logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बज्जू का बाजार रहा बंद, 22 दिन बाद भी हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी भंवरी हत्याकांड मामले में उपजा आक्रोश फलौदी जिले के लोहावट में घर में सो रही महिला भंवरी की निर्मम हत्या व उसकी बेटियों पर कातिलाना हमला करने के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को बज्जू में आक्रोश देखने को मिला। लोहावट में चल रहे धरने के समर्थन में बज्जू बाजार दोपहर तक बंद रहा। व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखकर पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जताई। इस दौरान व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि भंवरी की हत्या को 22 दिन बीत चुके है, लेकिन अब अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बाजार बंद के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी जम्भेश्वर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां से रोष प्रदर्शन करते हुए रैली उपखंड कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने भंवरी के परिवार को न्याय दिलाने, हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल रहे। रैली के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया और प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। आंदोलन की चेतावनी व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस मामले में परिवार को न्याय दिलाने के लिए चल रहे धरने का पूरा समर्थन है। शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में लोहावट के धरने के समर्थन में आंदोलन किया जा सकता है। इस दौरान कांग्रेस नेता भागीरथ तेतरवाल, ठेकेदार भागीरथ गोदारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष ज्याणी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा, जीव रक्षा के श्रवण पूनिया, हड़मान बेनीवाल, राकेश गोदारा, पाबूराम डूडी, राकेश बिश्नोई, महिपाल गोदारा, शिवराज भाम्भू, पोकर सियाग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

20 hrs ago
user_Rahul sewag
Rahul sewag
Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
20 hrs ago

बज्जू का बाजार रहा बंद, 22 दिन बाद भी हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी भंवरी हत्याकांड मामले में उपजा आक्रोश फलौदी जिले के लोहावट में घर में सो रही महिला भंवरी की निर्मम हत्या व उसकी बेटियों पर कातिलाना हमला करने के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को बज्जू में आक्रोश देखने को मिला। लोहावट में चल रहे धरने के समर्थन में बज्जू बाजार दोपहर तक बंद रहा। व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखकर पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जताई। इस दौरान व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि भंवरी की हत्या को 22 दिन बीत चुके है, लेकिन अब अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बाजार बंद के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी जम्भेश्वर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां से रोष प्रदर्शन करते हुए रैली उपखंड कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने भंवरी के परिवार को न्याय दिलाने, हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल रहे। रैली के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया और प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। आंदोलन की चेतावनी व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस मामले में परिवार को न्याय दिलाने के लिए चल रहे धरने का पूरा समर्थन है। शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में लोहावट के धरने के समर्थन में आंदोलन किया जा सकता है। इस दौरान कांग्रेस नेता भागीरथ तेतरवाल, ठेकेदार भागीरथ गोदारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष ज्याणी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा, जीव रक्षा के श्रवण पूनिया, हड़मान बेनीवाल, राकेश गोदारा, पाबूराम डूडी, राकेश बिश्नोई, महिपाल गोदारा, शिवराज भाम्भू, पोकर सियाग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • स्व. जेठाराम डूडी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जनसेवा और किसान हितों के प्रति समर्पण को किया याद स्व. जेठाराम डूडी, पूर्व प्रधान नोखा एवं पूर्व उप जिला प्रमुख बीकानेर की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कोलायत के गजानंद रिसोर्ट परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व सरपंच देवीसिंह रावलोत ने की। कार्यक्रम में झंवरलाल सेठिया, फिरोज अली, हीरालाल नायक, मूलचंद पंचारिया, मनीराम सेन, मोहनलाल विश्वकर्मा, रामलाल, भंवरलाल नाई, मांगीलाल, जमालदीन, नारायण राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. जेठाराम डूडी का जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सरल, सहज और सेवाभावी व्यक्तित्व से आमजन के बीच अलग पहचान बनाई। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को समझने तथा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने उन्हें किसानों का हितैषी बताते हुए कहा कि उनके विचार और जनसेवा की भावना आज भी लोगों को प्रेरणा देती है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. डूडी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानकर समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य करने का प्रयास किया। उनका व्यवहार आमजन के प्रति आत्मीय रहा और वे जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। क्षेत्र के विकास एवं किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. जेठाराम डूडी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और जनसेवा की भावना सदैव जीवित रहेगी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और क्षेत्र के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. जेठाराम डूडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों एवं अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
    1
    स्व. जेठाराम डूडी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जनसेवा और किसान हितों के प्रति समर्पण को किया याद

स्व. जेठाराम डूडी, पूर्व प्रधान नोखा एवं पूर्व उप जिला प्रमुख बीकानेर की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कोलायत के गजानंद रिसोर्ट परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए कोटि-कोटि नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व सरपंच देवीसिंह रावलोत ने की। कार्यक्रम में झंवरलाल सेठिया, फिरोज अली, हीरालाल नायक, मूलचंद पंचारिया, मनीराम सेन, मोहनलाल विश्वकर्मा, रामलाल, भंवरलाल नाई, मांगीलाल, जमालदीन, नारायण राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. जेठाराम डूडी का जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सरल, सहज और सेवाभावी व्यक्तित्व से आमजन के बीच अलग पहचान बनाई। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को समझने तथा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने उन्हें किसानों का हितैषी बताते हुए कहा कि उनके विचार और जनसेवा की भावना आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. डूडी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानकर समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य करने का प्रयास किया। उनका व्यवहार आमजन के प्रति आत्मीय रहा और वे जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। क्षेत्र के विकास एवं किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. जेठाराम डूडी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और जनसेवा की भावना सदैव जीवित रहेगी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और क्षेत्र के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. जेठाराम डूडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों एवं अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Bikaner local news today breaking update MasterChef India फेम और 'सीधी मारवाड़ी' की संस्थापक कौशल्या चौधरी आज 20 अगस्त 2026 को बीकानेर में अपने नए 'सीधी मारवाड़ी' स्टोर का शुभारंभ करने आ रही हैं। इस स्टोर में पारंपरिक तरीके से तैयार शुद्ध मसाले और कच्ची घानी तेल उपलब्ध होंगे।सीधी मारवाड़ी स्टोर बीकानेर तारीख: 20 अगस्त 2026 स्थान: जेएनवी व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल के पास बीकानेर, राजस्थान मुख्य उत्पाद: पत्थर की चक्की से पिसे पारंपरिक मसाले और कच्ची घानी तेल #bikaner #news #hindi
    1
    Bikaner local news
today breaking update
MasterChef India फेम और 'सीधी मारवाड़ी' की संस्थापक कौशल्या चौधरी आज 20 अगस्त 2026 को बीकानेर में अपने नए 'सीधी मारवाड़ी' स्टोर का शुभारंभ करने आ रही हैं। इस स्टोर में पारंपरिक तरीके से तैयार शुद्ध मसाले और कच्ची घानी तेल उपलब्ध होंगे।सीधी मारवाड़ी स्टोर बीकानेर तारीख: 20 अगस्त 2026 स्थान: जेएनवी व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल के पास बीकानेर, राजस्थान मुख्य उत्पाद: पत्थर की चक्की से पिसे पारंपरिक मसाले और कच्ची घानी तेल
#bikaner #news #hindi
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • RUHS में 12 साल बाद बड़ी भर्ती राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में 83 पदों पर टीचिंग स्टाफ की भर्ती को सरकार की मंजूरी मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद भर्ती का रास्ता साफ हुआ।
    1
    RUHS में 12 साल बाद बड़ी भर्ती
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में 83 पदों पर टीचिंग स्टाफ की भर्ती को सरकार की मंजूरी मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद भर्ती का रास्ता साफ हुआ।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • अपनी फसलों में चेक यह जानवर फसल को बहुत नुकसान देता है
    1
    अपनी फसलों में चेक यह जानवर फसल को बहुत नुकसान देता है
    user_जीतुसिह
    जीतुसिह
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नोखा नगर निकाय चुनाव में सक्रिय दिखे कन्यालाल जी झवर नोखा में एक बार फिर विकास मंच की भारी जीत होने की संभावना
    1
    नोखा नगर निकाय चुनाव में सक्रिय दिखे कन्यालाल जी झवर नोखा में एक बार फिर विकास मंच की भारी जीत होने की संभावना
    user_दा टकराव मीडिया नोखा
    दा टकराव मीडिया नोखा
    Aerial photographer नोखा, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 🔴 BREAKING NEWS | KM NEWS 29 नमस्कार, आप देख रहे हैं KM News 29। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन में लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। किसनाराम विश्नोई ने धरना और अनशन के जरिए पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। 14 अगस्त को उन्होंने ऐलान किया था कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं हुआ तो 18 अगस्त को फलोदी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अब 18 अगस्त को फलोदी में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आंदोलनकारियों में भी जोरदार तैयारी देखने को मिली। किसनाराम विश्नोई का साफ कहना है—भंवरी देवी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। KM News 29 — सच के साथ, हमेशा आपके साथ।
    1
    🔴 BREAKING NEWS | KM NEWS 29

नमस्कार, आप देख रहे हैं KM News 29।
भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन में लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं।
किसनाराम विश्नोई ने धरना और अनशन के जरिए पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
14 अगस्त को उन्होंने ऐलान किया था कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं हुआ तो 18 अगस्त को फलोदी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
अब 18 अगस्त को फलोदी में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आंदोलनकारियों में भी जोरदार तैयारी देखने को मिली।
किसनाराम विश्नोई का साफ कहना है—भंवरी देवी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
KM News 29 — सच के साथ, हमेशा आपके साथ।
    user_Km News 29
    Km News 29
    Court reporter आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी को लेकर मस्जिदों और घरों में की आकर्षक सजावट पादूकलां,,पादूकलां कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कस्बे की प्रमुख मस्जिदों और घरों को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते धार्मिक स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पादूकलां कस्बे की हैं, जहां ईद मिलादुन्नबी को लेकर खास तैयारियां देखने को मिल रही हैं। सदर बाजार स्थित मदीना मस्जिद, अजमेर रोड स्थित नूरानी मस्जिद एवं मदरसा और कादरी मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर आकर्षक सजावट की गई है। मस्जिदों के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है। पर्व को लेकर बाजार और कस्बे के विभिन्न इलाकों में भी उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी साबिर हुसैन, नूरानी मस्जिद के मौलाना अल्ताफ हुसैन, मौलाना राशिद हुसैन और मौलाना अब्दुल रहीम ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बे के मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह है। मस्जिदों पर की गई आकर्षक रोशनी और सजावट पर्व की रौनक बढ़ा रही है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पादूकलां में ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां जारी हैं। मस्जिदों और घरों पर की गई आकर्षक सजावट से कस्बे में पर्व का माहौल दिखाई देने लगा है।पादूकलां में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं मस्जिदें मुस्लिम समाज ने की पर्व की तैयारियां तेज
    2
    ईद मिलादुन्नबी को लेकर मस्जिदों और घरों में की आकर्षक सजावट
पादूकलां,,पादूकलां कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कस्बे की प्रमुख मस्जिदों और घरों को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते धार्मिक स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
पादूकलां कस्बे की हैं, जहां ईद मिलादुन्नबी को लेकर खास तैयारियां देखने को मिल रही हैं। सदर बाजार स्थित मदीना मस्जिद, अजमेर रोड स्थित नूरानी मस्जिद एवं मदरसा और कादरी मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर आकर्षक सजावट की गई है।
मस्जिदों के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है। पर्व को लेकर बाजार और कस्बे के विभिन्न इलाकों में भी उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी साबिर हुसैन, नूरानी मस्जिद के मौलाना अल्ताफ हुसैन, मौलाना राशिद हुसैन और मौलाना अब्दुल रहीम ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बे के मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह है। मस्जिदों पर की गई आकर्षक रोशनी और सजावट पर्व की रौनक बढ़ा रही है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पादूकलां में ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां जारी हैं। मस्जिदों और घरों पर की गई आकर्षक सजावट से कस्बे में पर्व का माहौल दिखाई देने लगा है।पादूकलां में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं मस्जिदें मुस्लिम समाज ने की पर्व की तैयारियां तेज
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोलायत में ग्राम विकास अधिकारियों का ज्ञापन, न्यायालय के आदेशों की पालना की मांग कोलायत में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की मांग को लेकर पंचायत समिति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। जिला बीकानेर के आह्वान पर जिला प्रतिनिधि रामचंद्र मेघवाल और ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिशेखर सिंह के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी पवन कुमार को ज्ञापन दिया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों के स्थानांतरण सहित विभिन्न मामलों में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन और अन्य आदेशों की ब्लॉक स्तर पर अब तक प्रभावी पालना नहीं हो रही है। जबकि राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी परिपत्र में न्यायिक आदेशों की तत्काल पालना के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। संघ ने यह भी बताया कि 31 जुलाई को जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में यदि न्यायालय के आदेशों की अविलंब पालना नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा। संघ के अनुसार आगामी दिनों में विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन, योजनाओं के बहिष्कार और जिला परिषद घेराव जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामचंद्र मेघवाल, शक्तिशेखर सिंह, शिवानी, किशनलाल बड़गुर्जर, ओम सेन, शंकर प्रजापत, मनीष बिश्नोई, रामकिशन कुमावत, गोविंद मेघवाल, देवेंद्र सिंह, सुनील बिश्नोई, अजय सिंह, इंद्र सिंह भाटी, महेंद्र सिंह, हरिकिशन गोदारा, सुनील सुथार सहित कई ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कोलायत में ग्राम विकास अधिकारियों का ज्ञापन, न्यायालय के आदेशों की पालना की मांग

कोलायत में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की मांग को लेकर पंचायत समिति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
जिला बीकानेर के आह्वान पर जिला प्रतिनिधि रामचंद्र मेघवाल और ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिशेखर सिंह के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी पवन कुमार को ज्ञापन दिया।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों के स्थानांतरण सहित विभिन्न मामलों में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन और अन्य आदेशों की ब्लॉक स्तर पर अब तक प्रभावी पालना नहीं हो रही है। जबकि राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी परिपत्र में न्यायिक आदेशों की तत्काल पालना के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
संघ ने यह भी बताया कि 31 जुलाई को जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में यदि न्यायालय के आदेशों की अविलंब पालना नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा।
संघ के अनुसार आगामी दिनों में विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन, योजनाओं के बहिष्कार और जिला परिषद घेराव जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रामचंद्र मेघवाल, शक्तिशेखर सिंह, शिवानी, किशनलाल बड़गुर्जर, ओम सेन, शंकर प्रजापत, मनीष बिश्नोई, रामकिशन कुमावत, गोविंद मेघवाल, देवेंद्र सिंह, सुनील बिश्नोई, अजय सिंह, इंद्र सिंह भाटी, महेंद्र सिंह, हरिकिशन गोदारा, सुनील सुथार सहित कई ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.