Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bikaner local news today breaking update MasterChef India फेम और 'सीधी मारवाड़ी' की संस्थापक कौशल्या चौधरी आज 20 अगस्त 2026 को बीकानेर में अपने नए 'सीधी मारवाड़ी' स्टोर का शुभारंभ करने आ रही हैं। इस स्टोर में पारंपरिक तरीके से तैयार शुद्ध मसाले और कच्ची घानी तेल उपलब्ध होंगे।सीधी मारवाड़ी स्टोर बीकानेर तारीख: 20 अगस्त 2026 स्थान: जेएनवी व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल के पास बीकानेर, राजस्थान मुख्य उत्पाद: पत्थर की चक्की से पिसे पारंपरिक मसाले और कच्ची घानी तेल #bikaner #news #hindi
Bikaner local news
Bikaner local news today breaking update MasterChef India फेम और 'सीधी मारवाड़ी' की संस्थापक कौशल्या चौधरी आज 20 अगस्त 2026 को बीकानेर में अपने नए 'सीधी मारवाड़ी' स्टोर का शुभारंभ करने आ रही हैं। इस स्टोर में पारंपरिक तरीके से तैयार शुद्ध मसाले और कच्ची घानी तेल उपलब्ध होंगे।सीधी मारवाड़ी स्टोर बीकानेर तारीख: 20 अगस्त 2026 स्थान: जेएनवी व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल के पास बीकानेर, राजस्थान मुख्य उत्पाद: पत्थर की चक्की से पिसे पारंपरिक मसाले और कच्ची घानी तेल #bikaner #news #hindi
More news from राजस्थान and nearby areas
- Bikaner local news today breaking update MasterChef India फेम और 'सीधी मारवाड़ी' की संस्थापक कौशल्या चौधरी आज 20 अगस्त 2026 को बीकानेर में अपने नए 'सीधी मारवाड़ी' स्टोर का शुभारंभ करने आ रही हैं। इस स्टोर में पारंपरिक तरीके से तैयार शुद्ध मसाले और कच्ची घानी तेल उपलब्ध होंगे।सीधी मारवाड़ी स्टोर बीकानेर तारीख: 20 अगस्त 2026 स्थान: जेएनवी व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल के पास बीकानेर, राजस्थान मुख्य उत्पाद: पत्थर की चक्की से पिसे पारंपरिक मसाले और कच्ची घानी तेल #bikaner #news #hindi1
- RUHS में 12 साल बाद बड़ी भर्ती राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में 83 पदों पर टीचिंग स्टाफ की भर्ती को सरकार की मंजूरी मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद भर्ती का रास्ता साफ हुआ।1
- अपनी फसलों में चेक यह जानवर फसल को बहुत नुकसान देता है1
- स्व. जेठाराम डूडी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जनसेवा और किसान हितों के प्रति समर्पण को किया याद स्व. जेठाराम डूडी, पूर्व प्रधान नोखा एवं पूर्व उप जिला प्रमुख बीकानेर की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कोलायत के गजानंद रिसोर्ट परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व सरपंच देवीसिंह रावलोत ने की। कार्यक्रम में झंवरलाल सेठिया, फिरोज अली, हीरालाल नायक, मूलचंद पंचारिया, मनीराम सेन, मोहनलाल विश्वकर्मा, रामलाल, भंवरलाल नाई, मांगीलाल, जमालदीन, नारायण राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. जेठाराम डूडी का जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सरल, सहज और सेवाभावी व्यक्तित्व से आमजन के बीच अलग पहचान बनाई। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को समझने तथा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने उन्हें किसानों का हितैषी बताते हुए कहा कि उनके विचार और जनसेवा की भावना आज भी लोगों को प्रेरणा देती है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. डूडी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानकर समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य करने का प्रयास किया। उनका व्यवहार आमजन के प्रति आत्मीय रहा और वे जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। क्षेत्र के विकास एवं किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. जेठाराम डूडी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और जनसेवा की भावना सदैव जीवित रहेगी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और क्षेत्र के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. जेठाराम डूडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों एवं अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।1
- नोखा नगर निकाय चुनाव में सक्रिय दिखे कन्यालाल जी झवर नोखा में एक बार फिर विकास मंच की भारी जीत होने की संभावना1
- 🔴 BREAKING NEWS | KM NEWS 29 नमस्कार, आप देख रहे हैं KM News 29। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन में लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। किसनाराम विश्नोई ने धरना और अनशन के जरिए पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। 14 अगस्त को उन्होंने ऐलान किया था कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं हुआ तो 18 अगस्त को फलोदी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अब 18 अगस्त को फलोदी में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आंदोलनकारियों में भी जोरदार तैयारी देखने को मिली। किसनाराम विश्नोई का साफ कहना है—भंवरी देवी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। KM News 29 — सच के साथ, हमेशा आपके साथ।1
- ईद मिलादुन्नबी को लेकर मस्जिदों और घरों में की आकर्षक सजावट पादूकलां,,पादूकलां कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कस्बे की प्रमुख मस्जिदों और घरों को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते धार्मिक स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पादूकलां कस्बे की हैं, जहां ईद मिलादुन्नबी को लेकर खास तैयारियां देखने को मिल रही हैं। सदर बाजार स्थित मदीना मस्जिद, अजमेर रोड स्थित नूरानी मस्जिद एवं मदरसा और कादरी मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर आकर्षक सजावट की गई है। मस्जिदों के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है। पर्व को लेकर बाजार और कस्बे के विभिन्न इलाकों में भी उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी साबिर हुसैन, नूरानी मस्जिद के मौलाना अल्ताफ हुसैन, मौलाना राशिद हुसैन और मौलाना अब्दुल रहीम ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बे के मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह है। मस्जिदों पर की गई आकर्षक रोशनी और सजावट पर्व की रौनक बढ़ा रही है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पादूकलां में ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां जारी हैं। मस्जिदों और घरों पर की गई आकर्षक सजावट से कस्बे में पर्व का माहौल दिखाई देने लगा है।पादूकलां में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं मस्जिदें मुस्लिम समाज ने की पर्व की तैयारियां तेज2
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों को नए 'KYC धोखाधड़ी' स्कैम के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें स्कैमर्स बैंक अधिकारी बनकर अकाउंट ब्लॉक होने की धमकी देकर आपकी जरूरी जानकारी पा सकते हैं। बेटी1