logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि बुनकरों और शिल्पियों की विरासत को बचाने के लिए उद्यमियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कालीन उद्योग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाया गया टैरिफ 50% से घटकर 18% कर दिया गया है, जिससे कालीन उद्योग को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) और ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AIMCA) के पदाधिकारियों ने आयकर की धारा 43B, रेलवे ओवरब्रिज और सड़क निर्माण जैसे मुद्दे उठाए। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे उद्योग से जुड़ी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। 📍 स्थान : भदोही 🎥 रिपोर्ट : गुफरान खान 👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe करें। #BhadohiNews #CarpetIndustry #BhadohiCarpet #WeaversOfIndia #HandloomIndia

12 hrs ago
user_NEWS TIME UP
NEWS TIME UP
Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
12 hrs ago

भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि बुनकरों और शिल्पियों की विरासत को बचाने के लिए उद्यमियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कालीन उद्योग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाया गया टैरिफ 50% से घटकर 18% कर दिया गया है, जिससे कालीन उद्योग को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) और ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AIMCA) के पदाधिकारियों ने आयकर की धारा 43B, रेलवे ओवरब्रिज और सड़क निर्माण जैसे मुद्दे उठाए। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे उद्योग से जुड़ी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। 📍 स्थान : भदोही 🎥 रिपोर्ट : गुफरान खान 👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe करें। #BhadohiNews #CarpetIndustry #BhadohiCarpet #WeaversOfIndia #HandloomIndia

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • अग्निवीर धीरज गुप्ता को एसपी व पुलिस जवानों ने दी अंतिम सलामी, भदोही में नम आंखों से विदाई
    1
    अग्निवीर धीरज गुप्ता को एसपी व पुलिस जवानों ने दी अंतिम सलामी, भदोही में नम आंखों से विदाई
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • भदोही जिले के औराई कोतवाली के जेठुपुर निवासी अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। धीरज गुप्ता की आगामी 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी। घर पर मां, चार बहन और दो छोटा भाई हैं। घटना की जानकारी भाइयों को मिली, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता सीमा पर आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की गोली से घायल हुए थे।
    1
    भदोही जिले के औराई कोतवाली के जेठुपुर निवासी अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। धीरज गुप्ता की आगामी 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी। घर पर मां, चार बहन और दो छोटा भाई हैं। घटना की जानकारी भाइयों को मिली, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता सीमा पर आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की गोली से घायल हुए थे।
    user_Adv. Ajay yadav
    Adv. Ajay yadav
    Lawyer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टमाटर और हरा मटर के दामों में गिरावट
    1
    टमाटर और हरा मटर के दामों में गिरावट
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के KBPG , बिन्नानी कॉलेज के छात्रों ने UGC नियमों पर स्टे हटाने की मांग
    1
    मिर्ज़ापुर के KBPG , बिन्नानी कॉलेज के छात्रों ने UGC नियमों पर स्टे हटाने की मांग
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • विमुक्त, घुमंतू, अर्धघुमंतू (DNT), नट व मुसहर समुदाय ने संपूर्ण समाधान दिवस में रखीं समस्याएं, प्रशासन ने दिया आश्वासन वाराणसी | 21 फरवरी 2026 पिंडरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना रामपुर, दल्लीपुर, प्रतापपुर, बेलवा, गजेंद्र, जगदीशपुर, औराव, फत्तूपुर तथा पूरे रघुनाथपुर सहित विभिन्न गांवों से आए लगभग 90 से अधिक विमुक्त, घुमंतू, अर्धघुमंतू (DNT), नट एवं मुसहर समुदाय के महिला-पुरुषों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), पिंडरा को ज्ञापन सौंपा। समुदाय की प्रमुख मांगों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास सुविधा, बस्तियों में नाला निर्माण, घरौनी प्रमाण पत्र जारी करना, भूमि आवंटन तथा शौचालय निर्माण शामिल रहे। विशेष रूप से पूरे रघुनाथपुर (मुसहर बस्ती) के लोगों ने अपनी आबादी की भूमि पर घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग प्रमुखता से रखी। उनका कहना है कि वे कई पीढ़ियों से उक्त भूमि पर निवास कर रहे हैं और वहां उनके आवास स्थापित हैं। इस पर उपजिलाधिकारी, पिंडरा ने संबंधित भूमि की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि केवल निवास प्रयोजन के लिए दी गई है, जिस पर वर्तमान नियमों के तहत न तो घरौनी प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है और न ही किसी प्रकार का पट्टा दिया जा सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समुदाय की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा मामलों की विधिसम्मत जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस पक्ष के बाद भी पूरे रघुनाथपुर के निवासियों में असंतोष देखा गया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से संवेदनशीलता बरतते हुए पुनर्विचार करने और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को स्थायी आवासीय सुरक्षा देने की मांग की। नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने बताया कि पूर्व में भी कई बार तहसील स्तर पर आवेदन दिए गए हैं, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कुछ स्थानों पर ग्रामीण स्तर पर दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगाए। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी आवेदनों को गंभीरता से लिया गया है और नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समुदाय ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान किया जाएगा।
    3
    विमुक्त, घुमंतू, अर्धघुमंतू (DNT), नट व मुसहर समुदाय ने संपूर्ण समाधान दिवस में रखीं समस्याएं, प्रशासन ने दिया आश्वासन
वाराणसी | 21 फरवरी 2026
पिंडरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना रामपुर, दल्लीपुर, प्रतापपुर, बेलवा, गजेंद्र, जगदीशपुर, औराव, फत्तूपुर तथा पूरे रघुनाथपुर सहित विभिन्न गांवों से आए लगभग 90 से अधिक विमुक्त, घुमंतू, अर्धघुमंतू (DNT), नट एवं मुसहर समुदाय के महिला-पुरुषों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), पिंडरा को ज्ञापन सौंपा।
समुदाय की प्रमुख मांगों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास सुविधा, बस्तियों में नाला निर्माण, घरौनी प्रमाण पत्र जारी करना, भूमि आवंटन तथा शौचालय निर्माण शामिल रहे। विशेष रूप से पूरे रघुनाथपुर (मुसहर बस्ती) के लोगों ने अपनी आबादी की भूमि पर घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग प्रमुखता से रखी। उनका कहना है कि वे कई पीढ़ियों से उक्त भूमि पर निवास कर रहे हैं और वहां उनके आवास स्थापित हैं।
इस पर उपजिलाधिकारी, पिंडरा ने संबंधित भूमि की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि केवल निवास प्रयोजन के लिए दी गई है, जिस पर वर्तमान नियमों के तहत न तो घरौनी प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है और न ही किसी प्रकार का पट्टा दिया जा सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समुदाय की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा मामलों की विधिसम्मत जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के इस पक्ष के बाद भी पूरे रघुनाथपुर के निवासियों में असंतोष देखा गया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से संवेदनशीलता बरतते हुए पुनर्विचार करने और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को स्थायी आवासीय सुरक्षा देने की मांग की।
नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने बताया कि पूर्व में भी कई बार तहसील स्तर पर आवेदन दिए गए हैं, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कुछ स्थानों पर ग्रामीण स्तर पर दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगाए।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी आवेदनों को गंभीरता से लिया गया है और नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समुदाय ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान किया जाएगा।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
  • मिर्जापुर। जनपद के बसही कला क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह से बुधवार को हड़कंप मच गया। कोचिंग से घर लौट रहे एक बालक के साथ कथित तौर पर गाड़ी सवार युवक द्वारा खींचने की कोशिश के आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस जांच में बच्चा चोरी की खबर को पूरी तरह अफवाह बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बालक कोचिंग से अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन पर सवार व्यक्ति कुछ दूरी तक उसके पीछे-पीछे चलता रहा। आरोप है कि कुछ देर बाद वाहन चालक ने बालक को अपने पास बुलाया और उसका हाथ पकड़कर गाड़ी की ओर खींचने का प्रयास किया। घटना को देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली कटरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर चौकी ले गई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति किसी अन्य जनपद का निवासी है और होटल में भोजन करने जा रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है तथा मामला अफवाह का परिणाम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    मिर्जापुर। जनपद के बसही कला क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह से बुधवार को हड़कंप मच गया। कोचिंग से घर लौट रहे एक बालक के साथ कथित तौर पर गाड़ी सवार युवक द्वारा खींचने की कोशिश के आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस जांच में बच्चा चोरी की खबर को पूरी तरह अफवाह बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बालक कोचिंग से अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन पर सवार व्यक्ति कुछ दूरी तक उसके पीछे-पीछे चलता रहा। आरोप है कि कुछ देर बाद वाहन चालक ने बालक को अपने पास बुलाया और उसका हाथ पकड़कर गाड़ी की ओर खींचने का प्रयास किया।
घटना को देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली कटरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर चौकी ले गई।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति किसी अन्य जनपद का निवासी है और होटल में भोजन करने जा रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है तथा मामला अफवाह का परिणाम है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर। जिगना थाना अंतर्गत डंगहर गांव और गौरा गांव में गंगा नदी से अवैध बालू खनन किया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गंगा नदी का क्षेत्र कछुआ सेंचुरी घोषित है, इसके बावजूद खनन माफिया रात के अंधेरे में गंगा नदी से बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में नाव द्वारा बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए नदी से बालू निकाला जाता है और सुबह होने से पहले कार्य बंद कर दिया जाता है। खनन कर लाई गई बालू का भंडारण कर उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खनन माफियाओं का हौसला बुलंद है ग्रामीणों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र कछुआ सेंचुरी घोषित होने के बावजूद गौरा गांव के आसपास भी बालू खनन जारी है, जिससे पर्यावरण एवं जल जीवों को नदी तट को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम, खनन अधिकारी, वन विभाग तथा पुलिस विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
    2
    मिर्ज़ापुर। जिगना थाना अंतर्गत डंगहर गांव और गौरा गांव में गंगा नदी से अवैध बालू खनन किया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गंगा नदी का क्षेत्र कछुआ सेंचुरी घोषित है, इसके बावजूद खनन माफिया रात के अंधेरे में गंगा नदी से बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में नाव द्वारा बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए नदी से बालू निकाला जाता है और सुबह होने से पहले कार्य बंद कर दिया जाता है। खनन कर लाई गई बालू का भंडारण कर उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खनन माफियाओं का हौसला बुलंद है 
ग्रामीणों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र कछुआ सेंचुरी घोषित होने के बावजूद गौरा गांव के आसपास भी बालू खनन जारी है, जिससे पर्यावरण एवं जल जीवों को नदी तट को नुकसान पहुंच रहा है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम, खनन अधिकारी, वन विभाग तथा पुलिस विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नगरोटा पोस्ट पर स्नापर अटैक में शहीद हुए अग्नि वीर धीरज गुप्ता- परिवार में मातम || News Time UP
    1
    नगरोटा पोस्ट पर स्नापर अटैक में शहीद हुए अग्नि वीर धीरज गुप्ता- परिवार में मातम || News Time UP
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.