logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल रहा है और ठंड बढ़ रही है।

1 hr ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
1 hr ago

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल रहा है और ठंड बढ़ रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल रहा है और ठंड बढ़ रही है।
    1
    उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल रहा है और ठंड बढ़ रही है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • इटावा में खड़ी स्कूल बस में लगी भीषण आग, बच्चों को उतारने के बाद हुआ हादसा 🔴 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटा कोटा। इटावा के सरोवर नगर में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे एक निजी स्कूल की बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस से उठती आग की ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल की बस बंबूलिया से करीब 20 से 25 स्कूली बच्चों को लेकर आई थी। बच्चों को स्कूल में उतारने के बाद चालक ने बस को सरोवर नगर में खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद बस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा नगर पालिका की दमकल टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर इटावा नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम की जानकारी ली। राहत की बात यह रही कि बस में आग लगने से पहले सभी बच्चों को स्कूल में उतार दिया गया था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
    1
    इटावा में खड़ी स्कूल बस में लगी भीषण आग, बच्चों को उतारने के बाद हुआ हादसा

🔴 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटा
कोटा। इटावा के सरोवर नगर में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे एक निजी स्कूल की बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस से उठती आग की ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल की बस बंबूलिया से करीब 20 से 25 स्कूली बच्चों को लेकर आई थी। बच्चों को स्कूल में उतारने के बाद चालक ने बस को सरोवर नगर में खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद बस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा नगर पालिका की दमकल टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना की जानकारी मिलने पर इटावा नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम की जानकारी ली।
राहत की बात यह रही कि बस में आग लगने से पहले सभी बच्चों को स्कूल में उतार दिया गया था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
    user_पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बधाई हो बधाई हो। जन्मदिन की बधाई हो। राजस्थान सूवे में पूर्व मंत्री कोटा उत्तर के विधायक विकासपुरी शांति धारीवाल का धार्मिक हजारों दीप ज्योति के साथ आदित्य जन्मदिन की पूर्व बेला पर उनका जन्मदिन का आगाज आदर्श होली कर्मयोगी संस्थान ने संयुक्त रूप से मनाया। इसमें शहर की प्रमुख हस्तियां मारुति शोरूम के एमडी सुप्रसिद्ध भामाशाह प्रेम भाटिया जी और महापौर डॉक्टर रत्ना जैन पूर्व पार्षद बुआ जी सैकड़ो समर्थक गणमान्य नागरिक तथा धारीवाल समर्थक उनके फैन तथा व्यापारी डॉक्टर इंजीनियर पत्रकारों ने इस आदित्य भूतपूर्व जन्मदिन की पूर्व बेला में साक्षी जन-जन के लाडले नेता शांति धारीवाल को जन्मदिन की अग्रिम बधाई प्रेषित की।
    1
    बधाई हो बधाई हो। जन्मदिन की बधाई हो। 
राजस्थान सूवे में पूर्व मंत्री कोटा उत्तर के विधायक विकासपुरी शांति धारीवाल का धार्मिक हजारों दीप ज्योति के साथ आदित्य जन्मदिन की पूर्व बेला पर उनका जन्मदिन का आगाज आदर्श होली कर्मयोगी संस्थान ने संयुक्त रूप से मनाया। 
इसमें शहर की प्रमुख हस्तियां मारुति शोरूम के एमडी सुप्रसिद्ध भामाशाह प्रेम भाटिया जी और महापौर डॉक्टर रत्ना जैन पूर्व पार्षद बुआ जी सैकड़ो समर्थक गणमान्य नागरिक तथा धारीवाल समर्थक उनके फैन तथा व्यापारी डॉक्टर इंजीनियर पत्रकारों ने इस आदित्य भूतपूर्व जन्मदिन की पूर्व बेला में साक्षी जन-जन के लाडले नेता शांति धारीवाल को जन्मदिन की अग्रिम बधाई प्रेषित की।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कोटा में स्कूली बच्चे ने दूसरे बच्चे पर किया अटैक, नुकीली वस्तु से वार करने से बच्चे के हाथ में लगा कट कोटा में स्कूली बच्चे ने दूसरे बच्चे पर किया अटैक नुकीली वस्तु से वार करने से बच्चे के हाथ में लगा कट अस्पताल में उपचार कर लगाए 5 टांके नयापुरा क्षेत्र के एक स्कूल का बताया जा रहा मामला फिलहाल पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा मामला
    1
    कोटा में स्कूली बच्चे ने दूसरे बच्चे पर किया अटैक, नुकीली वस्तु से वार करने से बच्चे के हाथ में लगा कट
कोटा में स्कूली बच्चे ने दूसरे बच्चे पर किया अटैक
नुकीली वस्तु से वार करने से बच्चे के हाथ में लगा कट
अस्पताल में उपचार कर लगाए 5 टांके
नयापुरा क्षेत्र के एक स्कूल का बताया जा रहा मामला
फिलहाल पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा मामला
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    20 hrs ago
  • वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को लेकर बूंदी कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, दिल्ली रैली की तैयारी बूंदी, 25 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को पुनः जुड़वाने की मांग को लेकर देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन चलाया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को बूंदी सहित देश के एक हजार से अधिक जिलों में एक साथ पत्रकार वार्ताएं आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। होटल रणजीत निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भावनापूर्ण तरीके से करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस इस मामले को लेकर देशभर में आंदोलन करेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। मीणा ने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाना और मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के नाम दोबारा जोड़ना शामिल है। इन मांगों को लेकर पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। आंदोलन के अगले चरण में 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें बूंदी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह आंदोलन आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इश्तियाक अली, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, समाजसेवी जेपी शर्मा, बूंदी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भारत यात्री महेश दाधीच, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद जेड, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित बूलीवाल, जिला महासचिव समीर पठान, सत्यम वैष्णव, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के प्रतिनिधि निरंजन मीणा और अल्तमश सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    1
    वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को लेकर बूंदी कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, दिल्ली रैली की तैयारी
बूंदी, 25 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को पुनः जुड़वाने की मांग को लेकर देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन चलाया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को बूंदी सहित देश के एक हजार से अधिक जिलों में एक साथ पत्रकार वार्ताएं आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। होटल रणजीत निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भावनापूर्ण तरीके से करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस इस मामले को लेकर देशभर में आंदोलन करेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। मीणा ने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाना और मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के नाम दोबारा जोड़ना शामिल है। इन मांगों को लेकर पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। आंदोलन के अगले चरण में 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें बूंदी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह आंदोलन आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इश्तियाक अली, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, समाजसेवी जेपी शर्मा, बूंदी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भारत यात्री महेश दाधीच, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद जेड, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित बूलीवाल, जिला महासचिव समीर पठान, सत्यम वैष्णव, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के प्रतिनिधि निरंजन मीणा और अल्तमश सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कोटा जिले के इटावा के सरोवर नगर में निजी स्कूल की बस में लगी आग, टला हादसा कोटा जिले के इटावा के सरोवर नगर में स्कूल बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस स्कूली बच्चों को लेकर आई थी। बच्चों के उतरने के बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने इटावा पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी। आसपास बस्ती होने से बड़ा हादसा होने की आशंका थी। समय रहते स्थिति संभलने से बड़ा हदसा टल गया।
    1
    कोटा जिले के इटावा के सरोवर नगर में निजी स्कूल की बस में लगी आग, टला हादसा 
कोटा जिले के इटावा के सरोवर नगर में स्कूल बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस स्कूली बच्चों को लेकर आई थी। बच्चों के उतरने के बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने इटावा पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी। आसपास बस्ती होने से बड़ा हादसा होने की आशंका थी। समय रहते स्थिति संभलने से बड़ा हदसा टल गया।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • करनाल में बड़ी वारदात टली: पुलिस ने दबोचे 2 शूटर, 4 अवैध पिस्टल बरामद; कनाडा में बैठे गैंगस्टर लाडी से चल रही थी रंजिश ​करनाल: हरियाणा की करनाल पुलिस को अपराध और गैंगवार के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए (CIA) और स्पेशल पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मर्डर की साजिश रच रहे दो शातिर शूटर्स को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ​मर्डर की फिराक में थे शूटर, पहले ही दबोचे शुरुआती जांच के अनुसार, पकड़े गए दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से हथियार लेकर निकले थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि इलाके में किसी की हत्या करने की प्लानिंग चल रही है। इससे पहले कि आरोपी वारदात को अंजाम देते, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हथियारों समेत काबू कर लिया। ​कनाडा नेटवर्क और पुरानी दुश्मनी का एंगल पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस साजिश के तार विदेश से जुड़े हैं। आरोपियों की कनाडा में बैठे गैंगस्टर लाडी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि इन शूटर्स को हथियार किसने सप्लाई किए थे और इनकी हिट-लिस्ट में कौन-कौन शामिल था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
    1
    करनाल में बड़ी वारदात टली: पुलिस ने दबोचे 2 शूटर, 4 अवैध पिस्टल बरामद; कनाडा में बैठे गैंगस्टर लाडी से चल रही थी रंजिश
​करनाल:
हरियाणा की करनाल पुलिस को अपराध और गैंगवार के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए (CIA) और स्पेशल पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मर्डर की साजिश रच रहे दो शातिर शूटर्स को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
​मर्डर की फिराक में थे शूटर, पहले ही दबोचे
शुरुआती जांच के अनुसार, पकड़े गए दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से हथियार लेकर निकले थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि इलाके में किसी की हत्या करने की प्लानिंग चल रही है। इससे पहले कि आरोपी वारदात को अंजाम देते, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हथियारों समेत काबू कर लिया।
​कनाडा नेटवर्क और पुरानी दुश्मनी का एंगल
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस साजिश के तार विदेश से जुड़े हैं। आरोपियों की कनाडा में बैठे गैंगस्टर लाडी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि इन शूटर्स को हथियार किसने सप्लाई किए थे और इनकी हिट-लिस्ट में कौन-कौन शामिल था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बिहार के मंदिर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर बिहार के एक मंदिर में महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वीडियो में महिला खुद को बचाने की कोशिश करती और मारपीट रोकने की गुहार लगाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही, भारतीय परंपरा में महिलाओं को सम्मान देने की बात और उनके साथ होने वाले ऐसे व्यवहार के बीच विरोधाभास पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और वीडियो में दिखाई गई घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    बिहार के मंदिर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर बिहार के एक मंदिर में महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वीडियो में महिला खुद को बचाने की कोशिश करती और मारपीट रोकने की गुहार लगाती नजर आ रही है।
वीडियो सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही, भारतीय परंपरा में महिलाओं को सम्मान देने की बात और उनके साथ होने वाले ऐसे व्यवहार के बीच विरोधाभास पर भी चर्चा हो रही है।
हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और वीडियो में दिखाई गई घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.