logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महू में आधार केंद्रों की कमी से जनता परेशान, मुख्य डाकघर पर रोजाना लग रही लंबी कतारें महू, शहर में आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कभी महू शहर में 13 आधार सेवा केंद्र संचालित होते थे, लेकिन धीरे-धीरे सभी केंद्र बंद हो गए। वर्तमान में केवल मुख्य डाकघर (पोस्ट ऑफिस) में ही आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार विभिन्न कारणों से आधार सेवा केंद्र एक-एक कर बंद कर दिए गए, लेकिन उन्हें दोबारा शुरू करने की दिशा में शासन-प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। मुख्य डाकघर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे आधार संबंधी कार्यों के लिए टोकन वितरित किए जाते हैं। टोकन लेने के लिए लोग सुबह 6 बजे से ही कतार में लग जाते हैं, लेकिन प्रतिदिन केवल 30 टोकन ही जारी किए जाते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है। आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने की सुविधा निशुल्क नहीं है। निर्धारित शुल्क के अनुसार नया आधार कार्ड बनवाने के लिए 125 रुपये तथा संशोधन सहित अन्य सेवाओं के लिए 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इसके बावजूद शहर में पर्याप्त आधार सेवा केंद्र उपलब्ध नहीं हैं। लोगों का कहना है कि आधार जैसी महत्वपूर्ण सेवा के लिए पंचायत स्तर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी केंद्र संचालित किए जाने चाहिए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में मुख्य डाकघर महू के पोस्टमास्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड का कार्य मध्य प्रदेश शासन के अधीन संचालित होता है। शासन द्वारा मुख्य डाकघर को इस कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। अन्य आधार सेवा केंद्र क्यों बंद हैं या उनका संचालन क्यों नहीं हो रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्य डाकघर में प्रतिदिन 30 टोकन जारी कर आधार संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।

8 hrs ago
user_Gajal Rathore
Gajal Rathore
Photographer महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago
cc74968a-f528-4dc7-9b20-e1f4e59187be

महू में आधार केंद्रों की कमी से जनता परेशान, मुख्य डाकघर पर रोजाना लग रही लंबी कतारें महू, शहर में आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कभी महू शहर में 13 आधार सेवा केंद्र संचालित होते थे, लेकिन धीरे-धीरे सभी केंद्र बंद हो गए। वर्तमान में केवल मुख्य डाकघर (पोस्ट ऑफिस) में ही आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार विभिन्न कारणों से आधार सेवा केंद्र एक-एक कर बंद कर दिए गए, लेकिन उन्हें दोबारा शुरू करने की दिशा में शासन-प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। मुख्य डाकघर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे आधार संबंधी कार्यों के लिए टोकन वितरित किए जाते हैं। टोकन लेने के लिए लोग सुबह 6 बजे से ही कतार में लग जाते हैं, लेकिन प्रतिदिन केवल 30 टोकन ही जारी किए जाते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है। आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने की सुविधा निशुल्क नहीं है। निर्धारित शुल्क के अनुसार नया आधार कार्ड बनवाने के लिए 125 रुपये तथा संशोधन सहित अन्य सेवाओं के लिए 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इसके बावजूद शहर में पर्याप्त आधार सेवा केंद्र उपलब्ध नहीं हैं। लोगों का कहना है कि आधार जैसी महत्वपूर्ण सेवा के लिए पंचायत स्तर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी केंद्र संचालित किए जाने चाहिए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में मुख्य डाकघर महू के पोस्टमास्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड का कार्य मध्य प्रदेश शासन के अधीन संचालित होता है। शासन द्वारा मुख्य डाकघर को इस कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। अन्य आधार सेवा केंद्र क्यों बंद हैं या उनका संचालन क्यों नहीं हो रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्य डाकघर में प्रतिदिन 30 टोकन जारी कर आधार संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • VIRAL VIDEO की निकली अलग कहानी! जिसे पति बताया गया, वह निकला पूर्व मालिक... पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में महिला से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उसका पति नहीं, बल्कि उसका पूर्व मालिक है। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से उसे परेशान करता था, मारपीट करता था और बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर वायरल दावों की सत्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    VIRAL VIDEO की निकली अलग कहानी! जिसे पति बताया गया, वह निकला पूर्व मालिक... पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में महिला से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उसका पति नहीं, बल्कि उसका पूर्व मालिक है। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से उसे परेशान करता था, मारपीट करता था और बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर वायरल दावों की सत्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
  • मोदी जी का नया वीडियो बहुत ही प्रेरणादायक है जय श्री राम जय हिंद जय भारत 🏹
    1
    मोदी जी का नया वीडियो बहुत ही प्रेरणादायक है जय श्री राम जय हिंद जय भारत 🏹
    user_Radheshyam jogi
    Radheshyam jogi
    Citizen Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इंदौर में सफर के दौरान बुजुर्ग के बैग से 12 तोले सोने के जेवर चोरी, 14 लाख के आभूषण गायब पुलिस के मुताबिक फरियादी पवन सिंह महाराष्ट्र से अपनी बेटी के साथ ट्रेन से इंदौर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से उन्होंने शेयरिंग ई-रिक्शा लिया और स्कीम नंबर-78 स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। घर पहुंचने पर जब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखे करीब 12 तोले सोने-चांदी के जेवर गायब थे। जेवरों की अनुमानित कीमत 13 से 14 लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत मिलते ही लसूडिया पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा चालक और अन्य सवारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन से लेकर स्कीम नंबर-78 तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वाले तक पहुंचा जा सके। बाइट: पराग सैनी, एसीपी, इंदौर
    1
    इंदौर में सफर के दौरान बुजुर्ग के बैग से 12 तोले सोने के जेवर चोरी, 14 लाख के आभूषण गायब
पुलिस के मुताबिक फरियादी पवन सिंह महाराष्ट्र से अपनी बेटी के साथ ट्रेन से इंदौर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से उन्होंने शेयरिंग ई-रिक्शा लिया और स्कीम नंबर-78 स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। घर पहुंचने पर जब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखे करीब 12 तोले सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
जेवरों की अनुमानित कीमत 13 से 14 लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत मिलते ही लसूडिया पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा चालक और अन्य सवारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन से लेकर स्कीम नंबर-78 तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वाले तक पहुंचा जा सके।
बाइट:
पराग सैनी, एसीपी, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अगर बिजली और खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 10 और 11 तारीख को उग्र आंदोलन किया जाएगा
    1
    अगर बिजली और खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 10 और 11 तारीख को उग्र आंदोलन किया जाएगा
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए सारांश जैन ने पिता सुबोध कुमार जैन को बताया अपना आदर्श नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया के सिखाये गुर आ रहे हैं काम गांधी हॉल इंदौर इंदौर। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित ऑल राउंडर सारांश जैन शुक्रवार को मीडिया से रूबरु हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीलंका के विरुद्ध खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में उन्हें अंतिम 11 खिलाड़ियों में मौका मिलेगा और वह अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। स्टेट प्रेस क्लब,मप्र के रूबरु कार्यक्रम में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पिता को दिया। सारांश जैन के पिता सुबोध कुमार जैन मुंह के कैंसर से जब जूझ रहे थे उस समय सारांश एमपीसीए के टूर में ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। उस समय परिवार ने उन्हें नहीं बताया कि पिता के कैंसर का ऑपरेशन चल रहा है। सारांश जब इंदौर लोटे तो वह इस बात से बहुत नाराज़ हुए। सारांश ने बताया की उनके पिता ने कहा की वह जितना अच्छा क्रिकेट खेलेगा वह उतनी जल्दी ठीक हो जाएँगे। सारांश ने इसीलिए अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। उन्होंने बताया कि पिता के साथ साथ नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया ने उन्हें गेंदबाजी के गुर सिखाए हैं। प्रसिद्ध गेंदबाज़ रविचन्द्रन अश्वीन और हरभजन सिंह उनके आदर्श खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरभजन सिंह ने उन्हें मंत्र दिया है कि कुछ पाने के लिए खोना नहीं कुछ करना पड़ता है। इसी बात को उन्होंने अपने जीवन में ढल कर मेहनत को दोगुना कर दिया है। बातचीत में सारांश ने अपने 26 वर्षों के संघर्ष, परिवार के सहयोग, पिता के सपने और टीम इंडिया तक पहुंचने के सफर को साझा किया। सारांश ने कहा कि भारतीय जर्सी पहनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था और अब उनका लक्ष्य मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर इंदौर और देश का नाम रोशन करना है। भारतीय टेस्ट टीम में चयन की खुशी सारांश जैन के चेहरे पर साफ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि जिस दिन टीम का ऐलान हुआ उस दिन वे इंदौर के गुमास्ता नगर नाकोड़ा जैन मंदिर एवं रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर से लौटकर जैसे ही गाड़ी में बैठे सोशल मीडिया पर अपने चयन की खबर देखी। शुरुआत में उन्हें भरोसा नहीं हुआ, लेकिन लगातार आने वाले फोन कॉल और बधाई संदेशों ने इस ऐतिहासिक पल को सच साबित कर दिया। सारांश ने कहा कि यह पल उनके और पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक था। उन्होंने कहा कि इंदौर हमेशा से खेल प्रतिभाओं की धरती रहा है और अब उनकी कोशिश होगी कि भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम दुनिया भर में और ऊंचा करें। सारांश ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि टीम इंडिया तक पहुंचने का यह सफर आसान नहीं था। कई बार परिस्थितियां ऐसी बनीं कि क्रिकेट छोड़ने का भी मन हुआ, लेकिन परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने पिता सुबोध जैन के सपने को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। पूर्व रणजी क्रिकेटर रहे उनके पिता हमेशा चाहते थे कि बेटा एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करे। चयन के बाद पिता का भावुक संदेश उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। सारांश ने अपने बड़े भाई, पूरे परिवार और मध्यप्रदेश टीम के कोच चंद्रकांत पंडित का भी आभार जताते हुए कहा कि अब उनकी पूरी तैयारी भारतीय टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की है। भारतीय टीम सम्भवतः 3 अगस्त को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी।सारांश ने उम्मीद जताई की उन्हें अंतिम ग्यारह में अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में सारांश के पिता सुबोध जैन, माता संगीता जैन, पत्नी हर्षित जैन और भाई सौरभ जैन भी मौजूद थे। सारांश का स्वागत डॉ. सुशील पगारे,कमल कस्तूरी, पंकज क्षीरसागर, सुनील जैन, सोनाली यादव एवं संजय मेहता ने किया। स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की तरफ से अध्यक्ष प्रवीण खरीवाल ने सारांश जैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। भास्कर समाचार सेवा के लिए मुश्ताक शेख की रिपोर्ट
    1
    भारतीय  क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए सारांश जैन ने पिता सुबोध कुमार जैन को बताया अपना आदर्श नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया के सिखाये गुर आ रहे हैं काम 
गांधी हॉल इंदौर
इंदौर। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित ऑल राउंडर सारांश जैन  शुक्रवार को मीडिया से रूबरु हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीलंका के विरुद्ध खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में उन्हें अंतिम 11 खिलाड़ियों में मौका मिलेगा और वह अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
स्टेट प्रेस क्लब,मप्र के रूबरु कार्यक्रम में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पिता को दिया। सारांश जैन के पिता सुबोध कुमार जैन मुंह के कैंसर से जब जूझ रहे थे उस समय सारांश एमपीसीए के टूर में ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। उस समय परिवार ने उन्हें नहीं बताया कि पिता के कैंसर का ऑपरेशन चल रहा है। सारांश जब इंदौर लोटे तो वह इस बात से बहुत नाराज़ हुए। सारांश ने बताया की उनके पिता ने कहा की वह जितना अच्छा क्रिकेट खेलेगा वह उतनी जल्दी ठीक हो जाएँगे। सारांश ने इसीलिए अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। उन्होंने बताया कि पिता के साथ साथ नरेंद्र हिरवानी और अमय खुरासिया ने उन्हें गेंदबाजी के गुर सिखाए हैं। प्रसिद्ध गेंदबाज़ रविचन्द्रन अश्वीन और हरभजन सिंह उनके आदर्श खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरभजन सिंह ने उन्हें मंत्र दिया है  कि कुछ पाने के लिए खोना नहीं कुछ करना पड़ता है। इसी बात को उन्होंने अपने जीवन में ढल कर मेहनत को दोगुना कर दिया है।
बातचीत में सारांश ने अपने 26 वर्षों के संघर्ष, परिवार के सहयोग, पिता के सपने और टीम इंडिया तक पहुंचने के सफर को साझा किया। सारांश ने कहा कि भारतीय जर्सी पहनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था और अब उनका लक्ष्य मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर इंदौर और देश का नाम रोशन करना है। भारतीय टेस्ट टीम में चयन की खुशी सारांश जैन के चेहरे पर साफ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि जिस दिन टीम का ऐलान हुआ उस दिन वे इंदौर के गुमास्ता नगर नाकोड़ा जैन मंदिर एवं रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर से लौटकर जैसे ही गाड़ी में बैठे सोशल मीडिया पर अपने चयन की खबर देखी। शुरुआत में उन्हें भरोसा नहीं हुआ, लेकिन लगातार आने वाले फोन कॉल और बधाई संदेशों ने इस ऐतिहासिक पल को सच साबित कर दिया। सारांश ने कहा कि यह पल उनके और पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक था। उन्होंने कहा कि इंदौर हमेशा से खेल प्रतिभाओं की धरती रहा है और अब उनकी कोशिश होगी कि भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम दुनिया भर में और ऊंचा करें।
सारांश ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि टीम इंडिया तक पहुंचने का यह सफर आसान नहीं था। कई बार परिस्थितियां ऐसी बनीं कि क्रिकेट छोड़ने का भी मन हुआ, लेकिन परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने पिता सुबोध जैन के सपने को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। पूर्व रणजी क्रिकेटर रहे उनके पिता हमेशा चाहते थे कि बेटा एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करे। चयन के बाद पिता का भावुक संदेश उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। सारांश ने अपने बड़े भाई, पूरे परिवार और मध्यप्रदेश टीम के कोच चंद्रकांत पंडित का भी आभार जताते हुए कहा कि अब उनकी पूरी तैयारी भारतीय टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की है। भारतीय टीम सम्भवतः 3 अगस्त को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी।सारांश ने उम्मीद जताई की उन्हें अंतिम ग्यारह में अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में सारांश के पिता सुबोध जैन, माता संगीता जैन, पत्नी हर्षित जैन और भाई सौरभ जैन भी मौजूद थे। सारांश का स्वागत डॉ. सुशील पगारे,कमल कस्तूरी, पंकज क्षीरसागर, सुनील जैन, सोनाली यादव एवं संजय मेहता ने किया। स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की तरफ से अध्यक्ष प्रवीण खरीवाल ने सारांश जैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। भास्कर समाचार सेवा के लिए मुश्ताक शेख की रिपोर्ट
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंदौर मध्य प्रदेश में वीडियो हुआ वायरल पीड़ित महिला ने बताई बातें वह मेरा पति नहीं वह टेंट हाउस का मालिक निकाला वह महिला को बदनाम करने उसको प्रताड़ित करता था ऐसे व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए पीड़ित महिला का वीडियो आया सामने
    1
    इंदौर मध्य प्रदेश में वीडियो हुआ वायरल पीड़ित महिला ने बताई बातें वह मेरा पति नहीं वह टेंट हाउस का मालिक निकाला वह महिला को बदनाम करने उसको प्रताड़ित करता था ऐसे व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए पीड़ित महिला का वीडियो आया सामने
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खुड़ैल तहसील में राजस्व शिविर आयोजित, एसडीएम ने किया पौधारोपण, किसानों को जनसुनवाई में सीधे पहुंचने का दिया संदेश*
    1
    खुड़ैल तहसील में राजस्व शिविर आयोजित, एसडीएम ने किया पौधारोपण, किसानों को जनसुनवाई में सीधे पहुंचने का दिया संदेश*
    user_Jaypal Gurjar
    Jaypal Gurjar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • VIRAL VIDEO का बड़ा अपडेट! पत्नी पर बेल्ट से हमला करने वाला पति गिरफ्तार इंदौर में पत्नी और उसके कथित प्रेमी के साथ सड़क पर विवाद का वायरल वीडियो अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने विजय नगर थाना क्षेत्र में महिला पर बेल्ट से हमला करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    VIRAL VIDEO का बड़ा अपडेट! पत्नी पर बेल्ट से हमला करने वाला पति गिरफ्तार
इंदौर में पत्नी और उसके कथित प्रेमी के साथ सड़क पर विवाद का वायरल वीडियो अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने विजय नगर थाना क्षेत्र में महिला पर बेल्ट से हमला करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.