logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

RUHS में 12 साल बाद बड़ी भर्ती राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में 83 पदों पर टीचिंग स्टाफ की भर्ती को सरकार की मंजूरी मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद भर्ती का रास्ता साफ हुआ।

1 hr ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•
1 hr ago

RUHS में 12 साल बाद बड़ी भर्ती राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में 83 पदों पर टीचिंग स्टाफ की भर्ती को सरकार की मंजूरी मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद भर्ती का रास्ता साफ हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बीकानेर के आचार्य तुलसी रीजनल रिसर्च कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए निशुल्क सप्लाई होने वाला महंगा इंजेक्शन दिल्ली के ब्लैक मार्केट में मिला है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने मंगलवार को इस मामले में 4 आरोपियों #news #bikaner
    1
    बीकानेर के आचार्य तुलसी रीजनल रिसर्च कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए निशुल्क सप्लाई होने वाला महंगा इंजेक्शन दिल्ली के ब्लैक मार्केट में मिला है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने मंगलवार को इस मामले में 4 आरोपियों
#news #bikaner
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • कोलायत में ग्राम विकास अधिकारियों का ज्ञापन, न्यायालय के आदेशों की पालना की मांग कोलायत में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की मांग को लेकर पंचायत समिति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। जिला बीकानेर के आह्वान पर जिला प्रतिनिधि रामचंद्र मेघवाल और ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिशेखर सिंह के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी पवन कुमार को ज्ञापन दिया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों के स्थानांतरण सहित विभिन्न मामलों में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन और अन्य आदेशों की ब्लॉक स्तर पर अब तक प्रभावी पालना नहीं हो रही है। जबकि राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी परिपत्र में न्यायिक आदेशों की तत्काल पालना के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। संघ ने यह भी बताया कि 31 जुलाई को जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में यदि न्यायालय के आदेशों की अविलंब पालना नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा। संघ के अनुसार आगामी दिनों में विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन, योजनाओं के बहिष्कार और जिला परिषद घेराव जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामचंद्र मेघवाल, शक्तिशेखर सिंह, शिवानी, किशनलाल बड़गुर्जर, ओम सेन, शंकर प्रजापत, मनीष बिश्नोई, रामकिशन कुमावत, गोविंद मेघवाल, देवेंद्र सिंह, सुनील बिश्नोई, अजय सिंह, इंद्र सिंह भाटी, महेंद्र सिंह, हरिकिशन गोदारा, सुनील सुथार सहित कई ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कोलायत में ग्राम विकास अधिकारियों का ज्ञापन, न्यायालय के आदेशों की पालना की मांग

कोलायत में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की मांग को लेकर पंचायत समिति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
जिला बीकानेर के आह्वान पर जिला प्रतिनिधि रामचंद्र मेघवाल और ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिशेखर सिंह के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी पवन कुमार को ज्ञापन दिया।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों के स्थानांतरण सहित विभिन्न मामलों में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन और अन्य आदेशों की ब्लॉक स्तर पर अब तक प्रभावी पालना नहीं हो रही है। जबकि राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी परिपत्र में न्यायिक आदेशों की तत्काल पालना के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
संघ ने यह भी बताया कि 31 जुलाई को जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में यदि न्यायालय के आदेशों की अविलंब पालना नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा।
संघ के अनुसार आगामी दिनों में विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन, योजनाओं के बहिष्कार और जिला परिषद घेराव जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रामचंद्र मेघवाल, शक्तिशेखर सिंह, शिवानी, किशनलाल बड़गुर्जर, ओम सेन, शंकर प्रजापत, मनीष बिश्नोई, रामकिशन कुमावत, गोविंद मेघवाल, देवेंद्र सिंह, सुनील बिश्नोई, अजय सिंह, इंद्र सिंह भाटी, महेंद्र सिंह, हरिकिशन गोदारा, सुनील सुथार सहित कई ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रविंद्र सिंह फलोदी के अंदर ग्रांड ओपनिंग में नारे लगे रावासा भाटी जिंदाबाद रावसा भाटी जिंदाबाद के
    1
    रविंद्र सिंह फलोदी के अंदर ग्रांड ओपनिंग में नारे लगे रावासा भाटी जिंदाबाद रावसा भाटी जिंदाबाद के
    user_दा टकराव मीडिया नोखा
    दा टकराव मीडिया नोखा
    Aerial photographer नोखा, बीकानेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत स्कूटियों का दिव्यांगजनों को किया वितरण समाज कल्याण विभाग ने टाउन हॉल में किया कार्यक्रम का आयोजन नागौर,, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर में अपनी अनुशंसा पर डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से स्वीकृत स्कूटियों का दिव्यांगजनों को वितरण किया। इस अवसर पर सांसद ने दिव्यांग लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें स्कूटी की चाबी सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सांसद बेनीवाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। आवागमन की सुविधा मिलने से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और अधिकार चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक पहुंचे तथा उनके लिए शिक्षा, रोजगार, आवागमन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं सुनिश्चित हों, इसके लिए लगातार प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप- निदेशक जगदीश चांगल ने बताया की सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा वर्ष 2023 में इन स्कूटियों की अनुशंषा की गई थी ,उन्होंने कार्यक्रम में सांसद का स्वागत भी किया, सांसद ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो को विभाग से जुड़ी योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार करने व पात्र नागरिको को लाभान्वित करने के निर्देश दिए, गौरतलब है कि 50 लाख रूपये की राशि से 58 दिव्यांगों को स्कूटियों का वितरण टाउन हॉल में किया गया | *स्कूलों में मीडिया पर प्रतिबंध को बताया तुगलकी फरमान* स्कूलों में मीडिया के प्रवेश एवं कवरेज से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भजनलाल सरकार द्वारा मीडिया पर इस प्रकार के प्रतिबंध लगाना एक तुगलकी फरमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और स्कूलों सहित सार्वजनिक संस्थानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मीडिया की स्वतंत्र भूमिका को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को मीडिया की आवाज को रोकने के बजाय व्यवस्थाओं में सुधार और जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। *जिला अस्पताल में दलित व्यक्ति की मृत्यु के मामले में न्याय का भरोसा* नागौर जिला अस्पताल में दलित व्यक्ति की हुई मृत्यु के मामले पर सांसद बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। *निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी* राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और पार्टी पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। सांसद बेनीवाल ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों को लेकर पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्येक जिले में पार्टी के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार कार्यकर्ताओं और पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ बैठकें कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय है और निकाय चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। *सांसद कोष से नागौर व डीडवाना - कुचामन जिले में 2 करोड़ 97 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की सांसद हनुमान बेनीवाल ने* नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को नागौर लोक सभा क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले में एक करोड़ 35 लाख तथा 1 करोड़ 62 लाख रुपए नागौर जिले में की स्वीकृति विभिन्न शहरों व गांवों में विकास कार्यों हेतु स्वीकृत किए | सांसद कार्यालय से जारी प्रेस बयानों के अनुसार डीडवाना - कुचामन जिले के परबतसर स्थित गोपाल गौशाला में हॉल निर्माण के लिए 15 लाख रुपए,तोषीणा में तेजा सेवा समिति की भूमि पर छात्रावास निर्माण हेतु 25 लाख रुपए,कुचामन सिटी में इस्लामिया बालिका स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए 15 लाख रुपए,मकराना में कब्रिस्तान के विभिन्न विकास कार्यों हेतु 50 लाख रूपये,परबतसर में अंजुमन इस्लामिया मदरसा में हॉल निर्माण के लिए 20 लाख रूपये व डीडवाना में अंबेडकर भवन में हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए वहीं नागौर जिले के बासनी बेलिमा में खेल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपए,मुंडवा में हजरत जाना शहीद दरगाह में सिंगल फेज नलकूप के लिए 6 लाख रुपए,कुचेरा के कोटेलाब तालाब कब्रिस्तान के पास सिंगल फेज नलकूप के लिए 6 लाख रुपए,कुचेरा में निम्बला तालाब के पास सिंगल फेज नलकूप के लिए 6 लाख रुपए,नागौर शहर में किदवई कॉलोनी में मुल्तानी जमाअत खाना में हॉल निर्माण हेतु 15 लाख रुपए,नागौर में पीएचईडी कोलोनी में अनुसूचित जाति के श्मशान भूमि में शव दाह ग्रह निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, लाम्पोलाई में हाई मास्ट लाइट हेज 1.5 लाख रूपये, जायल शहर में क़ब्रिस्तान में वजू खाना के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए,जायल के सुवादिया में श्मशान भूमि की चार दीवारी के लिए 5 लाख रुपए,मेड़ता सिटी में अहमदिया मदरसा में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए,नागौर शहर में हजरत सूफी साहब की दरगाह में दो प्रवेश द्वार के लिए 20 लाख रुपए तथा सूफी ग्रीन के पास भूमिगत नाले के लिए 10 लाख रुपए, पादु खुर्द में हाई मास्ट लाइट के लिए 10 लाख रुपए,ग्राम बिंजाथल में हाई मास्ट लाइट के लिए 60 हजार रुपए,ग्राम - खेड़ा धुना में हाई मास्ट लाइट के लिए 1.5 लाख रुपए,ग्राम बासनी सेजा में हाई मास्ट लाइटों हेतु 4.2 लाख रूपये,ग्राम - झींटिया में हाई मास्ट लाइट हेतु 1.5 लाख रूपये,ग्राम -मोकलपुर में हाई मास्ट लाइट के लिए 3 लाख रुपए, कलरू में तेजाजी महाराज के मंदिर में हाई मास्ट लाइट के लिए 1.50 लाख रुपए, कलरू में हनुमान मंदिर के पास हाई मास्ट लाइट के 1.50 लाख रूपये स्वीकृत किए |
    3
    नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत स्कूटियों का दिव्यांगजनों को किया वितरण

समाज कल्याण विभाग ने टाउन हॉल में किया कार्यक्रम का आयोजन 
नागौर,, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर में अपनी अनुशंसा पर डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से स्वीकृत स्कूटियों का दिव्यांगजनों को वितरण किया। इस अवसर पर सांसद ने दिव्यांग लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें स्कूटी की चाबी सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सांसद बेनीवाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। आवागमन की सुविधा मिलने से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और अधिकार चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक पहुंचे तथा उनके लिए शिक्षा, रोजगार, आवागमन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं सुनिश्चित हों, इसके लिए लगातार प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप- निदेशक जगदीश चांगल ने बताया की सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा वर्ष 2023 में इन स्कूटियों की अनुशंषा की गई थी ,उन्होंने कार्यक्रम में सांसद का स्वागत भी किया, सांसद ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो को विभाग से जुड़ी योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार करने व पात्र नागरिको को लाभान्वित करने के निर्देश दिए, गौरतलब है कि 50 लाख रूपये की राशि से 58 दिव्यांगों को स्कूटियों का वितरण टाउन हॉल में किया गया |
*स्कूलों में मीडिया पर प्रतिबंध को बताया तुगलकी फरमान*
स्कूलों में मीडिया के प्रवेश एवं कवरेज से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भजनलाल सरकार द्वारा मीडिया पर इस प्रकार के प्रतिबंध लगाना एक तुगलकी फरमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और स्कूलों सहित सार्वजनिक संस्थानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मीडिया की स्वतंत्र भूमिका को बाधित नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार को मीडिया की आवाज को रोकने के बजाय व्यवस्थाओं में सुधार और जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।
*जिला अस्पताल में दलित व्यक्ति की मृत्यु के मामले में न्याय का भरोसा*
नागौर जिला अस्पताल में दलित व्यक्ति की हुई मृत्यु के मामले पर सांसद बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
*निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी*
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और पार्टी पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी।
सांसद बेनीवाल ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों को लेकर पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्येक जिले में पार्टी के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार कार्यकर्ताओं और पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ बैठकें कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय है और निकाय चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
*सांसद कोष से नागौर व डीडवाना - कुचामन जिले में 2 करोड़ 97 लाख के  विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की सांसद हनुमान बेनीवाल ने*
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को नागौर लोक सभा क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले में एक करोड़ 35 लाख तथा 1 करोड़ 62 लाख रुपए नागौर जिले में की स्वीकृति विभिन्न शहरों व गांवों में विकास कार्यों हेतु स्वीकृत किए |
सांसद कार्यालय से जारी प्रेस बयानों के अनुसार डीडवाना - कुचामन जिले के परबतसर स्थित गोपाल गौशाला में हॉल निर्माण के लिए 15 लाख रुपए,तोषीणा में तेजा सेवा समिति की भूमि पर छात्रावास निर्माण हेतु 25 लाख रुपए,कुचामन सिटी में इस्लामिया बालिका स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए 15 लाख रुपए,मकराना में कब्रिस्तान के विभिन्न विकास कार्यों हेतु 50 लाख रूपये,परबतसर में अंजुमन इस्लामिया मदरसा में हॉल निर्माण के लिए 20 लाख रूपये व डीडवाना में अंबेडकर भवन में हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए वहीं नागौर जिले के बासनी बेलिमा में खेल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपए,मुंडवा में हजरत जाना शहीद दरगाह में सिंगल फेज नलकूप के लिए 6 लाख रुपए,कुचेरा के कोटेलाब तालाब कब्रिस्तान के पास सिंगल फेज नलकूप के लिए 6 लाख रुपए,कुचेरा में निम्बला तालाब के पास सिंगल फेज नलकूप के लिए 6 लाख रुपए,नागौर शहर में किदवई कॉलोनी में मुल्तानी जमाअत खाना में हॉल निर्माण हेतु 15 लाख रुपए,नागौर में पीएचईडी कोलोनी में अनुसूचित जाति के श्मशान भूमि में शव दाह ग्रह निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, लाम्पोलाई में हाई मास्ट लाइट हेज 1.5 लाख रूपये, जायल शहर में क़ब्रिस्तान में वजू खाना के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए,जायल के सुवादिया में श्मशान भूमि की चार दीवारी के लिए 5 लाख रुपए,मेड़ता सिटी में अहमदिया मदरसा में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए,नागौर शहर में हजरत सूफी साहब की दरगाह में दो प्रवेश द्वार के लिए 20 लाख रुपए तथा सूफी ग्रीन के पास भूमिगत नाले के लिए 10 लाख रुपए, पादु खुर्द में हाई मास्ट लाइट के लिए 10 लाख रुपए,ग्राम बिंजाथल में हाई मास्ट लाइट के लिए 60 हजार रुपए,ग्राम - खेड़ा धुना में हाई मास्ट लाइट के लिए 1.5 लाख रुपए,ग्राम बासनी सेजा में हाई मास्ट लाइटों हेतु 4.2 लाख रूपये,ग्राम - झींटिया में हाई मास्ट लाइट हेतु 1.5 लाख रूपये,ग्राम -मोकलपुर में हाई मास्ट लाइट के लिए 3 लाख रुपए, कलरू में तेजाजी महाराज के मंदिर में हाई मास्ट लाइट के लिए 1.50 लाख रुपए, कलरू में हनुमान मंदिर के पास 
हाई मास्ट लाइट के 1.50 लाख रूपये स्वीकृत किए |
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कथा बाबा रामदेव जी में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा श्री विजयनगर में बाबा रामदेव जी की कथा का आयोजन पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा हुए कथा में शामिल
    1
    कथा बाबा रामदेव जी में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा
श्री विजयनगर में बाबा रामदेव जी की कथा का आयोजन पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा हुए कथा में शामिल
    user_Headlines Sri Vijaynagar
    Headlines Sri Vijaynagar
    पत्रकारिता विजयनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by मनीष तिवारी धर्मेंद्र कुमार
    1
    Post by मनीष तिवारी धर्मेंद्र कुमार
    user_मनीष तिवारी धर्मेंद्र कुमार
    मनीष तिवारी धर्मेंद्र कुमार
    नेचवा, सीकर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे आदिवासियों के समर्थन में राहुल गांधी, बोले—संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे आदिवासी समुदाय और बुंदेलखंड के लोगों के समर्थन में आवाज उठाई है। राहुल गांधी ने कहा कि वर्षों से अपने अधिकारों के लिए अन्याय और अत्याचार का सामना कर रहे बुंदेलखंड के निवासी सम्मान और समर्थन के हकदार हैं। राहुल गांधी ने सत्याग्रह कर रहे आदिवासी भाई-बहनों की समस्याओं, उनकी मांगों, संघर्ष और आपबीती को उनकी ही जुबानी सामने लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे इन लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि आदिवासी भाई-बहनों की इस लड़ाई में वह स्वयं और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। केन-बेतवा परियोजना को लेकर प्रभावित क्षेत्र के लोगों की ओर से जमीन, विस्थापन, आजीविका और अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाते रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद परियोजना से प्रभावित लोगों के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज होने की संभावना है।
    1
    केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे आदिवासियों के समर्थन में राहुल गांधी, बोले—संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे आदिवासी समुदाय और बुंदेलखंड के लोगों के समर्थन में आवाज उठाई है। राहुल गांधी ने कहा कि वर्षों से अपने अधिकारों के लिए अन्याय और अत्याचार का सामना कर रहे बुंदेलखंड के निवासी सम्मान और समर्थन के हकदार हैं।
राहुल गांधी ने सत्याग्रह कर रहे आदिवासी भाई-बहनों की समस्याओं, उनकी मांगों, संघर्ष और आपबीती को उनकी ही जुबानी सामने लाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे इन लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि आदिवासी भाई-बहनों की इस लड़ाई में वह स्वयं और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।
केन-बेतवा परियोजना को लेकर प्रभावित क्षेत्र के लोगों की ओर से जमीन, विस्थापन, आजीविका और अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाते रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद परियोजना से प्रभावित लोगों के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज होने की संभावना है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • बज्जू का बाजार रहा बंद, 22 दिन बाद भी हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी भंवरी हत्याकांड मामले में उपजा आक्रोश फलौदी जिले के लोहावट में घर में सो रही महिला भंवरी की निर्मम हत्या व उसकी बेटियों पर कातिलाना हमला करने के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को बज्जू में आक्रोश देखने को मिला। लोहावट में चल रहे धरने के समर्थन में बज्जू बाजार दोपहर तक बंद रहा। व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखकर पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जताई। इस दौरान व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि भंवरी की हत्या को 22 दिन बीत चुके है, लेकिन अब अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बाजार बंद के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी जम्भेश्वर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां से रोष प्रदर्शन करते हुए रैली उपखंड कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने भंवरी के परिवार को न्याय दिलाने, हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल रहे। रैली के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया और प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। आंदोलन की चेतावनी व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस मामले में परिवार को न्याय दिलाने के लिए चल रहे धरने का पूरा समर्थन है। शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में लोहावट के धरने के समर्थन में आंदोलन किया जा सकता है। इस दौरान कांग्रेस नेता भागीरथ तेतरवाल, ठेकेदार भागीरथ गोदारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष ज्याणी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा, जीव रक्षा के श्रवण पूनिया, हड़मान बेनीवाल, राकेश गोदारा, पाबूराम डूडी, राकेश बिश्नोई, महिपाल गोदारा, शिवराज भाम्भू, पोकर सियाग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    1
    बज्जू का बाजार रहा बंद, 22 दिन बाद भी हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी भंवरी हत्याकांड मामले में उपजा आक्रोश
फलौदी जिले के लोहावट में घर में सो रही महिला भंवरी की निर्मम हत्या व उसकी बेटियों पर कातिलाना हमला करने के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को बज्जू में आक्रोश देखने को मिला। लोहावट में चल रहे धरने के समर्थन में बज्जू बाजार दोपहर तक बंद रहा। व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखकर पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जताई। इस दौरान व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि भंवरी की हत्या को 22 दिन बीत चुके है, लेकिन अब अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बाजार बंद के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी जम्भेश्वर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां से रोष प्रदर्शन करते हुए रैली उपखंड कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने भंवरी के परिवार को
न्याय दिलाने, हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल रहे। रैली के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया और प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
आंदोलन की चेतावनी
व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस मामले में परिवार को न्याय दिलाने के लिए चल रहे धरने का पूरा समर्थन है। शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में लोहावट के धरने के समर्थन में आंदोलन किया जा सकता है। इस दौरान कांग्रेस नेता भागीरथ तेतरवाल, ठेकेदार भागीरथ गोदारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष ज्याणी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा, जीव रक्षा के श्रवण पूनिया, हड़मान बेनीवाल, राकेश गोदारा, पाबूराम डूडी, राकेश बिश्नोई, महिपाल गोदारा, शिवराज भाम्भू, पोकर सियाग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बीते कल के दिन रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर से फलोदी बीकानेर दौरे पर थे उन्होंने जगह-जगह प्रोग्राम्स अटेंड किए बहुत ही भव्य स्वागत भी किया
    1
    बीते कल के दिन रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर से फलोदी बीकानेर दौरे पर थे उन्होंने जगह-जगह प्रोग्राम्स अटेंड किए बहुत ही भव्य स्वागत भी किया
    user_दा टकराव मीडिया नोखा
    दा टकराव मीडिया नोखा
    Aerial photographer नोखा, बीकानेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.