logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अभियुक्त रोहित उर्फ मोनू (21 वर्ष) निवासी देल्हना, थाना रोहनिया को गिरफ्तारी किशोरी अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद वाराणसी। थाना रोहनिया क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर गुमशुदा व अपहृता की बरामदगी तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में थाना रोहनिया पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोरौता बाजार, थाना लोहता क्षेत्र से अभियुक्त रोहित उर्फ मोनू (21 वर्ष) निवासी देल्हना, थाना रोहनिया को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार किया। बताया गया कि 20 फरवरी को पीड़िता के परिजन ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 18 फरवरी को अभियुक्त उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना रोहनिया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस की सक्रियता से अपहृता किशोरी (उम्र करीब 14 वर्ष) को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार और महिला कांस्टेबल विजय भारती शामिल रहीं।

2 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
2 hrs ago
c6ad1e96-4835-49f5-a18a-9ce7cf369244

अभियुक्त रोहित उर्फ मोनू (21 वर्ष) निवासी देल्हना, थाना रोहनिया को गिरफ्तारी किशोरी अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद वाराणसी। थाना रोहनिया क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर गुमशुदा व अपहृता की बरामदगी तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में थाना रोहनिया पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोरौता बाजार, थाना लोहता क्षेत्र से अभियुक्त रोहित उर्फ मोनू (21 वर्ष) निवासी देल्हना, थाना रोहनिया को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार किया। बताया गया कि 20 फरवरी को पीड़िता के परिजन ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 18 फरवरी को अभियुक्त उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना रोहनिया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस की सक्रियता से अपहृता किशोरी (उम्र करीब 14 वर्ष) को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार और महिला कांस्टेबल विजय भारती शामिल रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर सरकारी खड़ंजा के यहां हाल
    1
    जौनपुर सरकारी  खड़ंजा के यहां हाल
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि बुनकरों और शिल्पियों की विरासत को बचाने के लिए उद्यमियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कालीन उद्योग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाया गया टैरिफ 50% से घटकर 18% कर दिया गया है, जिससे कालीन उद्योग को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) और ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AIMCA) के पदाधिकारियों ने आयकर की धारा 43B, रेलवे ओवरब्रिज और सड़क निर्माण जैसे मुद्दे उठाए। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे उद्योग से जुड़ी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। 📍 स्थान : भदोही 🎥 रिपोर्ट : गुफरान खान 👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe करें। #BhadohiNews #CarpetIndustry #BhadohiCarpet #WeaversOfIndia #HandloomIndia
    1
    भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि बुनकरों और शिल्पियों की विरासत को बचाने के लिए उद्यमियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कालीन उद्योग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाया गया टैरिफ 50% से घटकर 18% कर दिया गया है, जिससे कालीन उद्योग को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) और ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AIMCA) के पदाधिकारियों ने आयकर की धारा 43B, रेलवे ओवरब्रिज और सड़क निर्माण जैसे मुद्दे उठाए।
सांसद ने आश्वासन दिया कि वे उद्योग से जुड़ी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
📍 स्थान : भदोही
🎥 रिपोर्ट : गुफरान  खान 
👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe करें।
#BhadohiNews
#CarpetIndustry
#BhadohiCarpet
#WeaversOfIndia
#HandloomIndia
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • ये मजेदार है- सपा के विधायक असंतुष्टि दिखाते हुए हंगामा करने लगे स्पीकर सतीश महाना ने कहा- मंत्री जी आप बैठ जाइए सपा विधायकों से कहा- सब लोग खड़े हो जाये,खड़े होकर बोलो,तेज बोलो इसके बाद सब शांत हो गए
    1
    ये मजेदार है-
सपा के विधायक असंतुष्टि दिखाते हुए हंगामा करने लगे
स्पीकर सतीश महाना ने कहा- मंत्री जी आप बैठ जाइए
सपा विधायकों से कहा- सब लोग खड़े हो जाये,खड़े होकर बोलो,तेज बोलो
इसके बाद सब शांत हो गए
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वाराणसी में देह व्यापार में शामिल तीन युवती गिरफ्तार।
    1
    वाराणसी में देह व्यापार में शामिल तीन युवती गिरफ्तार।
    user_Rishu Pathak
    Rishu Pathak
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इस विडियो मे हम आपको बनारस जिले के गांव के हालात से रुबरु करा रहे। जिले के गांव मे सरकारी योजनाएँ अभी तक नही पहुच रही है। varanasi varanasi News varanasi local News varanasi breaking News varanasi trending News awaj News awaj News Network
    1
    इस विडियो मे हम आपको बनारस जिले के गांव के हालात से रुबरु करा रहे।
जिले के गांव मे सरकारी योजनाएँ अभी तक नही पहुच रही है।
varanasi
varanasi News
varanasi local News
varanasi breaking News
varanasi trending News
awaj News
awaj News Network
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टमाटर और हरा मटर के दामों में गिरावट
    1
    टमाटर और हरा मटर के दामों में गिरावट
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस घेराबंदी के बीच सपा प्रतिनिधिमंडल दालमंडी पहुंचा, हालात रहे तनावपूर्ण पर शांत वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में कड़े पुलिस बंदोबस्त के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को इलाके में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल दालमंडी के पीड़ितों से मुलाकात करने जाना चाहता था, जिसे लेकर प्रशासन पहले से सतर्क था और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन घर पर ही रोके जाने (हाउस अरेस्ट) की कार्रवाई भी की गई। इसके बावजूद सपा के पदाधिकारी किशन दीक्षित, लालू यादव, राहुल यादव समेत कई कार्यकर्ता पुलिस व्यवस्था को पार करते हुए दालमंडी पहुंचने में सफल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं सपा नेताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की बात कही। कुल मिलाकर, पुलिस बंदोबस्त के बीच सपा प्रतिनिधिमंडल की दालमंडी पहुंच से राजनीतिक हलचल तेज हुई, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
    1
    पुलिस घेराबंदी के बीच सपा प्रतिनिधिमंडल दालमंडी पहुंचा, हालात रहे तनावपूर्ण पर शांत
वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में कड़े पुलिस बंदोबस्त के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को इलाके में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल दालमंडी के पीड़ितों से मुलाकात करने जाना चाहता था, जिसे लेकर प्रशासन पहले से सतर्क था और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन घर पर ही रोके जाने (हाउस अरेस्ट) की कार्रवाई भी की गई। इसके बावजूद सपा के पदाधिकारी किशन दीक्षित, लालू यादव, राहुल यादव समेत कई कार्यकर्ता पुलिस व्यवस्था को पार करते हुए दालमंडी पहुंचने में सफल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं सपा नेताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की बात कही।
कुल मिलाकर, पुलिस बंदोबस्त के बीच सपा प्रतिनिधिमंडल की दालमंडी पहुंच से राजनीतिक हलचल तेज हुई, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    6 hrs ago
  • जौनपुर ब्रेकिंग जलालपुर क्षेत्र के पुरेव बाजार में निहोरा प्रधानमंत्री सड़क योजना मार्ग पर गड़ा और गंदी पानी हो रही है बेमारी
    1
    जौनपुर ब्रेकिंग जलालपुर क्षेत्र  के पुरेव बाजार में निहोरा प्रधानमंत्री सड़क योजना मार्ग पर गड़ा और गंदी पानी हो रही है बेमारी
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कबाड़ी ने 6 माह बाद लौटाए 15 लाख के गहने एक कबाड़ व्यापारी 'खान साहब' ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक परिवार के खोए हुए 100 ग्राम सोने के गहने वापस लौटा दिए.
    1
    कबाड़ी ने 6 माह बाद लौटाए 15 लाख के गहने
एक कबाड़ व्यापारी 'खान साहब' ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक परिवार के खोए हुए 100 ग्राम सोने के गहने वापस लौटा दिए.
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.