताई नाराजगी, मलबे में दबकर 11 लोगों की मौत, अब भी मलबे में शवों की तलाश जारी...
ऐसी खबरों के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.